ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

वन भवन से उल्लू का रेस्क्यू

21-May-2024
भोपाल । ( शोर संदेश )     वन मुख्यालय (वन भवन) से 17 मई, 2024 को सामान्य वन मण्डल भोपाल की रेस्क्यू टीम द्वारा एक उल्लू को रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में लाया गया। उक्त उल्लू का तत्समय वन्यप्राणी चिकित्सक  रजत कुलकर्णी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके पंखों में चोट पाए जाने पर उसका इलाज कर पिंजरे में क्वॉरेन्टाईन बाड़े में रखा गया है। यह उल्लू कामन-बार्न आऊल प्रजाति का है वैज्ञानिक नाम (Tyto alba) है। यह वन्यप्राणी संरक्षण अधिनिम 1972 (यथा संशोधित 2022) के शेडयूल-1 पार्ट-B के अंतर्गत आता है। वर्तमान में उक्त उल्लू स्वस्थ है एवं नियमित भोजन भी कर रहा है। उल्लू के पूर्ण स्वस्थ होने पर उसे प्राकृतिक रहवास (वन क्षेत्र) में छोड़ दिया जायेगा।
 

दिल्ली में गरजे शिवराज, बताया 'आप' का मतलब, कहा- 'अहंकारी आदमी पार्टी'

21-May-2024
नई दिल्ली   ( शोर संदेश )  ।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला किया और इसे 'ठगबंधन' कहा. चौहान ने 'आप'  पर 'अहंकारी' होने का भी आरोप लगाया और इसे 'अहंकारी आदमी पार्टी' करार दिया। पूर्व सीएम ने बीजेपी उम्मीदवारों मनोज तिवारी, योगेन्द्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत के समर्थन में उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
पूर्वोत्तर दिल्ली के बुराड़ी में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके 'आप' अस्तित्व में आई, अब उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर निर्माण से 'नाखुश' होने का आरोप लगाया और कहा कि उसने भगवान राम के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया।
 

महिला ने बेटों को जहर देने के बाद लगाई फांसी

21-May-2024
उन्नाव   ( शोर संदेश )   ।  उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने ससुराल वालों से परेशान होकर अपने दो बेटों को जहर दे दिया। फिर खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे की मौत हो गई और बड़ा बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के पटकापुर गांव में हुई। यहां रहने वाली महिला ने ससुराल वालों से तंग आकर अपने दोनों मासूम बेटों को जहर दे दिया फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। महिला और उसके छोटे बेटे की मौत हो गई और बड़े बेटे का इलाज कानपुर के हैलट में चल रहा है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेठ, जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
 

ये ईडी की कार्रवाई नहीं, भाजपा की कार्रवाई है'

21-May-2024

 नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )    अमेरिका, कनाडा और अरब देशों से मिली करोड़ों की अवैध फंडिंग पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। 'आप' ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा की कार्रवाई बताया है। 'आप' नेता आतिशी ने कहा कि ये कई साल पुराना मामला है, जिस पर सारे जवाब ईडी, सीबीआई, गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग को दिये जा चुके हैं। आतिशी ने कहा कि ये फिर से मोदी जी की ओर से 'आप' को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव से पहले भाजपा ये सब करती है। अगले 4 दिन में कई ऐसे गलत आरोप लगाए जाएंगे. आतिशी ने कहा कि मोदी जी सीएम केजरीवाल से डरे हुए हैं।

दरअसल, दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में फंसी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से ही कोर्ट में चल रहे मामले के बीच अब ईडी ने आम आदमी पार्टी के विदेशी फंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को बताया कि 'आप' को 2014-2022 के दौरान 7.08 करोड़ रुपये का विदेशी फंड मिला। जांच एजेंसी ने पार्टी पर इस विदेशी फंड को हासिल करने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपीए), और विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इस फंड को हासिल करने के लिए विदेशी दानदाताओं की पहचान और राष्ट्रीयता के साथ-साथ कई अन्य तथ्यों को छिपाने जैसे आरोप ईडी ने अपनी रिपोर्ट में लगाए हैं।

 


वाराणसी में आज नारी शक्ति संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

21-May-2024
वाराणसी  ( शोर संदेश )   ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में महिला मतदाताओं से 21 मई को रूबरू होने वाले हैं। वाराणसी की महिला वोटरों के लिए नारी शक्ति संवाद में प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए केंद्र की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण मुद्दे पर उनको संबोधित करेंगे। 25 हज़ार महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिसमें अलग-अलग वर्ग की महिलाएं होंगी।
काशी से तीसरी बार नामांकन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचने वाले हैं। पीएम 21 मई को नारी शक्ति संवाद को संबोधित करेंगे। वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा ने संभाली है। अपनी तरह के अलग इस कार्यक्रम के ज़रिए शिव की काशी से नारी 'शक्ति' का संदेश पूरे भारत में जाएगा। इसमें सभी जिम्मेदारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने निभाई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25,000 से अधिक महिलाओं से संवाद करेंगे।
 

