ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

विवादित टिप्पणियों पर योगी सख्त: विरोध के नाम पर अराजकता स्वीकार नहीं

07-Oct-2024
लखनऊ।  ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
त्योहारों के दृष्टिगत सोमवार को मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। 
महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता और जबरन किसी पर थोपा भी नहीं जा सकता। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की  आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी, लेकिन सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा।  

पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका, दो चीनी नागरिकों की मौत और 17 घायल

07-Oct-2024
कराची।   ( शोर संदेश )  पाकिस्तान के कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार की देर रात बड़ा धमाका हुआ है। दो चीनी नागरिक समेत तीन की मौत की खबर है। वहीं 17 लोग घायल हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। धमाका इतना भीषण था कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आवाज सुनाई पड़ी। पुलिस बम धमाके की जांच में जुटी है। वीडियो में एयरपोर्ट के पास धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।
बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने कहा कि रविवार रात को कराची के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक विस्फोट में दो चीनी नागरिक मारे गए हैं। चीनी दूतावास ने कहा कि पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के एक काफिले पर हवाई अड्डे के पास हमला किया गया।
पाकिस्तान में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। दोनों देशों के निर्दोष पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि यह धमाका चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया है।
क्या है बीएलए?
बीएलए बलूचिस्तान का अलगाववादी संगठन है। यह संगठन खासकर चीनी नागरिकों और प्रोजेक्ट को निशाना बनाता है। बलूचिस्तान के रूप में एक अलग देश इस संगठन की सबसे अहम मांग है। सिर्फ अगस्त महीने में बीएलए अपने हमलों में 70 से अधिक लोगों की जान ले जुका है। यह संगठन इससे पहले भी चीनी नागरिकों को मौत के घाट उतार चुका है। वहीं कराची में स्थित चीन के वाणिज्य दूतावास पर हमला भी कर चुका है।

नई दिल्ली पहुंचते ही मुइज्जू के बदले सुर, पर्यटकों से मालदीव जाने की लगाई गुहार

07-Oct-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से सोमवार को मुलाकात की। पिछले साल खराब दौर से गुजरने के बाद बेहतर हो रहे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दोनों नेताओं के बीच व्यापक चर्चा होने की संभावना है। मुइज्जू 4 दिन की यात्रा पर रविवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। मालदीव में कभी 'इंडिया आउट' कैंपेन चलाने वाले मुइज्जू ने भारत पहुंचते ही यूटर्न ले लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मुइज्जू ने कहा कि भारत के साथ मालदीव के रिश्ते सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत व्यापार और विकास साझेदारों में से एक रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसियों और दोस्तों के लिए सम्मान हमारे डीएनए में मौजूद है।
राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारतीय पर्यटकों को अपने देश आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा, ‘भारतीय हमेशा ही सकारात्मक योगदान देते हैं। हमारे देश में भारतीय पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं।’ वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘भारत-मालदीव के विशेष संबंधों को आगे बढ़ाते हुए! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति एमएम मुइज्जू का हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा होगी।’ इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मुइज्जू का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। तीनों सेनाओं ने मुइज्जू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जब मुइज्जू ने मालदीव में चलाया ‘इंडिया आउट’ कैंपेन
मालदीव के राष्ट्रपति अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद और अपने देश के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार शाम को भारत पहुंचे। पिछले वर्ष नवंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह मुइज्जू की पहली राजकीय यात्रा है। मुइज्जू जून में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू के पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था। मुइज्जू ने ‘इंडिया आउट’ अभियान को आधार बनाकर पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव जीता था। उन्होंने नई दिल्ली से द्वीप राष्ट्र में तैनात अपने सैन्यकर्मियों को इस वर्ष मई तक वापस बुलाने को कहा था।

देश से डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं : 'जनता की अदालत' में बोले अरविंद केजरीवाल

