
धमतरी (शोर सन्देश)। परियोजना कार्यान्वयन इकाई धमतरी ब्लॉक ने भारतमाला परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी लोक सुनवाई 15 फरवरी को रखी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे से कुरूद स्थित स्टेडियम में यह सुनवाई आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि इस संबंध में जनसामान्य के अवलोकन के लिए ई.आई.ए. अधिसूचना 14 सितम्बर के प्रावधानों के अनुसार ड्राफट ई.आई.ए.रिपोर्ट, कार्यपालक सार हिन्दी और अंग्रेजी भाषा और सी.डी. जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध है। जिसका अवलोकन कार्यालयीन दिवसों और समयावधि में किया जा सकता है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। खालसा के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह की आज 350वीं जयंती है, जिसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु गोबिंद सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है, समानता और समावेशिता का प्रचार किया। वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक योद्धा थे जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े थे।

00 बागबाहरा खंड के सभी 12 मंडलो की बैठक सम्पन्न
बागबाहरा (शोर सन्देश)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार नए साल पर एक बार फिर से गांव गांव राममय माहौल बनाने की तैयारी में जुट गया है। सर्वोच्च न्यायालय से मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद शांति व्यवस्था बनाने और कोरोना के चलते बड़ा उत्साह न कर सके, संघ और विश्व हिंदू परिषद ने अब इस मुद्दे पर हिंदुओ में मंदिर के साथ भावनात्मक रूप से जोडऩे और गांव गांव राममय माहौल बनाने की योजना बनाई गई है। यह अभियान मकर सक्रांति 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी माघी पूर्णिमा तक चलेगा। बागबाहरा में पिछले दिनों संघ परिवार, संवैचारिक संगठनों की बैठक कर आगे की कार्ययोजना बनाई गई।
अब तक बागबाहरा खंड के सभी 12 मंडलो में भी बैठक सम्पन्न और ग्रामो की बैठक प्रारम्भ हो चुकी हैं। जिसमे प्रत्येक ग्राम में 15-30 जनवरी तक रामधुनी के साथ प्रभात फेरी निकली जाएगी। घर घर जाकर कार्यकर्ता अभियान के लिए संपर्क करेंगे
00 10 से 100 रुपए का लेंगे योगदान1000 से अधिक का चेक या ड्राफ्ट:- संघ ने 90 के दशक में हुए शिलापूजन के तर्ज पर इस अभियान को चलाने का फैसला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के 12 करोड़ हिंदुओं के परिवारो के सभी सदस्यों से न्यूनतम 10-10 रुपए की श्रद्धानिधि लेने की योजना बनाई गई है। हालांकि कोई 100 रुपए से अधिक देना चाहेंगे तो इसके लिए भी कार्यकर्ता के पास कूपन रहेगा पर एक हजार से ऊपर की राशि चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से ही लिया जायेगा । सूत्रों के अनुसार इसके लिए एक एप्प भी तैयार कराया जा रहा है ताकि पूरा हिसाब किताब पारदर्शी रहे।

महासमुंद (शोर सन्देश)। गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ छायाचित्र विकास प्रदर्शनी आज महासमुंद जिले के जनपद पंचायत मुख्यालय बसना के कार्यालय परिसर में लगाई गई। प्रदर्शनी स्थल पर आम जन को प्रचारसामग्री योजनाओं के पामपलेट का भी बांटा गया। जिसे दूर-दूर से आए पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारी और आम लोगों ने उत्सुकता से देखा और शासन के योजनाओं के बारे में जाना। प्रदर्शनी में राम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास, गाय-गौठान-गोबर ने बदली गॉव की तस्वीर, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी, गढ़कलेवा, वनोपज, सार्वभौम पीडीएस के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना आदि फोटो और आकड़ों सहित दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में युवा वर्ग ने खास रूचि दिखाई। यह एक दिवसीय प्रदर्शनी को देखने के लिए जनपद पंचायत में अपने कार्य पर आए नागरिकों में प्रदर्शनी को देखने मे बड़ी उत्सुकता रही। ग्राम पंचायत बरडीह के सरपंच दुष्कल प्रधान ने अपनी प्रक्रिया देते हुए बताया कि यह एक अच्छी पहल है की राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हमें एक ही जगह मिल रही है। अधिक जानकारी और लाभ लेने के लिए प्रचार सामग्री के रूप में पुस्तक, पेंपलेट भी दिए जा रहे है।

