
रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दस महंत से मिलने उनके निवास में पहुंचे हैं। विधानसभा अध्यक्ष के निवास में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे भी मौजूद हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे के बीच बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि 25 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र पर चर्चा हो रही है।

जांजगीर-चांपा (शोर सन्देश)। जांजगीर-चांपा जिले के डभरा ब्लॉक कोविड अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित युवक ने खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। संक्रमित युवक की इस हरकत के चलते पूरे कोविड अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक डभरा ब्लॉक के जमगहन गांव का रहने वाला था। उसने जिले के दिव्यांग स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक गुजरात से अपने गांव पहुंचा था, जिसके बाद स्वास्थ्य अमला ने कोरोना जांच के लिए युवक का सैंपल लिया था। जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।इसके बाद 4 अगस्त को युवक को कोविड केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल मामले की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 अगस्त की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है

रायपुर/अयोध्या (शोर सन्देश)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य का के भूमिपूजन में अब कुछ ही घंटे बाकि हैं। देश के प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे, ऐसे में भूमिपूजन का मुहूर्त बताने वले पुजारी को धमकी मिली है। पुजारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

धमतरी (शोर सन्देश)। वर्तमान अनलॉक फेज व लंबे लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु की ओर से सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनलॉक फेज के दौरान लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने के लिए आसूचना तंत्र मजबूत किया जाएं। साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को वर्तमान में सूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में सभी थाना, चौकी प्रभारी अपने सूचना तंत्र को बेहतर करने से अपेक्षानुरूप परिणाम भी नजर आ रहा है। गत दिनों संपत्ति संबंधी अपराधों को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में धमतरी पुलिस सफल रही है। इसी दरमियान 31 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमदी और पोटियाडीह के मध्य कोयला भंडारण के पास सुनसान जगह में संदिग्ध अवस्था में एक ट्रक बहुत समय से खड़ी है, जिसके पास लाल रंग की इंडिगो कार में 3-4 लोग इधर-उधर घूम रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु की ओर से थाना अर्जुनी और साइबर तकनीकी सेल की संयुक्त टीम को सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर प्राप्त सूचना की तस्दीक करने पर एक महाराष्ट्र पासिंग 10 चक्का ट्रक जिसके नंबर प्लेट में कीचड़ मिट्टी लगे होने से नंबर अस्पष्ट था, जिसके पास लाल रंग की इंडिगो कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 6160 खड़ी थी और ट्रक के पास 4 लोग संदिग्ध स्थिति में खड़े मिलने पर उनका नाम-पता और आने का कारण पूछा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों की ओर से अपना नाम मोहम्मद सुलेमान, प्रफुल्ल मतलाने, आकाश राऊत साकिनान नागपुर (महाराष्ट्र) और अब्दुल नाजिम साकिन नागपुर (महाराष्ट्र) हाल-सिद्धि विनायक कॉलोनी रुद्री रोड धमतरी बताएं किंतु मौके पर संदिग्ध अवस्था में खड़े होने के संबंध में स्पष्ट जानकारी नही देने पर चारों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पृथक-पृथक पूछताछ किया गया, जिस पर संदेही मोहम्मद सुलेमान, प्रफुल्ल मतलाने व आकाश राऊत ने 29-30 जुलाई की दरमियानी रात्रि रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कामठी रोड नागपुर (महाराष्ट्र) में खड़ी ट्रक को चोरी कर अब्दुल नाजिम से बिक्री करवाने की बात कर उक्त चोरी के ट्रक को यहां लाकर ग्राहक तलाश करना बताएं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से चोरी की टाटा ट्रक क्रमांक एम एच 16 सीसी 6799, कीमती 25 लाख रुपए मय चाबी के बरामद किया गया और आरोपी अब्दुल नाजिम के कब्जे से टाटा इंडिगो कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 6160 को जप्त कर उक्त आरोपियों के मेमोरेंडम कथन और अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जप्तशुदा संपत्ति 10 चक्का ट्रक के स्वामी की पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद सुलेमान पिता अब्दुल रहमान उम्र 23 वर्ष साकिन कामठी रोड बालाजी मंदिर न्यू कॉलोनी नागपुर (महाराष्ट्र), प्रफुल्ल मतलाने पिता गजानंद राव मतलाने उम्र 29 वर्ष साकिन पवन गांव रोड 4 नंबर नाका हनुमान नगर प्लॉट नंबर 27 नागपुर (महाराष्ट्र), आकाश राउत पिता बबन राउत उम्र 23 वर्ष साकिन कलमना पवन गांव रोड रेल पटरी के आगे कामठी नागपुर (महाराष्ट्र), अब्दुल नाजिम पिता अब्दुल रफीक उम्र 38 वर्ष साकिन के.