ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

राजधानी में हेड कॉन्स्टेबल की कोरोना संक्रमण से मौत*

26-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। मृतक प्रधान आरक्षक का नाम दाऊ लाल चंद्राकर (56) था और खरोरा जिला महासमुंद के रहने वाले थे। वर्तमान में वो सिविल लाइन थाना में रह रहे थे। प्रधान आरक्षक दाऊ लाल की तबियत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। 24 सितम्बर को जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर रात रायपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


प्रभारी मंत्री ने पिपरिया के छोटे व्यवसायियों को दी सहायता राशि*

25-Sep-2020

कवर्धा (शोर सन्देश) कोरोना संकट के कारण रोजी-रोटी की समस्या से जूझ रहे पिपरिया नगर पंचायत के 86 छोटे दुकानदारों और फुटकर व्यवसायियों को क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री मोहम्मद अकबर ने बड़ी राहत दी। अपने कवर्धा प्रवास के दौरान मो अकबर ने पिपरिया नपं के छोटे व्यवसायियों को ₹5000-5000 की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए राहत पहुंचाई। कोरोना काल में मंत्री अकबर की सहृदयता पर लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, महेश शर्मा समन्वयक विधानसभा कवर्धा, अजीत बाजपेई उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भाटापारा, नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुंभकार, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, गणपत गुप्ता, रमन केसरी, राजपाल साहू,जिलाधीश रमेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के, पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव, वनमंडल अधिकारी दिलराज प्रभाकर, अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक कांग्रेसी कार्यकर्ता और आसपास के लोग उपस्थित थे। 


कंटेनमेंट जोन में खाद-बीज दवाई और कीटनाशक दुकान खोलने की छूट*

25-Sep-2020

बिलासपुर (शोर सन्देश) वर्तमान में खरीफ वर्ष की फसलों पर कीटव्याधि प्रकोप को देखते हुए जिले के नगरीय क्षेत्रों में समस्त कृषिक को खाद, बीज और दवाई की बिक्री के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने और संचालन की अनुमति शर्तों के अधीन दी गई है। कलेक्टर के जारी आदेशानुसार विक्रेता अपनी दुकान निर्धारत समय पर ही संचालन और बंद करेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठान में 2 या 2 से अधिक व्यक्तियों के बीच कम से कम 1-2 मीटर की दूरी बनाये रखना सुनिश्चित करें। प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहक को ऋण पुस्तिका लेकर आने की अनिवार्यता होगी। 


कलेक्टर ने दिए प्रधानमंत्री आवासों में गड़बड़ी करने वाले पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश*

25-Sep-2020

बिलासपुर (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सारांश ने योजना के अंतर्गत अपूर्ण 8265 आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिए। जो हितग्राही आवास योजना के राशि का दुरूपयोग कर निर्माण नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध राशि वसूल करने की कार्रवाई करने कहा। ऐसे आवास जिनका निर्माण किसी अन्य व्यक्ति से कराया जा रहा है और कार्य रोक दिया गया है। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया है। उक्त आवासों को पूर्ण कराने का सख्त निर्देश कलेक्टर ने दिया।  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले को वर्ष 2020-21 के लिए 6671 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद पंचायत बिल्हा में 1888, कोटा में 1842, मस्तूरी में 1891, तखतपुर में 1050 आवास के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 3781 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है।
बिलासपुर जिले में आवास योजना अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जाति प्रवर्ग में 1 कमरा कच्चा मकान की श्रेणी में 17311 हितग्राही और 2 कमरा कच्चा मकान की श्रेणी में 11 हजार 561 हितग्राहियों के नाम हैं। कुल स्थायी प्रतीक्षा सूची में 28 हजार 872 हितग्राहियों के नाम हैं। इनमें से अब तक 15हजार 593 की श्रेणी के हितग्राहियों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। शेष बचे 1718 हितग्राहियों में 1271 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के दो कमरे वाले कच्चे मकानों को पात्रता के अनुसार अनुमोदन दिया गया। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 


