ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

26-May-2024
नई दिल्ली   ( शोर संदेश )    । दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया। अग्निकांड में बचाए गए 12 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। सात नवजात बच्चों की मौत हुई है, पांच नवजात अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।  अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:32 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके में आईआईटी ब्लॉक बी, विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के मुताबिक, चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था।  दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि भूतल समेत तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। इमारत के बाहर खड़ी एक वैन भी पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर हाहाकार के बीच दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए। 
शाहदरा जिले के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। एक नवजात मृत मिला। जबकि बचाए गए सभी नवजात बच्चों को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी सात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। 

भीषण आग लगने से तीन लोगों की हुई मौत

26-May-2024
दिल्ली  ( शोर संदेश )   । शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में देर रात 2.35 बजे एक बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए, सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग गली नंबर 1 इंडियन बैंक के पास एक इमारत में लगी थी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाना शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, पार्किंग में खड़े 11 दो पहिया वाहन भी आग में जल गए। पूरी इमारत में धुआं भर गया, जिसकी वजह से दो महिलाओं समेत तीन की मौत हुई है, बाकी का दम घुटा है। घायलों का अस्पताल में हताहतों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि सात नवजात बच्चों की मौत हो गई है और पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

छत पर कपड़ा सुखाने गई 11 साल की बच्ची बिजली लाइन की चपेट में आई

26-May-2024
लखनऊ   ( शोर संदेश )  । उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 11 साल की बच्ची 11000 वोल्ट की बिजली लाइन के चपेट में आ गई। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके दोनों हाथ काटने पड़े। वहीं, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के शिवम भट्ट के पास 11 साल की बच्ची नैना चौरसिया अपने माता-पिता और दो भाई-बहनों के साथ रहती है। घटना वाले दिन बच्ची पड़ोसी की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान बच्ची छत के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन के चपेट में आ गई।

सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे दो लोगों की मौत

26-May-2024
नई दिल्ली  ( शोर संदेश ) । साउथ-ईस्ट दिल्ली के जसोला इलाके में शुक्रवार दोपहर को सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरने दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दो बार टैंक की सफाई ट्रैक्टर और मशीन के जरिए की गई। तीसरे बार दोनों मृतक टैंक के भीतर उतर गए और बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसके बाद पुलिस पहुंची और मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। दोनों को बाहर निकलकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक मृतक की पहचान राजप्रकाश पुत्र छिद्दा सिंह निवासी मोलबंद एक्सटेंशन, दिल्ली के रूप में की गई है। वहीं दूसरे की पहचान की जा रही है।

तेज रफ्तार डंपर ने 3 को कुचला

26-May-2024
बांदा ।   ( शोर संदेश )  उत्तर प्रदेश के बांदा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार और जेसीबी चालक को कुचल दिया। इससे 3 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  जानकारी के मुताबिक, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश यादव अपने 20 वर्षीय भतीजे सुमित के साथ बाइक से कुल देवता की पूजा कर चित्रकूट से घर लौट रहा था। इसी बीच देर रात ओरन कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजे को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।
 

आख़िरी सिरे तक पहुँचे नहर का पानी'

26-May-2024
इन्दौर ।  ( शोर संदेश )   संभागायुक्त दीपक सिंह ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित करें कि नहरों से पानी अंतिम सिरे तक पहुँचे। अंतिम छोर के खेतों में भी पानी मिलना चाहिए। दीपक सिंह ने कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालय की एक संयुक्त बैठक रखने के निर्देश भी दिए, ताकि सिंचाई के पानी का बेहतर उपयोग संभव हो सके। संभागायुक्त ने कहा कि अध्ययन में यह पाया गया है कि खेतों में खुली नालियों से सिंचाई का पानी पहुँचने पर अपव्यय भी होता है, जबकि स्प्रिंक्लर से बेहतर सिंचाई संभव होती है। शासन की मंशा भी मोर क्रॉप वन ड्रॉप की है। इसके लिए जल संसाधन विभाग एक नीति और योजना बनाकर कार्य करें। बैठक में उपायुक्त राजस्व सुश्री जानकी यादव, मुख्य अभियंता नर्मदा ताप्ती कछार इंदौर देवड़ा सहित संभाग के सभी ज़िलों से आये कार्यपालन यंत्री उपस्थित थे।

