
रायपुर (शोर सन्देश)। बिलाईगड़ के विधायक व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के पिता रामजी राय की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। संसदीय सचिव के पिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रायपुर स्थिति एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार को रामजी राय की मौत हो गयी। रामजी राय के मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने की है।

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री निवास में लॉकडाउन पर आयोजित समीक्षा बैठक खत्म हो गई है ।
मंगलवार से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी। इसके साथ ही रात 10 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकेगी। रायपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे के साथ बैठक में रायपुर कलेक्टर, SP समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पहले जिला कलेक्टर द्वारा 28 सितंबर तक के लिए राजधानी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन लगाया गया था। कोरोना संक्रमण को लेकर बीते 21 सितंबर से राजधानी में लागू किए गए लॉकडाउन का सोमवार को अंतिम दिन है। यह लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इस बात के लिए जिले के प्रभारी मंत्री के साथ अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी में मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा।

रायपुर (शोर सन्देश)। प्रदेश और जिलों में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया में फिर एक बार पुरानी खबर की स्क्रीन शॉट को आधार बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। सोशल मीडिया में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की तस्वीर के साथ लॉकडाउन की पुरानी खबर को शेयर कर कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की गई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। ये खबर पूरी तरह से फेक और झूठी है। राजधानी में 28 सितंबर तक लॉकडाउन है। मंत्री मोहम्मद अकबर के अनुसार 28 सितंबर को ही कोरोना समेत लॉकडाउन के मामलों की समीक्षा की जाएगी उसके बाद ही आगे के लिए निर्देश जारी होंगे। फिलहाल लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कोई बात नहीं कही गई है। स्वास्थ्य विभाग या फिर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मौजूदा दौर में ऐसा कोई भी बयान या आदेश जारी नहीं किया है।

बलौदाबाजार (शोर सन्देश)। उप वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी के निर्देश पर वनो की कटाई रोकने वन विभाग की गश्त लगातार जारी है। आज सुबह लगभग 4:30 बजे बिलाईगढ़ वृत के कर्मचारीयों को 2 मोटर साइकिल मलुहा से भंडोरा मार्ग पर आते दिखी जिसे रोक जांच की गई। जांच के दौरान मोटर साईकिल में अलग-अलग 40 किलो व 35 किलो कुल 70 किलो बांस करील बेचने के लिए ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। वही दूसरी ओर मलुहा से झरनीडीह मार्ग पर 2 सायकल में 3 सागौन सिलपट बरामद किया। एक साइकिल में 2 नग सागौन सिलपट और दूसरी मे 1 नग सागौन सिलपट 0.118 घ. मीटर जप्त कर पी.ओ.आर. नंबर 15550/15 जारी कर विवेचना में ले कार्रवाई की जा रही है।

जगदलपुर (शोर सन्देश)। बस्तर के मशहूर रंगकर्मी सत्यजीत भट्टाचार्य ‘बापी दा’ का निधन हो गया है। बापी दा पिछले छह महीने से बोन कैंसर से पीड़ित थे। 58 साल के बापी दा ने बीती रात 1 बजे अंतिम सांस ली। अभियान संस्था के जरिये रंगमंच से जुड़े बापी दा ने देश-विदेश में बस्तर को एक अलग पहचान दिलाई। बापी दा के निधन से कला प्रेमियों में शोक की लहर है. नाट्यश्री, नाट्यभूषण, नाट्यरत्न जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित बापी दा का असमय चले जाना अंचल के लिए अपूरणीय क्षति है। बापी दा ने जगदलपुर में कई सालों तक नाट्य परब का आयोजन किया जिसमे देश भर के रंगकर्मी अपनी कला का प्रदर्शन करने बस्तर आते रहे हैं। बापी दा के नाम 5000 नुक्कड़ नाटकों का अनुभव रहा। उन्होंने करीब 100 नाटकों का निर्देशन किया। हिंदी व बंग्ला थियेटर के वे सशक्त हस्ताक्षर थे।
कई बांग्ला नाटकों मे उनके अभिनय को भी लोगों ने देखा है। वे नई व पुरानी पीढी के रंगकर्मियो के बीच की कड़ी थे। उन्होंने बस्तर के रंगकर्म को 70 के दशक से अब तक देखा था। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से भी वे जुडे रहे एनसीएसटीसी नेटवर्क के वे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ प्रमुख थे। बच्चों मे विज्ञान के प्रति अभिरुचि विकसित करने उक्त विभाग ने यह दायित्व उन्हे सौंपा था जिसका उन्होने बखूबी निर्वाह किया। पेशे से व्यावसायिक फोटोग्राफर होने के साथ-साथ कुशल वीडियोग्राफर, मूर्ति कार, मेकअप आर्टिस्ट, सिंगर, एंकर सब कुछ थे।

