ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई व शुभकामनाएं*

24-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। 


ब्रेकिंग : अयोध्या में 17 दिसंबर तक बढ़ाई गई धारा 144*

24-Oct-2020

अयोध्या (शोर सन्देश) रामनगरी अयोध्या में धारा 144 की अवधि 17 दिसंबर तक बढ़ाई गई है अयोध्या में अगले माह होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण पर्व त्योहार के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू हर दी गई है। बिना अनुमति के किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या में हनुमान जयंती दीपावली और उसके बाद कार्तिक कार्तिक पूर्णिमा स्नान और परिक्रमा मेले के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू हुई। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के जुलूस सभा और धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित कर सख्ती से धारा 144 का पालन कराने के निर्देश दिए है। 22 अक्टूबर से 17 दिसंबर के बीच जनपद में निषेधाज्ञा जारी रहेगी


हर थाने में महिलाओं के लिए बनेंगे सीक्रेट रूम : मुख्यमंत्री योगी*

24-Oct-2020

मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
पीड़ित महिलाएं महिला पुलिस कर्मियों से बिना संकोच बता सकेंगी आप बीती
लखनऊ (शोर सन्देश) मिशन शक्ति अभियान काे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर थाने में एक सीक्रेट रूम बनवाने के निर्देश दिए। पूरी तरह पारदर्शी ये रूम सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें पीड़ित महिला, महिला पुलिस कर्मी से बिना संकोच अपनी बात कह सकेंगी। यही नहीं महिला हेल्प डेस्क या सीक्रेट रूम में दिखने वाली किसी जगह पर वह सारे नंबर ( 1090, 181, 112,1076,1098, और 102) लिखें रहेंगे जिन पर कोई महिला जरूरत पर मदद के लिए कॉल कर सके। नंबरों के साथ इनका दुरुपयोग करने वालों के लिए चेतावनी भी अनिवार्य रूप से अंकित की जाएगी।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर `मिशन शक्ति` अभियान के तहत प्रदेश के सभी 1535 थानों पर स्थापित होने वाले महिला हेल्प डेस्क का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाअों के सम्मान को संस्कार बनाना होगा। इसके लिए मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम को स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थाओं तक भी ले जाएं। सुबह की प्रार्थना और किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भी लोगों को इस बाबत जागरूक करें। इसके लिए प्रबुद्ध वर्ग खासकर जागरूक महिलाएं आगे आएं तो नतीजे और बेहतर निकलेंगे।
00 तिल का ताड़ बनाने वाले आज खुद कटघरे में
सीएम योगी ने कहा कि हफ्ते भर के मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान बहुत कुछ बदला है। पिछले दिनों कुछ घटनाओं को तिल का ताड़ बनाने वाले आज खुद कटघरे में हैं। पुलिस विभाग ने इस दौरान बेहतर काम किया है। अभियान से जुड़े अन्य विभागों की गतिविधियों, भावी कार्ययोजना की समीक्षा मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय करे। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम को व्यापक संदर्भों में लें। यह महिलाओं के प्रति लोगों की सोच और संस्कार बदलने वाला अभियान है। ऐसा तभी होगा जब अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ेंगे। किसी भी अभियान से जब शासन एवं प्रशासन के साथ समाज भी जुड़ता है तो नतीजे बेहतर होते हैं।
00 महिलाओं से सरकार के कदमों को सराहा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और अागरा में बने महिला हेल्प डेस्क में मौजूद कुछ जागरूक महिलाओं और जनप्रतिनिधियों से बात भी की। महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि बहू बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार शुरू से ही प्रतिबद्ध रही है। सरकार के इन कदमों में महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव आया है। मिशन शक्ति से यह प्रक्रिया और आगे बढ़ेगी।

कार्यक्रम के शुरुआत में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास `मित्र पुलिस` की अवधारणा को साकार करना है। उत्तर प्रदेश को सुरक्षित प्रदेश बनाने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अभियान की अब तक की प्रगति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने किया।कार्यक्रम में एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत वर्मा शासन स्तर के विभिन्न पुलिस अधिकारी, अभियान में शामिल शासन के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला स्तर पर वहां के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 


मुख्यमंत्री बघेल आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

24-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज बिहार दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार में दो चुनावी सभा और एक रोड शो में शामिल होंगे। बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव और बेलदौर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे।

