ब्रेकिंग न्यूज

जनता

*ऑयल फ़ैक्ट्री में लगी आग लाखों के नुकसान की आशंका*

21-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भनपुरी क्षेत्र के कोलबिंया ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि पूरी फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए पहुंची हुई है। शुक्रवार दोपहर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई थीं। फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्र भी मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से आग लगने के बाद तेजी से फैल गई और उसे काबू करना मुश्किल हो गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन लाखों की नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि भनपुरी इलाके के कोलंबिया कैमिकल फैक्ट्री में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही है। आग बहुत भीषण रूप ले चुकी है। टीम का रेस्क्यू लगातार जारी है। ऑयल फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी है, इसका पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।


*पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी-विदेशी मदिरा सहित 4 गिरफ्तार*

19-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी-विदेशी मदिरा सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरिफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से करीब 36 बोतल अंग्रेजी व 3 लीटर देशी महुआ शराब जप्त की गई है। सरस्वती नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोटा के परसुराम चौक पास एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर तमेश सिंह ठाकुर (34 वर्ष) के कब्जे से 28 बाटल अंग्रेजी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-2 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। दूसरा मामले खमतराई थाना क्षेत्र का है, जहां खमतरी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां मुखबिर की सूचना पर डीएम टावर पीछे, कैलाश नगर से संजय सिन्हा (35 वर्ष) तथा राजेश जैन (46वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनेक पास से 4-4 बाटल अंग्रेजी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया। वहीं भनपुरी बाजार पास से पिकेश्वर बंजारे (19 वर्ष) के कब्जे 3 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।


*ग्रामीण फंड से 61साल बाद हो रहा तोडगांव के बड़े तालाब का पुनरोद्धार कार्य*

11-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश) तकरीबन 1500 की आबादी वाला छोटा सा ग्राम इकट्ठा किए गए ग्रामीण फंड से गांव के नवनिर्माण में जुटा है इकट्ठा होने वाले ग्रामीण फंड से बीते बरस ग्रामवासियों ने लगभग 6 लाख रूपए की लागत से ग्राम के `छोटे तालाब ` को नवजीवन दिया था। तो इस साल ग्राम के जीवनदायिनी करीबन ‌‌‌‌‌‌‌8 एकड में फैले `बड़े तालाब ` का पुनरोद्धार कार्य शुरू किया है इसमें करीब 8 - 9 लाख रूपए खर्च का अनुमान है जनपद पंचायत आरंग के अधीन आता है यह छोटा सा गांव तोडगांव गोढ़ी एक हजार से अधिक मतदाता होने की वजह से यहां ग्रामपंचायत तो है ही, ग्रामवासियों ने ग्रामीण व्यवस्था चुस्त - दुरुस्त रखने ग्राम पंचायत के इतर ग्रामीण सभा का भी गठन कर रखा है ग्राम में विभिन्न मंडलियां समितियां भी है ग्रामीण व्यवस्था केतहत ग्रामवासी आपस में मिलजुल विभिन्न मदों में राशि तोएकत्रित करते रहते हीहैं , ग्राम में गठित विभिन्न समितियों मंडलियों को भी चढ़ावा सहयोग राशि मिलता रहता है बीते साल से ग्रामीण सभा एकजुटता दिखा समितियों मंडलियों के सहयोग से तालाबों के पुनरोद्धार कार्य में जुटा है इस बड़े तालाब के पुनरोद्धार कार्य मेग्रामीण सभा को रामलीला रामायण मंडली आदि का भी सक्रिय आर्थिक सहयोग मिला है । ग्रामवासियों केनिस्तार के लिए यह प्रमुख तालाब होने के साथ - साथ इस तालाब से ग्राम के कई एकड़ खेतों को सिंचाई पानी भी मिलता है पुनरोद्धार कार्य में तालाब सेगाद निकालने गहरीकरण के साथ - साथ सिंचाई गेट पचरी निर्माण की भी योजना ग्रामीणों की है पर यहसब राशि की उपलब्धता पर निर्भर है जल संसाधन विभाग से गर्मी केमौसम में निस्तारी के लिए पानी मांगने के बाद भी इस साल निस्तारी पानी मिल पाने की जानकारी मिलने पर तोडगांव पहुंचे किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा को जब ग्रामीणों के इस रचनात्मक कार्य की जानकारी मिली तो तालाब पुनरोद्धार कार्य स्थल पर जा मौजूदा ग्रामवासियों को बधाई दी श्री शर्मा ने बतलाया कि मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण कार्य में किसी भी ग्राम के प्रबुद्ध जागरूक ग्रामीणों काअनुभव अच्छा नहीं है पुनरोद्धार कार्य चल रहे तालाब में 61 वर्षों से जमा गाद के परिप्रेक्ष्य मे उन्होंने कहा कि एक समय था। जब इसगाद को जो एक सर्वोत्तम खाद होता है किसान स्वयं के खर्च मेहनत से अपने खेतों मेपालते थे , आज इसे ग्राम को खर्च दे निकलवाना पड़ रहा है कभी अपने चुस्त-दुरुस्त ग्रामीण व्यवस्था केलिए क्षेत्र में चर्चित रहने वाले इस ग्राम के इतिहास को याद करते हुए श्री शर्मा बतलाते हैं कि बीते एक - दो वर्षों से इस ग्राम के मामले थाना तहसीली जाने से ग्रामीण व्यवस्था दरकते जाने का आभाष होता है। जो ग्रामहित में नहीं है पर ऐसे रचनात्मक कार्यों में एकजुटता से लगता है कि वे ग्रामीण व्यवस्था को एकबार फिर पूर्ववत् बनाये रखने में सफल होंगे शासन - प्रशासन का सहयोग भी इन्हें मिलेगा  


