ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

*मुख्यमंत्री ने किया राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का अंतरण*

25-Mar-2023

बेमेतरा (शोर संदेश) मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का प्रदेश स्तर में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से  लोकार्पण किया। बेमेतरा जिले में महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत बेरला के ग्राम रामपुर (भांड़) एवं जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम अमलडीहा में किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। वर्चुअल कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं धरमजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। जिले के रामपुर (भांड़) में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा एवं कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा ने महात्मा गाँधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप जलाकर राजगीत अरपा पैरी के धार महा नदी हे अपा..........के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) युगल किशोर उर्वशा, तहसीलदार बेरला मनोज गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला स्वप्निल ध्रुव, वरिष्ट जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बेरला हीरा देवी वर्मा, सहित जनप्रतिनिधिगण एवं आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।



ज्ञात हो कि बेमेतरा जिले में जनपद पंचायत बेमेतरा के अन्तर्गत गांगपुर (ब) एवं झालम, जप साजा के अन्तर्गत ग्राम राखी एवं ओड़िया, नवागढ़ के अन्तर्गत अमलडीहा एवं मोहतरा तथा जनपद पंचायत बेरला के अन्तर्गत सांकरा एवं रामपुर (भांड़) में महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। जिसमें दाल मिल एवं दाल प्रसंस्करण इकाई, फेन्सिंग वायर यूनिट, सिलाई मशीन यूनिट, साबुन निर्माण, फर्नीचर निर्माण यूनिट, फिनाइल उत्पादन यूनिट, आचार-पापड़-बड़ी निर्माण यूनिट, आटा मिल, दोना पत्तल यूनिट, चना-मुर्रा यूनिट, जैविक कीटनाशक, उत्पादन यूनिट आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी। जिसके तहत ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार से सम्बंधित इकाइयों का भविष्य में विस्तार किया जाएगा। बेमेतरा जिले में रीपा अन्तर्गत 19 उद्योग शुरु हो रहे हैं। इन उद्योगों में कुल 254 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा, जिसमें 107 महिलाएं एवं 147 पुरुष होंगे। रामपुर भांड़ में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने पोहा मिल का शुभारंभ किया।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क और अन्य योजनाओं का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 4.99 लाख हितग्राहियों के खाते में 149.92 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 2325041 किसानों के खाते में चौथी किस्त की राशि 174020.73 लाख रुपये का अंतरण किया गया। जिसमें बेमेतरा जिले के 140319 किसानों के खाते में चौथी किस्त की राशि 104 करोड़ रुपये अंतरित हुई। इसके अतिरिक्त गोधन न्याय योजना की 6.34 करोड़ रुपये की राशि का भी अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ, छ.ग. बेरोजगारी भत्ता योजना का वेब पोर्टल और छ.ग. सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 एप का शुभारंभ किया एवं नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सम्बोधित करते हुए कहा कि ये किसान, मजदूर और युवा मन के भरोसा के सम्मेलन हे अउ ये भरोसा अभी के नई हे बल्कि चार साल के हे। गांव एवं नगर पंचायत (बड़ा कस्बा) के बीच मे ज्यादा फर्क नही होता है इसलिए नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों को भी लाभांवित करने के लिए नगरीय राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत की जा रही है। इससे नगरीय क्षेत्र में रहने वाले किसानों को आर्थिक लाभ होगी। राज्य विकास के लक्ष्य को सबको मिलकर हासिल करना है। शासन ने सभी वर्गों को लाभ देने का काम किया है। प्रदेश के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूर श्रमिक को सहायता राशि दी जा रही है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी, कोटवार आदि का मानदेय बढ़ाया गया। नये आत्मानन्द स्कूल और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे साथ ही पत्रकार सुरक्षा योजना लागू किया गया। जैसे-जैसे गोधन न्याय योजना आगे बढ़ती जाएगी वैसे वैसे हम जैविक राज्य के दिशा में आगे बढ़ते जाऐंगे। आज के समय में व्यापार व्यवसाव और उद्योग के साथ-साथ किसानों की भी आर्थिक स्थिति सुधरी है। हमारा प्रयास सभी वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाना है। आज के इस रीपा कार्यक्रम की शुरुआत होने से प्रदेश के युवाओं महिलाओं को रोजगार मिलेगा। रीपा के माध्यम से परंपरागत उद्योगों का लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। अब 20 क्विंटल धान बेचने से किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी, मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर हमारे किसान भाईयों के दुखः दर्द को समझा है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी आज किसानों के लिए खुशी का दिन है, भुपेश है तो भरोसा है ये केवल किसानों का नारा नहीं है बल्कि सामुहिक रूप से छत्तीसगढ़ के पूरी जनता का नारा है। छत्तीसगढ़ को जैविक राज्य बनाना है। रासायनिक खादों के प्रयोग से कई प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही हैं इसलिए जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मंत्री रवींद्र चौबे अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पिछले चार साल में 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा पैसा किसानों को दिया है। प्रदेश में 2640 रुपये में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है जो देश भर में सबसे ज्यादा है। इस साल से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी, भूपेश है तो भरोसा है। प्रदेश सरकार ने विगत 4 साल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाया है। सरकार द्वारा किसानों का ऋण माफ कर, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दिलाया जा रहा है, साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की बोनस राशि किसानों के खाते में सीधा अंतरित किया जाता है। जिससे हर वर्ष किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है।


*सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस परेड समारोह में शामिल हुए अमित शाह*

25-Mar-2023

जगदलपुर (शोर संदेश)।गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। श्री शाह ने जगदलपुर के पास करनपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर में शहीद-स्‍मारक पर फूल चढाए तथा परेड का निरीक्षण किया। श्री शाह ने बल के जवानों को वीरता पदक तथा विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ केंद्रों के लिए ट्रॉफियां प्रदान कीं। उन्‍होंने सीआरपीएफ के भवनों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी वर्चुअल माध्‍यम से राष्ट्र को समर्पित किया। इस साल की परेड खास थी क्‍योंकि यह दूसरी बार इसका आयोजन दिल्‍ली में स्थित सीआरपीएफ मुख्‍यालय से बाहर आयोजित की गई थी। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आकाशवाणी से हल्‍बी बोली में प्रसारित होने वाले साप्ताहिक समाचार बुलेटिन का वर्चुअली शुभारंभ किया। 15 मिनट का यह बुलेटिन आकाशवाणी के जगदलपुर केन्द्र से प्रत्येक रविवार को प्रात: 7.30 बजे सुना जा सकेगा। इस अवसर पर प्रसार भारती के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी भी उपस्थित थे। 


*राज्यपाल से मिले स्काउट-गाईड के सदस्य, स्कार्फ पहना कर किया सम्मानित*

20-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सोमवार को राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों ने मुलाकात की। भारत स्काउट्स-गाईड, संगठन ने राज्यपाल को मुख्य संरक्षक के परंपरागत स्कार्फ और बैज से सम्मानित किया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।



इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्राॅमिस के वाचन से भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा हो यो कोई अन्य आपदा, इसके सदस्य राष्ट्र हित एवं समाज हित में हमेशा सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने ओडिशा शासन में अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होेंने स्वयं स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों को अनथक कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने संगठन को भविष्य में भी  इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद चंद्राकर राज्य अध्यक्ष, सचिव कैलाश सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


*राज्यपाल से पूर्व मुख्य सचिव ने की भेंट*

20-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सोमवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव, एस.के.मिश्रा ने भेंटकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर श्रीमती इंदिरा मिश्रा भी उपस्थित थीं।


*प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी किया जा रहा तेजी से विकास : डॉ चरणदास महंत*