भूपेश बघेल खलगांव में शुभआनंद मुकेश के पक्ष में भी चुनावी सभा लेंगे, वही नालंदा में गुंजन पटेल के समर्थन में रोड शो करेंगे। 


भारत और अमरीका के बीच तीसरी टू-प्लस-टू मंत्री स्तरीय बातचीत 27 अक्टूबर को*

23-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 27 अक्टूबर को होने वाली तीसरी भारत- अमरीका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में परस्पर हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। यह वार्ता नई दिल्ली में होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों देश क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ और अमरीका के रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत का भी कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने बताया कि भारत और अमरीका के बीच व्यापक वैश्विक महत्वपूर्ण भागीदारी है। भागीदारी के इन क्षेत्रों में राजनीतिक, वाणिज्यिक, आर्थिक, सुरक्षा तथा रक्षा संबंधी क्षेत्र और लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं। भारत और अमरीका के बीच पहली टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय बैठक नई दिल्ली में सितंबर 2018 में और दूसरी वाशिंगटन डी सी में दिसंबर 2019 में हुई थी। 


सीबीएसई ने डिजिटल दस्तावेज के लिए चेहरा पहचान प्रणाली की शुरूआत की*

23-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई ने चेहरा पहचान प्रणाली शुरू की है जिसके माध्यम से कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थी अपने डिजिटल शैक्षिक दस्तावेज डाउनलोड कर पाएंगे। इस कम्प्यूटर एप्लिकेशन में पहले से ही सुरक्षित डिजिटल इमेज का चेहरे से मिलान हो पाएगा। इसी तरह से डाटाबेस में पहले से ही सुरक्षित विद्यार्थी की इमेज का सीबीएसई के प्रवेश पत्र पर लगे फोटोग्राफ से मिलान हो सकेगा। फोटो का मिलान सफल होने पर प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को -मेल कर दिये जाएंगे। सीबीएसई ने डिजी लॉकर में 12 करोड़ डिजिटल शैक्षिक रिकार्ड डाले हैं जिसे कोई भी विद्यार्थी खोल सकता है और अपनी मार्कशीट, पास और माइग्रेशन सर्टिफिकेट देख सकता है। इस नई चेहरा पहचान प्रणाली से विदेशी विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। इस प्रणाली से उन विद्यार्थियों को भी फायदा होगा जो आधार कार्ड या गलत मोबाइल नंबरों से डिजी लॉकर खोल नहीं पाते हैं। 


अब इन दो राज्यों के मुख्यमंत्री ने की मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा*

23-Oct-2020

बिहार में भाजपा के घोषणा पत्र में है मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा
नई दिल्ली (शोर सन्देश) कोरोना ने जिस तरह से विश्व को अपनी चपेट में लिया हुआ है, उसे देखते हुए अब इसकी वेक्सीन को लेकर जिज्ञासा बढ़ रही है साथ ही वैक्सीन किसे कैसे और कब मिलेगी ये प्रश्न लगातार दोहराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भारत बायोटेक की वेक्सीन, रूस की वैक्सीन स्पुतनिक V, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर तेजी से प्रगति हो रही है और जल्द ही ये सबके लिए उपलब्ध होने की सम्भावना है।

वैक्सीन की उपलब्धता के साथ ही इसे आम जनता तक पहुचाने को लेकर बिहार के चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा ने मुफ्त वैक्सीन देने का वादा किया है जिसके बाद अब दो और राज्यो के मुख्यमंत्रियों ने मुफ्त वैक्सीन की घोषणा की है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी ने घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के सभी लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि भारत मे कोरोना वेक्सीन तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है, जैसे ही वैक्सीन तैयार होगी, मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक को वह मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। 


स्वार विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश*

23-Oct-2020

इलाहाबाद (शोर सन्देश) इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज अहम आदेश जारी करते हुये रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का आदेश जारी कर दिया। कोर्ट ने तुरंत चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। रामपुर के स्वार तहसील की नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष शफीक अहमद की अर्जी पर हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया। जस्टिस शशिकांत गुप्ता और जस्टिस पंकज भाटिया की डिवीजन बेंच ने ये आदेश दिया।

अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वार में भी विधानसभा चुनाव होने का रास्ता साफ हो गया। संभावना जताई जा रही है कि हफ्ते भर में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। 


हाथरस कांड : हिंसा भड़काने की साजिश की जांच करेगा एसटीएफ*

23-Oct-2020

लखनऊ (शोर सन्देश) उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी एचसी अवस्थी ने हाथरस मामले के पीछे जातीय हिंसा भड़काने की कथित साजिश की जांच एसटीएफ को सौंपी है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि एसटीएफ की एक टीम जल्द ही मौका--वारदात पर जाकर तथ्य इकट्ठा करेगी। अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ को अभी तक चार मुकदमे मिले हैं, जिनमें से 2 हाथरस में और एक-एक अलीगढ़ तथा मथुरा में दर्ज किया गया है। मथुरा में दर्ज मामला चार लोगों की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिनके पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के साथ कथित संबंध हैं।

गौरतलब है कि हाथरस मामले को लेकर राजनीति तेज होने के बीच राज्य सरकार ने इस घटना के पीछे जातीय हिंसा की साजिश का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस सिलसिले में राज्य के विभिन्न जिलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 19 मुकदमे दर्ज किए थे। 


अब घर से स्टेशन व स्टेशन से घर तक लगेज ढोने का झंझट ख़त्म, रेलवे करेगा यह काम*

23-Oct-2020

रेलवे ने शुरू की बैग्स ऑन व्हील्स सेवा, एप पर मिलेगी सुविधा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए जल्द ही एक नई सुविधा की शुरूआज करने वाली है। रेलवे की इस नई सुविधा से आपको घर से या स्टेशन से लगेज ढोकर ले जाने का टेंशन खत्म हो जाएगा। जिसके तहत आपके स्टेशन पर खाली हाथ आने पर भी रेलवे आपका सामान घर से लाकर ट्रेन तक पहुंचाएगी। भारतीय रेलवे एप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा की शुरुआत करने जा रही है। रेलवे ने यह सर्विस ऐप पर लॉन्च की है, जिससे आप अपने मोबाइल पर रिक्वेस्ट डालकर बैग्स ऑन व्हील्स सेवा का लाभ ले सकते हैं।
भारतीय रेल पहली बार एक ऐसी सेवा की शुरूआत करने जा रही है उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने कहा कि रेलवे लगातार नए उपायों से राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। भारत रेल पर रेलयात्रियों के लिए यह अपनी तरह की पहली सेवा है। इस सेवा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि सामान की डिलीवरी रेलगाड़ी के प्रस्थान से पहले सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद यात्री कोच तक सामान लाने/ले जाने की परेशानी से मुक्त हो जाएंगे।
बैग्स ऑन व्हील्स सेवा को लेकर उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि रेलवे लगातार नए उपायों से राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में काम करते हुए दिल्ली मंडल ने हाल ही में गैर-किराया-राजस्व अर्जन योजना (NINFRIS) के अंतर्गत ऐप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा के लिए ठेका प्रदान करके मील का पत्थर स्थापित किया है भारत रेल पर रेलयात्रियों के लिए यह अपनी तरह की पहली सेवा है।
उन्होंने बताया कि बैग्स ऑन व्हील्स की सर्विस लेने के लिए आपको अपने मोबाइल पर बैग्स ऑन व्हील्स एप्लीकेशन इंस्टाल करना होगा। इसके बाद सामान को अपने घर से रेलवे स्टेशन तक लाने अथवा रेलवे स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए आवेदन करना होगा। यात्री का सामान सुरक्षित तरीके से लेकर रेलयात्री के बुकिंग विवरण के अनुसार उसके कोच/घर तक पहुंचाने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। रेलवे की इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग जनों और अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इस सेवा से केवल यात्री लाभान्वित होंगे बल्कि अनुमान है कि इस सेवा से रेलवे को 50 लाख रुपये गैर किराया राजस्व की प्राप्ति के साथ साथ 1साल के लिए 10 फीसदी की हिस्सेदारी भी हासिल होगी। अभी तक यात्रियों ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा का आनंद उठाया है, अब वे बैग्स ऑन व्हील्स सेवा का भी आनन्द ले सकेंगे। शुरूआत में यह सेवा नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय रौहिल्ला, गाजियाबाद और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों से चढ़ने वाले रेलयात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account