
रायपुर (शोर सन्देश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने पुलिस बल के 1 उप पुलिस अधीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 प्र.आरक्षकों को उनकी अर्द्धवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक लखन पाटले, उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने विभाग से सेवानिवृत्त हुए। उप पुलिस अधीक्षक दिलीप मित्रा, सउनि मो. फारुख, प्र.आर. 70 संतराम वर्मा और प्र. आर. 960 दलजीत सिंह को पूरे मान सम्मान के साथ समारोह आयोजित कर विदाई और भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। उप पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों से अनुरोध किया कि अपने अनुरोधों को सदैव विभाग से साझा करते रहेंगे। यह आशा भी की गई कि आप सभी लोग दीर्घायु और निरोगी रहे। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार गोविंद वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के 50 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायपुर (शोर सन्देश)। तस्करी एवं जालसाजी जैसी गतिविधियों को खत्म करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है और संबंधित विभाग ऐसे मामलों से निपटने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं। फिक्की की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही तस्करी एवं जालसाजी जैसी गतिविधियों के खिलाफ कमेटी (कास्केड) द्वारा कोविड-19 महामारी एवं इसके बाद जालसाजी एवं तस्करी के खिलाफ लड़ाई विषय पर आयोजित वेबिनार में उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बेहतर माहौल देने की दिशा में अप्रत्याशित सुधार के कदम उठाए हैं एवं निवेशकों के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत आवश्यक है कि हम राज्य में अवैध कारोबारी गतिविधियों पर नजर रखें एवं उनमें कमी लाएं तथा विकास के लिए बेहतर माहौल का निर्माण करें। छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने कहा, वैश्विक स्तर पर आर्थिक महाशक्ति का केंद्र बनने की दिशा में भारत की भूमिका इस बात पर निर्भर करती है कि यहां सख्त नियमों के माध्यम से अवैध रूप से कारोबार करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा कानून एवं नियमन का सख्त अनुपालन हो।
आगे उन्होंने बाजार को अवैध उत्पादों से मुक्त करने के लिए केंद्र एवं राज्य की एजेंसियों के बीच प्रभावी गठजोड़, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, मांग एवं आपूर्ति के अंतर को पूरा करने और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने जैसी जरूरतों को भी रेखांकित किया। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके विज ने कहा, कोविड-19 के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है तथा उपभोक्ता वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटी है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संकट के खिलाफ संयुक्त स्तर पर कदम सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ एक नोडल एजेंसी बनाई जानी चाहिए। फिक्की कास्केड के चेयरमैन अनिल राजपूत ने कहा, अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सतत कार्यवाही करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार और प्रवर्तन एजेंसियों की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के नेतृत्व में स्थानीय उत्पादों एवं वैध कारोबार को बढ़ावा देने से राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलेगी और यह भारत को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। पिछले कुछ महीने के दौरान तस्करी एवं जालसाजी जैसे मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए आज के वेबिनार का आयोजन महामारी के कारण सामने आई उन मुश्किलों को समझने एवं चर्चा करने के उद्देश्य से किया गया, जिनके कारण अपराधियों को संगठनों एवं उपभोक्ताओं को झांसे में लेने का मौका मिला। इस वेबिनार में उद्योग जगत से जुड़े लोगों, सरकारी अधिकारियों, प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों एवं सेगमेंट से जुड़े अन्य लोगों ने हिस्सा लिया और इसमें छत्तीसगढ़ से जुड़ी परिस्थितियों पर चर्चा की गई। विभिन्न राज्यों में जालसाजी एवं तस्करी तथा अवैध कारोबार के मामलों को सामने लाने के लिए फिक्की कास्केड द्वारा देशभर में आयोजित किए जाने वाले ऐसे आयोजनों की श्रृंखला के तहत ही यह पहल की गई। सत्र की अध्यक्षता पूर्व रॉ प्रमुख तथा फिक्की कास्केड के थिंक टैंक मेंबर संजीव त्रिपाठी ने की। समापन संबोधन फिक्की छत्तीसगढ़ राज्य काउंसिल के चेयरमैन तथा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने दिया।