खुशखबरी! इस इलाके में मानसून ने दे दी दस्तक

20-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   दिल्ली सहित समूचा उत्तर भारत भीषण तपिश का शिकार है. कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. ऐसे में लोग अब बेसब्री से बारिश का इंतजार करने लगे हैं. लेकिन, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में लोगों को अभी इस तपिश से राहत पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा. रविवार को एक बार फिर दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.
खैर, इस तपिश के बीच देश के कुछ इलाकों में मानसून से दस्तक दे दी है. वहां झमाझम बारिश हो रही है. कुछ अन्य इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश भी शुरू हो गई है. वहां लोग अब चिल मारने लगे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को देश के दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी.
जमकर हो रही बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. मानसून के 31 मई तक केरल पहुंच जाने की उम्मीद है. देश के मैदानी इलाकों में केरल के रास्ते ही मानसून की एंट्री होती है.
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 150 साल में केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख व्यापक रूप से अलग-अलग रही है. केरल में मानसून सबसे देरी से 1972 में 18 जून को और सबसे पहले 1918 में 11 मई को पहुंचा था. मानसून पिछले साल आठ जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में तीन जून को और 2020 में एक जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था. आईएमडी ने पिछले महीने ला नीना की अनुकूल स्थितियों के कारण सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था. ला नीना की स्थितियां भारत में मानसून के दौरान अच्छी बारिश में मदद करती हैं.
कोंकण में भारी बारिश
देश के दक्षिणी हिस्से में बसे कई द्वीपों पर मानसून के दस्तक देने के साथ कई तटीय इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश शुरू हो गई है. कोंकण और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. बादल फटने जैसी बारिश के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर पानी भर गया था. विदर्भ का बुलढाणा जिले में भी बेमौसम बारिश की चपेट में है. लोनार तालुका के कई गांवों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में टीन की चादरें उड़ गईं. अमरावती मड्डी घाटी में भी तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है. इस बारिश से प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है. पिंपरी चिंचवड़ में भी शाम को बारिश हुई. पिंपरी चिंचवडकरों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.

एटा में 8 बार वोटिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, पोलिंग पार्टी सस्पेंड, बूथ पर दोबारा मतदान के आदेश

20-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद अब संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान होगा. इस बीच मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की है. इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, एटा के इस मतदान केंद्र पर एक शख्स ने दावा किया था कि उसने 8 बार वोटिंग की है. उसने इसका वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है.
वोटिंग करने वाला गिरफ्तार
मामला सामने आने के बाद एटा जिले के नयागांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आठ बार मतदान करने वाले शख्स की पहचान खिरिया के पमारान गांव के राजन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने राजन को अरेस्ट कर लिया है.
सीईओ ने दिए यह निर्देश
1. मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
2. यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बाकी चरणों में प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.
क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक युवक श्वङ्करू के पास खड़ा है. वह इस वीडियो में 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट ङ्ग पर वीडियो शेयर किया है. साथ ही लिखा है कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तोज् भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है.
सपा ने भी शेयर किया वीडियो
समाजवादी पार्टी ङ्ग अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि फर्रुखाबाद लोकसभा के अलीगंज विधानसभा में बूथ संख्या-343 ग्राम खिरिया पमारान पर नाबालिग युवक द्वारा 8 बार भाजपा के पक्ष में वोट डाला गया. 
 

आईएसआईएस के चार आतंकी अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पाकिस्तान मेड हथियार बरामद

20-May-2024
गुजरात।  ( शोर संदेश )   एटीएस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस ढ्ढस्ढ्ढस् आतंकियों को गिरफ्तार किया.  बताया जाता है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए चारों आतंकी श्रीलंकाई नागरिक हैं. ये चारों श्रीलंका से पहले चेन्नई पहुंचे. उसके बाद चेन्नई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे. यह पहुंचने के साथ ही गुजरात एटीएस ने इन्हें पकड़ लिया. इनके पास से पाकिस्तान मेड हथियार भी बरामद हुआ है. 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रंस कर विस्तृत जानकारी देंगे. बताया जाता है कि चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचने के बाद चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के मैसेज का इंतजार कर रहे थे. अहमदाबाद से इन्हें टार्गेट लोकेशन पर पहुंचना था. इन्हें यहां हथियार मिलने वाला था. उससे पहले एटीएस ने सबको गिरफ्तार कर लिया. 

