ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

(बड़ी खबर) कोविड केयर सेंटर ठेके पर चलाएगी राज्य सरकार*

29-Jul-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब रायपुर में कोविड केयर सेंटर ठेके पर चलाए जाएंगे। इस संबंध में रायपुर सीएमएचओ के आदेश पर टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
टेंडर भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। कोरोना मरीजों का इलाज और मैनेजमेंट कंपनी को करना होगा। सरकार कंपनी को प्रति मरीज पैसे देगी। 


(बड़ी खबर) भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा का कांग्रेस ने किया बहिष्कार*

25-Jul-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, प्रदेश प्रवक्ता विधायक शिवरतन शर्मा का छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बहिष्कार किया है। कांग्रेस से जारी आदेश के अनुसार, विधायक शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपमान जनक शब्दों का उपयोग किया है, जिसके कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसीचीफ मोहन मरकाम ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार टीवी के लाइव डिबेट कार्यक्रम कांग्रेस के प्रतिनिधि शिवरतन शर्मा के साथ मंच साझा नहीं करेंगे।


गुजरात में विश्व स्तरीय अत्याधुनिक शहद परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारम्भ*

24-Jul-2020

00 सरकार ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन और राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों का किया है संचालन - नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
00
मधुमक्खी पालन से मीठी क्रांति लाने में मिलेगी सहायता; शहद परीक्षण प्रयोगशाला से शहद के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और दूसरे देशों को इसके निर्यात में मिलेगी सहायता - गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
नई दिल्ली (शोर सन्देश)  केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एनबीबी) के सहयोग से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा आणंद (गुजरात) में स्थापितभारत की विश्वस्तरीय अत्याधुनिक शहद परीक्षण प्रयोगशालाका वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह, कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और कैलाश चौधरी, राज्य मंत्री (एफएएचएंडडी) डॉ. संजीव कुमार बाल्यान और कृषि विभाग, सहकारिता एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़ी संख्या में किसानों को शहद के उत्पादन और विपणन के लिए प्रोत्साहन देकर देश में मीठी क्रांति लाने और कृषि में ज्यादा आय के उनके विजन का उल्लेख करते हुए उनका आभार प्रकट किया। वीसी के माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और मधुमक्खी पालन उद्यम किसानों की आय के पूरक के रूप में भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड और राज्यों के माध्यम से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच), राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां की गई हैं। तोमर ने वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन और बेहतर मूल्य वाले शहद तथा शहद से संबंधित उत्पादों के उत्पादन से जुड़े प्रशिक्षण की आवश्यकता के साथ ही किसानों, मधुमक्खी पालकों तथा भूमिहीन किसानों के बीच आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में मधुमक्खी पालन उद्यम की संभावनाओं के प्रति जागरूकता के प्रसार पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने दो साल की अवधि के लिए राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (एनबीएचएम) को स्वीकृति दे दी है। माननीय प्रधानमंत्री के गांव, गरीब और किसान के विकास के विजन के क्रम में मधुमक्खी पालन उद्योग से किसानों और ग्रामीण आबादी की आजीविका में बदलाव आएगा, जो सतत कृषि विकास के लिए अहम है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने इस प्रयास में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग निगम, नीति निर्माताओं, किसान एवं मधुमक्खी पालकों के उल्लेखनीय योगदान और लगातार जारी समर्थन की सराहना की। कृषि मंत्री ने बी (मधुमक्खी) कॉलोनीज, शहद उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन एवं निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया, जिसका जीडीपी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में कासा अहम योगदान होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शहद के उत्पादन में मिलावट एक बड़ी समस्या है और इसमें फ्रक्टोज की ज्यादा मात्रा वाले कॉर्न सीरप या चावल, टैपिओका, गन्ना और बीट सीरप मिलाए जा रहे हैं, जो सस्ते होते हैं और साथ ही इनके भौतिक-रासायनिक गुण समान होते हैं। उन्होंने ऐसे कदमों के माध्यम से देश मेंमीठी क्रांतिलाने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस शहद परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना से शहद के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और दूसरे देशों को निर्यात में सहायता मिलेगी। उन्होंने शहद और शहद आधारित उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने के लिए वनस्पति आधारित फसलों की खेती को प्रोत्साहन देने का भी सुझाव दिया। राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, श्री कैलाश चौधरी और डॉ. संजीव बाल्यान ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और देश में ज्यादा शहद परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना किए जाने का सुझाव दिया। एनडीडीबी ने एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित मानदंडों पर आधारित इस विश्वस्तरीय प्रयोगशाला की स्थापना की है, जिसमें सभी सुविधाएं हैं और परीक्षण विधियां/प्रोटोकॉल विकसित किए गए हैं। इसे राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) द्वारा मान्यता प्राप्त है। एफएसएसएआई ने अब शहद, बी वैक्स और रॉयल जेली के नए मानदंड अधिसूचित किए हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा कराए जा रहेवैज्ञानिक शहद उत्पादन पर दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमका भी शुभारम्भ किया और इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रशिक्षुओं को बधाई दी। 


मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति तक आनंदीबेन पटेल को दिया गया प्रभार*

24-Jul-2020

भोपाल (शोर सन्देश) मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति होनी है। राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का प्रभार दिया गया है। प्रदेश के नए राज्यपाल की नियुक्ति तक आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया था। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत खराब होने के बाद उनको लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर एमपी में शिवराज कैबिनेट के विस्तार का मामला आया जिससे ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिय गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद राष्ट्रपति ने नए राज्यपाल की नियुक्ति तक आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का भी कामकाज देखने की जिम्मेदारी दी है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन मंगलवार 21 जून की सुबह 5 बजे मेदांता अस्पताल में हुआ था। इस बारे में उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा था कि बाबूजी नहीं रहे। लालजी टंडन राजनीतिक जीवन में उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे और राज्य में भाजपा सरकार में वे कई बार कैबिनेट मंत्री रहे।


कांग्रेस में प्रतिभा और क्षमता की कद्र नहीं : ज्योतिरादित्य*

13-Jul-2020

रायपुर/भोपाल (शोर सन्देश) मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं। सचिन पायलट, गहलोत सरकार से नाराज चल रहे हैं। दोनों के बीच तनातनी के मध्य अब ज्योतिरादित् सिंधिया ने एक ट्वीट कर कांग्रेस की मुश्किलों में इजाफा किया है। सिंधिया ने राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट की नाराजगी के बहाने अशोक गहलोत सरकार पर चुटकी ली है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि `सचिन पायलट को भी राजस्थान सीएम द्वारा साइडलाइन और सताया जाता देख दुखी हूं। यह दिखाता है कि कांग्रेस में प्रतिभा और क्षमता की कद्र नहीं है.`। बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस कर कहा था कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए विधायकों को लोभ दिया जा रहा है। वहीं विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में सचिन पायलट को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। इस नोटिस को ही पायलट की नाराजगी की वजह माना जा रहा है।


कोरोना से पत्रकार की मौत, एम्स ट्रामा सेंटर प्रमुख को हटाया गया, मंत्री ने कहा*

11-Jul-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) दिल्ली में कोरोना संक्रमित पत्रकार की मौत के बाद दिल्ली के एम्स के ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पत्रकार तरुण सिसोदिया ने 6 जुलाई को एम्स में चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि देश के प्रमुख अस्पताल के प्रशासन में बदलाव के सुझाव देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि समिति 27 जुलाई तक अपने सुझाव सौंपेगी। उन्होंने कहा पत्रकार की आत्महत्या के बाद उनकी जांच के लिए गठित 4 सदस्यीय जांच समिति ने रिपोर्ट सौंप दी थी। समिति को सिसोदिया की मौत में किसी में गलत इरादे के बारे में पता नहीं चला है। कोरोना के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं पाई गई है।
मालूम हो कोरोना संक्रमित पत्रकार ने एम्स के चौथी मंजिल से कूदकर आपनी जान दे दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एम्स प्रशासन की लापरवाही की खबरें रही थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मामले में एम्स निदेशक को तुरंत इस घटना की आधिकारिक जांच करने का आदेश दिया था। उन्होंने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।
तरुण एक प्रमुख हिंदी समाचार पत्र के लिए काम करते थे। एम्स की ओर से कहा गया था कि सिसोदिया दोपहर को चौथी मंजिल की तरफ भागने लगे। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पीछे गए लेकिन वह पत्रकार को पकड़ नहीं पाए। पत्रकार ने शीशा तोड़ा और चौथी मंजिल से कूद गया। खून से सने पत्रकार को तुरंत भर्ती किया जहां उनकी तुरंत मौत हो गई। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस के पास इस मामले की जांच चल रही है। पत्रकार को 24 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।


पटवारी से रिश्वत लेते एएसआई व आरक्षक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा *

11-Jul-2020

बलौदाबाजार (शोर सन्देश) राजधानी में एक एएसआई के रिश्वत लेते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक एएसआई और एक आरक्षक को मिलाकर तीन लोगों को 50000 की रिश्वत लेते बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई विनोद वर्मा पहले एसीबी में तैनात रह चुका है। जो वर्तमान में सिविल लाइन थाने में पदस्थ है। विनोद वर्मा ने एसीबी आरक्षक गजानंद वर्मा और वकील अनिल शर्मा के साथ मिलकर रिसाद पटवारी से 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। आरोपियों ने पटवारी को यह कहकर डराया था कि उनके खिलाफ एसीबी में शिकायत आई है और उनके घर पर छापा पड़ने वाला है।
आरोपियों ने छापा ना पढ़ने देने के लिए पटवारी से 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत पटवारी ने सिटी कोतवाली थाने में की। शुक्रवार को जब आरोपी पैसे लेने बलौदा बाजार पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।


