ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री ने किया ग्लोबल चौक‘ और सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण*

24-Nov-2020

00 राजधानी वासियों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर जाने के मुख्य मार्ग में नवनिर्मित ग्लोबल चौक और सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने पैदल घुमकर चौक और नवनिर्मित दुकानों का अवलोकन किया और यहां के सौन्दर्यीकरण कार्य की तारीफ की। इन कार्यों की लागत 3 करोड़ 28 लाख रूपए है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित सभी 47 दुकानदारों को नवनिर्मित दुकानों की चाबी सौंपी और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड नगर निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए देवेन्द्र नगर चौक से एक्सप्रेस-वे तक दूरी के मार्ग का चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण (बी.टी.रोड) किया गया है। नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा मिलकर सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों के लिए 47 दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा चौक सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, विद्युतीकरण, नाली सड़क निर्माण जैसे कार्य भी किए गए हैं। सड़क चौड़ीकरण से यहां की बढ़ती ट्रैफिक दबाव से भी निजात मिलेगी।
इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायकगण कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के पार्षद, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।


मध्यप्रदेश से धान का अवैध परिवहन कबीरधाम जिले में जब्त की कार्रवाई*

24-Nov-2020

कवर्धा,(शोर सन्देश) कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशन पर अंर्तराज्यीय अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 23 नवंबर को चिल्फी चेक पोस्ट का अनुविभगीय अधिकारी (रा.) बोडला, खाद्य विभाग और चिल्फी थाना पुलिस स्टॉफ के संयुक्त टीम द्वारा ट्रक क्रमांक एम.पी. 20 एच 4252 (12 चक्का) को रोक कर जांच किया गया। जांच में उक्त ट्रक में ड्राइवर श्री प्रकाश यादव पिता रघुवीर सिंह, 50 वर्ष से पूछताछ की गई। पूछताछ में ड्राइवर द्वारा उक्त ट्रक के कागजात और ट्रक में लदे धान के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। लदे धान के परिवहन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बोड़ला, सहायक खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक, खाद्य निरीक्षक अमित द्विवेदी, आकाश भूतड़ा एवं प्रधान आरक्षक महेश पांडेय एवं थाना चिल्फी के टीम द्वारा मौके पर उपस्थित होकर जांच किया गया। प्रस्तुत दस्तावेज की जांच में 620 बोरा धान वजन 252.50 क्विंटल विक्रेता-श्रद्धा सबुटी ट्रेडर्स, धरगवां, तहसील सिहोरा, जिला-जबलपुर (.प्र.) से पूर्वी राईस मिल, दुर्ग (..) को विक्रय उपरांत परिवहन संबंधी बिल्टी, कृषि उपज समिति-सिहोरा, जबलपुर का अनुज्ञा पत्र प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्वी राईस मिल दुर्ग द्वारा राज्य के बाहर से धान खरीदी के लिए, धान छत्तीसगढ़ में परिवहन के लिएसंचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग नवा रायपुर से अनुमति नहीं ली गई है। अनुमति संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है। उक्त परिस्थिति में आगामी कार्यवाही और जांच के लिए उक्त धान मात्रा और उक्त वाहन को थाना प्रभारी चिल्फी के अभिरक्षा में दिया गया है। 


दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए पीएचई मंत्री रूद्रकुमार*

24-Nov-2020

00 दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा निवासियों को मिली विकास कार्यों की सौगात
रायपुर (शोर सन्देश) प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत जेवरा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्रामीणों को दीपावली, मातर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को देवउठनी (तुलसी पूजा) और बाबा गुरू घासीदास जयंती की भी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए त्वरित निराकरण करने का आग्रह किया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने उनकी मांगों को प्राथमिकता से निरकृत किए जाने का भरोसा दिलाया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इस मौके पर ग्राम पंचायत जेवरा में सीसी रोड निर्माण, बड़े तालाब का सौन्दर्यीकरण, शमशान घाट में अहाता निर्माण, गौठान फेंसिंग कार्य नल जल योजना के तहत प्रत्येक घर मे नल कनेक्शन सहित अन्य निर्माण कार्यों की सैद्धांतिक स्वीकृति दी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत जेवरा सरपंच श्री प्रशांत गौतम ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार का आभार जताया। कार्यक्रम में मंत्री गुरू रूद्रकुमार को परिक्षेत्रीय साहू संघ जेवरा, दुर्ग ग्रामीण के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार 101 रूपए राशि का चेक कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए भेंट किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति पुष्पा भुवनेश्वर यादव सहित 22 ग्राम पंचायत के सरपंच, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 


