
बलौदाबाजार (शोर सन्देश)। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 68वी शाखा बया (कसडोल) में खोला गया। जिसके मुख्यातिथि संसदीय सचिव चंद्रदेव राय थे, लेकिन जैसे ही संसदीय सचिव का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा वैसे ही जनपद अध्यक्ष कसडोल गौरी देवी सिंह अपने भाजपा समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गयी और सरकार विरोधी नारे लगाने लगी। गौरी देवी ने कहा कि बिलाईगढ़ विधायक के मनमानी के चलते आज क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। एक फरार आरोपी को शिलालेख में अतिथि बनाया गया है, जबकि जनपद के कोई भी प्रतिनिधि को कार्यक्रम में नही बुलाया गया। वही कार्यवाही के लिए मौके पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कसडोल विकाशखण्ड के ग्राम बया में बहुत पुरानी मांग जिला सहकारी बैंक का 68वी शाखा का शुभारंभ किया गया, लेकिन पूरे कार्यक्रम राजनीति की भेंट चढ़ गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्र देव राय जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर पुलिस बल एवम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, जिसके कारण किसी प्रकार की घटना नही घटी। जनपद अध्यक्ष कसडोल गौरी देवी सिंह का आरोप है कि बैंक शुभारंभ का कार्य शासकीय था, जिसमे कसडोल जनपद के पदाधिकारियों का अपमान किया गया है। उन्हें इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तक नही बनाया गया। जो कि संसदीय सचिव की मनमानी है। वही धान खरीदी में करोड़ो का घपला करने वाले आरोपी को विशिष्ट अतिथि बनाया गया है जो समझ से परे है। ऐसे आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और शिलालेख से उसका नाम हटाया जाए। दूसरी ओर बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने निर्धारित समय मे ग्राम बया पहुँचा और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 68 वी शाखा का लोकार्पण कर किसानों को सौगात दी है। यह बताना लाजमी है कि वनांचल के 500 गांव के किसान अपनी गाढ़ी कमाई के भुगतान के लिए 50-60किलोमीटर दूर बैंक जाया करते थे। यह मांग क्षेत्र वासियो के लिए बहुत पुरानी मांग थी। जिसे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैंक खोले की अनुमति प्रदान की है, जिसके कारण अब अब वनांचल के किसान को मुसीबत का सामना नही
करना पड़ेगा। वही इस बैंक के अंदर 3 सहकारी समिति को लिया गया है। तत्पश्चात श्री राय ने 1677 वनांचल वासियो को वनअधिकार पट्टा वितरण किया।

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ में रायपुर पुलिस ने वाहनों के पंजीयन डाटा में मोबाइल नंबर अपडेट करने नई पहल की है। अब वाहन मालिक घर बैठे ही अपने वहां के पंजीयन डाटा में मोबाइल नो. जोड़ सकते हैं। उन्हें परिवहन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। परिवहन कार्यालय को पुराने वाहन और नए वाहन मालिकों का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण अपराधिक घटना, चोरी और दुर्घटना होने पर वाहन मालिक व उनके परिजन तक जानकारी भेजने में परेशानियाें का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए रायपुर पुलिस ने लोगों को होने वाले परेशानियों से राहत दिलाने इस सुविधा को पंजीयन डाटा को अपडेट करने की कार्रवाई की है।
जिसके लिए निम्न प्रक्रियाओं को अपनाकर वाहन मालिक अपना मोबाइल नंबर जोड़ एवं अपडेट कर सकेंगे।
Step 1- Google me parivahan search karna hai
Step 2- open url `https:`parivahan.gov.in
Step3- `online services`tab par click kar vehicle related services me jaye,
Step 4- click on `other states`
Step 5- click on `update mobile number`
Step 6- ek pop-up msg display hoga yes button click karna hai fir
Registration number, chechis number all detail feel karna hai.

राजनांदगांव (शोर सन्देश)। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर सतत कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 18 अगस्त 2020 को अलसुबह को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा सीतागोटा कोठीटोला मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान मारूति जेन कार क्रमांक एमएच 31 जेड 3141 में अवैध मदिरा परिवहन करते देवरी महाराष्ट्र निवासी योगेश पारधी से 11 पेटी देशी दारू फिरकी संत्री, केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पेटी में 48 पाव कुल 528 पाव प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 95.04 लीटर तथा कार को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 36, 59(क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेड कार्रवाई दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगांव निरूपमा लोन्हारे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एस.के. द्विवेदी और आरक्षक राकेश दुबे, सुरेन्द्र झारिया उपस्थित थे।