डी.के. कॉलेज चौक दर्शन कॉलोनी वार्ड नंबर 264 हनुमान मंदिर के पास थाना नंदनवन नागपुर (महाराष्ट्र) हाल- सिद्धि विनायक कॉलोनी क्वार्टर नंबर बी-6 रुद्री रोड धमतरी जिला धमतरी शामिल हैं।

गरियाबंद (शोर सन्देश)। राजिम में एक बड़ी खबर आ रही है। आज राजिम में दुकानदार के घर में पार्सल देने के बहाने 2 नकाबपोश घुस गए और बच्चे के गले पर हंसिया रखकर लॉकर से लाखों की नगदी और जेवर की लूट की। पुलिस नाकेबंदी कर जांच जुट गई। घटना आज सुबह 11.30 से 12 बजे के बीच की है। घटना राजिम नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 1 आमापारा की है। डेली नीड्स के मालिक भोजराम साहू के घर पार्सल देने के बहाने दो बाइक सवार घुस गए और वहीं उनके छोटे बच्चे के गले पर हंसिया रखकर अन्य सदस्य को बाहर बुलाया। जिनमें बच्चे की मां और उनकी एक और बच्ची आ गई और शोर न करने को बोलकर घर के लॉकर से करीब 5 लाख नगदी एवं 70 हजार के जेवर लूटकर फरार हो गए। भोजराम साहू ने थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व थाना प्रभारी राजिम आरके साहू ने मौका स्थल पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ने घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा तत्काल नाकाबंदी करने के निर्देश दिए एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। टीम गठित कर पुलिस जांच में जुटी है।

सूरजपुर (शोर सन्देश)। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रामक बीमारी पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अभी भी संक्रमण की स्थिति कई स्थानों पर संभावित है। इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संपूर्ण जिले में 6 अगस्त तक लागू दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 की समय-सीमा में वृद्धि कर अब 16 अगस्त तक कर दिया गया है। यह आदेश सूरजपुर जिले के संपूर्ण सीमा क्षेत्र के लिए 16 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक या आगले आदेश तक प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर विधि के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोविड-19 के संपर्क से पीडि़त, संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत है। राज्य शासन ने भी यह निर्देशित किया है कि इससे बचने के सभी संभावित उपाय अमल में लाया जाए, यही कारण है कि कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए इसके प्रसार को रोकने के लिए ना सिर्फ राज्य में बल्कि पूरे देश में कड़े सामाजिक अलगाव के उपयोग को अपनाया जा रहा है। इस आपात स्थिति में व्यवहारिक तौर पर संभव नही है कि जिले मे निवासरत् सभी नागरिकों को नोटिस तामिली कराई जा सके

कोरबा (शोर सन्देश)। कलेक्टर किरण कौशल ने आज सुबह बुधवारी बाजार सहित दर्री रोड, पुराना बस स्टैण्ड, सीतामणी क्षेत्र का दौरा कर कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये जिले में किये गये इंतजामों का जायजा लिया। उन्हांेने पुराना बस स्टैण्ड रोड, दर्री रोड सहित दीपक मेडिकल और जायसवाल मेडिकल स्टोर्स पर दबिश दी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और बिना मास्क के दवाईयां बेचने पर दोनो दुकानदारों पर नाराजगी जाहिर करते जुर्माने की कार्रवाई की और पूरे दिन के लिए दुकानें बंद करा दी। कलेक्टर ने हिदायत दी की लाॅकडाउन और कोविड प्रोटोकाॅल का आगे पालन नहीं करने पर दुकानें सील कर दी जावेंगी। उन्होंने दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित कामगारों को ही काम पर रखने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि कामगारों को रोज एक साथ काम पर बुलाने की बजाए एक दिन छोड़कर एक दिन की पाली में बुलाया जाये। मास्क लगाकर सोशल डिस्टंेसिंग का पालन करते हुए ही दवाओं की ब्रिकी व खरीदी सुनिश्चित की जाये। कौशल ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि ग्राहकों के बीच