बिना अनुमति के धान आयात को रोकने सीमावर्ती जिलों में सतत निगरानी करें: मंत्री भगत*

23-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा की। श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी शुरू होने से पहले खरीदी के लिए बारदाना, चबूतरा निर्माण, किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर लिए जाए। कांटा-बाट की समुचित व्यवस्था एवं उसका सत्यापन भी करा लिए जाए। भगत ने राज्य के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष पर धान खरीदी के संबंध में बातचीत की और अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए कड़ा इंतजाम करने के निर्देश दिए है। भगत ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। भगत ने कहा कि राज्य स्तर पर खाद्य विभाग सहित धान खरीदी से संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक दल गठित किया जाए। जो राज्य भर के खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी का निरीक्षण और मोनिटरिंग करेगा। खासकर सीमावर्ती जिलों में जाकर अवैध धान के आवक को रोकने के लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण करेगा। मंत्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से धान खरीदी के लिए 3 लाख 50 हजार गठान बारदानें उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को आपूर्ति की जाने वाली बारदानें में 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए केवल एक लाख 43 हजार गठान नये बारदानें की आपूर्ति करने की सूचना जूट कमिश्नर के माध्यम से दी गई है और अब तक राज्य को केवल 77 हजार गठान बारदानें ही प्राप्त हुए है। भारत सरकार द्वारा बारदानों की आपूर्ति में भारी कटौती करने के कारण राज्य में धान खरीदी प्रभावित हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 70 हजार एचडीपीई, पीपी के नये बारदानें खरीदी के लिए कार्यादेश जारी किया गया है। इसके अलावा पीडीएस सिस्टम का एक लाख गठान बारदानें और मिलरों से दो लाख बारदानों की पूर्ति धान खरीदी के लिए की जाएगी। भगत ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में लगभग 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी होना अनुमानित है। धान उपार्जन के लिए 4 लाख 75 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए जूट कमिश्नर कोलकोता से एक लाख 45 हजार गठान बारदाने उपलब्ध होगा। राज्य सरकार के पीडीएस सिस्टम से एक लाख बारदानें की व्यवस्था धान खरीदी के लिए होगी। इसके अलावा दो लाख गठान बारदानें मिलरों से प्राप्त करने का लक्ष्य है। धान खरीदी के लिए शेष बारदानों की पूर्ति राज्य सरकार द्वारा 70 हजार प्लास्टिक बैग खरीद कर की जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य मनोज कुमार सोनी, नान के एमडी निरंजन दास, मार्कफेड के एमडी अंकित आनंद, नाप-तौल विभाग के संचालक शिखाराजपूत तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


ब्रेकिंग : मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, अत्याधुनिक हथियारों के साथ टवोर भी बरामद*

23-Nov-2020

रायपुर/कांकेर (शोर सन्देश) इन दिनो पुलिस और सीआरपीएफ/एसएसबी नक्सली इलाक़ो में विशेष अभियान चला के नक्सलियों का सफाया कर रही हैं। उसी कड़ी में आज रावघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसरोंडा एसएसबी के आगे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं जिसमें सुरक्षाबलों नें 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। बता दें इस मुठभेड़ में एसएसबी-33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान के पैर में गोली लगी हैं। एसएसबी डीआईजी वी विक्रमन ने मुठभेड़ कि पुष्टि कि हैं।
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली को मार गिराए जिसमें 2 पुरुष, 1 महिला नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों के पास से ऐके 47, एसएलआर, 12 बोर की बन्दूक और टवोर आटोमेटिक राइफल बरामद हुई है।  सबसे बड़ी बात यह है कि जो आटोमेटिक राइफल नक्सलियों से बरामद हुई है, यह हथियार पुलिस तो दूर, सेना के भी विशेष दर्जा प्राप्त दल को दिया जाता है। यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि नक्सलियों के पास इतने अत्याधुनिक हथियार आते कहां से है? और वह भी जो सेना का विशेष दल उपयोग में लाता है। इस पर राज्य केंद्र की सरकार को विचार करने की जरुरत है। 


चेम्बर के निर्वाचन अधिकारियों ने रमेश चन्द बाबरिया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की*