रायपुर (शोर सन्देश)। विधानसभा सदन में बस्तर के नगरनार संयंत्र के विनिवेशीकरण को रोकने के लिए शासकीय संकल्प का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2001 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन काल में नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण के एवज मे पुनर्वास पैकेज के तहत् एक खाते से एक व्यक्ति को एनएमडीसी परियोजना में नौकरी दिए जाने का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत् वर्ष 2001 में कुल 303 खाते मे से 293 नामित सदस्यों को एनएमडीसी में नौकरी प्रदाय किया गया है, शेष 10 नामितियों को निम्न कारणों से नौकरी नहीं दिया जा सका। इसके पश्चात् वर्ष 2010 में भारतीय जनता पाटी के शासन काल में भूमि अधिग्रहण के एवज में कुल 1052 कृषकों की भूमि अधिग्रहित की गई, जिसमें कुल 852 नामांकन फार्म प्राप्त हुए। इनमें से पात्र 624 लोगों को वर्तमान में सस्टेन्स अलाउन्स दिया जा रहा है न की नौकरी दी गई। एस्टेन्स एलाउन्स के नाम पर आठवी से कम 7080 रूपये, आठवी से बारहवी - 11000 रूपये, स्नातक या अधिक- 12000 रूपये दिए जा रहा है जो भुमिहीन कृषकों के साथ अन्याय किया गया। इन परिस्थितियों में भारत सरकार के उपक्रम एनएमडीसी के द्वारा स्थापनाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित निजीकरण की प्रक्रिया अपना रही है । बस्तर की जनता, बस्तर की युवाओं का सपना था बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट बनेगा बस्तरवासियों को विकास होगा और आज जब केन्द्र की मोदी सरकार इस इस्पात संयत्र को अपने चहते लोगों के हाथ में देने की तैयारी कर ली है, इससे वह सपना धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है बस्तर अनुसूचित क्षेत्र है, यहां पांचवी अनुसूची लागू है, उसके बाद भी केंद्र सरकार की जो निजीकरण करने का प्रयास किया गया है। उसका मैं विरोध करता हॅूं।
नगरनार इस्पात संयत्र देश का पहला उदाहरण है, जो स्थापना होने से पहले ही मोदी जी इसे बेचने की तैयारी की जा रही है । नगरनार स्टील प्लांट जो एनएमडीसी भारत सरकार का उपक्रम है, नवरत्न कंपनियों में से एक है इसमें भारत सरकार का कोई पैसा नहीं लगा है, एनएमडीसी प्रॉफिट के बाद डिविडेंड केंद्र सरकार को प्रदान करने के बाद रिजर्व फंड से नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के मुखिया मोदी जी की सरकार चाय बेचते बेचते सरकारी उपक्रमों को और देश बेचने की तली हुई है । आज रेलवे स्टेशन बेचा, भारत पेट्रोलियम बेचा, एयर इंडिया बेचा, एलआईसी बेचा और अब किसानों की खेती-किसानी को भी बेचने की तैयारी कर ली। केन्द्र की भाजपा सरकार हमेशा यही पूछा करता हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 60 साल में क्या किया ? मैं बताना चाहता हॅूं कि हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी जी देश में ऐसे उपक्रम बनाएं जो आज नवरत्न कंपनियों में शुमार है । चाहे वह एनएमडीसी प्लाण्ट हो, भिलाई स्टील प्लांट हो, भारत पैट्रोलियम हो, एलआईसी जो प्रॉफिट देने वाली कंपनियां हैं । उन सभी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यि मोदी की सरकार की नजर पड़ी हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी जी कहते थे कि ईस्ट इंडिया कंपनी आ जाएगी, वॉलमार्ट आ जाएगा पूरा देश बिक जाएगा । आज क्या आप लोगों के मुंह में ताला लगा हुआ है, देश को प्रोफिट देने वाली कम्पनियों को बेच रहे हैं । आपकी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे बस्तर के लोगों का जो सपना था, बस्तर में पहला उद्योग लगना था । नगरनार क्षेत्र के आदिवासियों किसानों ने संयंत्र की स्थापना