एक-एक मीटर की दूरी बनाये रखने के लिये दुकानों के सामने गोले या चैकोर खाने या लाईन खिंचवायें। अपनी दुकानों में दो से अधिक लोगों को न रखें, साथ ही ग्राहकों की भीड़ न लगने दें। उन्होंने चेताया कि सामान लेने आने वाले लोगों को एक-एक कर सामान दिया जाये। कलेक्टर ने यह भी चेतावनी दी कि ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के इंतजाम के बिना किसी भी दुकान से दवा या आवश्यक वस्तु बेचने की अनुमति नहीं दी जायेगी और ऐसी सभी दुकानों को प्रशासन द्वारा बंद करा दिया जायेगा तथा दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी। इस दौरान जिले के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त एस जयवर्धन, एसडीएम सुनील नायक, नायब तहसीलदार द्वय पवन कोसमा और पंचराम सलामे भी मौजूद रहे। बुधवारी बाजार का भी किया निरीक्षण - कलेक्टर ने आज सुबह बुधवारी बाजार का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने फुटकर सब्जी बाजार में दुकानों और ग्राहकों के बीच पहुॅंचकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिये किये गये इंतजामों का जायजा लिया और ग्राहकों तथा सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की। कलेक्टर ने कुछ सब्जी विक्रेताओं की ओर से ग्राहकों के बीच एक-एक मीटर की दूरी बनाये रखने के लिये किये गये इंतजामों की सराहना की तो वहीं कुछ सब्जी दुकानों को ऐसे इंतजामों के नहीं होने के कारण तत्काल बंद कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने इस दौरान सब्जियों के दामों की भी जानकारी लोगों तथा विक्रेताओं से ली। उन्होंने विक्रेताओं को सब्जियों को अधिक दामों पर नहीं बेचने और सब्जियों का अनावश्यक स्टाॅक नहीं करने के लिये भी हिदायत दी। कलेक्टर ने सब्जी विक्रेताओं को बार-बार हाथ धोने के लिये सेनेटाईजर या डेटोल-सेवलाॅन युक्त पानी अपने पास रखने की सलाह दी और सब्जियों को तौलने के बाद बार-बार हाथ धोते रहने के लिये कहा। कलेक्टर ने सब्जी तोड़ने के काम में लगे कामगारों को आने-जाने के लिये सभी आवश्यक सहयोग देने कहा है। उन्होंने एसडीएम को जनपद सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायतों के माध्यम से सरपंच-सचिवों और संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए है।

रायगढ़ (शोर सन्देश)। रायगढ़ पुलिस की मुहिम `एक रक्षा सूत्र मास्क का` कोविड-19 के संक्रमण काल में एक जन जागरूकता अभियान है जिसमें पुलिस ने इसे भावनात्मक टच देते हुए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आगे बढ़ाया है। मास्क पहनने के प्रति लोगों को सजग करने के लिए एक महती पहल शुरू की गयी है जिसमें भाई-बहन परिवार दोस्त सब एक-दूसरे को उपहार में मास्क देकर कोरोनावायरस से बचने का एक संदेश देंगे। रायगढ़ पुलिस की इस मुहिम में समाजसेवी संस्थाएं और जागरूक नागरिक उद्योग व्यापार जगत भी अब आगे आया है चेंबर ने इस मुहिम में 20000 मास्क बांटने का संकल्प लिया है। जिसमें से 10000 मास्क वे पुलिस को सौंपेंगे तथा 10000 मास्क अपने सदस्यों के माध्यम से उनके संस्थानों में आने जाने वालों और संस्थानों के अंदर काम करने वाले कर्मचारी भाइयों को बांटा जाएगा। इसी कड़ी में चेंबर की खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला सरिया, इकाई तथा चेंबर के विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन भी पृथक रूप से अपना सहयोग पुलिस की इस मुहिम में दे रहे हैं। कुल मिलाकर रायगढ़ का जनमानस पुलिस की इस मुहिम में शामिल हो चुका है और सभी उत्साह पूर्वक इस काम में जुट गए हैं ताकि पूरे जिले की जनता तक यह संदेश पहुंचे कि कोरोनावायरस अगर बचना है तो केवल सावधानी ही एकमात्र उपाय है जिसमें मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज करना, हाथ धोना, तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना शामिल है। यदि कोई भी व्यक्ति और परिवार इस सावधानी को आत्मसात कर लेता है तो फिर कोरोना उन तक नहीं पहुंच पाएगा। रक्षाबंधन के दिन 11:00 बजे रामनिवास टॉकीज चौक से चेंबर की टीमें अलग-अलग दिशा में मास्क वितरण हेतु रवाना होंगी अत : सदस्यों से अनुरोध है कि वह समय पर आकर टीम के साथ मास्क लेकर अपने क्षेत्र में वितरण के काम में जुट जाएं और इसे सफल बनाये।रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ पुलिस की मुहिम `एक रक्षा सूत्र मास्क का` कोविड-19 के संक्रमण काल में एक जन जागरूकता अभियान है जिसमें पुलिस ने इसे भावनात्मक टच देते हुए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आगे बढ़ाया है। मास्क पहनने के प्रति लोगों को सजग करने के लिए एक महती पहल शुरू की गयी है जिसमें भाई-बहन परिवार दोस्त सब एक-दूसरे को उपहार में मास्क देकर कोरोनावायरस से बचने का एक संदेश देंगे। रायगढ़ पुलिस की इस मुहिम में समाजसेवी संस्थाएं और जागरूक नागरिक उद्योग व्यापार जगत भी अब आगे आया है चेंबर ने इस मुहिम में 20000 मास्क बांटने का संकल्प लिया हजिसमें से 10000 मास्क वे पुलिस को सौंपेंगे तथा 10000 मास्क अपने सदस्यों के माध्यम से उनके संस्थानों में आने जाने वालों और संस्थानों के अंदर काम करने वाले कर्मचारी भाइयों को बांटा जाएगा। इसी कड़ी में चेंबर की खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला सरिया, इकाई तथा चेंबर के विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन भी पृथक रूप से अपना सहयोग पुलिस की इस मुहिम में दे रहे हैं। कुल मिलाकर रायगढ़ का जनमानस पुलिस की इस मुहिम में शामिल हो चुका है और सभी उत्साह पूर्वक इस काम में जुट गए हैं ताकि पूरे जिले की जनता तक यह संदेश पहुंचे कि कोरोनावायरस अगर बचना है तो केवल सावधानी ही एकमात्र उपाय है जिसमें मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज करना, हाथ धोना, तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना शामिल है। यदि कोई भी व्यक्ति और परिवार इस सावधानी को आत्मसात कर लेता है तो फिर कोरोना उन तक नहीं पहुंच पाएगा। रक्षाबंधन के दिन 11:00 बजे रामनिवास टॉकीज चौक से चेंबर की टीमें अलग-अलग दिशा में मास्क वितरण हेतु रवाना होंगी अत : सदस्यों से अनुरोध है कि वह समय पर आकर टीम के साथ मास्क लेकर अपने क्षेत्र में वितरण के काम में जुट जाएं और इसे सफल बनाये। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल महामंत्री हीरा मोटवानी प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष घनश्याम बंसल, रामजी लाल अग्रवाल, बजरंग महमिया (अध्यक्ष एक्शन कमेटी),करतार सिंह कालरा, नंदलाल मोटवानी सचिव ललित बोंदिया श्रवण केजरीवाल ,रविशंकर अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल अनिल कुमार गर्ग महावीर अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल सह सचिव राहुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं युवा चेंबर अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र अग्रवाल तुलसी, राजेंद्र अग्रवाल केडिया, मोहन अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल किरोड़ीमलनगर, भगवानदास बजाज, विकास गोयल, अशोक जैन, डोल नारायण देवांगन अशोक अग्रवाल गांधी गंज, वेद प्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल मंगला ट्रेडिंग, मनोज गुप्ता किशोर कुकरेजा, परितोष शुक्ला, उमाशंकर पटेल पेट्रोल पंप, चंद्रशेखर चौधरी, शिव कुमार अग्रवाल विजय कुमार गर्ग, विनोद कुमार अग्रवाल अजंता ऑप्टिकल, राकेश पटेल, दीपक अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल,साईं ट्रैवल्स, नवीन खजांची, प्रदीप श्रृंगी ने आम जनता से अपील की है कि वे मास्क पहनने के इस अभियान में स्वस्फूर्त शामिल होकर अपने आसपास तथा अपने मिलने जुलने वालों से इस बात की चर्चा अवश्य करें और उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल महामंत्री हीरा मोटवानी प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष घनश्याम बंसल, रामजी लाल अग्रवाल, बजरंग महमिया (अध्यक्ष एक्शन कमेटी),करतार सिंह कालरा, नंदलाल मोटवानी सचिव ललित बोंदिया श्रवण केजरीवाल ,रविशंकर अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल अनिल कुमार गर्ग महावीर अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल सह सचिव राहुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं युवा चेंबर अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र अग्रवाल तुलसी, राजेंद्र अग्रवाल केडिया, मोहन अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल किरोड़ीमलनगर, भगवानदास बजाज, विकास गोयल, अशोक जैन, डोल नारायण देवांगन अशोक अग्रवाल गांधी गंज, वेद प्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल मंगला ट्रेडिंग, मनोज गुप्ता किशोर कुकरेजा, परितोष शुक्ला, उमाशंकर पटेल पेट्रोल पंप, चंद्रशेखर चौधरी, शिव कुमार अग्रवाल विजय कुमार गर्ग, विनोद कुमार अग्रवाल अजंता ऑप्टिकल, राकेश पटेल, दीपक अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल,साईं ट्रैवल्स, नवीन खजांची, प्रदीप श्रृंगी ने आम जनता से अपील की है कि वे मास्क पहनने के इस अभियान में स्वस्फूर्त शामिल होकर अपने आसपास तथा अपने मिलने जुलने वालों से इस बात की चर्चा अवश्य करें और उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें।