म्यूरल आर्ट प्रशिक्षण से महिलाएं बन रहीं सशक्त*

25-Sep-2020

कोरबा (शोर सन्देश) भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। सामुदायिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों और स्व सहायता समूहों के गठन के जरिए बालको ने अपने संयंत्र के आसपास रहने वाली महिलाओं के स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया है। बालको संचालितदिशा परियोजनाके जरिए बालको संयंत्र के समीप स्थित ग्राम दोंदरो की राजकुमारी ने अपने जीवन में रचनात्मकता के नए रंग भरे हैं। परियोजना से लाभान्वित होकर आज वह हर वर्ष लगभग 50 हजार रुपए कमा लेती हैं। लगभग पांच वर्ष पूर्व बालको ने ग्राम दोंदरो में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मदद सेदिशा परियोजनाके अंतर्गत नारी शक्ति केंद्र की आधारशिला रखी। इसी केंद्र में 20 वर्षीय राजकुमारी ने लगभग 80 अन्य महिलाओं के साथ दो महीने का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद राजकुमारी ने अपने स्वतंत्र व्यवसाय की दिशा में कदम बढ़ाया। हालांकि राजकुमारी के घर का वातावरण ऐसा नहीं था जिसमें वह किसी रचनात्मक व्यवसाय के जरिए अपने पैरों पर खड़ा होने और परिवार की आर्थिक मदद के बारे में सोच सके। ऐसे में बालको के सामुदायिक विकास विभाग की ओर से मिले प्रोत्साहन से राजकुमारी ने एक से बढ़कर एक म्यूरल आर्ट तैयार किए। कलाकृतियों की उत्कृष्टता को देखकर बालको प्रबंधन ने प्रोत्साहन स्वरूप राजकुमारी की कृतियों की खरीद की। इसके साथ ही राजकुमारी की कलाकृतियों के अनेक स्टॉल विभिन्न अवसरों पर लगाए गए जहां कलाप्रेमियों ने उसकी कलाकृतियों को हाथों-हाथ लिया। राजकुमारी का हौसला बढ़ता गया और उसने स्वतंत्र तौर पर कोरबा के विभिन्न मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, बालको के प्रोत्साहन से राजकुमारी ने कक्षा 10वीं में छूटी अपनी अधूरी पढ़ाई नारी शक्ति केंद्र की मदद से पूरी की। उसने वर्ष 2017 में पत्राचार के जरिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की। म्यूरल आर्ट को मिले प्रतिसाद और कला प्रेमियों की हौसला अफजाई को देखते हुए राजकुमारी पूरे गर्व के साथ बताती हैं कि आज वह अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद कर पाने में सक्षम हैं। एक छोटा भाई है जो पुलिस में जाना चाहता है। इस बात की खुशी है कि भाई को आगे बढ़ाने में वह योगदान कर पा रही हैं। बालको के प्रति आभार जताते हुए राजकुमारी कहती हैं कि अपने नाम के अनुरुपनारी शक्ति केंद्रउत्कृष्ट कार्य कर रहा है। महिलााओं और बच्चों की प्रगति से ही देश सशक्त बन सकता है। राजकुमारी से प्रेरित होकर दूसरी महिलाएं भी इसे अपनी आजीविका के स्रोत के तौर पर विकसित कर रही हैं। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति कहते हैं कि स्वस्थ खुशहाल नौनिहाल और स्वावलंबी महिलाएं किसी भी देश की सतत प्रगति का आधार हैं। महिला सशक्तिकरण परियोजनाओं ने बालको के पासपास रहने वाली महिलाओं के स्वावलंबन के नए रास्ते तैयार किए हैं। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की दिशा में प्रोत्साहित किया है। यह प्रसन्नता की बात है कि महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, मशरूम एवं सब्जियों के उत्पादन जैसे कार्यों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। श्री पति ने अपने संदेश में यह भी कहा है कि कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर हम स्वयं तथा परिवार को स्वस्थ बनाए रखें। श्री पति विश्वास जताते हैं कि एकजुटता और अनुशासन से देश के लोग जल्दी ही इस चुनौती पर विजय पा लेंगे। दिशा परियोजना पर एक नजर  कोरबा जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठनस्त्रोतने किया है। परियोजना का उद्देश्य ग्राम दोंदरो में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों की मजबूती तथा महिलाओं , बच्चों, किशोरों और युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए जागरूक बनाना है। परियोजना के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के प्रति महिलाओं और बच्चों को जागरूक बनाने में मदद मिल रही है। नारी शक्ति केंद्र से लगभग 100 महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। नौ महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया गया है। पढ़ाई छोड़ चुके ग्रामीण बच्चों को पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क ट्यूशन देने की व्यवस्था की गई है। नारी शक्ति केंद्र में म्यूरल आर्ट, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर आदि के प्रशिक्षण की सुविधाएं हैं। लाइब्रेरी संचालित है जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिलता है। केंद्र में बाल स्वास्थ्य शिविर, किशोरी बालिका प्रशिक्षण, स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता, मातृत्व बैठक खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है। 


