ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

यौन उत्पीड़न के शिकार 8 बच्चे छुड़ाए गए *

10-Jul-2020

00 संचालक पॉक्सो में गिरफ्तार

लखनऊ (शोर सन्देश) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल आश्रम पर छापा मारकर पूर्वोत्तर के बच्चों को छुड़ाया है। आश्रम में इन बच्चों का यौन शोषण हो रहा था। पुलिस ने आश्रम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। आश्रम नगरी कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर जनपद के तीर्थस्थल शुक्रताल के एक आश्रम में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां आश्रम के संचालक अनाथ बच्चों का यौन शोषण कर रहे थे। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने छापा मारकर बच्चों को छुड़ाया है। मेडिकल जांच में चार बच्चों के यौन शोषण की पुष्टि हुई है। इन सभी बच्चों की उम्र दस साल से कम है। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर आश्रम के मुख्य संचालक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। इस शर्मनाक कांड का खुलासा एक बच्चे की हिम्मत और समझदारी से हुआ। आश्रम में रहने वाले मिजोरम के 9 साल के इस बच्चें ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर बच्चों पर हो रहे जुल्म की जानकारी दी थी। इसके बाद टीम वहां पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। इस आश्रम का नाम गौड़िया मठ है और यह जनपद के फिरोजपुर रोड स्थित शुक्रताल में है जो फिरोजपुर थाना क्षेत्र में हैं। पुलिस ने जांच के दौरान हुए खुलासे और बच्चों की मेडिकल जांच के आधार पर आश्रम संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इस आश्रम में मिज़ोरम, त्रिपुरा और मणिपुर के यह मासूम बच्चें धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने आए थे। बुधवार को मुज़फ्फरनगर में 1098 पर आई शिकायत के आधार पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने तीर्थ नगरी के नाम से विख्यात शुकतीर्थ स्थित इस आश्रम पर छापा मारा। टीम को जानकारी मिली थी कि गोड़िया मठ आश्रम में मिजोरम और त्रिपुरा को 10 बच्चो को बंधक बनाकर रखा गया है और उनसे आश्रम में चिनाई के काम के साथ साथ पशुओं का चारा भी जंगल से मंगाया जाता था। टीम को बच्चों ने बताया कि काम करने पर उनकी पिटाई की जाती थी।
चाइल्ड हेल्प लाइन की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने बताया किहमारे पास 1098 से रजिस्टर्ड होकर सूचना आई थी कि यहां पर जो गोडिया मठ आश्रम है इसमें बच्चों को बंधक बना रखा है। हमने वहां जाकर देखा तो वहां 8 - 10 बच्चे थे उन्होंने बच्चों को इतना डरा रखा था कि सब बच्चे महंत जी की तरफ से ही बोल रहे थे लेकिन बच्चों की घबराहट को देखकर हमें शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है, जिसके बाद हमने बच्चों को विश्वास में लेकर उनसे बात की। इसके बाद बच्चों ने सबकुछ बताना शुरू कर दिया।“ पूनम शर्मा ने बताया कि आश्रम के लोगों ने टीम को शुरु में बच्चों से बात करने से रोका और बच्चों को छिपाने की भी कोशिश की। उन्होने बताया कि जब उन्होंने आश्रम के लोगों को बताया कि वे कोई कार्यवाही नहीं करेंगे बल्कि सिर्फ पूछताछ करेंगे तब कहीं जाकर उन्होंने बच्चों सामने किया। पूनम शर्मा का कहना है कि आश्रम के लोगों ने दो बच्चों को कहीं छिपा दिया है, और टीम 8 बच्चों को ही मुक्त कराकर लाई है। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की उम्र करीब 12 साल है, उससे आश्रम में खाना बनाने का काम लिया जाता था और बर्तन भी धुलवाए जाते थे। पूनम शर्मा के मुताबिक बच्चों के शरीर पर उत्पीड़न के निशान मिले हैं। पुलिस ने आश्रम के संचालक के खिलाफ धारा 323, 504, 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इलाके के पुलिस सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला भी दायर किया गया है।


(बड़ी खबर) पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर ढेर, जाने पूरी कहानी*