23-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रमुख सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने जानकारी दी कि, चेम्बर चुनाव के निर्वाचन अधिकारी रमेशचन्द बाबरिया का दुखद निधन हो गया।
श्री बाबरिया के निधन से व्यापारी और उद्योगपति समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी पूर्ति करना निकट भविष्य में संभव नहीं है।  श्री गोलछा ने आगे बताया कि रमेशचन्द बाबरिया मृदुभाषी, हंसमुख, मिलनसार और धार्मिक, सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक कुशल व्यवसायी के साथ ही चेम्बर के निर्वाचन अधिकारी के रूप में निष्पक्ष रूप से चार बार चुनाव करवाने में अपना बहुमूल्य समय देते हुए चेम्बर को सराहनीय योगदान दिए। उन्होंनेे अखिल भारतीय वैश्य गुजराती समाज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाजिक हित में उल्लेखनीय कार्य किया जो अविस्मरणीय है।
श्री बाबरिया के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर चेम्बर चुनाव के प्रमुख सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा, निर्वाचन अधिकारी-बालकृष्ण दानी, संतोष गोलछा (सी..), के.सी.माहेश्वरी,सहायक निर्वाचन अधिकारी- संजय देशमुख, विजय जैन, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन (कुचेरिया), चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते और कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दु:सह दुख को सहन करने की शक्ति दे।

 


बड़ी खबर : सीएमएचओ का प्रस्ताव कलेक्टर ने किया ख़ारिज*

21-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश रायपुर कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है। डॉ. मीरा बघेल ने शहर के भीतर प्रवेश करने से पहले नागरिकों की कोरोना जांच करने और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही शहर में प्रवेश देने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए सीएमएचओ ने एसएसपी को भी पत्र लिखकर सुरक्षा बल की मांग की थी, फिलहाल प्रस्ताव ख़ारिज होने के बाद शहर की सीमा पर कोरोना जांच की कोई संभावना नहीं है। हालाँकि इस पर जिला प्रशासन कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने विचार-विमर्श कर रहा है।


डॉ. चन्द्रकुमार जैन को मिला डॉ. राधाकृष्णन रोल ऑफ ऑनर-2020 अवार्ड*

21-Nov-2020

राजनांदगांव (शोर सन्देश) शिक्षक कल्याण फाउंडेशन और बीएसएनएल ने दिग्विजय कालेज के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. चन्द्रकुमार जैन को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड, रोल ऑफ ऑनर -2020 से सम्मानित किया है। महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती की यादगार को समर्पित इस भव्य आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त शिक्षाविदों और चिंतकों की प्रवर समिति ने डॉ. जैन को शिक्षण के अतिरिक्त अभिव्यक्ति कला में उनकी कुशलता और प्रेरक वक्ता के रूप में उनके सतत रचनात्मक योगदान के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है। 


गढत हे नवा छत्तीसगढ़ प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में*

20-Nov-2020

बलरामपुर : अन्नदाताओं को मिला राजीव गांधी किसान न्याय योजना का साथ, किसी ने तैयार किया खेत तो किसी को बेटी की शादी की चिन्ता हुई दूर
जरूरत के समय ही मद्द करने वाला सबसे बड़ा साथी होता है, पुटसुरा में अपने घर के आंगन में बैठी प्रभावती मुस्कुराते हुए ये बाते कह रही हैं। प्रभावती को पिछले खरीफ वर्ष में बेचे गये लगभग 30 क्विंटल धान के लिए राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त भी प्राप्त हो चुकी है। प्रभावती बताती हैं कि हमारी आजीविका पूर्ण रूप से कृषि पर निर्भर है तथा हर किसान की आशा होती है, कि उसे फसल का उचित दाम मिले। राजीव गांधी योजना ने किसानों के इसी आशा को पूरा किया है। न्याय योजना से हमे जो पैसे मिले हैं उसे बेटी की शादी के लिए बचाकर रखेंगे।

कवर्धा : कलेक्टर ने धान खरीदी की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में कबीरधाम जिले में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण को विशेष ध्यान देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 में धान खरीदी की तैयारी तथा धान खरीदी के लिए चबूतरा निर्माण के संबंध में जिले के सभी नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

