ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें

28-May-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )    पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूस्खलन से अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में अब तक सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि इस हादसे में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में यह भूस्खलन हुआ था ।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीसी से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

28-May-2024
भोपाल । ( शोर संदेश )  मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार ने सोमवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन (मध्यप्रदेश) पदाधिकारी अनुपम राजन सहित प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी शामिल हुए।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां व जरूरी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन कर लें। मतगणना स्थल की सुरक्षा, मतगणना परिसर में प्रवेश, गर्मी को देखते हुए एम्बुलेंस, दवाईयां, फायर ब्रिगेड, मतगणना सूचनाओं का चक्रवार आदान-प्रदान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केन्द्र तक ईवीएम को लाने, ले-जाने, पोस्टल बैलेट की गणना आदि सभी व्यवस्थाएँ अपनी निगरानी में कराएं। सभी मतगणना कर्मियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर्स को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दें, ताकि मतों की गणना में त्रुटि की कोई गुंजाईश न रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने प्रदेश के सभी जिलों में 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया। वीसी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. एस.एस. संधू भी उपस्थित थे।

मतगणना का कार्य निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराएं - कलेक्टर

28-May-2024
उमरिया ।   ( शोर संदेश )  लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए शहडोल संसदीय क्षेत्र अजजा 12 अंतर्गत उमरिया जिले कि दोनो विधानसभा क्षेत्र 89 बांधवगढ एवं 90 मानपुर के मतगणना सुपरवाईजर, माइ्क्रो आब्जर्वर तथा मतगणना सहायकों के प्रथम प्रशिक्षण को कन्या षिक्षा परिसर में संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि मतगणना का कार्य निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराएं। मतगणना के संबंध में आयोग व्दारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए । मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य हेतु जिन लोगो की डियुटी लगाई गई है वे सभी समय पर पहुंचे तथा मतगणना कक्ष में प्रवेश के पश्चात अनुशासन व्यवस्था बनाकर रखें। मतगणना में भी उत्कृष्ट सेवाएं देकर व्यवधान रहित मतगणना संपन्न कराएं। इस अवसर पर एआरओ बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र रीता डेहरिया, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डा अभय पांडेय, मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा एवं संजय पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

कलेक्टर ने नल जल योजना के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

27-May-2024
अनुपपुर ।  ( शोर संदेश )   कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनपद पंचायत जैतहरी के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बिजोडी में नल जल योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने नल जल योजना के तहत हितग्राहियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि गांव के लगभग 380 हितग्राहियों को नल जल कनेक्शन दिया जा रहा है, जिनमें से 350 लोगों के घर में नल जल कनेक्शन के तहत नल लगा दिए गए हैं, बाकी 30 हितग्राहियों को कनेक्शन जल्द ही लगा दिए जाएंगे। जिस पर कलेक्टर ने कनेक्शन को आगामी एक सप्ताह में लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने जल वितरण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि संपूर्ण कनेक्शन के बाद हितग्राहियों को जल मुहैया करा दिया जाएगा। इसी प्रकार कलेक्टर ने नल टंकी के क्षमता सहित अन्य विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।
 

राजकोट अग्निकांड : अब भी एक परिवार के 5 लोग लापता

27-May-2024
राजकोट ।  ( शोर संदेश )   राजकोट अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। शनिवार को इस खौफनाक मंजर से रूबरू होने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे हादसे की आंखोदेखी कहानी बताई, कि कैसे 5 मिनट के अंदर सामान्य सी आग आसमान छूने लगी। वहां पास में मौजूद चाय बेचने वाले  महेश भरवाड़ ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों में अफरा तफरी मच गई। महेश भरवाड़ ने बताया कि जब आग लगी तब मैं गेमिंग जोन के पास ही मौजूद था। मैं बगल में चाय देने आया था। उस वक्त अचानक कुछ ब्लास्ट होने की आवाज आयी थी। शुरुआत में शाम के वक्त 5.35 बजे आग लगी। तब सामान्य सी दिखायी देने वाली आग पांच मिनट में विकराल हो गई। आग लगने की वजह से कुछ लोग एल्युमीनियम शेड के ऊपर से बाहर की तरफ उतरने की कोशिश कर रहे थे। महेश ने बताया कि उस वक्त कुछ लोगों को हमनें बाहर उतारने की कोशिश की। लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने से तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक के सिर पर ज्यादा चोट लगी थी।  
इधर, गेमिंग जोन में आग लगने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों में से पांच लोग मिसिंग हैं। परिवार के मुखिया चंद्रसिंह जडेजा ने कहा कि मेरे परिवार के सात लोग गेमिंग जोन में मौजूद थे। इनमें से दो सुरक्षित हैं। एक का गिरिराज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और एक पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद परिवार के पांच लोग मिसिंग हैं। हमारे परिवार के लोगो के DNA सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।

बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, तेज बारिश

27-May-2024
नई दिल्ली ।  ( शोर संदेश )   चक्रवाती तूफान रेमल का कहर पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों पर दिखाई देने लगा है। लैंडफॉल की प्रक्रिया आधी रात से शुरू हो चुकी है। इस दौरान समुद्र में चक्रवाती तूफान की अधिकतम रफ्तार 135 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में खूब बर्बादी देखने को मिल रही है। इसका असर बीरभूम, पूर्वी बर्धमान, नदिया, पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिल रहा है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बीती रात चक्रवात रेमल ने खूब तबाही मचाई। सुंदरबन में आज सुबह कई पेड़ गिरे हुए पाए गए।