00 फिर बना रहे थे डकैती की योजना
कोरबा (शोर सन्देश)। जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा है जो पावर प्लांटों से कॉपर एवं कबाड़ की चोरी की घटना को अंजाम देते थे लगभग 2 दिन पहले जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के केटीपीएस पावर प्लांट में रात के 2 बजे अज्ञात नकाबपोश प्लांट के बाउंड्री वॉल में लगे दरवाजे का ताला काटकर ड्यूटी में लगे सुरक्षा गार्ड के हाथ और मुंह में पट्टी बांधकर उसके गर्दन में तलवार रखते हुए बंधक बनाया और फिर प्लांट के अंदर से कीमती तांबा पीतल एवं लोहे के उपकरण एवं सुरक्षा गार्ड का मोबाइल लूटकर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एक टीम बनाते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी तब मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग प्लांट के पास हथियारों के साथ अज्ञात घटना को अंजाम देने एकत्र हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को मौके से धर दबोचा, जिसमें 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बाकी पांच आरोपी फरार हो गए पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि पूछताछ पर आरोपियों ने पूर्व में प्लांट से लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिनके पास से तलवार और लूटे गए कुछ सामान जप्त किए गए हैं वहीं खरीदने वाले कबाड़ी का भी नाम सामने आया है, जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है।

रायपुर, (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री बघेल ने नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा है। इस त्यौहार में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह त्यौहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। श्री बघेल ने कहा कि यह पर्व बच्चों को हमारी संस्कृति और परम्पराओं से परिचय कराने का भी अच्छा माध्यम है। घरों में प्रतिमान स्वरूप मिट्टी के बैलों और बर्तनों की पूजा कर बच्चों को खेलने के लिए दिया जाता है,जिससे बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों से जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों और किसान भाइयों से पोला तिहार के मनाने के दौरान मास्क लगाने तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है

00 कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान समूचे देश मे रक्षा उद्योग में कदम रख कर बढ़ाया
00 छत्तीसगढ़ राज्य की पहचान अब समूचे आयुध उत्पादक क्षेत्र ने जानी जायेगी
00 पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की अकर्मण्यता, भाजपा सरकार की कमीशनखोरी के कारण रक्षा क्षेत्र में पिछड़ा था छत्तीसगढ़ राज्य
00 थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट उत्पादन होगा
रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां एक और छत्तीसगढ़ राज्य रमन राज के समय प्रदेश भयावह नक्सलवाद से ग्रसित था और सेना एवं सशस्त्र बल के जवानों को रक्षा सामग्री सहित बुलेट प्रूफ जैकेट की आवश्यकता होती थी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अकर्मण्यता और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कमीशन खोरी के कारण सेना और पुलिस के जवानों को इनकी कमी से जूझना पड़ता था। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह औद्योगिक इकाई भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी अब छत्तीसगढ़ राज्य की पहचान अब समूचे आयुध उत्पादक क्षेत्र ने जानी जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले से छत्तीसगढ़ राज्य की पौने तीन करोड़ जनता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के उद्योग विभाग और रक्षा उत्पादों की औद्योगिक इकाई स्थापित करने वाली कम्पनी एटमास्टको लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। रक्षा उत्पादों की यह इकाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बिरेभांठ गांव में स्थापित की जाएगी। इस इकाई में कम्पनी द्वारा लगभग 87.50 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा। इस उद्योग के माध्यम से लगभग 150 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। प्रथम चरण में रक्षा उत्पादों की यह औद्योगिक इकाई एक-एक लाख बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस इकाई की स्थापना के लिए मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड को बधाई दी और कहा कि अब हमारे राज्य से भी भारत माता के सपूतों की रक्षा के लिये बुलेटप्रूफ जैकेट और रक्षा सामग्री उत्पादन करके भेजा जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रक्षा उद्योग के विशेषज्ञों के साथ यह अनुबंध एक मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य भी आयुध उत्पादन राज्यो की श्रेणी में अपना स्थान बनायेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति में रक्षा श्रेणी के उद्योगों को उच्च प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाली इस प्रथम इकाई के लिए डीआरडीओ से तकनीकी के लिए अनुबंध किया गया है। इस इकाई में इसी साल के नवम्बर माह तक उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की सेना एवं सशत्र बल हितैषी घोषणा पर कहा कि जहां एक और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार जन हितैषी, सेना और सशस्त्र बल हितैषी योजना बना रहे हैं और धरातल स्तर पर उन्हें प्रतिपादित भी कर रहे हैं जिससे कि छत्तीसगढ़ महतारी का मान समूचे विश्व में बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती भाजपा के रमन राज में छत्तीसगढ़ की पावन धरा को केवल और केवल कमीशन खोरी,भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था भाजपा सरकार का उद्देश्य उन योजनाओं को मूर्त रूप देना था जिसमें उन्हें मोटा कमीशन मिलता था वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तमाम योजनाओं का सीधा लाभ प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता को मिल रहा है और अब इस रक्षा उत्पादन के फैसले से छत्तीसगढ़ राज्य के पौने तीन करोड़ की जनता का सर फक्र से ऊंचा हो गया है।