जम्मू : सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया*

11-Jul-2020

रायपुर/जम्मू (शोर सन्देश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में नियंत्रण रेखा साथ सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. इस दौरान सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। मामला कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर के हंदवाड़ा का है, ये नॉर्थ कश्मीर का हिस्सा है। सेना के एक अधिकारी ने बयान में कहा कि अलर्ट सैनिकों ने आज सुबह ही एलओसी के नजदीक टुटमार गली इलाके में संदिग्ध हरकत देखी। इस दौरान सीमा पार करने की कोशिश के दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया है। इनके पास से 2 एके-47 और अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद से इलाके में ऑपरेशन जारी है।


कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ ये खुलासा *

11-Jul-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से गिरफ्तार हुआ और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारा कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट गयी है। खबरों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है की गैंगस्टर विकास दुबे को सीने में दो गोली और कमर में एक गोली लगी है वहीँ अत्यधिक खून बहने के कारण गैंस्टर की मौत हो गयी है।
हांलाकि पहले विउकस दुबे को चार गोली लगने की बात सामने आयी थी जिसमे से तीन गोली सीने में और एक गोली हाथ में लगने की बात कही गयी थी पर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तीन गोली लगने की बात उजागर हुई है।  बता दे कि बता दें कि मोस्ट वांटेड 5 लाख इनामी गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था और उत्तर प्रदेश लाते हुए शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे पर कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने के आरोप के साथ ही कई अन्य आरोप थे।


जिला चिकित्सालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों सहित मीडिया कर्मियों ने भी लगाएं पौधें*

11-Jul-2020

महासमुंद (शोर सन्देश) महासमुंद जिले में वृक्षारोपण अभियान को ध्यान में रखते हुए जिले में आज 11 जुलाई को द्वितीय चरण में करीब पौने दो लाख पौधे लगाए गए। इससे महासमुंद और हरा-भरा होगा। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण के दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.पी. वारे ने क्रमशः आंवला, नीम, अमरूद, कटहल, मुनगा, आम, मोहगनी, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के द्वितीय चरण में जिले में शनिवार को सीडबाल रोपण वन एवं वनोत्तर क्षेत्रों में फलदार वृक्ष एवं सब्जी बीज का छिड़काव तथा अन्य विभागों के माध्यम से वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। अन्य विभागों को वृक्षारोपण के लिए लगभग एक लाख 74 हजार पौधें, एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज एवं एक लाख नग सीडबाल की बुआई जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा लगभग आठ लाख पौधें का रोपण किया जाएगा। जिसमें अब तक पाॅॅच लाख पौधें रोपित किए जा चुके हैं। पौध रोपण का कार्य निरन्तर प्रगति पर हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण का कार्य जिले में वन विभाग, पंचायत विभाग सहित सभी विभागों के समन्वय से किया जा रहा हैं। हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैं कि पौधें को अपने बच्चों की तरह संवार कर रखें, जिससे पौधें बड़े होकर हम सभी लोगों के लिए काम आए। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी थानें एवं लाईन में पौध रोपण करने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। सभी के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौध रोपण किया जा रहा हैं। पुलिस जवानों द्वारा लगाएं गए पौधे सुरक्षित बड़े होते हैं, तो उन्हें आगामी समय में पुरष्कृत किया जाएगा। वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 20 जुलाई को हरेली तिहार के दिन पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें जिले के गोठान, चारागाह स्थलों में छायादार और फलदार पौधे रोपण किए जाएंगे। जिले में 74 विभिन्न प्रजातियों के पौधे वन विभाग की नर्सरी में तैयार कर लिए है। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग के नर्सरी में भी पौधे तैयार है। मनरेगा से पौधे तैयार कर निःशुल्क पौधा वितरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क पौधे बांटे जा रहे है, साथ ही महासमुन्द शहर में घर पहुँच सेवा के द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में महासमुंद वनमण्डल के नर्सरी में 74 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध है। नर्सरी में महुआ, ईमली, करंज, अर्जुन, नीम, शीशम, जामुन, बहेड़ा, मुनगा, शिशु सिरस, अमरूद, खम्हार, कुसुम, नीलगिरी, गुलमोहर, बेल, खैर, कटहल, कचनार, सीताफल इत्यादि प्रजातियों के पौधे हैं।
जिला चिकित्सालय में वृहद वृक्षारोपण के दौरान सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आर.के. परदल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील कुमार चंद्रवंशी, पशु चिकित्सक सेवाएं के उप संचालक डाॅ. डी.डी. झारिया, डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल सहित जिला स्तरीय एवं जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने पौध रोपण किया। जिले के सभी शासकीय विभागों द्वारा विभागीय परिसरों के रिक्त भूमि पर पौध रोपण किया गया। इनमें कृषि विभाग, आयुर्वेद विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग सहित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों, आम नागरिकों ने भी वृहद पैमानें पर पौध रोपण किया।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account