10-Jul-2020

रायपुर/नयी दिल्ली (शोर सन्देश) कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे आज देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस का कहना है कि उज्जैन से कानपुर लाते समय पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद मुठभेड़ में विकास दुबे को पुलिस ने ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जो गाड़ी पलटी थी, विकास दुबे उसी में सवार था. पुलिस ने कहा कि विकास दुबे ने पुलिस का हथियार छीना था और 2-3 किलोमीटर भागा भी था। इसके बाद पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए भी कहा, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया।  उल्लेकनिय है कि एक दिन पहले ही विकास दुबे को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ टीम रात में उसे मध्य प्रदेश से कानपुर ला रही थी। विकास दुबे के लाते समय रास्ते में भारी बारिश हो रही थी। पुलिस का कहना है कि इसकी वजह से गाड़ी फिसल गई थी। यह हादसा कानपुर के पहले भौती के पास हुआ।  पुलिस के अनुसार, विकास दुबे को लेकर रही गाड़ियों में सबसे आगे चल रही एक गाड़ी ने टोल प्लाजा के स्टॉपर पर टक्कर मारी थी। इसके बाद पीछे काफिले में चल रही अन्य गाड़ियों ने अचानक ब्रेक लगाए और पानी बरसने की वजह से स्लीप होने के कारण सभी गाड़ियां असंतुलित होने लगी थीं।
वहीं इस एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, `दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।`


कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार को घेरा. `क्या यही सपनों का भारत है`*

09-Jul-2020

रायपुर/नयी दिल्ली (शोर सन्देश) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की खदानों में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि `क्या यही हमारे सपनों का भारत है।दरअसल, खबरों के मुताबिक चित्रकूट की खदानों में कुछ रुपयों के लिए नाबालिग लड़कियों को अपने जिस्म का सौदा करना पड़ता है। राहुल ने ट्वीट किया, ``अनियोजित लॉकडाउन में भूख से मरता परिवार। इन बच्चियों ने ज़िंदा रहने की ये भयावह क़ीमत चुकाई है। क्या यही हमारे सपनों का भारत है?``  कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, चित्रकूट में खदानों में काम करने को मजबूर गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से यौन शोषण किया जा रहा है। 


फिल्म अभिनेता सैय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी का निधन, ‘सूरमा भोपाली’ के नाम से थे मशहूर*

09-Jul-2020

रायपुर/मुम्बई (शोर सन्देश) बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। कल देर रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने घर पर ही हुआ, उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वे साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा फिल्मपुराना मंदिरमें मच्छर के किरदार और फिल्मअंदाज अपना अपनामें सलमान खान के पिता के रोल में भी उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था। उन्होंने एक फिल्म का निर्देशन किया था, जिसका नाम सूरमा भोपाली था। इस फिल्म में लीड किरदार भी उन्होंने खुद निभाया था। जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्मअफसानासे की थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया, जिनमें गुरू दत्त की आर पार, बिमल रॉय की दो बीघा जमीन जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।
00 तीन महीनों में बॉलीवुड की पांच हस्तियों ने कहा दुनिया को अलविदा :
पिछले तीन महीनों में बॉलीवुड के पांच बड़ी हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। अप्रैल महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर ने अपने प्राण त्याग दिए थे। इसके बाद जून के महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी वही इसी महीने कुछ दिनों पहले सरोज खान का निधन हो गया था।


भारतीय रुपया आज मजबूत, डॉलर के मुकाबले बढ़कर खुला भाव*

09-Jul-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) शुरुआती कारोबार में आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.94 प्रति डॉलर के भाव पर खुला है। बीते सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.02 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। पृथ्वी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर (कमोडिटी एंड करेंसी) मनोज कुमार जैन के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव होने की वजह से रुपये में उठापटक दिखाई पड़ सकती है। उनका कहना है कि रुपया अगर 75.20 के स्तर के ऊपर बंद होता है तभी कमजोरी दिखाई पड़ेगी। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो 74.85-74.70 के सपोर्ट लेवल को छू सकता है।  मोतीलाल ओसवाल के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अमित सजेजा के मुताबिक रुपया जुलाई वायदा में 75.35 के लक्ष्य के लिए 75.10 के भाव पर खरीदारी की जा सकती है। इस सौदे के लिए 74.95 का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है। आज के कारोबार में स्पॉट रुपये में 74.80-75.10 के दायरे में कारोबार की संभावना है।
एंजेल ब्रोकिंग डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (एनर्जी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता के मुताबिक इंट्राडे में रुपया वायदा में 75 के भाव पर खरीदारी करके 75.40 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रुपये के इस कॉन्ट्रैक्ट में 74.70 का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं।  केडिया एडवाइजरी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक आज के कारोबार में रुपये में 75.24-75.4 के लक्ष्य के लिए 75.1 के भाव पर खरीदारी फायदेमंद है। इस सौदे के लिए 74.95 का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है। कार्वी कॉमट्रेड के हेड रिसर्च वीरेश हीरेमथ के मुताबिक इंट्राडे में 75 के भाव पर खरीदारी करके 75.30 का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। इस सौदे के लिए 74.85 का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं।