सुकमा, (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों में चल रहे महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। मंडल ने सुकमा सहित जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर समीक्षा की। उन्होंने जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए कृषकों के रकबे कि सही जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने कृषकों द्वारा लगाए अन्य उद्यानिकी फसल जैसे सब्जियों, मछलीपालन के लिए बनाए गए तालाब, मकान आदि के रकबे को गिरदावरी में शामिल ना करते हुए केवल धान के फसल के रकबे की ही गिरदावरी किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं जाकर गिरदावरी कार्य का अवलोकन करने के निर्देश दिए। वहीं जिले के प्रभारी सचिवों द्वारा भी गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना में बेहतर कार्य के लिए की प्रशंसा - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए मंडल ने सभी जिले के कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत के कार्य की प्रशंसा की। गोठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोठानों एवं पशुओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें। वहीं गोबर विक्रेताओं के पंजीयन करने पर जोर देते हुए श्री मंडल ने कहा कि विक्रेताओं को ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान किया जाना है, इसलिए विक्रेताओं द्वारा उनकी पूर्ण जानकारी पंजीकृत करवाना आवश्यक है। जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारियों को पशुओं के सेहत पर ध्यान देने के निर्देश देते हुए समय समय पर टीकाकरण और जरूरी दवाई देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा आईआईटी जेईई तथा नीट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए गंतव्य तक आवागमन सुविधा की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के संख्यानुसार कलेक्टर जीप, मिनी वैन, मिनी बस आदि की व्यस्था सुनिश्चित करे। इस अवसर पर सुकमा जिला मुख्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर चंदन कुमार सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, वनमण्डलाधिकारी आर डी तारम, संक्युक्त कलेक्टर रवि साहू तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जशपुरनगर (शोर सन्देश)। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने आज फरसाबहार विकास खंड के ग्राम डुमरिया का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों से पेंशन उचित मूल्य दुकान के माध्यम से राशन समय पर मिलता है कि नहीं जानकारी ली। कलेक्टर महादेव कावरे ने गांव के हरिराम से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली और समय पर अपने आवास को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी एसडीएम फरसाबहार चेतन साहू तहसीलदार लक्ष्मण राठिया उपस्थित थे।

रायपुर (शोर सन्देश)। कोरोना काल मे विधायकों को राज्य सरकार ने सौगात दी है। विधायक के भत्ते और पेंशन बढ़ाने का विधेयक विधानसभा में पेश किया गया। विधायक की यात्रा पात्रता राशि के साथ पेंशन राशि में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक पेंशन जीवनकाल के लिए होगा। 10 मिनट के भीतर ही सर्वसम्मति से विधायक वेतन भत्ता विधेयक संशोधन विधेयक पारित हो गया।

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी में एम्स अस्पताल के ब्लड बैंक से हजारों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। बता दे की घटना 21 से 23 अगस्त के मध्य की है जब नर्सिंग ऑफिसर योगेश्वरी ने 38 हज़ार से अधिक रुपए पासवर्ड डालकर ब्लड बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखे थे। जब 24 अगस्त को पैसों की जरूरत होने पर उसने लॉकर को खोला तो उसके होश उड़ गए,लॉकर में रखे पैसे गायब थे, जिसके बाद नर्सिंग ऑफिसर ने डिपार्टमेंट के इंचार्ज को सूचित करने के पश्चात आमानाका थाना जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थी महिला नर्सिंग ऑफिसर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

बेमेतरा : बेमेतरा वार्ड में नं. 02 और 20 कंटेनमेंट जोन घोषित
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखंड बेमेतरा वार्ड नं. 02 और वार्ड नं. 20 मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चौहद्दी ग्राम-पिकरी, भोईनाभांठा, फरी और किरकी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया गया है।
बेमेतरा : 16 किसानों के पंप को मिला विद्युत कनेक्शन : निर्बाध विद्युत आपूर्ति से फसल हुई समृद्ध, किसान हुए हर्षित