के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दी है, जमीन देते समय किसानों ने एनएमडीसी पर विश्वास किया था तथा छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों के सामने एनएमडीसी का प्रस्ताव रखा जिसके कारण हमारे बस्तर के नगरनार काम करने के आधार पर साल से सालाना 14000 से 15000 हजार रूपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना थी । इस राजस्व से बस्तर का विकास होना था । विनिवेश से इसका लाभ पुंजीपतियों को होगी और बस्तर के लोगों के साथ फिर अन्याय होगा । इसे बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को भी इस शासकीय संकल्प को सर्वसम्मिति से पारित करने का सहयोग करना चाहीए। अंत में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से बस्तरवासियों के सपनों को पुर्नजीवित करने के उद्धेश्य से इस शासकीय संकल्प को विधानसभा में लाया और साथ ही छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आदिवासियों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार नगरनार स्टील प्लांट को खरीदेने की घोषणा की इसके लिए माननीय भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

00 पहली बार कुल्हाड़ीघाट के भालूडीगी पहूचा कोई नेता
मैनपुर (शोर सन्देश)। 6 किमी पहाड़ी चढ़ कर पहली बार कुल्हाड़ीघाट के भालूडीगी पहूचा कोई नेता।पूर्व महामंत्री विनोद तिवारी ने भालूडीगी पहुंच कर 30 कमार परिवार के 90 लोगो को कम्बल भेंट कर कहा,जरूरी मूलभूत सुविधाए भी जल्द उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी आज कुल्हाड़ी घाट के भालुडीगी पहूँचे। राजीव गोद ग्राम पहुचते ही पहले राजीव जी के मूर्ति पर माल्यापर्ण किया, फिर स्थानीय सरपंच व कांग्रेसी नेताओं के साथ भालूडीगी के लिए पैदल निकल गए। कम्बलों को पारंपरिक परिवहन के संसाधन घोड़ो पर लाद कर पहूंचाया गया। 6 किमी की खड़ी पहाड़ी को नेताओ ने 3 घण्टे में पैदल तय किया। दोपहर 3 बजे गांव पहूच गए।विनोद तिवारी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज ठाकुर, भोला जगत, अजय बाजपेयी, अभिनव पाठक, चंदन विश्वास, कुल्हाड़ी घाट सरपंच बनसिंह सोरी, बोइरगाव सरपंच सहदेव सांडे, भाठिगढ़ सरपंच जिलेंद्र नेगी, गोपालपुर सरपंच खेलन दीवान, पंचायत सचिव प्रेम ध्रुव, उपसरपंच दामूधर सोरी शामिल थे।
बांटी कम्बल ताकि ठंड से बंचे- पहली मर्तबे किसी नेता को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुस थे। भालुडीगी के ग्रामीण जलशाय कमार,लोकेश, खेजुराम,रामसिंह ने कहा कि इससे पहले नेता केवल कुल्हाड़ी घाट तक आकर लौटते थे,पहली बार ऐसा हुआ है कि हमारे गाँव तक नेता हमारी समस्या सुनने पहूचे हैं, इस बीच 90 ग्रामीणों को विनोद तिवारी ने कम्बल भेंट किया। जिसे पाकर ग्रामीण खुश दिखे।
गिनाई समस्या,भरोसा दिलाया विनोद ने- नेताओ ने गाव में 2 घण्टे बिताया,ग्रामीणों के साथ बैठकर ही दोपहर का भोजन किया।इस दरम्यान ग्रामीणों ने बताया कि उनके गाव पेय जल की समस्या है,मनरेगा के तहत खोदे गए कूंए में सोलर पंप लगाकर टँकी स्थापना कर,पेय जल समस्या दूर करने की मांग किया।गाँव गलियों में लगे सोलर लाइट कि सूधार करने।ग्रामीणों ने सरकारी योजना के तहत विस्थापन के बजाए उसी स्थान पर टीना या सीमेन्ट सीट व ईंट की ब्यवस्था करने की मांग किया है।तिवारी ने उन्हें समस्या दूर करने भरोसा दिलाया है। भाजपा ने केवल जनजाति के विकास के नाम का ढिढोरा पीटा- विनोद तिवारी ने भाजपा कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल में बही विकास की गंगा इस बीहड़ तक नही पहूची।ग्रामीण जो समस्या आज गिना रहे उसे कमार विकास अभिकरण के माध्यम से दूर करने का ढिंढोरा पहले ही भाजपा सरकार कर चुकी है।लेकिन अब जनजाति के उत्थान के लिए पुख्ता काम होगा।वँहा के स्कूल व कुछ घरों को हाथियों ने डेमेज कर दिया है।फसल भी नूकसान हुए है।इन सारी समस्यओ के निराकरण के लिए कलेक्क्तर से जल्द भेंट कर,ठोस कदम उठाया जाएगा।

