
00 कंट्रोल रूम से निगम आयुक्त प्रतिदिन कर रहे है टीकाकरण की मॉनिटरिंग
भिलाई (शोर सन्देश)। कलेक्टर एवं निगम भिलाई के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम क्षेत्र में हो रहे वैक्सीनेशन का जायजा भिलाई मुख्य कार्यालय के कंट्रोल रूम में पहुंचकर लिया! उन्होंने पूछा कि टीकाकरण केंद्रों में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है! काफी देर तक उन्होंने टीकाकरण को लेकर समीक्षा की! उन्होंने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण आवश्यक है! शासन-प्रशासन कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सक्रिय है! सामूहिक प्रयासों से हम संक्रमण की रोकथाम कर सकते हैं! निगम भिलाई में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढऩे के बाद निरंतर इसकी मॉनिटरिंग निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी कंट्रोल रूम के माध्यम से कर रहे है। प्रात: से ही टीकाकरण के लिये जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर आयुक्त दिशा निर्देश दे रहे है। कंट्रोल रूम में प्रोजेक्टर के माध्यम से समस्त टीकाकरण केन्द्रों की मॉनिटरिंग हो रही है। जहां भी वॉयल/वैक्सीनेशन की अतिरिक्त आवश्यकता होती है वहां उपलब्ध कराया जा रहा है। किन्ही केन्द्रों में किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर जरूरत के मुताबिक व्यवस्था बनाई जा रही है। इस दौरान केन्द्रों की रिपोर्टिंग के लिये कर्मचारी नियुक्त किये गये है। जोन आयुक्त अपने अपने क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे है। टीकाकरण केन्द्रों में इंतजाम दुरूस्त रखने स्वास्थ्य एवं निगम का अमला समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से कार्य कर रहा है। टीकाकरण केन्द्रों की उचित रिपोर्टिंग की जा रही है। वैक्सीनेशन की प्रॉपर मॉनिटरिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर अरुण वर्मा, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे! आज जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा ने अपने-अपने जोन क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया और जरूरी व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए।

रायपुर (शोर सन्देश)। शिवनगर विश्वकर्मा चौक इलाके में बलवा हुआ है। दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। बलवा में 1 बुजुर्ग समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। दो गुटों ने लाठी, डंडों और धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। आजाद चौक थाना इलाके में हुई इस वारदात के बाद खौफ का माहौल देखा गया।

00 चुनाव प्रचार करने ली है डेढ़ महीने की छुट्टी
बर्द्धमान (शोर सन्देश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसके लिए पार्टी ने एक खास महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है, जो बिल्कुल जमीन से जुड़ी हुई हैं और घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। जी हां, इस महिला उम्मीदवार का नाम है कलिता माझी। भाजपा ने 32 साल की कलिता को पूर्व बर्द्धमान की आउसग्राम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जानकारी के मुताबिक, कलिता चार घरों में खाना बनाने व साफ-सफाई करने का काम करती हैं, जहां उन्हें हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। चुनाव प्रचार करने के लिए के लिए कलिता ने डेढ़ महीने की छुट्टी ली है। वह अपने क्षेत्रों में लोगों से घर जाकर मिलती हैं और चुनाव प्रचार करती हैं।
00 मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे यह अवसर मिलेगा
एक झोंपड़ी में रहने वाली कलिता माझी ने कहा, `मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे यह अवसर मिलेगा, अब मैं चुनाव अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और जहां मैं काम करती हूं वहां के मालिकों मे मुझे बताया है कि प्रचार करो और विजयी हों।`
कलिता का मानना है कि नौकरानी होने से उन्हें आम आदमी के मुद्दों और गरीब परिवारों की दुर्दशा को समझने में मदद मिली है। अगर वह जीत जाती हैं तो उनके परिवार और पड़ोसियों को उम्मीद है कि कलिता विकास की शुरुआत करेंगी।
बता दें कि कलिता माझी के पति प्लंबर का कम करते हैं। उनका बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। कलिता का चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य अपने गांव के लोगों की मदद करने के लिए एक अस्पताल का निर्माण करना है, क्योंकि यहां के लोगों को इलाज के लिए बर्द्धमान जाना पड़ता है। इसके अलावा उनकी सूची में बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार के अवसरों जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गया। गनीमत रहा कि सीआरपीएफ के जवान ने दौड़कर युवक की जान बचा ली।
एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर जाता है। इस दौरान सीआरपीएफ जवान ने दौड़कर युवक को खींचकर बचा लेता है। वरना ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत हो जाती। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बेमेतरा (शोर सन्देश)। बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में सड़क हादसे में 2 युवकों की जान चली गई, वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में खाना खाने के बाद ड्राइवर मोंटू बोलेरो में अपने साथ राहुल, दीपक, नरेंद्र हिरवानी को बोलेरो में बैठाकर सिमगा तरफ घूमने गया था। वहां से वापस पथर्रा आते समय ग्राम जोंग और रांका के मध्य मेन रोड पहुंचे। वही बेमेतरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार माजदा ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जिससे बोलेरो में बैठा दीपक, कौशिक की मौके पर ही मुत्यु हो गई। वहीँ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रायपुर रिफर किया गया। पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया और कार्यवही कर विवेचना में लिया गया है।