एपेडिमिक एक्ट के तहत दो व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज*

01-Sep-2020

 रायपुर(शोर सन्देश) कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने कोरोना वायरस संकमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। शासन द्वारा जारी निर्देशो के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकुल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है
इसी तारतम्य में आज जोन-5 के इंसिडेंट कमांडर संदीप अग्रवाल ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध एपेडेमीक एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की है।जिसमे आशीष शर्मा निवासी फुटबाल हाउस के पास सुन्दर नगर रायपुर मो.नं . 9039363859 को 18 अगस्त को तथा ओंकार देवागन न्यू चंगोराभाठा रायपुर गिट्टी खदान के पास रायपुर मो.नं. 9303430769 को 21 अगस्त को कोरोना पाजिटिव पाया गया था। उनसे निरंतर संपर्क कर हास्पटिल में भर्ती होने कहा गया, परन्तु वे शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अपना पता छुपा कर मोबाईल में झूठी जानकारी देते रहे।शासन द्वारा उनके निवास पर होम आईसोलेशन का स्टीकर तथा रिबन भी लगाया गया था। कोरोना संकमित व्यक्ति को निर्देश दिये जाने के बाद भी प्रशासन का सहयोग ना कर संक्रमण फैलाने का कार्य किया जा रहा है।  अशीष शर्मा सुन्दर नगर तथा ओंकार देवागन न्यू चंगोराभाठा रायपुर के विरूद्ध एपिडेमिक एक्ट का उलंघन कर जानबूझकर संकामक बीमारी फैलाने के अपराध में धारा 188, 269, 270.. आई.पी.सी. के तहत अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। 


आईएएस अंकित आनंद बने आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव*

01-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अंकित आनंद को विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग का प्रभार सौंपा गया है। उनके पास मार्कफेड एमडी का पद यथावत रहेगा। उल्लेखनीय है कि पी संगीता केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं। 


जेईई मेन्स परीक्षा शुरू, कोरोना वायरस की वजह से की गई विशेष इंतजाम*

01-Sep-2020

00 जिले में आज दो परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जिला प्रशासन ने कराई नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था
महासमुंद (शोर सन्देश) इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई मेन्स ) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा शुरू हो गई है। शारीरिक दूरी बनाए रखने से लेकर हर तरह के दिशानिर्देशों को अमल में लाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 1 सितम्बर से शुरू 6 सितंबर तक होने वाली इस परीक्षा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से 13 हजार 425 परीक्षा देंगे। महासमुंद जिले से अब तक कुल 90 परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की आयोजित परीक्षा में जाने-आने के नि:शुल्क वाहन के लिए अपना पंजीयन कराया है। इनमें 30 परिक्षार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा केंद्रो तक आने-जाने के नि: शुल्क वाहन के लिए पंजीयन कराया है। वही 13 सितम्बर को आयोजित नीट की परीक्षा के लिए अब तक 60 परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा केंद्रो तक आने-जाने के लिए पंजीयन कराया है। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर परीक्षा तिथि से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन सेवा की पूरी जानकारी स्थान, तिथि समय आदि भेजी जा रही है। आज जिले के बागबाहरा से दो परीक्षार्थी हिमांशु साहू और नेहा साहू रायपुर और भिलाई स्थित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा हॉल में टच फ्री एंट्री थी। छत्तीसगढ़ में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। तीन बिलासपुर, और एक-एक परीक्षा केंद्र रायपुर और भिलाई में बनाया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए परीक्षा केंद्रो में सीटिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है और दो परीक्षार्थियों के बीच एक सीट खाली छोड़ी गई। महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा से नि: शुल्क वाहन का उपयोग कर सुबह की शिफ्ट 9 से 12 की परीक्षा देने गए छात्र हिमांशु साहू ने बताया कि दोनों परीक्षार्थियों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी थी। परीक्षा के लिए दो शिफ्ट (सुबह 9 से 12 और दोपहर में 3 से 6 बजे) तय की गई है। परीक्षार्थियों को सुबह डेढ़ घंटे पहले से प्रवेश मिलना शुरू हो गया। परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र बार कोड से चेक किया गया। 