राजकोट अग्निकांड : 6 सस्पेंड, अब तक 28 की मौत

27-May-2024
राजकोट।   ( शोर संदेश )   राजकोट अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। इस मामले को लेकर राज्य भर में काफी रोष देखने को मिल रहा है। अब राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए नगर निगम अधिकारियों और पुलिस अफसरों सहित 6 लोगों को सस्पेंड किया है। इससे पहले गुजरात पुलिस ने इस मामले में टीआरपी गेमिंग जोन के मालिक और प्रबंधक सहित छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। अब सहायक नगर नियोजक, सहा. इंजीनियर सस्पेंड, आरएनबी विभाग इंजीनियर राजकोट पुलिस के दो वरिष्ठ पीआई को निलंबित किया गया है। बीते दिन (26 मई) समीक्षा बैठक के बाद ये एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। एसआईटी टीम अभी भी राजकोट में है बड़े अधिकारियों पर गड़बड़ी को लेकर जांच की जा रही है।

केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश- 7 दिन बढ़ा दें अंतरिम बेल

27-May-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने एक नई याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत को और 7 दिनों तक बढ़ाए जाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया है कि जेल जाने के बाद अब तक अरविंद केजरीवाल का 7 किलो वजन कम हो चुका है। इसके अलावा केजरीवाल का कीटोन लेवल भी काफी ऊंचा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम बेल दी थी जिसकी अवधि 1 जून को समाप्त हो जाएगी।
 

 


गर्मी से तप रहे उत्तर भारत को रेमल तूफान ने दी राहत

27-May-2024
इंदौर। ( शोर संदेश )   उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में रात 10 बजे तक भी हवाओं में तपन महसूस हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बुरी तरह तप रहा है। राजस्थान में भी बीते 4 दिनों में हीट वेव के कारण 24 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के जैसलमेर शहर से सटी भारत-पाक सीमा पर तो तापमान करीब 55 डिग्री के पार कर गया है।
पंजाब में फरीदकोट शहर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
महाराष्ट्र के अकोला में भीषण गर्मी के कारण 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
राजस्थान में गर्मी का ये आलम है कि BSF के जवान ने गाड़ी के बोनट पर रोटी सेंक ली।
गर्मी के कारण उदयपुर में 3 दिन में 300 चमगादड़ों की मौत हुई है।
राजस्थान के फलौदी का तापमान रविवार को भी 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
कब केरल पहुंचेगा मानसून
भीषण गर्मी के बीच लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हर साल केरल मानसून 1 से 4 जून के बीच आ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल प्री मानसून एक्टिविटी 27 मई से 4 जून के बीच शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया है कि इस साल मानसून जल्दी दस्तक नहीं देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस साल मानसून 3 दिन पहले 19 मई को ही पहुंच गया था। हर साल यहां इस क्षेत्र में 22 मई से बारिश शुरू होती है।
अगले 48 घंटों में इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी 27, 29 और 30 मई को खूब बारिश हो सकती है। इन इलाकों में ‘रेमल’ चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

लोडिंग वाहन पलटने से, चार की मौत, चार घायल

27-May-2024
गुना। ( शोर संदेश )   उप्र के भानपुर से लोडिंग वाहन में सवार होकर कर्नाटक जा रहे फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने वाले चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक और क्लीनर सहित चार लोग घायल हो गए। उक्त हादसा मप्र के गुना जिले के म्याना थानाक्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुआ। बताया गया है कि चालक को नींद का झोका आया, जिससे वाहन पलटकर पुलिया से नीचे पलट गया था।  जानकारी के अनुसार प्रयागराज (इलाहाबाद) से एक लोडिंग वाहन रविवार को सुजालपुर प्याज भरने के लिए जा रहा था। इसी दौरान भानपुर में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने वाले छह लोगों ने उक्त वाहन को रोका।
इसके बाद उन्होंने सुजालपुर जाने कहा, तो सभी फेरी वाले तीनों मोटरसाईकिल के साथ वाहन में सवार हो गए। उक्त सभी को कर्नाटक जाना था, तो सुजालपुर पहुंचकर अन्य साधन से आगे जाना था। लेकिन रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लोडिंग वाहन मध्यप्रदेश के गुना जिले के म्याना थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे-46 पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतकर पलट गया। इस हादसे में चार फेरी वाले उसमें दब गए, जिनकी मौत हो गई। जबकि वाहन के चालक व क्लीनर सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल वाहन चालक अशोक पांडे को ग्वालियर रेफर किया जा रहा है।
मृतक विष्णु पुत्र रामपाल बंजारा (नायक) उम्र 32 साल अमराह कानपुर, मीर पुत्र चौकेलाल नायक उम्र 30 साल निवासी अमराह कानपुर, विकास पुत्र नवलसिंह नायक उम्र 17 साल निवासी बरौर कानपुर और रणवीर सिंह पुत्र नत्थूसिंह बंजारा उम्र 25 साल निवासी किशनपुर कानपुर शामिल हैं।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account