कानपुर कांड: विकास का 100 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं*

07-Jul-2020

रायपुर/नयी दिल्ली (शोर सन्देश) उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसवालों को मारकर भागा विकास दुबे अबतक फरार है। उत्तर प्रदेश की पुलिस पिछले सौ घंटे से विकास दुबे का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। बता दें कि पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए नेपाल से लेकर चंबल तक नजरें टिका रखी हैं। इस बीच विकास दुबे के घर के बगल में बने कुएं से भी गुनाहों के सबूत तलाशे जा रहे हैं। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है विकास दुबे की हैवानियत के चश्मदीद हिम्मत जुटा रहे हैं और कानपुर के बिकरु गांव की उस खौफनाक रात की कई कहानियां सामने रही हैं, लेकिन सवाल ये कि इतने बड़े अपराध को अंजाम देने वाला कानपुर का सबसे बड़ा क्रिमिनल आखिर गया कहां? ये वो सवाल है जो यूपी पुलिस को इस वक्त सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है। क्योंकि दाग खाकी वर्दी पर भी है. अगर पुलिसवालों की शह ना होती तो विकास दुबे गैंगस्टर ना बना होता और अगर भेदिए का रंग खाकी ना होता तो शायद आठ पुलिसवाले शहीद ना होते।


स्कूल फीस मामला : सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से किया इनकार*

07-Jul-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश के सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखंड में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में ट्यूशन फीस के मामले में हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि बिना मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छात्रों को कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी बंद की अवधि के दौरान फीस का भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सभी निजी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को उन अभिभावकों से ट्यूशन फीस मांगने से रोक दिया था, जो अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास दिलाने में असमर्थ थे। इसके बाद स्कूलों ने इस आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया। प्रधान न्यायाधीश एस. . बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वे इस स्तर पर मामले पर विचार करने के लिए उत्सुक नहीं हैं। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली अपील प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन और सेंट जूड्स, देहरादून द्वारा दायर की गई थी। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि ट्यूशन फीस का भुगतान केवल उन छात्रों को करना चाहिए, जो कि इसका भुगतान करना चाहते हैं और साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा पेश किए जा रहे ऑनलाइन पाठ्यक्रम का उपयोग करने में सक्षम हैं। इसके आलावा जिन छात्रों के पास ऑनलाइन पाठ्यक्रम तक पहुंच नहीं है, उन्हें ट्यूशन फीस का भुगतान करने के लिए नहीं कहा जा सकता है। हाईकोर्ट ने कहा था कि जो बच्चे ऑनलाइन पाठ्यक्रम में भाग नहीं लेते हैं, उन्हें ट्यूशन शुल्क का भुगतान करने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए। स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील जोहेब हुसैन ने दलील दी कि ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूलों को शुल्क लेने से रोका नहीं जाना चाहिए और अदालत से ऑनलाइन शिक्षा में शामिल खचरें को ध्यान में रखने के लिए कहा। उन्होंने अदालत को सूचित किया कि ऑनलाइन कक्षाओं में उपस्थिति 100 प्रतिशत है, लेकिन केवल 10 प्रतिशत छात्र ही फीस दे रहे हैं। राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान जिन निजी स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं या अन्य संचार मोड शुरू किए हैं, उन्हें केवल शिक्षण शुल्क लेने की अनुमति होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि एक छात्र को शुल्क का भुगतान नहीं करने पर उसे हटाया नहीं जा सकता है।


