ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

चुनाव के दौरान कैसे मिल जाती है गुरमीत राम रहीम को पैरोल?

03-Oct-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )    डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बाहर आने पर इस बार भी काफी शोर और हलचल है। इसके पीछे वजह यह है कि हरियाणा में मतदान की तारीख नजदीक (5 अक्टूबर) है। इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसा हुआ है जब हरियाणा, पंजाब या राजस्थान में चुनाव थे और गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल से पैरोल या फरलो के जरिये रिहाई मिल गई।
ऐसे में सवाल जरूर उठता है कि आखिर चुनाव के मौके पर डेरा प्रमुख को जेल से रिहाई क्यों दे दी जाती है? 
कांग्रेस ने किया पैरोल का विरोध
हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस ने गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने का विरोध किया है और इस मामले में चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने कहा है कि राम रहीम चुनाव को प्रभावित कर सकता है इसलिए उसे पैरोल नहीं ना दी जाए। पैरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम सिंह 20 दिन तक उत्तर प्रदेश के बागपत में ही रहेगा।
 

मोहम्मद अजहरुद्दीन परएचसीए में गड़बड़ी का आरोप, आज ईडी के सामने नहीं हुए पेश, मांगा समय

03-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुदीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें समन भेजा था और आज ही पेश होना था लेकिन अजहरुदीन आज ईडी के सामने पेश नहीं हुए. उन्होंने इसके लिए जांच एजेंसी से समय मांगा. अब ईडी पूर्व क्रिकेटर को नया समन जारी करेगी. अजहरुदीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में गड़बड़ी का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, एसोसिएशन में फंड में 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है.
अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे. जून 2021 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. फंड की हेराफेरी के आरोप में उनके खिलाफ एक्शन लिया गया था. ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. ED ने तेलंगाना में 9 जगहों पर छापेमारी की थी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए थे.
स्टेडियम निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के मुताबिक, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में वित्तीय अनियमितता की. उन्होंने निजी कंपनियों को उच्च दरों पर ठेके दिए और एसोसिएशन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया. इस मामले में ईडी ने तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और आगे की जांच जारी है.
 

दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप की बरामद, 2 हजार करोड़ की 500 किलो कोकीन की जब्त

02-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप बरामद की है. जानकारी के मुताबिक करीब 500 किलो से ज्यादा का कोकीन बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए इसे अंजाम दिया है. बता दें कि इस कोकीन की कीमत 2 हजार करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है. 
इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक ड्रग्स तस्करी का ये इंटरनेशनल सिंडिकेट है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साउथ दिल्ली में इस रेड को अंजाम दिया है. 
पहले भी एक बड़े ड्रग कार्टेल का किया था भंडाफोड़
बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया था. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था. अपनी इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने 228 किलो गांजा जब्त किया था. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.14 करोड़ रुपये कीमत है. पुलिस ने इस कार्टेल के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक मुख्य सप्लायर है. 
जानकारी के मुताबिक आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर से गांजा लाकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे. क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन कवच शुरू किया है, जिसका उद्देश्य दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई के खिलाफ लड़ना है. 

पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

02-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  पूरा देश आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक हस्तियां राजघाट स्थित बापू की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगी। साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है। आपको बता दे कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किया गया उनका संघर्ष आज भी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। 
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।’ 

पुलिस काफिले के साथ जेल से निकला राम रहीम, 20 दिन की मिली है पैरोल

02-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   रेप और हत्या केस में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम बुधवार को एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है. भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह हरियाणा की जेल से यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकला. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम के पैरोल को मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल अर्जी को मंजूरी दी थी. चुनाव आयोग ने राम रहीम के सामने तीन शर्तें भी रखी हैं.
चुनाव आयोग की शर्तों पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली है. शर्तों के अनुसार,  गुरमीत जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में नहीं रहेगा. वो किसी राजनीतिक गतिविधि का भी हिस्सा नहीं बनेगा. सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर सकेगा. गुरमीत ने 20 दिन की इमरजेंसी पैरोल मांगी थी. गुरमीत ने जेल विभाग को दिए आवेदन में कहा था कि वो यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा.