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी के डॉ. अम्बेडकर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और अस्पताल के अन्य संवेदनशील जगहों पर अब सफाई कर्मचारी पीपीई किट पहन कर कार्य करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 170 सफाई कर्मचारियों के लिए पीपीई किट यानी व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाई हैं। पीपीई किट मिलने के बाद सफाई कर्मचारी और अधिक आत्मविश्वास के साथ सेवा का कार्य कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सभी सफाई कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स और सैनेटाइजर्स उपलब्ध करवाए गए थे। राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सफाई कर्मचारियों के लिए अलग से ठहरने की व्यवस्था और प्रोटीन युक्त भोजन की व्यवस्था भी किए गए हैं। कोविड-19 वार्ड में आइसोलेशन में कर्मचारियों और अन्य स्थानों पर सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए पीपीई किट अति आवश्यक थी। बता दें कि कोरोना से पीड़ित मरीजों का मेकाहरा में 7 जून से इलाज शुरु किया गया। अस्पताल में 500 बेड का कोविड-19 बार्ड बनाया गया है अब तक 1000 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज भी हो गए हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की ज़िम्मेदारी दुगुना हो गयी हैं। भारतीय सफ़ाई कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश लंगोटे का कहना है सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरुरी है। ये हमारे फ्रंट लाइन करोना योद्धा है। रायपुर मेकाहारा के सफाई कर्मचारी की जरुरत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलग से कपड़े का ड्रेस बनवाया है जिसके बाद महिला सफाई कर्मी पीपीई कीट को पहनते हैं। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए सभी 170 सफाई कर्मचारियों को अस्पताल परिसर से लगे मंगल भवन को क्वारेंटाइन सेंटर के रुप अस्थायी आवास व्यवस्था किया गया है। कोविड वार्ड में ड्यूटी के बाद ठनहें 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन भी किया जाता है। ताकि परिवार से दूर रहने वाले इन सभी कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य व परिजनों को भी वायरस से सुरक्षित रखा जा सके। इन सभी के लिए अच्छा प्रोटीन युक्त भोजन और नास्ता भी दिया जा रहा है। कोरोना काल के विपरीत परिस्थितियों में कोरोना वारियर्स का सम्मान पाने का असली हकदार सफाई कर्मचारी हैं। डॉ अंबेडकर अस्पताल के पीआरओ शुभ्रा सिंह ठाकुर ने कहा कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए सफाई कर्मचारी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे में यह हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी सेहत और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। कोविड-19 वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरर्स, स्टाफ नर्स व अन्य सहयोगी स्टाफ को भी पीपीई कीट उपलब्ध कराया गया है। पीआरओ सुश्री ठाकुर ने बताया यदि भविष्य में और पीपीई किट या अन्य किसी संसाधन की कमी होती है, तो वह उपलब्ध करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कोरोना संकट के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी सफाई कर्मचारी आइसोलेशन, अस्पतालों, चिकित्साकर्मियों के अस्थाई निवास वाले होटल्स में दिन-रात पूरी कर्मठता और तत्परता से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया अस्पताल में तीन पालियों में 24 घंटे ड्यूटी पर सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। संबंधित ठेका कंपनी को निर्देश दिया गया है समय-समय पर कोविड-19 के लिए जारी गाइड लाइन का पालन किया जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, प्रोटेक्टिव गियर्स हैं, पर्सनल प्रोटेक्टिव किट पहनने से कोरोनावायरस पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और नर्स सहित सफाई कर्मचारियों आदि को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इन गियर्स को पहनने से डॉक्टर्स व मेडिकल स्टॉफ कीटाणु के संपर्क में आने से खुद को अधिक से अधिक बचा पाते हैं। पीपीई किट में चश्मे, फेस शील्ड, मास्क, ग्लव्स, गाउन, हेड कवर और शू कवर शामिल हैं।