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र में किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पंप के लिए विद्युत कनेक्शन देने का कार्य सक्रियता के साथ किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नवागढ़ सबडिविजन के ग्राम धौराभाटा, बीरसींग, मानपुर, मरका, रनबोड़, हथमुड़ी, मेहना, घोरहा और सिंघनपुरी गांवों के 16 किसानों के पंप को विद्युत कनेक्षन प्रदान किया जा चुका है।
मुंगेली : जिले के 1343 प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर की गई ठहराने की व्यवस्था
00 बाढ़ में फसे 36 लोगों को किया गया रेस्क्यू
चालू मानसून के दौरान जिले में विगत दिनों तीन दिन से लगातार अत्यधिक हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। ऐसे समय में कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में राजस्व अनुभाग पथरिया के अनुविभागीय अधिकारी अनुराधा अग्रवाल की ओर से अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावितों के बचाव के लिए किया गया कार्य अति महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तीन दिन से लगातार अत्यधिक बारिश होने के कारण राजीव गांधी जलाशय (खुडिय़ा बांध) से आने वाले जल बहाव के कारण मनियारी नदी, हाथीनाला और रहन नदी अपने पूरे उफान पर थे।
कांकेर : डांगरा में पशु चिकित्सा शिविर लागाकर 166 पशुओं का किया गया उपचार
जिले के दुर्गकोन्दल विकासखंड के ग्राम डांगरा में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं डॉ. एल.पी. सिंह और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. नरेन्द्र कुमार राणा और डॉ. टिकेश्वर ठाकुर के मार्ग दर्शन में चलित पशु चिकित्सा ईकाई कांकेर की ओर से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्नउचल ैपद क्पेमेंम रोग ग्रस्त 166 पशुओं का उपचार, विभिन्न रोगों के रोकथाम के लिए 309 पशुओं और 783 कुक्कुटों के लिए औषधि वितरण किया गया। शिविर में 84 पशुओं को कृमि नाशक दवापान करवाया गया और 192 पशुओं में किलनी नाशक दवा का छिड़काव किया गया।
गरियाबंद : करचाली, अकलवारा, द्वारतरा व रानीपरतेवा के शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित
00 आगामी आदेश तक सहकारी समिति खड़मा से होगा संचालित
विकासखंड छुरा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान करचाली, अकलवारा, द्वारतरा और रानीपरतेवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद की ओर से यह कार्यवाही की गई है। ज्ञात है कि करचाली की उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत करचाली की ओर से ही संचालित थी। जबकि ग्राम पंचायत अकलवारा, द्वारतरा और रानीपरतेवा का शासकीय उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रानीपरतेवा की ओर से संचालित था।
गरियाबंद : गरियाबंद, राजिम व छुरा विकासखंड के चिन्हित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित
जिले के गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम बारूका, कुरूभाठा और राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम कोपरा, बेलटुकरी के वार्ड क्रमांक 1 व 13, किरवई के वार्ड क्रमांक-2, 3, 4, 6, 11 व 17, ग्राम देवरी, धुमा, सुरसाबांधा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
दंतेवाड़ा : समर्थन मूल्य पर धान-मक्का विक्रय के लिए पंजीयन के रकबा का गिरदावरी शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं
समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी के लिए कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में विकासखंड दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोण्डा और कटेकल्याण के समिति प्रबंधक, अध्यक्ष, राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। समर्थन मूल्य पर धान और मक्का विक्रय के लिए जिले के किसानों का पंजीयन और संशोधन कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर सोनी की ओर से दिए गए हैं।
जशपुरनगर : लॉकडाउन के दौरान आधे शटर खोलकर सामान विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर
00 लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर महादेव कावरे ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. मंडावी, अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, एसडीएम बगीचा रोहित व्यास, पत्थलगांव एसडीएम दशरथ सिंह राजपूत, जशपुर एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास, फरसाबहार एसडीएम चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर आकंाक्षा त्रिपाठी, ज्योति बबली कुजूर, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पी. सुथार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसंत बुनकर, डिपीएम गनपत नायक और सभी सीईओ उपस्थित थे।