एक और एलीट क्लब में शामिल होने वाला है भारत, इसरो के बाद रेलवे करेगा कमाल

02-Oct-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )   चांद पर पहुंचने वाले चुनिंदा देशों की एलीट सूची में शामिल हो चुका भारत अब रेलवे क्षेत्र में भी कमाल करने की तैयारी में है। खबर है कि देश को जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिल सकती है। खास बात है कि इस खास ट्रेन का संचालन करने वाले दुनिया में सिर्फ 4 देश ही हैं। कहा जा रहा है कि इससे नेट जीरो कार्बन एमीशन का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिल सकती है।
खबर है कि हाल ही में भारतीय रेलवे ने मौजूदा डेमू यानी डीजल इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट ट्रेनों में हाइड्रोजन फ्यूल सेल को दोबारा फिट करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। खास बात है कि हाइड्रोजन ईंधन से ट्रेन चलाने वाला भारत पांचवा देश बन जाएगा। अब तक इस तरह की ट्रेनें जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में संचालित हो रही हैं।
किस रूट पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन
रिपोर्ट के अनुसार, हाइड्रोजन ईंधन वाली ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप दिसंबर 2024 में हरियाणा के जींद-सोनीपत सेक्शन में दौड़ेगा।
अधिकारियों ने बताया है कि हाइड्रोजन ट्रेन के लिए तय हेरिटेज रूट्स में मथेरन हिल रेलवे, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, काल्का-शिमला रेलवे, कांगड़ा घाटी और नीलगिरी माउंटेन रेलवे की योजना बनाई है। उन्होंने कहा है कि ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ये मार्ग अगले 3 सालों में शुरू हो जाएंगे, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दिखाएंगे।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रोटोटाइप ट्रेन को लेकर चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में काम जारी है। खबर है कि ट्रायल के बाद रेलवे हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज पहल के तहत 35 हाइड्रोजन ट्रेनें लाएगा। रेलवे ने हर ट्रेन के लिए 80 करोड़ रुपये निवेश करने और 70 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए खर्च करने की योजना बनाई है।
 

रिहाई के बाद फिर हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक, अनिश्चितकालीन अनशन जारी

02-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और 150 लद्दाखियों को मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस द्वारा रिहा किए जाने के बाद फिर से हिरासत में ले लिया गया है। जबकि पुलिस स्टेशनों पर उनका अनिश्चितकालीन अनशन जारी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक और अन्य हिरासत में लिए गए लद्दाखियों को मंगलवार रात को जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वे दिल्ली के मध्य भाग की ओर मार्च करने पर अड़े थे, इसलिए उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया।
वांगचुक को बवाना पुलिस स्टेशन में रखा गया
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि वांगचुक को कुछ अन्य लोगों के साथ बवाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि अन्य को नरेला औद्योगिक क्षेत्र, अलीपुर और कंझावला पुलिस स्टेशनों में रखा गया है। वांगचुक और उनके साथ आए लोगों को दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात शिंघु सीमा पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया था।
जब उन्होंने अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश की थी। वह एक महीने पहले लेह से शुरू हुई 'दिल्ली चलो पदयात्रा' का नेतृत्व कर रहे थे।

पुणे में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश; हादसे में 3 की मौत

02-Oct-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि मंगलवार को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि हेलीकॉप्टर प्राइवेट था या सरकारी था। हादसा सुबह 7 बजे के आसपास हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे की बड़ी वजह घना कोहरा हो सकती है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस का कहना है कि हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट के आसपास पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। उन्होंने जानकारी दी है कि अब तक यह पता नहीं लग सका है कि हेलीकॉप्टर किसका था, क्योंकि उसमें आग की लपटें उठ रही हैं। हादसा बावधान के पास हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरी थी।
मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले इस हेलीकॉप्ट में तीन लोग सवार थे। इनमें पायलट परमजीत सिंह और जीके पिल्लई और एक इंजीनियर प्रीतम भारद्वाज थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि हेलीकॉप्टर पुणे के हेरिटेज एविएशन का था। हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आग की लपटें नजर आ रही हैं।
अगस्त में भी मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। तब हादसा पौड गांव में हुआ था, जिसमें सवार 4 लोगों की चोटें आई थीं।