06-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरे देश से डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं.छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित “जनता की अदालत” में जनता के बीच कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘डबल इंजन' सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है. उन्होंने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की ‘डबल इंजन' सरकारों का अंत होने जा रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कभी भी अपने परिवार वालों को टिकट नहीं दिया है. मैंने कभी अपने बेटे को टिकट नहीं दी. मैंने आपके परिवार वालों को टिकट दिया है. केजरीवाल ने कहा कि जेल में मेरी इंसुलिन की इंजेक्शन बंद कर दी गयी. मेरी किडनी खराब हो सकती थी. 
केजरीवाल का बीजेपी पर जोरदार हमला
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव आने वाले हैं ये कहेंगे डबल इंजन सरकार बना दो तब इनसे पूछना कि क्या हरियाणा में आई आपकी डबल इंजन सरकार? हरियाणा में 10 साल तक इनकी सरकार थी और अब भाजपा वालो को गांव में घुसने भी नही दे रहे है लोग.  मणिपुर में 7 साल से इनकी डबल इंजन की सरकार है और मणिपुर जल रहा है. अब डबल इंजन की सरकार नहीं बनानी है क्योंकि देश अब तक गया है. 
22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है लेकिन एक काम बता दे ये लोग जो इन्होने अच्छा किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी एक साल बाद आप रिटायर हो जाओगे, इस एक साल में तो अच्छा काम करदो. अगर मोदी जी 22 राज्यों में बिजली मुफ्त कर देंगे तो मैं खुद उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगा. 

रोहतास में सोन नदी में नहाते समय 7 बच्चे डूबे, 3 बच्चों की मौत 2 की हालत गंभीर

06-Oct-2024
पटना। ( शोर संदेश )  बिहार के रोहतास जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गयी.  सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे नदी में डूब गए. इस घटना में 3 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. 2 बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.  वहीं 2 अन्य अभी लापता हैं. जानकारी के अनुसार मृतक सभी बच्चे एक ही परिवार के थे. घटना तुंबा गांव का बताया जा रहा है. 
घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे नहाने के लिए सोन नदी पहुंचे थे. एक बच्चा पहले नदी में डूब गया जिसके बाद उसे बचाने के लिए बाकी सभी गहरी नदी में चले गए जिससे वो सभी डूब गए. फिलहाल ग्रामीणों की मदद से बच्चों की खोजबीन जारी है.  घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है.  
 

पांच साल में 2000 डॉलर बढ़ जाएगी प्रति व्यक्ति आय, वित्त मंत्री बोलीं- आने वाला समय भारतीयों का होगा