*निगम के एमआईसी सदस्य ने गैर राशनकार्डधारी परिवारों को राशन पैकेट दिए*

11-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश) आज नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य और दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद सुन्दर जोगी ने वार्ड नम्बर 26 के गैर राशनकार्ड धारी परिवारों को उनके आधार कार्ड के आधार पर राशन के पैकेट लॉकडाउन अवधि में दिए | उक्त कार्यवाही नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 की टीम के माध्यम से वार्ड पार्षद और एमआईसी सदस्य श्री जोगी की अगुवाई में मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन और विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया की समाजहितैषी मंशा के अनुरूप नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर की |


*गोगांव के तालाब में बोरे में भरा मिला भाजपा नेता के बेटे का शव*

11-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी शहर के गोगांव क्षेत्र में भाजपा नेता के पुत्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक किराना व्यवसायी को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया कि भाजपा ग्रामीण के मंडल महामंत्री रवि साहू के पुत्र हरीश साहू का शव गोगांव के तालाब के एक बोरे में मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और सिर पर कई जख्म मिले थे। पता चला है कि पत्थर से मार मारकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद एक किराना व्यवसायी को हिरासत में लिया है। किराना व्यवसायी के साथ हरीश का लेन देन का विवाद था। आरोपी का कहना था कि हरीश ने उससे कुछ पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह वापस नहीं कर रहा था। साथ ही रोज उसके दुकान में आकर कुछ भी सामान जबरदस्ती ले जाता था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, कई और लोगों से पूछताछ की जा रही है। 