सुपौल (शोर सन्देश)। बिहार के सुपौल जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। माता, पिता और तीन बच्चों की एक साथ अत्महत्या से इलाके के लोग सकते में हैं। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे परिवार ने आत्महत्या कर ली है, हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। भागलपुर से फारेंसिक टीम पहुंच चुकी है। मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी मुताबिक राघोपुर पंचायत के गद्दी वार्ड 12 के मिश्री लाल साह (50) के घर गंध आने पर ग्रामीणों ने इनकी सूचना मुखिया मो तस्लीम को दी। इसके बाद मुखिया सहित अन्य लोग घर कर बाहर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे। घर का एक कमरा भीतर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो पांच लोगों का शव रस्सी के फंदे से लटक रहे थे। मृतकों में मिश्री लाल साह उनकी पत्नी रेणु देवी 45 वर्ष, उनकी दो नाबालिग बेटी और एक बेटा शामिल है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर एसपी मनोज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुशांत कुमार चंचल सहित डीएसपी रामानंद कौशल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि अबतक कारणों का पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस के मुताबिक घटना खुदकुशी है या कुछ और ये जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
00 परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था
घटना के बारे में जो जानकारी निकल कर आ रही उसके अनुसार परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले शनिवार तक इस परिवार के लोगों को देखा गया था लेकिन उसके बाद से लोगों ने घर के किसी सदस्य को नहीं देखा। घटना से आसपास के लोग सकते में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से गुजर बसर करने के लिए मिश्रीलाल साह ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। दो साल से आर्थिक तंगी से गुजर रहा यह परिवार कोयला बेचकर गुजारा कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिनों से परिवार ग्रामीणों से अलग-थलग रहने लगा थ। लोगों से मेल मिलाप भी एकदम कम कर दिया था। लोगों ने भी उनकी खोज-खबर लेनी छोड़ दी थी।