06-Oct-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   सरकार के उपायों और कुछ वर्षों में प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने के प्रयासों के साथ आम आदमी के जीवन स्तर में तेजी से सुधार आएगा। अगले पांच साल में भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय 2,000 डॉलर बढ़ जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार हमें 2,730 डॉलर की प्रति व्यक्ति आय तक पहुंचने में 75 साल लगे, लेकिन इसमें 2,000 डॉलर और जोड़ने में सिर्फ पांच वर्ष लगेंगे। यह वास्तव में भारतीयों का युग होगा। 
वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के तीसरे संस्करण में कहा, भारत वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अपनी 1.4 अरब आबादी (वैश्विक आबादी का 18 फीसदी) के लिए कुछ वर्षों में प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का प्रयास करेगा। एजेंसी
घटी है असमानता
वित्त मंत्री ने कहा, देश में असमानता में कमी आई है। असमानता को मापने के लिए सांख्यिकीय उपाय गिनी गुणांक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार दर्शाता है। उन्होंने कहा, यह असमानता में कमी के साथ हासिल किया जा रहा है, क्योंकि ग्रामीण भारत के लिए गिनी गुणांक (आय असमानता सूचकांक) 0.283 से घटकर 0.266 रह गया है।। शहरी क्षेत्रों के लिए यह 0.363 से घटकर 0.314 रह गया है।
दुनिया के लिए समृद्धि लाएगा विकसित भारत
सीतारमण ने कहा, भारत 2047 तक जब अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे कर लेगा, तब नए भारतीय युग की मूल विशेषताएं विकसित देशों के समान होंगी। विकसित भारत विचारों, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के जीवंत आदान-प्रदान का केंद्र बनकर न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि शेष विश्व के लिए भी समृद्धि लाएगा।
बैंकिंग प्रणाली मजबूत, एनपीए में आई कमी
देश की वित्तीय प्रणाली पर वित्त मंत्री ने कहा, परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार, खराब कर्जों के लिए प्रावधान में वृद्धि, निरंतर पूंजी पर्याप्तता और लाभप्रदता में वृद्धि पर नीतिगत रूप से लगातार ध्यान देने से देश की वित्तीय प्रणाली एवं बैंक मजबूत व सुदृढ़ हैं। एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) अनुपात कई साल के निचले स्तर पर है। बैंकों के पास अब कर्ज वसूली की कुशल व्यवस्था है।
भारतीय युग को युवा आबादी से मिलेगा बल
वित्त मंत्री ने भारतीय युग को आकार देने वाली ताकतों का जिक्र करते हुए कहा, देश की युवा आबादी उत्पादकता में सुधार, बचत और निवेश के लिए एक बड़ा आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा, 43 फीसदी भारतीय 24 साल के कम उम्र के हैं। उन्हें अभी तक अपने उपभोग व्यवहार का पता नहीं है। यह संकेत है कि आने वाले दशक में घरेलू खपत में वृद्धि होगी। 
 

बिहार में तबाही लाने को बेचैन है ये नदियां, कोसी गंडक बागमती और गंगा उफान पर

06-Oct-2024
पटना।  ( शोर संदेश )   बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. कोसी, गंडक, बागमती और गंगा जैसी तमाम नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. अवधारा समूह की नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. राज्य के कई तटबंधों पर पानी का भारी दबाव बना हुआ है. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मानें तो कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक और गंगा तबाही लाने को बेचैन है. वैसे विभाग ने अपने सभी कर्मचारी को अलर्ट कर रखा हैं. संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं. अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं.
आपदा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिहार में बाढ़ के हालात स्थिर हैं. पिछले महीने से राज्य के 38 जिलों में से 30 में आई बाढ़ से 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. अकेले सितंबर के तीसरे सप्ताह में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण आई बाढ़ से 28.34 लाख लोग प्रभावित हुए. दूसरी ओर नेपाल से गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा, कमला बलान और कई अन्य नदियों में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण आई बाढ़ से कुल 16.68 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. सबसे अधिक प्रभावित जिलों में दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, और मुजफ्फरपुर शामिल हैं.
राज्य में प्रथम चरण में गंगा नदी में बाढ़ के पानी से लगभग 1.5 लाख हेक्टेयर में फसल क्षति हुई है. प्रभावित किसानों को इनपुट अनुदान जल्द उनके खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी. कृषि विभाग पटना सहित एक दर्जन से अधिक जिलों के किसानों से इनपुट अनुदान के लिए रविवार से आवेदन लेना शुरू कर दिया है. इसके लिए 200 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है. 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर राशि देने का प्रावधान है. सिचिंत क्षेत्र में किसानों को प्रति हेक्टेयर 17 हजार और असिचिंत क्षेत्र में प्रति हेक्टेयर 8500 रुपए दिये जायेंगे. कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन आने के बाद कृषि समन्वयक जांच करेंगे. कृषि समन्वयक की जांच रिपोर्ट के आधार जिला स्तर पर एडीएम आपदा द्वारा अनुशंसा के आधार पर किसानों के बैंक खाते में इनपुट अनुदान राशि भेजी जायेगी.
 

