
रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारत के रक्षामंत्री और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ भारत और चीन के बीच तनाव के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर फोन पर बात की। इस दौरान भारत और चीन के बीच हालिया तनाव पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी ओशो के साथ एक-दूसरे के नियमित संपर्क में रहे हैं। हाल ही में, दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई है। आज की बातचीत भी उसी कड़ी का हिस्सा थी। आज का टेलीफोन वार्तालाप अमेरिकी पक्ष के अनुरोध पर था। भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद भारत और अमेरिका के बीच आधिकारिक रूप से चुप्पी थी, लेकिन यह स्पष्ट है कि भारत और अमेरिका दोनों चीनी अतिक्रमण के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहे और किसी भी मुश्किल स्थिति के मामले में सहयोग का वादा किया। किया। विदेश मंत्री एस। जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो के बीच कई दौर की गोपनीय बातचीत की खबरें भी आई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पेओ लद्दाख में चीन के अतिक्रमण पर सबसे ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया देने वालों में से रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी। ओशो ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ भारत और चीन के बीच तनाव के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार शाम को फोन पर बात की। इस दौरान भारत और चीन के बीच हालिया तनाव पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी ओशो के साथ एक-दूसरे के नियमित संपर्क में रहे हैं। हाल ही में, दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई है। आज की बातचीत भी उसी कड़ी का हिस्सा थी। आज का टेलीफोन वार्तालाप अमेरिकी पक्ष के अनुरोध पर था।

रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के नेतृत्व में गाड़ा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। गाड़ा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुराजी योजना के माध्यम से गांव के अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी को सहेजने तथा पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान का निर्माण कराए जाने तथा गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आपके नेतृत्व में ग्रामीण किसानों की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया संबल मिला है। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में कोरोना की रोकथाम तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए क्वारंटाईन सेंटर में की गई व्यवस्था के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। गाड़ा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्ग के लोगों के जीवन में बदलाए आए। गांव स्वावलंबी बने। ग्रामीण अर्थव्यवस्था बेहतर हो, इसको ध्यान में रखकर राज्य सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर जुगराज बघेल, श्रीमती बसंती योगेश बघेल, मोहन कुलदीप, कोमल महानंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

00 गोधन न्याय योजना के लिए जताया आभार रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर साहू समाज ने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सुराजी योजना के तहत गांव-गांव में गौठानों के निर्माण तथा गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र तथा गाय और बछड़े की एक मूर्ति भेंट की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि गौवंश के धार्मिक महत्त्व के साथ ही अब हमें पशुधन के आर्थिक महत्व को भी समझने की जरूरत है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर संग्रहण कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार की जाएगी। इससे किसानों की रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी और इसके उपयोग से जमीन की उर्वरा क्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली त्योहार से इस बार गोबर क्रय करने की शुरूआत होगी। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं किसानों से इस योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हमने किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों का सक्षम होना जरूरी है। हमारी यह कोशिश है कि छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर और सभी वर्ग के लोग आर्थिक रूप से सक्षम बनें। इनकों ध्यान में रखकर ही राज्य सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। इस अवसर पर सर्वश्री अर्जुन हिरवानी, थानेश्वर साहू, शांतनु साहू, महेश साहू, तुलसी दास साहू सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अंबिकापुर (शोर सन्देश)। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में लखनपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 प्राध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें 2 सहायक प्राध्यापक और 2 सह प्रध्यापक शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्विद्यालय ने यह कार्रवाई की है। लखनपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी शिक्षा पर आधारित योजना मद से करीब 1 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। निलम्बित कर्मियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश भी दिए गए हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद अब उनके बेटे अमित जोगी की जाति को लेकर की गई शिकायतों पर जांच शुरू हो गई है। अमित जोगी को अपना पक्ष रखने के लिए 10 जुलाई को जिला छानबीन समिति ने बुलाया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिला स्तरीय छानबीन समिति ने जांच प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए अमित जोगी को तलब किया है। आपको बता दें कि अमित जोगी को साल 2013 में जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र को लेकर समीरा पैकरा और संत कुमार नेताम ने आवेदन देकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अमित जोगी से उनका पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी चर्चा है कि हाल ही में होने वाले मरवाही विधानसभा उपचुनाव में अमित जोगी अपने पिता अजीत जोगी की जगह ताल ठोंकने वाले हैं।