*बीपी व शुगर से पीड़ित 76 वर्षीय चेतन ने दृढ इच्छा शक्ति से कोरोना को हराया*

24-Apr-2021

 00 सांस लेने की दिक्कत, खांसी, बदन दर्द, 88 प्रतिशत ऑक्सीजन की हालत में हुए थे भर्ती,
जांजगीर-चांपा (शोर सन्देश)। सकारात्मक सोंच और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है। कोरोना संक्रमित चेतन ने अपनी इसी सोंच, दृढ़ इच्छाशक्ति और चिकित्सा स्टाफ के समर्पित भाव से काम करने और इलाज में सामयिक सहयोग से कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना पीड़ित लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग समर्पित भाव से जुटा हुआ है। इस कार्य में अन्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स में पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों के समर्पित भाव से कार्य करने के फलस्वरूप मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। नवागढ़ ब्लाक के शुगर व बीपी से पीड़ित 76 वर्षीय चेतन कुमार देवांगन कोविड केयर सेंटर महुदा, विकास खंड बलौदा में समुचित उपचार मिलने से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वह कोरोना संक्रमित होने पर बलौदा ब्लॉक के आईटीआई भवन महुदा में संचालित कोविड केयर सेंटर में 15 अप्रैल को भर्ती हुए थे। भर्ती के समय उनका आॅक्सीजन 88 प्रतिशत, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, बदन दर्द था। साथ ही बीपी और शुगर से पीड़ित होने के कारण अधिक देखभाल की आवश्यकता थी। कोविड केयर सेन्टर में देर रात भर्ती होने पर वहां उपस्थित डॉ रामायण सिंह, आरएमए नील सागर यादव, विरेन्द्र केशरवानी, के के देवागंन की टीम ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। ऑक्सीजन मास्क लगाया और बीपी, शुगर के उपचार के साथ ही कोरोना का भी उपचार प्रारंभ किया। समुचित उपचार के फलस्वरूप 3 दिन में चेतन पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। आॅक्सीजन मास्क हटने के बाद 4 दिन से आज उनका ऑक्सीजन प्रतिशत 95-98 प्रतिशत के बीच है। चेतन पूरी तरह स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता कर्मचारियों अस्पताल में ड्यूटी कर रहे अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। महुदा कोविड केयर सेंटर में स्टाफ नर्स रीता सिंह, संतोषी जगत, बबीता जोगी, वार्ड ब्वाय वीरसिंह, प्रकाश यादव द्वारा मरीजो की उपचार में मदद के साथ ही मनोबल बढ़ा रहे हैं। स्वीपर अंशु महंत और लक्ष्मण भी पूरे समर्पण भाव से सेंटर की साफ-सफाई का काम कर रहे है।


*छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित*

22-Apr-2021

00 विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को भेजा पत्र
रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में कोविड-19 महामारी की द्वितीय लहर के संक्रमण से बचाव हेतु हरसंभव उपाय करने एवं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ ही अधिकाधिक संख्या में कोरोना टेस्ट कराने एवं उन्हे टीकाकरण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के सभी विधायकों को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने-अपने क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और जागरूक करें। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में सदस्यों से अनुरोध किया कि जिस तरह से हम सभी की सक्रिय भागीदारी एवं समन्वित सहयोग से हमने कोविड-19 की प्रथम लहर का साहस पूर्वक सामना किया था उसी तरह पूरे आत्मविश्वास एवं जनता की जागरूकता के माध्यम से हम सब कोविड-19 के द्वितीय लहर की विपदा की इस घड़ी में प्रदेश की जनता को सुरक्षित रख पाने में अवश्य सफल होंगे । डॉ महंत के निर्देशानुसार पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में कोविड-19 हेतु समन्वय तथा सहयोग के लिए नियंत्रण-कक्ष की स्थापना की गई है। विधायक मोबाइल नं 94252-02043 , फ़ैक्स 0771-2283615 एवं e-mail
[email protected] पर सम्पर्क कर सकते हैं। 