14 साल बाद आया फैसला, अवैध निर्माण हटाने का आदेश

06-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण से जुड़े मामले पर करीब 14 साल बाद शनिवार को नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने फैसला सुनाया। साल 2010 से शुरू हुए इस मामले में अवैध निर्माण रोकने को लेकर कुल 38 नोटिस नगर निगम ने जारी किए।
इनमें 27 नोटिस अकेले सलीम नाम के व्यक्ति को भेजे गए, जो साल 2016 तक नगर निगम की सुनवाई में आता रहा। फिर अचानक गायब हो गया। सुनवाई में न आने पर 15 जून 2016 को कोर्ट ने इसे एक्स पार्टी घोषित कर दिया। वहीं, वक्फ बोर्ड को भी इस मामले में 11 नोटिस जारी किए गए। साल 2010 से लेकर 2024 तक इस मामले में कुल 45 पेशियां हुईं। अब 46वीं पेशी में कोर्ट ने अवैध निर्माण गिराने का आदेश सुना दिया।
मस्जिद में अवैध निर्माण होने की शिकायत 31 मार्च 2010 को नगर निगम को मिली थी। इस पर 3 मई 2010 को निगम ने पहला नोटिस जारी कर काम रोकने के आदेश दिए। यह नोटिस सलीम को जारी किया गया था। वहीं, दो सितंबर 2010 को वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी नोटिस जारी हुआ था। 2011 में भी कई नोटिस जारी किए गए। 2012 तक दो मंजिला मस्जिद बनी थी।  कमेटी ने यहां और निर्माण के लिए नक्शा पास करने के लिए आवेदन किया। लेकिन खामियों के चलते नगर निगम ने यह नक्शा लौटा दिया। इसके बाद कमेटी ने बिना नक्शा पास करवाए ही साल 2018 तक यहां पांच मंजिला मस्जिद खड़ी कर दी।
चार पेशियों में ही आयुक्त अत्री ने सुनाया फैसला
इस मामले में कुल 46 बार आयुक्त कोर्ट में सुनवाई हुई। हर बार फैसला आगे टलता गया। वहीं, नगर निगम के वर्तमान आयुक्त भूपेंद्र अत्री के पास पिछले एक साल की अवधि में इस मामले पर कुल चार बार ही सुनवाई हुई। चौथी ही सुनवाई में आयुक्त ने सभी पहलुओं को जानने के बाद अवैध निर्माण गिराने का फैसला सुना दिया। इस फैसले से मस्जिद कमेटी समेत अन्य पक्ष भी संतुष्ट हैं। अत्री की तैनाती के बाद शहर में अवैध निर्माण से जुड़े करीब 1400 मामलों की सुनवाई में तेजी आई है। इससे अवैध निर्माण के मामलों में भी कमी आई है।
मस्जिद की जमीन पर भी अपने-अपने दावे
संजौली मस्जिद जिस जमीन पर बनी है, उस पर भी अलग-अलग दावे हो रहे हैं। शनिवार को आयुक्त कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी ने रिकॉर्ड पेश करते हुए दावा किया कि जिस जगह मस्जिद बनी है, वह सरकारी जमीन है और कब्जा अहल-ए-इस्लाम है। अहल-ए-इस्लाम का मतलब यह नहीं है कि यह प्रापर्टी वक्फ बोर्ड की हो गई। जिस खसरा नंबर 66 पर वक्फ बोर्ड मस्जिद होने का दावा कर रहा है, उस पर कोई मस्जिद रिकॉर्ड में नहीं है। कहा कि संजौली में वक्फ बोर्ड की करीब 156 बीघा जमीन है, लेकिन वह दूसरी है। जहां मस्जिद बनी है, वह सरकारी जमीन है। दूसरी ओर वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता ने दावा किया कि यह बोर्ड की जमीन है। इसका राजस्व रिकॉर्ड भी उनके पास है। हालांकि, आयुक्त ने कहा कि इस कोर्ट में मामला अवैध निर्माण पर चल रहा है। भूमि किसके नाम है, इस पर बहस नहीं होगी। मस्जिद के भीतर होने वाली अन्य गतिविधियों पर भी कोर्ट में बहस नहीं हो सकती।  