चीन विवाद : भारत के साथ खड़ी है अमेरिका सेना *

07-Jul-2020

रायपुर/नयी दिल्ली (शोर सन्देश) अमेरिकी सेना भारत और चीन के बीच या कहीं और भी संघर्ष के संबंध में उसके साथ ``मजबूती से खड़ी रहेगी।`` नौसेना क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए दक्षिण चीन सागर में दो विमान वाहक पोत तैनात किये जाने के बाद अधिकारी का यह बयान आया है। ये बातें व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कही। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ मार्क मीडोज ने एक सवाल के जवाब में बताया, ``संदेश स्पष्ट है। हम खड़े होकर चीन को या किसी और को सबसे शक्तिशाली या प्रभावी बल होने के संदर्भ में कमान नहीं थामने दे सकते, फिर चाहे वह उस क्षेत्र में हो या यहां।`` उन्हें बताया गया कि भारत ने पिछले महीने चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद कई चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया।
भारत और चीन के सैनिकों के बीच पैंगोंग सो, गलवान घाटी और गोग्रा हॉट स्प्रिंग सहित पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में आठ सप्ताह से गतिरोध जारी है। हालांकि, स्थिति तब बिगड़ गई जब 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। चीनी सेना ने गलवान घाटी और गोग्रा हॉट स्प्रिंग से सोमवार को अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को टेलीफोन पर बात की जिसमें वे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सैनिकों के ``तेजी से`` पीछे हटने की प्रक्रिया को पूरा करने पर सहमत हुए।मीडोज ने कहा कि अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में अपने दो विमान वाहक पोत भेजे है।
उन्होंने कहा, ``हमारा मिशन यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया यह जाने कि हमारे पास अब भी दुनिया का उत्कृष्ट बल है।``चीन, दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में क्षेत्रीय विवादों में लिप्त है। चीन लगभग समूचे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है। वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के भी क्षेत्र को लेकर उसके दावे हैं।


अमरनाथ यात्रा 2020 : 21 जुलाई से किस्मत वालों को मिलेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन *

06-Jul-2020

रायपुर/श्रीनगर (शोर सन्देश) बाबा अमरनाथ के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। 21 जुलाई से अमरनाथ यात्रा के शुरू होने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, `श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए से श्रद्धालुओं का पहला जत्था 21 से 23 जुलाई के बीच जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हो सकता है।` हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि राज्य प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों को इस तिथि तक यात्रा से जुड़ी अपनी सभी तरह की तैयारियां पूरी करने के लिए कह दिया है। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट जनरल जीसी मुर्मू बाबा बर्फानी की पूजा की। इसी बीच, बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है।  सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ 10,000 श्रद्धालुओं को यात्रा करने की इजाजत मिलेगी। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर रविवार को भगवती नगर स्थित यात्री निवास में यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्री निवास को जम्मू नगरनिगम के कर्मचारियों ने सबसे पहले सैनिटाइज किया। यहां पर पहले क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया था जिसे अब खाली करवा लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का कठुआ के लखनपुर में टेस्ट होगा। साथ ही बुजुर्ग लोगों को यात्रा पर जाने से रोका जा सकता है। लखनपुर में आने वाले भक्तों के टेस्ट, रहन-सहन और खाने-पीने की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है।


दिल्ली में 90 दिन बाद आज से खुल रहे ऐतिहासिक स्मारक, जाने कैसे मिलेगी एंट्री*

06-Jul-2020

नयी दिल्ली (शोर सन्देश) देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पिछले तीन महीने से बंद ऐतिहासिक स्मारक आज से खुलेंगे। स्मारकों के बाहर सेनिटाइजेशन का इंतजाम और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए तैयारियां की गई हैं ताकि पर्यटकों को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। वहीं, इस महामारी के मद्देनजर पर्यटकों को अब काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा। ऐसे में जो पर्यटक ऑनलाइन टिकट खरीदने में असमर्थ होंगे, उन्हें वापस लौटना पड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि हुमायूं का मकबरा, जंतर मंतर, पुराना किला और कुतुब मीनार जैसे स्मारक आज से पर्यटकों के लिए खुलने को तैयार हैं। इन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्मारकों को सेनेटाइज किया गया है। वहीं, दो गज की दूरी के लिए निशान भी बनाए गए हैं। साथ ही, पयर्टकों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पम्पलेट भी चिपकाए गए हैं। इसके अलावा पर्यटकों को ग्रुप फोटो लेने की भी इजाजत नहीं होगी। पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account