जशपुरनगर : इंदिरा प्रियदशर्नीय जयंती के अवसर पर 232 मेधावी छात्र-छात्राओं को 33 लाख राशि किया गया वितरित
00 जिले में 125 नए गौठान के लिए 63 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा प्रियदशर्नीय जयंती के अवसर पर 19 नवम्बर को जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के 232 मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र, छात्राओं को 33 लाख राशि का पुरस्कार का वितरित किया गया है। इस अवसर पर जिले के 8 मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा तबसुम खातुन, नूतन कुमार यादव, अन्जू सिंह, पल्लवीं सिंह, प्रीति सिंह, मनीष राम, शोसन मिंज और राहुल साय को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

अम्बिकापुर : कलेक्टर की संवेदनशीलता से छात्रा को मिला एंड्रॉइड फोन, आॅनलाईन क्लास की बाधा हुई दूर
कलेक्टर संजीव कुमार झा की संवेदनशीलता से गरीब परिवार की एक मेधावी छात्रा को एंड्रॉइड मोबाईल फोन मिल गया, जिससे अब छात्रा को आॅनलाईन क्लास में जुड़ कर शिक्षा प्राप्त करने की बाधा समाप्त हो गई। कलेक्टर ने गुरुवार को मेधावी छात्रा कुमारी अमृता दास को एंड्रॉइड मोबाईल फोन उपलब्ध कराया। जिले के ग्राम सखोली निवासी कुमारी अमृता दास पिता रामनंदन दास एक गरीब परिवार की है। माता तेंदूपत्ता संग्राहक है, जिसके माध्यम से शिक्षा के लिए छात्रवृति प्राप्त कर अपनी शिक्षा आगे बढ़ाते हुए अमृता ने विगत वर्ष की 10 वी की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक पाकर अपने ग्राम का नाम रौशन की।

उत्तर बस्तर कांकेर : डिप्टी कलेक्टरों को अनुभाग का दायित्व
डिप्टी कलेक्टर धनंजय नेताम के जिला कार्यालय कांकेर में कायर्भार ग्रहण करने के फलस्वरूप कलेक्टर चन्दन कुमार ने डिप्टी कलेक्टरों को अनुभाग मे पदस्थ करने के आदेश जारी किये हैं, जिसके अनुसार डिप्टी कलेक्टर धनंजय नेताम को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर, निशा नेताम मड़ावी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा, उत्तम सिंह पंचारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ में प्रतिवेदन अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव को मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर का दायित्व सौंपा गया है।
धमतरी : तेंदूपत्ता संग्राहकों के मेधावी बच्चों को मिली 27 लाख रुपए की छात्रवृत्ति
00 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 234 विद्याथिर्यों के खातों में किया राशि का हस्तांतरण
प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों के लिए मेधावी छात्रवृत्ति योजना तथा प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति योजना राज्य शासन की ओर से संचालित की जा रही है। वन मंडलाधिकारी और प्रबंधक संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित अमिताभ बाजपेयी ने बताया कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर 19 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 234 छात्र-छात्राओं के खातों में कुल 27 लाख 500 रुपए की राशि विद्याथिर्यों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।
धमतरी : शासन की ओर से जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए
छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत करते हुए जिले में तीन नए धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि आगामी 1 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान-खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के धमतरी, कुरुद नगरी विकासखंड में एक- एक नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धमतरी विकासखंड के ग्राम कसावाही में, कुरूद विकासखंड के ग्राम भेंड्रा में तथा नगरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धुरावड़ में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान का विक्रय करने अधिक दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी।
जगदलपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें : संभागायुक्त  संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश जिला कलेक्टरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिए हैं। चुरेन्द्र ने कहा कि केवल वास्तविक किसानों की वास्तविक धान की खरीदी हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। नव पदस्थ संभागायुक्त चुरेन्द्र ने 19 नवम्बर को कलेक्टोरेट जगदलपुर के स्वान कक्ष से संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी और अन्य अधिकारियों की वीडयों कांफ्रेसिंग लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा, नरवा, गुरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, मनरेगा आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


विस अध्यक्ष डॉ महंत ने मरवाही के नव निर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव को दिलाई शपथ*

20-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) विधानसभा के लिए निर्वाचित क्षेत्र क्रमांक-24 मरवाही से नव-निर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव को विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत ने आज पूर्वान्हः 11.30 बजे विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष क्रमांक-01 (नवीन समिति कक्ष) में शपथ दिलाई। डॉ. के.के. ध्रुव ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ-ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायकगण विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े उपस्थित थे। शपथ-ग्रहण के पश्चात् विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक डॉ. के.के. ध्रुव को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account