कोण्डागांव : गोधन न्याय योजना जिले के कृषकों को मिलेगी 5 लाख 73 हजार 521 रुपए की राशि
00 महिलाओं ने बेचा 79 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट
इसमें कोई संदेह नहीं कि शासन की महात्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी। शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि गोबर जैसे पशु अपशिष्ट से ग्रामीण समाज के हर तबके को एक सहज सुलभ रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। चूंकि ग्रामीणों को ग्राम के समीप ही एक रोजगार का विकल्प मिला है, अत: इससे कृषक, पशुपालक, चरवाहे, स्व-सहायता समूह की महिलाएं सहित सभी लाभांवित हो रहे हैं।
बलौदाबाजार : गोधन न्याय योजना : जिले में अब तक 13 हजार 354 क्विंटल गोबर की खरीदी
00 गोबर खरीदी से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण को मिल रही गति, अतिरिक्त आय का बना जरिया
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से दोहरा लाभ अर्जित किया जा रहा है। एक तरफ पशुपालक गोबर बेचकर आय अर्जित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर महिला समूहों को भी फायदा पहुंच रहा है। सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना से बने आदर्श गौठानों में पहले से ही गोबर इकठ्ठा कर वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा था, जिसे गोधन न्याय योजना से और अधिक मजबूती और गति मिल गई है।
मुंगेली : पूर्णिमा और पंचमति ने अपनी साड़ी की रस्सी बनाकर उफनती शिवनाथ नदी में डूब रहे दो लोगों की बचायी थी जान
उफनती नदी में डूब रहे लोगों का जान बचाना असंभव सा प्रतीत होता है। लेकिन जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम छिंदभोग के पूर्णिमा और पंचमति ने अपनी साड़ी की रस्सी बनाकर विगत दिनों तीन दिन से लगातार अत्यधिक बारिश से उफनती शिवनाथ नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाकर अपने साहस का परिचय दिया। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने पूर्णिमा और पंचमति की सहास और पराक्रमों की सराहना करते हुए इन दोनों महिलाओ को सम्मानित करने के लिए पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुराधा अग्रवाल को निर्देश दिये थे।
राजनांदगांव : मोहला के भोजटोला जोन में शिक्षकों और शिक्षा सारथियों ने संभाली मोहल्ला क्लास की कमान
00 मोहला विकासखंड के भोजटोला, पाटनखास, वासड़ी संकुल में मोहल्ला क्लास संचालित
कोरोना महामारी ने विश्व को प्रभावित किया है, इसका असर शिक्षा पर पड़ा है, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर की ओर से आनलाईन अध्यापन कार्य सतत जारी है। साथ ही मोहल्ला क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्यापन करने की सुविधा की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत मोहला ब्लाक में मोहल्ला क्लास का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है।
रायगढ़ : नेत्रदान से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में आ सकती है नई रोशनी
भारत में कार्नियल दृष्टीहीनता में कमी लाने और सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए प्रति वर्ष 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। मनुष्य के मरणोंपरांत स्वस्थ्य नेत्रों का दान उसके परिवार की ओर से किया जाता है। दान से प्राप्त नेत्रों को उन रजिस्टर्ड जरूरतमंद कार्नियल ब्लाईड के मरीजों में कार्निया प्रत्यारोपण और नेत्र रोग चिकित्सा शोध कार्य के लिए उपयोग में लाया जाता है। कार्निया में किसी भी प्रकार के चोट लगने से सफेदी हो जाती है, जिसका उपचार कार्नियल ट्रासप्लांट कर दृष्टि वापस लायी जा सकती है और मृत्यु पश्चात ही नेत्रदान की जाती है।
बलरामपुर : पशुपालक बीमारी का पता चलने पर तत्काल नजदीकी पशु औषधालय में सूचना दें
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बलरामपुर ने बताया कि लम्पी स्किन बीमारी वर्तमान में गाय-भैंसों में विद्यमान हैं, यह एक वायरस जनित तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जो कीटों(मच्छर, मक्खी) के काटने से होती है और यह बीमारी संक्रमित पशु से स्वस्थ पशु में तीव्रता से फैलती है। इस बीमारी में पशु के पूरे शरीर में छोटी-छोटी गांठ जैसी सूजन आ जाती है और कुछ दिन बाद गांठें फुट जाती हैं, जिनसे गाढ़ा द्रव निकलता है, जिनमें जीवाणु संक्रमण होने से मवाद भी बनता है। पशुओं के अगले दोनों पैरों के बीच में सूजन और अगला पैर के जोड़ से कंधे तक सूजन आ जाती है।