रायगढ़ (शोर सन्देश)। आम जनता के सेवक एवं उपभोक्ता संरक्षण संगठन रायगढ़ के संयोजक बजरंग अग्रवाल ने चार पहिया वाहन दोपहिया महान खरीदते समय उपवक्ताओं को जागरूक रहने की अपील की है। ऐसी सूचनाएं मिल रही है और प्रमाणित भी है की शोरूम मालिकों द्वारा आरटीओ, हैंडलिंग चार्ज, बीमा के नाम से एवं कंपनी से अधिक रेट लेकर गाड़ियों को बेच कर 10000 रुपए से 50000 रुपए तक अवैध वसूली ग्राहकों से की जा रही है। 1 जनवरी से 30 नवंबर 2020 तक जिन भी उपभोक्ता ने गाड़ी खरीदी है उन्हें अपने शोरूम द्वारा दिए गए गाड़ी के बिल, आरटीओ का लिया गया पैसा, बीमा का पैसा, हैंडलिंग चार्ज व अन्य चार्ज सभी को जोड़ करके चेक करना चाहिए कि भुगतान कितना किया। नियमानुसार आरटीओ की राशि से अधिक तो नहीं लिया गया है। हैंडलिंग चार्ज नहीं लिया गया है। अगर किसी भी उपभोक्ता से हैंडलिंग चार्ज लिया गया है तो वह बिल्कुल गलत है। हैंडलिंग चार्ज कंपनी डीलर नहीं ले सकता। पार्टियों के नाम पर रजिस्ट्रेशन के लिए दर से अधिक 10000 की वसूली की जाती है, जो कि उपभोक्ता नियम के विपरीत है। कहा जाता है की बीमा आपको शोरूम से ही कराना पड़ेगा, जो कि गलत है। उपभोक्ता जहां भी रेट कम हो वहां बीमा करवा सकता है। आम जनता का सेवक उपभोक्ता संरक्षण संगठन के बजरंग अग्रवाल ने कहा आप अपने अपने बिल चेक करें और, आपको लगे कि आप ठगी के शिकार हो गए हैं तो इस मोबाइल नंबर पर एवं व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 9425250449। अब उपभक्ताओं को अपने पैसों के लिए कुछ जागरूक रहना पड़ेगा।

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ की बेटी शुभ्रा शुक्ला ने राज्य का नाम फिर से गौरवान्वित किया है। रायपुर की रहने वाली छग की मूल निवासी शुभ्रा शुक्ला जी का चयन हाल ही में केन्द्रीय हयूमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट काउंसिल में हुआ था और उन्हे छ.ग. राज्य की कमान सौंपी गई थी। इसी तारतम्य में हयूमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट कांउसिल दिल्ली के द्वारा वर्ष 2049-20 के राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रथम चरण का कार्यकम मध्यपद्रेश के जबलपुर शहर के एमजीएम सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल हाथीताल में आयोजित हुआ। हयूमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट कांउसिल नई दिल्ली भारत सरकार से वित पोषित एवं यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिस्टर विंग है जिसके द्वारा 20 से अधिक राज्यों में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रथम चरण के कार्यकम में प्रदेश कोर कमेटी हयूमन््स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट मध्यप्रदेश के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं जबलपुर प्रशासनिक अमला भी सम्मिलित था। कार्यक्रम जिले के 20 मेधावी उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि आयोजित कार्यकम में 20 राज्यों में से छत्तीसगढ की शुभ्रा शुक्ला प्रदेश संयोजक को कार्यकम में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया। कार्यकम में किसी एक राज्य के ही राज्य प्रतिनिधी को बतोर विशेष अतिथि आमंत्रित किये जाने की परंपरा है और यह मौका इस बार छत्तीसगढ को मिला है। अब परंपरा अनुसार छत्तीसगढ से सुश्री शुभ्रा शुक्ला को राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक सहित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह कार्यकम नई दिल्ली में आयोजित होना है जिसमें यूनिसेफ और डब्लयू एच ओ सहित गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। चरण एक में हयुमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट कांउसिल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. मिश्र, जबलपुर संभाग लोक शिक्षण संचालनालय की संयुक्त संचालक अनघा देव, छत्तीसगढ प्रदेश संयोजक शुभ्रा शुक्ला सहित 9 जिलों के प्रचार्य एवं रीवा संभाग की स्कूलों के प्रचार्य भी सम्मिलित हुये रीवा संभाग के राजहंस सीनियर सेकेन्डी स्कूल की प्राचार्य सुषमा व्यास का चयन वशिष्ठ अलंकरण के