बालोद (शोर सन्देश)। बालोद में एक वकील ने अपनी मृत्यु पूर्व बयान में अपनी पत्नी पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। बयान देने के बाद घायल वकील की मौत हो गई है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए अपने बयान में वकील ने बताया कि उसका 28 जून को उसका खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था, इस दौरान उसकी पत्नी ने घर पर ऱखा कैरोसीन छिड़ककर उसे आग लगा दी। वकील की मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
.jpg)
नयी दिल्ली (शोर सन्देश )। भारत-चीन की लद्दाख सीमा पर चल रहा तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। भारतीय सेना का कहना है कि गलवान घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं, इनमें एक कमांडिंग अफसर भी शामिल हैं। इस झड़प में चीन को भी काफी नुकसान हुआ है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और कूटनीति के स्तर पर सुलझाने की कोशिश है। वहीं इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
.jpg)
दिल्ली (शोर सन्देश)। देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 10 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले एक दिन में 380 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार 900 पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक तीन लाख 43 हजार 91 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं एक लाख 80 हजार 13 लोग ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 51.08 प्रतिशत हो गई है यानी आधे से अधिक संक्रमण के मामलों में मरीज स्वस्थ हो गए हैं. बता दें कि कई अन्य राज्यों ने भी अपने यहां नमूनों के परीक्षण ढांचे और कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ में सोमवार को 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 116 मरीज डिस्चार्ज हुए है। सोमवार को धमतरी के 1 पॉजिटिव मरीज की रायपुर एम्स में इलाज के दौरान मौत हुई है। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित होने के कारण डायलिसिस पर था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि 44 नए कोरोना पॉजिटिव में कोरबा से 16, बिलासपुर और रायपुर से 7-7, मुंगेली से 4, बलौदाबाजार से 3, बलरामपुर, दुर्ग और कोंडागांव से 2-2, कोरिया से 1 मरीज मिला है। वहीं रायपुर की निजी लैब से एक प्रकरण की पहचान हुई है। प्रदेश में अब 875 एक्टिव केस है। वहीं पॉजिटिव केस का आंकड़ा 1715 पहुंच गया है।
.jpg)
दिल्ली (शोर सन्देश)। देश इस वक्त कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहा है और लॉकडाउन के कारण कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। इस संकट के बीच पिछले करीब दस दिन से हर रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। इस मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। सोनिया गांधी ने लिखा कि संकट के वक्त में भी आपकी सरकार लगातार दाम बढ़ा रही है और इससे सैकड़ों करोड़ रुपये कमा चुकी है. सोनिया की मांग है कि सरकार तुरंत बढ़े हुए दाम वापस ले।
सोनिया गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि सरकार ने लॉकडाउन के बीच पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे वक्त में जब लोग संकट में हैं, तब इस तरह दाम बढ़ाना उनपर और भी संकट पड़ रहा है। ऐसे में सरकार का फर्ज बनता है कि लोगों के संकट को दूर करें।
.jpg)
दिल्ली (शोर सन्देश)। जानलेवा कोरोना वायरस ने दुनियाभर के 213 देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। कोरोना से संक्रमितों की संख्या अब 80 लाख के करीब पहुंच गई है. वहीं लगभग साढ़े चार लाख लोगों की इस बीमारी मौत हुई है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 79 लाख 84 हजार 432 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 357 हजार 177 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 41 लाख 04 हजार 373 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। दुनिया के करीब 60 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 8 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 45 लाख से अधिक है।
कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका में करीब 22 लाख लोग अबतक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एक लाख से ज्यादा यहां मौतें हो चुकी हैं। लेकिन अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा मौतें दर्ज की जा रही हैं. ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 113 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात अपडेटेड कोरोना बुलेटिन जारी कर बताया कि, कोरबा में 44, बलरामपुर में 28, जांजगीर चांपा में 14, दुर्ग, रायगढ़ और रायपुर में 6-6, बलौदाबाजार में 3, गरियाबंद, बिलासपुर और जशपुर से 2-2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मामले 939 हो गए हैं। सभी मरीजों का इलाज जारी है।