सूरजपुर : प्राकृतिक आपदा पीडि़त 55 हितग्राहियों के परिवार को 2 करोड़ 20 लाख की राहत राशि स्वीकृतकलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस.एन. मोटवानी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राकृतिक आपदा पीडि़त 55 व्यक्तियों के परिजनों अथवा निकटम वारिशों को सहायता राशि चार-चार लाख रुपए प्रति परिवार करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है, जिसमें कुआं खोदते समय कुएं का पत्थर मिट्टी खसकने से मृत हुए स्व. जगसाय निवासी ग्राम चंदनपुर, रामानुजनगर की पत्नी शुक्रवारो को चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

रायपुर (शोर सन्देश)। रायपुर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम कारगर करने मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्रवाई जारी है। आज भी लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रही । जोन 1 की टीम ने 423 लोगो पर 23660 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। इसमें सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 360 संबंधित लोगो से आज पुलिस की टीम के साथ जोन 1 ने 17980 रू. जुर्माना वसूला। जोन 2 की टीम ने 43 लोगो पर 3790 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। इन संबंधित 43 लोगो पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना जोन 2 की टीम ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर किया। जोन 5 की टीम ने 127 लोगो पर 6140 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। सभी संबंधित 127 लोगो पर जुर्माना मास्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थान पर घूमने के कारण लगाया गया। जोन 7 की टीम ने 64 लोगो पर 5650 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। संबंधित 64 लोगो पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना किया गया। जोन 8 की टीम ने 22 लोगो पर 1300 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने के कारण पुलिस की टीम के साथ मिलकर किया। जोन 9 की टीम ने 45 लोगो से 2200 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने के कारण वसूला। कुल 724 लोगो पर नियमों को तोडने के कारण निगम की टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में बाजार में अभियान जारी रखते हुए कुल 44760 रू. जुर्माना वसूला।

तिल्दा-नेवरा (शोर सन्देश)। पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते 9 जुवारियों को पुलिस ने पकड़ा। ये घटना तिल्दा थाना क्षेत्र ग्राम नेवरा ज्योति अस्पताल के पास बत्रा मिक्चर फैक्ट्री की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बत्रा मिक्चर फैक्ट्री के एक कमरे में पुलिस ने दबिश दी। जुआ खेल रहे विजय बत्रा, किशोर पंजवानी, संजय गिलानी, संजय हरीरमानी, रिन्कु उर्फ नीरज गिडलानी, दीपक बत्रा, पंकज डोडवानी, नानक राम और मुकेश दक्खानी सभी को जुआ खेलते पकड़ा गया। पकड़े गये जुआरियों से नगद राशि 4,53,80 रूपए जब्त करने में तिल्दा पुलिस को सफलता मिली। जुआरियों के विरूद्ध अपराध धारा 3 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने कहा की आगे भी अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी ।

रायपुर (शोर सन्देश)। अमित अजीत जोगी ने अपने उपवास के दूसरे दिन कहा कि पूर्ववती सरकार ने मार्च 2016 में विधायक वेतन वृद्धि के प्रस्ताव का मैंने विधायक की हैसियत से पुरजोर विरोध किया था। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को पत्र लिख कर पूरे विषय से अवगत भी करवाया था। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा में चर्चा करवाए जाने का भी अनुरोध किया था। मेरा मानना था कि जिस समय हमारा प्रदेश भीषण सूखे की समस्या से जूझ रहा है उस समय सरकार का विधायकों की वेतन वृद्धि करना उनकी मंशा अन्नदाता सुखी भव: के विपरी विधायक सुखी भव: था। अप्रैल 2016 से लागू की हुई वेतन वृद्धि को मैंने कभी स्वीकार नहीं किया, बल्कि उस राशि से जरूरतमंदों की सहायता की।
श्री अमित ने बताया कि 2018 के चुनाव उपरांत प्राप्त होने वाली पूर्व विधायकों की पेंशन राशि भी अभी हाल ही में बेरोजगारी से त्रस्त होकर आत्महत्या करने वाले, स्वर्गीय हरदेव सिन्हा के परिवार को भी मैंने पेंशन की राशि दी थी। राज्य सरकार ने हालिया कैबिनेट बैठक में विधायक पेंशन निधि बढऩे की घोषणा की है।
अमित जोगी ने ऐलान किया कि जब तक हमारे बेरोजगार नौजवानों को राज्य सरकार नौकरी नहीं देती, अनियमित कर्मचारी साथियों का नियमितिरण नहीं करती, तब तक मेरे लिए विधायक पेंशन लेना नैतिक रूप से सही नहीं होगा। इसलिए मैं यह घोषणा करता हूँ कि अपने बेरोजगार और कर्मचारी साथियों को न्याय मिलने तक मैं पेंशन नहीं लूंगा।