लिये हुआ जहां कार्यकम के मुख्यअतिथी द्वारा अलंकरण पत्र देकर श्रीमती व्यास को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संयुक्त सचालक लोक शिक्षण ने भी छात्रों को आगे बढनें की प्रेरणा और कार्यकम की महत्वता के बार में बताया। छत्तीसगढ प्रदेश की प्रदेश संयोजक शुभ्रा शुक्ला ने छात्रो को प्रतियोगिता परीक्षा को कैसे पास करना है की जानकारी दी। मुख्ययोजना समन्वयक अधिकारी एस के मिश्र ने कार्यकम में उपस्थित अतिथि, प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि सहित सभी आंगतुको का आभार व्यक्त किया।

सूरजपुर (शोर सन्देश)। जिले में कोरोना महामारी के दौरान सैनिटाईजेषन से लेकर आपातकालीन सेवा में चुस्ती-फुर्ती के साथ कार्य करने वाले दमकल दल हेतु कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने नवीन अग्निशमन कार्यालय भवन को कलेक्ट्रेट परीसर में ही स्थान दिया है, जहाॅ दमकल कार्यालय सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में छ.ग. राज्य अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के उप महानिदेषक मयंक श्रीवास्तव ने सूरजपुर में फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहाॅ उन्होनें कलेक्ट्रेट में स्थित दमकल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रषंसा जाहिर की एवं दमकल वाहन की स्थिति की जांच की। कार्यालय परीसर का निरीक्षण करते हुए जिले में अग्निषमन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले को 2 दमकल वाहन प्रदाय किये जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उप महानिदेशक ने अग्निषमन कार्यालय के समीप ही फायर काम्पलेक्स की सौगात देते हुए जिला अग्निशमन अधिकारी को प्राकलन तैयार प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। इस दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी व्ही.के.लकड़ा, सरगुजा अग्निषमन अधिकारी शिवकुमार कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, दमकल प्रभारी विकास शुक्ला, गौैरव पाठक सहित दमकल कर्मी मौजुद थे।

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी की जाति मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ गई है। ऋचा के अधिवक्ता गैरी मुखोपाध्याय ने न्यायालय से दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा इस सुनवाई में पैरवी करने की जानकारी दी। साथ ही एक सप्ताह का समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले सोमवार से लगातार सुनवाई होनी थी। मरवाही उपचुनाव में नामांकन खारिज किए जाने का मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुकी है। ऋचा जोगी ने याचिका दायर कर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग नियम 2013 में सितंबर-अक्टूबर 2020 में हुए अनु संशोधन और जिला समिति के नोटिस को चुनौती दी है। ऋचा जोगी ने बताया कि साल 1950 के पहले से उनके पूर्वज मुंगेली के पास ग्राम पेंड्री में निवास करते आए हैं। दस्तावेजों में उनकी गोंड जाति दर्ज है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की डिवीजन बेंच में होगी। ऋचा जोगी ने कांग्रेस पर विद्वेष की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।
वहीं आदिवासी नेता संतकुमार नेताम ने कैविएट फाइल की थी। इसमें आशंका जताई थी कि ऋचा जोगी अपने जाति के संबंध में मुंगेली जिला जाति छानबीन समिति के नोटिस को चुनौती दे सकती हैं। ऐसे में अगर कोर्ट में याचिका लगाई जाती है तो केविएटर के पक्ष को भी सुना जाए। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और मरवाही विधायक स्व. अजित जोगी के निधन के बाद मरवाही में उपचुनाव हुआ। जिसमें ऋचा जोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनकी जाति प्रमाण पत्र को जिला स्तरीय समिति के जरिए निलंबित करा दिया, जिससे चुनाव न लड़ पाएं। उन्होंने पंजीयक कार्यालय से दस्तावेज के लिए समिति से 7 दिन का समय मांगा था। हालांकि स्टाफ कोरोना संक्रमित होने से कार्यालय को बंद कर दिया गया था।