बीजापुर(शोर सन्देश)। नेशनल हाइवे 163 पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में दो डीआरजी जवान समेत 4 लोग सवार थे। दोनों जवानों को हल्की चोटें आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रायपुर की ओर से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गैस सिलेंडर से भरे इस ट्रक के पलटने से कुछ सिलेंडर सड़क पर आ गिरे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस रवाना हुई। भीड़ को हटाकर अब ट्रक को हटाने की तैयारी की जा रही है। इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। ड्राइवर राजीव ने बताया कि ब्रेक न लगने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर मूलत: बिहार का रहने वाला है। रायपुर से सिलेंडर लेकर बीजापुर डिलिवर करने आया था। वह अपने साथ एक किशोर को भी लेकर निकला था जो कि ड्राइवर का रिश्तेदार है। रास्ते में लिफ्ट लेकर डीआरजी के जवान राजू तेलाम और इसका एक साथ जवान भी इसी ट्रक में चढ़े। बीजापुर नाका, कोतपाल के पास ट्रक पलटने की वजह से दोनों को चोटें आई हैं, इन्हें बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर और उसके रिश्तेदार को कोई चोट नहीं आई। घटना को लेकर पुलिस भी पूछताछ कर रही है।

रायपुर(शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह औद्योगिक इकाई भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग और रक्षा उत्पादों की औद्योगिक इकाई स्थापित करने वाली कम्पनी मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। रक्षा उत्पादों की यह इकाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बिरेभांठ गांव में स्थापित की जाएगी। इस इकाई में कम्पनी द्वारा लगभग 87.50 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा। इस उद्योग के माध्यम से लगभग 150 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। प्रथम चरण में रक्षा उत्पादों की यह औद्योगिक इकाई एक-एक लाख बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस इकाई की स्थापना के लिए मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड और उद्योग विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। एमओयू में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. एस स्वामीनाथन ने हस्ताक्षर किए। प्रमुख सचिव श्री पिंगुआ ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति में रक्षा श्रेणी के उद्योगों को उच्च प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाली इस प्रथम इकाई के लिए डीआरडीओ से तकनीकी के लिए अनुबंध किया गया है। मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. श्री एस स्वामीनाथन ने बताया कि इस इकाई में नवम्बर तक उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा।
मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग द्वारा लायसेेंस एवं एग्रीमेंट के तहत डिफेंस टेक्नालाजी हेतु भारत सरकार से 25 मार्च 2019 को अनुबंध किया गया है, जिसके तहत स्थापित होने वाली इस इकाई को भारत सरकार की विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों हेतु बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट निर्माण हेतु 5 मई को अनुमति जारी की गई है। भारत सरकार द्वारा इस उद्योग की स्थापना के लिए दिए गए लायसेंस के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा आज एमओयू निष्पादित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ कमलप्रीत सिंह, संचालक, उद्योग अनिल टुटेजा, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक अरूण कुमार सहित वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव व्ही.के.छबलानी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया, निवेशकों में मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. एस स्वामीनाथन, डायरेक्टर वेंकटारमन, वाईस प्रेसीडेंट के.एल.बालासुब्रमणियम उपस्थित थे। मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग एक प्रतिष्ठित इकाई है, जो विगत 35 वर्ष से कार्यरत है। इस इकाई में वर्तमान में हैवी फेब्रीकेशन जैसे ब्रिज आदि का निर्माण होता है तथा इसमें लगभग 600 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है।

00 जहरीली दवाई एवं नशे का इंजेक्शन देकर हत्या करने का लग चुका है आरोप
रायपुर(शोर सन्देश) । पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहन सिंह ठाकुर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराइ था कि उनके बेटे संदीप सिंह ठाकुर को सुमित राय चैधरी एवं निलेश परमार ने बाॅडी बिल्डिंग चैम्पियन बनाने के नाम पर लगातार ड्रग्स व नशीली दवाई दिया करते थे। यह कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि उक्त दवाई का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एवं उक्त दवा के सतत रूप से सेवन करने पर जान का खतरा है, को जानते हुए भी प्रार्थी के पुत्र को इंजेक्शन व टेबलेट देकर जान से मारने की कोशिश की जिससे प्रार्थी के पुत्र संदीप सिंह ठाकुर की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 332/19 धारा 308, 326, 304, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना आजाद चौक की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में आरोपी सुमित राय चैधरी को गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण का दूसरा आरोपी निलेश परमार घटना के बाद से लगातार फरार चला रहा था। थाना आजाद चौक की टीम द्वारा आरोपी निलेश परमार की लगातार पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार छापामार कार्रवाई करते हुए अंततः टीम आरोपी निलेश परमार को गिरफ्तार करने में सफल हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को राहत दे दी है। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह
चंदेल की एकल पीठ ने आज दोनों ही अधिकारियों को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट में अधिवक्ता अवी सिंह और आयुष भाटिया द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को स्वीकार करके हुए यह राहत दी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जनवरी,2019 को दर्ज किया गया था, जो कि एन्टी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा वर्ष 2015 में पंजीकृत अपराध दर्ज होने के बाद आया था। जिसमे नागरिक आपूर्ति निगम के 28 ठिकानों पे छापा मार कर करोड़ो रूपये बरामद किए थे, इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमे अनिल टुटेजा और डॉ आलोक शुक्ला का नाम नही था। एन चुनाव के पहले करीब ढाई साल बितने के बाद राज्य सरकार ने पुरक चलान पेश करते हुए दोनों ही अधिकारी के नाम शामिल किए थे।