रायपुर (शोर सन्देश)। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशानिक सेवा 2017 बैच के अनुविभागीय अधिकारी मयंक चतुर्वेदी को गोरेला पेंड्रा मरवाही जिले का सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है, आदेश जारी

महासमुंद (शोर सन्देश)। नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने की मुहीम में महासमुंद जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद पुलिस ने 1 करोड़ 62 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखदिर से सूचना मिली कि करोड़ों का गांजा उड़ीसा से दिल्ली ले जाया जा रहा है, जिसे पुलिस ने जब्त किया। कोमाखान पुलिस ने बताया कि टेमरी नाका के पास दो युवकों से पूछताछ किया। जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर जांच की तो गांजे का खुलासा हुआ। आरोपी उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

00तीन माह के भीतर दर्जनभर हाथियों की जा चुकी जान.
महासमुंद (शोर सन्देश)। पिथौरा वन क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास एक हाथी की संदिग्ध मौत हो गई । प्रदेश भर में तीन माह में 12 हाथियों की मौत हो चुकी है। आज शनिवार को घटना की जानकारी की सूचना ग्रामीणों के द्यारा वन विभाग के अधिकारियो को दी गई जिसमे वन मंडल अधिकारी मौके के लिए पहुंचे और बताया मौत किस वजह से पता नहीं चल पाया है विभागीय जांच में इसका खुलासा होगा डीएफओ मयंक पांडेय ने बताया ग्रामीणों से सूचना मिली है हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक तौर से कुछ पाना मुश्किल है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

बीजापुर (शोर सन्देश)। देशभर में नीति आयोग सुरक्षित नाना नानी- दादा दादी अभियान चला रही है, जिसमे देश के 86 और छत्तीसगढ़ कै 10 आंकाक्षी जिलों को शामिल किया गया है। इस अभियान मैं बीजापुर जिला अव्वल आया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी मेँ सबसे ज्यादा चपेट मैं आने वाले नागरिकों में बुजुर्ग हैं, जिसकी देखभाल के लिए नीति आयोग ने यह अभियान चलाया है। बीजापुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया कि शासन की निर्देश अनुसार बीजापुर मे वृद्धजनों को संक्रमण से सुरक्षित रखने और उन्हें विभिन्न सेवाएं जैसे पेन्शन, स्वास्थ्य सेवा, राशन आदि मुहैया कराने घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित दादा-दादी-नाना नानी कार्यक्रम के तहत फ़ोन और वालंटियर्स के माध्यम सै भी उनसे सम्पर्क कर उनको शासन की यौजनाओं का लाश दिलाने का प्रयास किया जारी है।
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे मे जागरूक भी किया जा रहा है। जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इस महामारी मे वृद्ध जनों को राशन भी दिया जा रहा है। जिससे उनकी भोजन की समस्या दूर हुई है। कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि इस कठिन परिशानियों मैं हम अपने वृद्धों का ध्यान रखें। नीति आयोग ने ट्विटर पर लिखा कि @surakshitddnn अभियान का आंकाक्षी जिला बीजापुर कलेक्टर द्वारा नेतृत्व किया गया। डोर टू डोर गतिविधियों के माध्यम से 31,978 वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच चुके हैं. मुश्किल समय मैं #ApmoKaDhyaan चलाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है।

रायपुर (शोर सन्देश)। वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव जी का पार्थिव शरीर हैदराबाद से सड़क मार्ग के जरिए यहां रायपुर लाया जा रहा है। पहले यह उम्मीद थीं कि उनकी अंतिम यात्रा सी-75 टैगोर नगर स्थित उनके आवास से दोपहर दो बजे निकलगी। लेकिन मार्ग में भीषण बारिश के चलते पार्थिव शरीर शाम छह-सात बजे तक यहां पहुंच पाएगा। उनकी एकमात्र पुत्री जो अमेरिका में रहती है वह भी कल सुबह दस बजे तक रायपुर पहुंच जाएगी।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब उनकी अंतिम विदाई का कार्यक्रम रविवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच राजेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में होगी ।