महासमुंद (शोर सन्देश)। इस बार होली को लेकर बिहान समूह से जुड़े महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। स्व सहायता समूह कीस्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए में तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करे। यही वजह है कि इस गुलाल और रंग की डिमांड ज़िले सहित आसपास के ज़िलो में से भी आ रही है। वहीं, महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरकोनी के माया महिला स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष की होली के लिए जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी 10 ग्रामीण महिलाओं के द्वारा होली के लिए हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। समूह की डैडी इन्द्राणी कश्यप ने बताया कि सिर्फ़ एक दिवसीय प्रशिक्षण पाकर महिलाओं के द्वारा प्राकृतिक साग-भाजी, टेसू फूल आदि से हाथों से इस हर्बल गुलाल को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि इस गुलाल का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। महिलाएं घर बैठे इस अबीर को तैयार कर रही है ताकि उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्वरोजगार भी घर पर मिल रहा है। महिलाओं के लिए नई रोशनी बना ये मिशन एक समय आर्थिक रूप से दुर्बल इन महिलाओं के सामने भविष्य में अंधेरे के सिवा कुछ भी नहीं था। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इन लोगों के लिए नई रोशनी बनकर आयाा। आज ये महिलाएं इस योजना का लाभ लेते हुए न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हो चुकी हैं बल्कि अब दूसरों को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं। माया समूह की महिलाओं ने बताया कि अभी हाल फ़िलहाल पीला, संतरा, लाल एवं चंदन रंग के गुलाल का निर्माण किया जा रहा है । जिसका विक्रय स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान परिसर बिरकोनी के दुकान के माध्यम से किया जा रहा है। जल्दी ही आसपास के जंगलो-में जाकर टेसू फूल चुनकर उनका भी हर्बल गुलाल बनाया जाएगा। इंद्राणी ने बताया कि हर्बल गुलाल का आर्डर स्व-सहायता समूह के मोबाईल नम्बर 93400-00982 में काॅल करके भी ले सकते है। हर्बल गुलाल बनाने मंें हल्दी, ईत्र, पलास का फूल एवं खाने का चुना आदि का उपयोग किया गया है। 100 ग्राम हर्बल गुलाल की क़ीमत मात्र 10 रुपए है । वर्तमान में समूह द्वारा 06 किलोग्राम गुलाल निर्मित किया जा चुका है और हर्बल गुलाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण गत 25 फरवरी को बिरकोनी के गौठान में कृषि महाविद्यालय कांपा के प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं को उनकी अभिरुचि और स्थानीय बाज़ार माँग और समय को देखते हुए विभिन्न कार्यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है । इसके अलावा कई तरह के प्रशिक्षण दिया गया है ताकि महिलाएं घर बैठे ही स्वरोजगार से जुड़ सके हैं और उसका लाभ ले सकें। कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे है।

दुर्ग(शोर सन्देश)। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शुभदा गोयल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल शर्मा द्वारा करुणा नामक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुलगांव चौक स्थित वृद्धाश्रम में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें न्यायाधीशों ने वृद्धजनों को चिन्हित किया जिन्हें भरण-पोषण की आवश्यकता है किंतु उन की संताने भरण-पोषण प्रदान नहीं कर रहे हैं। वृद्धाश्रम में एक वृद्धा ने अपनी समस्या बताई उन्होंने बताया कि उनके 3 पुत्र हैं। एक सबसे बड़ा पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वही 2 पुत्र जो कि अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं दोनों पुत्रों के द्वारा उनको घर से निकाल दिया एवं उनके नाम से स्थित संपत्ति को भी अपने नाम करवा लिया । एक वृद्ध ऐसे भी थे जो कि वृद्ध आश्रम में रहते हुए भी अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं। न्यायाधीशों द्वारा पूछे जाने पर क्या वह अपने बच्चों के विरुद्ध भरण पोषण की मांग करना चाहते हैं जिस पर वृद्धजनों ने अपने बच्चों को किसी प्रकार की तकलीफ ना देने की बात, किसी प्रकार की भाषण भरण पोषण की मांग अपने बच्चों से नहीं करना व्यक्त किया गया। बहुत से वृद्ध है जिनकी कोई संतान नहीं है और ना ही उनका कोई आय का स्रोत है सरकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहे है क्योंकि उनका नाम बीपीएल सूची में नहीं है जिस कारण उन्हें बहुत सारी समस्याएं दैनिक जीवन में आ रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों भरण-पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के तहत अपने संतानध्परिवारजनों से भरण पोषण एवं रहन सहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए विधि अनुसार परिवार न्यायालय में प्रकरण भी दर्ज किये जा सकते हैं । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे वृद्धजनों के लिए भरण-पोषण की राशि संतानों से दिलाये जाने के लिए प्रबल रूप से खडा होकर उन्हें पूरी तरह से विधिक सहायता हेतु मदद करेगा तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हुए शासकीय व्यय पर पैनल अधिवक्ता भी उपलब्ध करायेगा । वरिष्ठ जन ही परिवार की नींव होती है। लेकिन आज की पीढ़ी वरिष्ठ के साथ रहना पसन्द नहीं करते। उनका अकेलापन उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। जीवन के अंतिम पड़ाव में जब इनके हाथ पाँवों में ताकत नहीं रहती ऐसे समय मे परिवार से अलग रहकर भोजन बनाना अपनी संतान से अलग रह जीवन जीना बहुत कठिन हो जाता हैं। बेटे बहु उनको इलाज के लिए रुपये तक नहीं देते। बहुत कम पेंशन से दवाई खर्च करना होता है। यदि उनकी पेंशन मिलती है तो देखरेख करते है । और पेंशन न मिले तो माता पिता बोझ लगने लगते हैं। आज की पीढ़ी उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचा देती हैं।