* युवती को रोजगार के नाम पर पटना बुला कर कराया जा रहा था देह व्यापार*

18-Apr-2021

00 शारदा गुप्ता की पहल पर देह व्यापार के चंगुल से कराया गया मुक्त
भिलाई (शोर सन्देश) रायपुर की लड़की जिसे पटना ले जाकर रोजगार देने के नाम पर अनैतिक कार्य देह व्यापार करवाया जा रहा था की सूचना भाजपा नेता शारदा गुप्ता को लड़की के किसी परिचित मुंह बोले भाई द्वारा मिली। श्री गुप्ता ने तत्काल पटना बिहार एसएसपी को फोन कर सूचित किया एवं 20 वर्षीय लड़की से फोन पर संपर्क कर बातचीत की लड़की ने अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि उसे जबरन यहां रोजगार देने के नाम पर लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है और उसे यहां से मुक्त कराने की मांग की। पटना एसएसपी ने तत्काल संबंधित थाना नवोदतपुर को सूचना देकर छापा मारकर लड़की को अपनी गिरफ्त में लिया फिलहाल लड़की पुलिस नवदपुर थाना बिहार की कस्टडी में है। पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क कर लड़की को भेजने की तैयारी की जा रही है। लड़की से अनैतिक कार्य करवाए जाने वाले लोगों को खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। लड़की का बयान दर्ज करवाया जा रहा है भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने सांसद विजय बघेल को अवगत करा कर उनके मार्गदर्शन में कार्रवाई करवा कर लड़की को मुक्त कराया। 


*तस्करों की गाड़ी ने दिया धोखा : पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी एक फरार*

18-Apr-2021

00 18 पेटी शराब जप्त
भिलाई (शोर सन्देश) कोरोना के चलते जिले में लॉकडाउन है, लेकिन तस्करों के लिए इसके कोई मायने नहीं है। तस्करी अब भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तस्कर गोवा से 18 पेटी शराब लेकर जिले में दाखिल हो गए। शहर में दाखिल होने के बाद तस्करों की गाड़ी खराब हो गई थी और वे दूसरी गाड़ी में शराब की पेटियों को शिफ्ट कर रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली जामुल पुलिस की टीम ने उन्हें देख लिया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी का मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जामुल पुलिस ने शनिवार की सुबह हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ साईं मंदिर के पास से दो गाड़ियों में कुल 18 पेटी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपित एसीसी चौक जामुल निवासी राहुल राजभर (24) और सुंदर विहार कालोनी निवासी गगनदीप सिंह (24) को गिरफ्तार किया है।
वहीं मुख्य तस्कर कैंप-2 निवासी विशाल त्यागी मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपित गोवा से गोवा ब्रांड की 18 पेटी शराब लेकर जिले में दाखिल हुए थे। 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड में साईं मंदिर के पास इनकी गाड़ी खराब हो गई। इसलिए वे लोग दूसरी गाड़ी में शराब की पेटियों की शिफ्ट कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस ने उन्हें देख लिया। गाड़ी लेकर भागने के दौरान विशाल त्यागी फरार हो गया। पुलिस ने दो कार और 18 पेटी शराब जब्त की है। जिसकी कुल कीमत 12 लाख 11 हजार 280 रुपये आकी गई है। 


*बाहर से आने वाले श्रमिकों नागरिकों के लिए 417 ग्राम पंचायतों में क्वारेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था*

16-Apr-2021

 00 रुकने-ठहरने और आश्रय आदि की व्यवस्था के लिए इंतजाम
रायपुर (शोर सन्देश)। रायपुर जिले के चार विकासखंडों के सभी 417 ग्राम पंचायतों में क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था कर ली गई है। इन कोरेनटाइन सेंटरों में बाहर से आने वाले श्रमिकों तथा नागरिकों के रुकने ,ठहरने और आश्रय आदि की व्यवस्था है। यहां उनके लिए पेयजल , सूखा राशन, भवन में बिजली, सुरक्षा, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर रायपुर डॉ एस भारतीदासन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ गौरव कुमार सिंह ने गत दिवस वर्चुअल बैठक लेकर सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। अभनपुर जनपद के अंतर्गत 99 ग्राम पंचायतों, तिल्दा जनपद के अंतर्गत 101 ग्राम पंचायतों, आरंग के अंतर्गत 144 और धरसीवा के अंतर्गत 79 क्वारंटाइन सेंटर बनाएं गए हैं। इसी तरह जिले की नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जा रहे हैं।



Feedback/Enquiry



Log In Your Account