11-Mar-2023

जांजगीर-चाम्पा (शोर संदेश)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जिले के नगर पंचायत क्षेत्र सारागांव में विधिविधान से भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत सेवा के लिए नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण के साथ ही नगर पंचायत सारागांव क्षेत्र में एक करोड़ 62 लाख रूपये से अधिक राशि के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 17 लाख रूपये से अधिक राशि के एक कार्य का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने इस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र के कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए के सात विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण अवसर पर 511 लाख रूपये के लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य और उपकेंद्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया। इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष ने आज कुल 6 सौ 91 लाख रूपये से अधिक विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में सभी सुखी रहे और उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगो में योग्यता की कोई कमी नहीं है, जिले के नागरिक अमेरिका सहित अन्य देशों में रहकर बेहतर कार्य कर रहें है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगो को बजट में जिले के लिए किए गए मेडिकल कालेज की घोषणा सहित अन्य घोषणाओं की भी जानकारी दी। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि आमजन की आधारभूत सुविधाओं का ख्याल रखना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति की आधारभूत जरूरतों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि होती है। जिसके लिए लगातार कार्य करते हुए गांवों का भी विकास तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोषित दो विद्युत उपसंभाग कार्यालयों में से एक कार्यालय सारागांव में स्थापित किया गया है जो क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर की उपस्थित में संपन्न हुआ। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सारागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ महंत ने आज 83 लाख रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव रोड, 26 लाख 35 हजार रुपए की लागत से पौनी पसारी व्यवसायिक परिसर, 30 लाख 6 हजार रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आहाता निर्माण कार्य, 8 लाख 30 हजार रुपये की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किचन शेड निर्माण कार्य, 11 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आहाता निर्माण एवं सीसी रोड निमार्ण कार्य, 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्र. 05 मनका दाई मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण और 17 लाख 79 हजार रुपये की लागत से गौठान शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सारागांव में नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, इंटिग्रेटेड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पंचायत सारागांव में कुल 281.31 लाख रुपए के विद्युत विस्तार कार्य अंतर्गत 33 केवी के शिरोपरी लाइन 23 किलोमीटर, 11 केवी शिरोपरी लाईन 4 किलोमीटर, नवीन वितरण ट्रांसफार्मर 12 नग और नवीन निम्नदाब केबल लाईन 22 किलोमीटर के कार्य सहित 230 लाख रूपए लागत राशि के 33/11 केवी उप केन्द्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित थे।


*पूर्व भाजपा सांसद सोहन पोटाई का हुआ देहांत*

09-Mar-2023

कांकेर (शोर संदेश)। पूर्व भाजपा सांसद और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का गुरुवार सुबह देहांत हो गया। पोटाई पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और रायपुर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वो 4 बार भाजपा की टिकट से कांकेर लोकसभा के सासंद रह चुके थे। साल 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। वर्ष 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई। इसके बाद वर्ष 2009 में कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकार्ड बनाया। 


*रायपुर पहुंचे केजरीवाल-मान, रैली को करेंगे संबोधित*

05-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश) ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रविवार को रायपुर पहुंचे। कुछ देर में वे जोरा में रैली को संबोधित करेंगे। दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में हुंकार भरने जा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के सामने जीई रोड, जोरा ग्राउंड में व्यवस्था की गई है। इससे पहले रायपुर में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री व छत्तीसगढ़ में आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इन नेताओं ने बताया था कि प्रदेशवासीयों को मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, आदिवासियों का हक दिलाने में कांग्रेस नाकाम साबित हुई है। जनसुरक्षा के नाम पर मुद्दे जो कांग्रेस सरकार में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए। आप की सरकार आने पर उसपर विस्तार से काम करेगी।

 

 


*पीएम मोदी से राज्यपाल हरिचंदन ने की भेंट*

04-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।


*छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट*

03-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन गुरुवार को अपने तीन दिवसीय प्रवास पर दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में ये राष्ट्रपति से उनकी पहली मुलाकात है। राज्यपाल हरिचंदन 2 से 5 मार्च तक दिल्ली प्रवास पर रहेंगे और 6 मार्च को रायपुर लौटेंगे। 


*विधानसभाध्यक्ष के साथ सीएम ने मंत्रियों के लिए नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन*

01-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मंत्रीगणों के लिए नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया।  इस अवसर विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवँ विधायकगण भी उपस्थित थे।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account