दक्षिण 24 परगना : नाबालिग की हत्या पर तनाव, पुलिस थाने में तोड़फोड़ और आगजनी

05-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से उबाल देखने को मिल रहा है. दक्षिण 24 परगना में एक नाबालिग की हत्या पर तनाव काफी बढ़ गया है. गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि आगजनी भी की. मामला नाबालिग बच्ची संग गैंगरेप से जुड़ा है. पुलिस के शिकायत दर्ज न करने पर लोगों में गुस्सा है, जिस वजह से वह पुलिस थाने में घुस गए.
कुलतली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कृपाखाली इलाके में चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को ट्यूशन से लौटते समय किडनैप कर लिया गया. खबर के मुताबिक गैंगरेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. बच्ची का शव ग्रामीणों को नदी किनारे मिला.
लाठी-डंडे लिए थाने में घुसे गुस्साए ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई. इसलिए वह गुस्से में है और थाने में घुसकर उन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की. बच्ची संग गैंगरेप और हत्या से दक्षिण चौबीस परगना में पुरुष और महिलाएं सभी बहुत गुस्से में हैं.
पुलिस के शिकायत दर्ज नहीं करने पर उनका गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने थाने में जमकर तोड़फोड़ की.गुस्साए लोग हाथों में लाठी-डंडा लिए सड़क पर दौड़ते और थाने में घुसकर गहंगामा करते दिखाई दे रहे हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी : महाराष्ट्र में पीएम मोदी बोले- किसानों को गरीब-बदहाल बनाने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी

05-Oct-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम में किसानों को बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने कृषि और पशुपालन से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ किया और पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भी जारी की. इस दौरान उन्होंने कृषि और बंजारा समाज से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पावन मौके पर उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है.
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार यहां के किसानों को दोहरा लाभ दे रही है. पोहरादेवी के आशीर्वाद से उनको अभी लाड़की बहन योजना की लाभार्थियों की मदद करने का अवसर मिला है, यह योजना नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा रही है.
'किसानों के लिए भेजा पैसा ये लोग खा गए'
पीएम मोदी ने इस दौरान महाराष्ट्र के किसानों के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के किसानों ने कई दशकों से बहुत बड़ा संकट झेला है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को गरीब और बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब तक महाअघाड़ी सरकार थी, उनके पास सिर्फ़ दो एजेंडे थे. पहला, किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को रोकना और दूसरा, इन परियोजनाओं के पैसे से भ्रष्टाचार करना. हम केंद्र से परियोजनाओं के लिए पैसा भेजते थे, लेकिन वो उसे खा जाते हैं. हर चुनाव से पहले झूठे वादे करना कांग्रेस का एजेंडा है. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और महाअघाड़ी सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया था.
कांग्रेस पर निशाना, बाजारा समाज की चिंता
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और बंजारा समाज पर ब्रिटिश सरकार में हुए अत्याचार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इस पूरे समुदाय को अपराधी घोषित कर दिया था, लेकिन आजादी के बाद बंजारा समुदाय की देखभाल करना और उन्हें उचित सम्मान देना देश की जिम्मेदारी थी. उस समय कांग्रेस की नीतियों ने इस समुदाय को मुख्यधारा से अलग रखा. आजादी के बाद जिस परिवार ने कांग्रेस पार्टी को संभाला, उसकी मानसिकता शुरू से ही विदेशी थी. अंग्रेजी सरकार की तरह यह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता. उनको लगता है कि भारत पर सिर्फ एक ही परिवार का शासन होना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार उन्हें अंग्रेज देकर गए थे.
पोहरादेवी मंदिर में दर्शन, नगाड़ा बजाया
पीएम मोदी ने वाशिम के पोहरादेवी मंदिर में दर्शन कर नगाड़े पर हाथ आजमाय. जिसकी महान बंजारा संस्कृति में बहुत ही खास जगह है.पीएम ने कहा कि हमारी सरकार आने वाले समय में इस संस्कृति को और भी लोकप्रिय बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी.
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account