वर्षा पूर्व सफाई के लिए विशेष अभियान, नालियों की सफाई जारी

26-May-2024
बालाघाट  ( शोर संदेश ) । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने पिछ्ली टीएल बैठक में नगरीय निकायों में वर्षा पूर्व सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उन्ही निर्देशो के आधार पर नगर परिषद वारासिवनी में लगातार सफाई अभियान जारी है। नपा सीएमओ दिशा डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के हर एक मोहल्ले नगर के सार्वजनिक स्थलों के अलावा गंदी नालियों की सफाई कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि नगर में सुबह से ही नगर की हर एक छोटी- बड़ी गली की नालियों को साफ करने का लक्ष्य सुनिश्चित है।
 

पिकअप वाहनों में यात्रियों को बैठाने पर हुई कार्यवाही

26-May-2024
अनुपपुर।  ( शोर संदेश )  परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा पिकअप वाहनों द्वारा यात्रियों का परिवहन करने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके पालन में जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर द्वारा 23 एवं 24 मई को पिकअप वाहनों में यात्रियों का परिवहन करने पर कार्यवाही की गई। 23 मई को नेशनल हाईवे फुनगा के पास तथा अमरकंटक रोड पर कार्यवाही के दौरान तीन पिकअप वाहनों द्वारा यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर दो वाहन आरटीओ ऑफिस अनूपपुर एवं एक वाहन यातायात थाने में रखा गया। 24 मई को वेंकटनगर रोड एवं अमरकंटक रोड पर कार्यवाही की गई जिसमें पिकअप वाहन द्वारा यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान वाहनों के परमिट फिटनेस बीमा पीयूसी अग्निशमन यंत्र ड्राइवर लाइसेंस मेडिकल किट एचएसआरपी नम्बर प्लेट आदि की जांच की गई। 23 एवं 24 मई को हुई कार्यवाही के दौरान कुल 85 पिकअप वाहनों की चेकिंग की गई, उनमें से 14 वाहनों से शमन शुल्क 32 हजार रुपये वसूल किए गए। कार्यवाही के दौरान पिकअप वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि वैध दस्तावेज होने पर ही वाहन संचालित करें एवं अवैध रूप से संचालित पिकअप वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि पिकअप में सवारी न बैठाई जाए। वाहनों के विरूद्ध चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कलेक्टर ने ग्राम कोयलारी 63 में ग्रामीणों से की रूबरू चर्चा

26-May-2024
उमरिया।  ( शोर संदेश )   जल जीवन मिशन के तहत कौडिया 63 में मिल रहा नल से शुध्द पेयजल उमरिया . कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत कोयलारी 63 में ग्रामीणों से रूबरू चर्चा करते हुए योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में चर्चा की । इस दौरान कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत नल से जल उपलब्ध होने की जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि नियमित रूप से नल से जल मिल रहा है। इसी तरह ग्राम के 18 हैंडपंपो में से 16 चालू है, जिसमे पानी आ रहा है। दो हैंडपंप भट गए है। ग्रामीणों ने कहा कि उचित मूल्य की दुकान से नियमित रूप से राशन प्राप्त हो रहा है। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान से मिलने वाले नमक के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की , जिस पर ग्रामीणों द्वारा नमक के उपयोग करने पर दाल का पानी काला हो जाने की बात कही गई। कलेक्टर ने कहा कि वन्या प्लस नमक आयोडीन युक्त है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसका सेवन करे, इसका कोई साइड इफेक्ट नही है। इसके साथ ही 2288 में से 1477 आयुष्मान कार्ड बनाये गए है । ग्राम में 278 पेंशनरों को विभिन्न पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, सी ई ओ जनपद पंचायत राजेन्द्र त्रिपाठी , डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, उप संचालक कृषि खेलावन डेहरिया, सहायक संचालक मत्स्य विभाग आशीष नायक, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के के पांडेय, कार्य पालन यंत्री लोक निर्माण विभाग गजेंद्र गायकवाड़, कार्य पालन यंत्री आर ई एस, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नायब तहसीलदार तथा ड्राईवर पर हमला करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस की सख्त कार्यवाही

26-May-2024
उमरिया। ( शोर संदेश )   विगत दो दिन पूर्व नायब तहसीलदार तथा उनके ड्रायवर पर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन तथा पुलिस ने अपने मंसूबे साफ कर दिये हैं। घटना में शामिल चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा 3 अपराधियों के घर ढहाये गये हैं, जबकि एक अपराधी पर जिला दण्डाधिकारी उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला बदर की कार्यवाही की है। घटना की जानकारी मिलते ही आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद, अतिरिक्त पुलिस महा निर्देशक शहडोल जोन डी सी सागर, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती घायल ड्राईवर तथा उनके परिवार जनों से भेंट की तथा चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account