कोरोना से मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए हुई समाज प्रमुखों की बैठक*

01-Sep-2020

00 जिस गांव का निवासी उसी गांव में होगा अंतिम संस्कार
कांकेर (शोर सन्देश) नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से पीडि़त व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार उसी गांव में किया जाएगा, जिस गांव का वह रहने वाला होगा। इस संबंध में मंगलवार को विधायक शिशुपाल शोरी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेष ठाकुर, पूर्व सांसद सोहन पोटाई, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, कलेक्टर के.एल. चौहान और पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे की उपस्थिति में गोंड, हल्बा, कलार, साहू, यादव, पटेल (मरार), ब्राहम्ण, सेन, महार, गांड़ा, मुस्लिम, देवांगन, राजपूत, सतनामी इत्यादि सर्व समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना से होती है, तो उसका अंतिम संस्कार उसके गांव में ही उसके रीति रिवाज एवं परंपरा के अनुसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की देख-रेख में नोवल कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा। कोविड-19 से मृत व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए जिले के समस्त ग्रामों में ग्रामसभा के द्वारा जगह का चिन्हांकन किया जाएगा। मुस्लिम समाज के किसी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार अपने रीति रिवाज के अनुसार कांकेर के मुस्लिम क्रबिस्तान में करने की सहमति प्रदान की गई है। कांकेर शहर के किसी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु होने पर मुक्तिधाम के पास दूध नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सर्व समाज प्रमुखों की बैठक में सुमेर सिंग नाग, रोमनाथ जैन, महेष जैन, गिरवर साहू, ओमप्रकाष साहू, महेन्द्र यादव, नरोत्तम पटेल, अरूण कौशिक, दिनेश सेन, प्रदीप कुमार कुलदीप, पप्पू मरकाम, मकबूल खान, गफ्फार मेमन, शादाब खान, अमजद वारसी, एस.एस. अली, आसकरण देवांगन, रूपेष्वर सिंह ठाकुर, बी.आर. नायक, अमृत लाल मौर्य, गंगाराम बघेल सहित समाज प्रमुख अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
00 समाज प्रमुखों और प्रशासन की अपील जिले के सर्व समाज के प्रमुखों ने नोवल कोरोना वायरस से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए अपने-अपने समाज के लोगों से अपील किया है, कि वे अपने गांव में ही नोवल कोरोना से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार अपनी रीति रिवाज और परंपरा के अनुसार करें तथा इस दौरान पूरी सावधानी बरतें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की देख-रेख में अंतिम संस्कार किया जाएं। कलेक्टर के.एल. चौहान ने भी सभी समाज के लोगों से अनुरोध किया है, कि समाज प्रमुखों के द्वारा लिए गए निर्णयानुसार अपने गांव में ही कोरोना से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाएं। 


एसीबी बिलासपुर ने सहायक ग्रेड-3 को ढाई हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा*

01-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) आज एसीबी बिलासपुर की टीम ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा के कार्यालय में पदस्थ, सहायक ग्रेड-3 को 2,500 रूपये की राशि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सहायक ग्रेड - 3 दीपक यादव प्रार्थी की पत्नी के ईलाज के लिए 1 लाख रूपये पार्ट फाइनल निकलवाने के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा में आवेदन दिया है। जिसे स्वीकृत कराने के लिए कार्यालय में पदस्थसहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार यादव द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की तस्दीक बिलासपुर एसीबी ने की। शिकायत सहीं पाया गया, आवेदक और आरोपी के मध्य आज रिश्वत की प्रथम किस्त के रूप में 2,500/- रूपये दिये जाने पर सहमती हुई थी, जिस पर एसीबी, बिलासपुर की टीम जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account