रिवॉल्वर साफ करते वक्त मिस फायर; गोविंदा के पैर में लगी गोली

01-Oct-2024
मुंबई।  ( शोर संदेश )  बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आईसीयू में हैं। दरअसल, गोली लगने की वजह से वह घायल हो गए हैं। ये घटना मंगलवार की सुबह पौने 5 बजे के आस-पास की है। वह सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे और उसी समय गलती से मिसफायर हो गया। ऐसे में एक्टर को सीआरआईटीआई केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। 
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अभिनेता कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे और तभी उनके हाथ से बंदूक गिर गई और गोली चल गई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में ही हैं।” मैनेजर ने ये भी कहा कि यह भगवान की कृपा है कि गोविंदा जी को केवल पैर में चोट लगी और कुछ सीरियस नहीं हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई में नहीं थी। ऐसे में जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तब वह तुरंत मुंबई के लिए निकल पड़ीं। 

सरकार ने करोड़ों किसानों का इंतजार पलभर में किया खत्म, जारी हुई पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त की लिस्ट

30-Sep-2024
नई दिल्ली  ( शोर संदेश ) । अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि सरकार ने करोडों लोगों का इंतजार एक पल में  खत्म कर दिया है. जी हां सरकार ने चंद मिनटों में पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त पीएम मोदी ने बनारस दौरे के दौरान जारी की थी. जिसका लाभ देश के 9.26 करोड़ किसानों को दिया गया था.. ऐसे में किसानों को अब 18वीं किस्त का इंतजार है. चलिए आपको बताते हैं कि पीएम किसान की 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है. 
 
करोड़ों किसानों को था इंतजार हुआ खत्म
किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18वीं किस्त को लेकर किसान भाई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि लाभार्थियों की सूची सरकार ने जारी कर दी है. जल्द ही लाभार्थियों के खाते में 18वीं किस्त 2000 रुपए क्रेडिट भी कर दिये जाएंगे. यह किस्त अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही आने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5 अक्टूबर को यह रकम जारी की जा सकती है. हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अगर आप भी पात्र किसान हैं, लेकिन आपने अब तक पीएम किसान योजना में आवेदन नहीं किया है तो आप आवेदन कर सकते हैं. 
 
ढाई करोड़ लोगों को किया था वंचित
आपको बता दें कि 17वीं किस्त के समय सिर्फ 9.26 करोड़ किसानों को ही योजना का लाभ मिला था. लगभग ढाई करोड़ो के आसपास किसानों की किस्त रोक दी गई थी.  सरकार ने किस्त रोकने के कारणों को भी बता दिया था. यदि अभी तक भी कुछ किसानों ने ये तीन कामों को पूरा नहीं किया है तो उन्हे 18वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिलेगा. क्योंकि बताया जा रहा है कि इस बार भी लगभग ढाई से तीन करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होने ईकेवाईसी व भूलेख सत्यापन नहीं कराया है. ऐसे  किसानों को इस बार भी योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है...
 
पीएम किसान की 18वीं किस्त कब जारी होगी?
आपको बता दें कि 18वीं किस्त के लाभार्थियों की  सूची आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 5 अक्तूबर को पात्र किसानों के खाते में योजना के 2000 रुपए क्रेडिट कर दिये जाएंगे. आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत लघु एवं सिमांत किसानों को सालाना 6000 रुपए मदद की जाती है. जिसमें प्रति चार माह में 2000 रुपए की किस्त किसानों के खाते में डाली जाती है. 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account