00 भक्ति भाव में झूमे समाज के युवक-युवती, शिवजी के जयकारे से गूंज उठा शहर
राजनांदगांव (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज शहर परिक्षेत्र ने आज महाशिवरात्रि पर्व पर शंकर भगवान की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। झेरिया धोबी समाज शहर परिक्षेत्र ने बासपाई पर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शहर के मुख्य मार्गो से होकर शोभा यात्रा निकाली। समाज के शोभायात्रा में बोल बम के नारे शहर में गुंजते रहे शोभायात्रा में धोबी समाज शहर परीक्षेत्र राजनांदगांव के साथ भगवान शंकर के श्रद्धालु सम्मिलित हुए। शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली झांकी तथा शंकर भगवान की मूर्ति पर लोगों ने फूल माला बरसाए और जगह-जगह पूजा अर्चना की। शोभायात्रा का समापन बासपाई पारा स्थित सामाजिक मांगलिक भवन में भोजन एवं प्रसाद वितरण के बाद किया गया।
समाज के मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने बताया कि भव्य शोभायात्रा एवं भगवान शंकर की झांकी के माध्यम से भक्ति भाव प्रकट करते हुए सामाजिक एकजुटता हमारा उद्देश्य है।
धोबी समाज की शोभायात्रा में शहर अध्यक्ष रेखा लाल रजक, शहर कोषाध्यक्ष संतोष रजक, शहर उपाध्यक्ष महेंद्र रजक, युवा अध्यक्ष मंगल रजक, महिला अध्यक्ष आशा रजक, गोपी रजक, लोकेश रजक, दीपक रजक, शशीकांत रजक, मुकेश निर्मलकर राजू रजक, योगेश निर्मलकर शत्रुघन रजक, अविनाश रजक , शिव रजक ,अर्जुन रजक सौरभ निर्मलकर, दिलीप निर्मलकर, ललित रजक, किरण सोनटिया, उषा रजक, बुधिया, मीना, सुभद्रा, सोम रजक,विनोद रजक, सत्यम रजक, राहुल रजक, राज रजक, छाया निर्मलकर के साथ साथ समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज के मिडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।

धमतरी (शोर सन्देश)। विधायक रंजना साहू जिले के सभी कुश्ती पहलवानों को राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती के खेल में शामिल होने वाले सभी खिलाडिय़ों को परिवहन व्यय पहले छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ की ओर से दिया जाता था। किंतु अब जिले के ही खिलाड़ी को अपने खर्चे से रेल किराया और अन्य व्यय स्वयं को करना पड़ता है। अधिकांश प्रतिभावान खिलाड़ी अपना खर्च करने में समर्थ नहीं होते हैं, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाते। इसके लिए धमतरी जिला कुश्ती संघ की ओर से कई बार छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ से आग्रह कर चुका है। परंतु आज तक किसी भी प्रकार से खिलाडिय़ों के हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। इसी कारण जिला कुश्ती संघ की ओर से विधायक रंजना डीपेंद्र साहू से मुलाकात कर शासन प्रशासन से रेल किराया और अन्य सुविधा का सहयोग दिलाने की बात रखी, जिससे प्रतिभावान खिलाडिय़ों को उचित सहयोग मिल सके। विधायक रंजना साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र के माध्यम से स्वयं जाकर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात कर जिले के सभी कुश्ती खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से रेल किराया और अन्य सुविधा प्रदान करने की मांग की। साथ ही धमतरी जिले के तकनीकी और उच्च शिक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिस पर विभागीय मंत्री ने जल्द से जल्द उक्त मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।