सेंट्रल एजेंसी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में जुटी है. बताया जाता है कि आतंकियों को यहूदियों के प्रमुख स्थलों को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था. उन्हें सिर्फ अपने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे का इंतजार था. वैसे एजेंसी का कहना है कि यह आईएसआईएस का नया प्रयोग है. क्योंकि ऐसा कम ही होता है कि आईएसआईएस विदेशी आतंकी को भारत भेजे. ये अपने आप में आतंकी संगठन का नया प्रयोग है. 

भारत में पांव पसारने की लगातार कोशिश कर रहा आईएसआईएस
आईएसआईएस भारत में पांव पसारने की लगातार कोशिश में हैं. यही कारण है कि इनकी गतिविधियां यहां तेज हो गई है. कई ऐसे घटनाएं भी सामने आ चुकी है, जिसमें आईएसआईएस का हाथ होने के सबूत मिले हैं. साथ ही कई संदिग्ध और आईएसआईस आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. 
मार्च में गिरफ्तार हुआ था आईएसआईएस का भारत प्रमुख
अभी मार्च में ही असम से आईएसआईएस के इंडिया चीफ को गिरफ्तार किया गया था. आईएसआईएस का भारत प्रमुख और उसका एक सहयोगी बंग्लादेश की सीमा पार कर भारत में घुसा था. दोनों को असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया था. ये भारत में आतंकी फंडिंग और लोगों की आईएसआईएस में भर्ती की गतिविधियों में शामिल था.

‘दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है’- हेलिकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

20-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  पूर्वी अजरबैजान में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर में कुछ अधिकारी भी सवार थे और उनकी भी मौत हुई है. हादसे के शिकार हुए हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है. 
ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.’
40 टीमें कर रही थीं रेस्क्यू
घटना के बाद से ही 40 अलग-अलग रेस्क्यू टीम को जंगलों और पहाड़ी इलाकों में भेजा गया था. लेकिन बेहद खराब मौसम के कारण इस क्षेत्र में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया था. इलाके में सडक़ें पक्की नहीं होने, बारिश और कीचड़ होने की वजह से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल तक पहंचने में काफी दिक्कत हुई.

आयकर छापा : आगरा में 20 हजार करोड़ का जूता कारोबार, पर्चियों से लेनदेन...

20-May-2024
आगरा। ( शोर संदेश )  दुनियाभर में मशहूर आगरा का घरेलू जूता कारोबार 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। जूता बाजार में नोट की जगह पर्ची से बड़ा लेनदेन होता है। पर्ची से कारोबार का हींग की मंडी सबसे बड़ा केंद्र है। बड़े व्यापारी मामूली कमीशन काटकर पर्ची से करोड़ों रुपये का नकद भुगतान कर देते हैं।
बड़े जूता कारोबारी, छोटे व्यापारियों को रकम के बदले पर्ची देते हैं। जिन्हें कारोबारी जरूरत के मुताबिक भुना लेते हैं। इससे एक तरफ व्यापार में नकदी दिखाई नहीं देती। दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर टैक्स में हेराफेरी होती है। 
पर्चियों का यह खेल 100 से अधिक बड़े जूता व्यापारियों की साख पर चल रहा है। हींग की मंडी से लेकर गली-मुहल्लों तक फैला यह कारोबार एक तरह से उधार और वायदा कारोबार है। हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग को पर्ची कारोबार का किंग माना जाता है। जूता कारोबारियों के मुताबिक पर्ची को भुनाने के बदले 50 पैसा प्रति सैंकड़ा से तीन प्रतिशत तक का ब्याज लिया जाता है।
आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा को रामनाथ डंग के घर से बड़े पैमाने पर पर्चियां मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि पर्चियों में 20 से अधिक जूता कारोबारियों के नाम हैं। ऐसे में आयकर विभाग की जांच का दायरा भी बढ़ सकता है। रामनाथ डंग के घर से जब्त की गई राशि को लेकर रविवार को शहर के जूता कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आयकर विभाग को मिले साक्ष्यों से पर्ची भुनाने वाले कारोबारियों की गर्दन भी फंस सकती है। आयकर के छापे के बाद कोई भी जूता कारोबारी कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हो रहा।
छापे में मिली पर्चियों से बढ़ी मुश्किल: रामनाथ डंग के घर, फैक्टरी व प्रतिष्ठान से बरामद पर्चियों से शहर के जूता कारोबारियों की मुश्किल बढ़ गई है। आयकर टीम इन पर्चियों को आधार बनाकर उन कारोबारियों के ठिकानों तक पहुंच सकती है। हींग की मंडी में जूता के अलावा शू मैटेरियल से जुड़े कारोबारी भी पर्चियों से लेनदेन करते हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल कारोबार बड़ा कारोबार है। 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account