ब्रेकिंग न्यूज

व्यापार

रायपुर में बस अड्‌डे पर 3 यात्रियों के बैग से मिले 12.8 किलो सोने के जेवर, आयकर विभाग ने किया जब्त

19-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की आचार संहिता लागू है। इस कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार सुबह भाठागांव बस टर्मिनल में तीन यात्रियों की बैग से 8 करोड़ कीमत के 12.8 किलो सोने के जेवर बरामद किए गए।

तीनों यात्री जगदलपुर की बस से उतरकर ऑटो की ओर जा रहे थे। पुलिस ने आशंका के आधार पर उन्हें रोककर बैग खुलवाए। तीनों बैग जेवरों से भरे थे। इस पर तीनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर टीम ने जेवर अपने कब्जे में ले लिए हैं। सुबह इतनी मात्रा में जेवर मिलने से पुलिस और प्रशासनिक अमले में खासी हलचल मच गई। फिलहाल आयकर विभाग जीएसटी चोरी के एंगल से जांच कर रही है।

टिकरापारा टीआई मनोज साहू ने बताया कि उपचुनाव के कारण हम जांच कर रहे थे। सुबह पुलिस की टीम भाठागांव बस स्टैंड पर ​थी। इसी दौरान तीन यात्री लिंगराज नायक तेलीबांधा, हितेश तांड़ी बीएसयूपी कॉलोनी टिकरापारा और शुभम पात्रों बोरिया खुर्द पैदल जाते दिखे।

त्योहार के लिए आए थे जेवर

पुलिस ने बताया कि 8 करोड़ के जेवर सराफा कारोबारी सुनील पारख है। उनकी सदरबाजार में एएम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने त्योहारी सीजन के लिए मंगवाए हैं। उनके कर्मचारी जगदलपुर से इन्हें लेकर आए। इन जेवरों को आधा दर्जन दुकानों में पहुंचाना था। दावा किया जा रहा है कि उनके पास पूरे जेवर के बिल हैं। उन्होंने पुलिस के सामने बिल भी पेश किए। पर पूरी जांच के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
 

बाजार में अचानक गिरा सोने का भाव

26-Jul-2024
नई दिल्ली।    ( शोर संदेश )  देशभर में बजट जैसे ही पेश हुआ वैसे ही जहाँ किसी की चांदी, चांदी हुई तो कहीं किसी को भारी नुकसान भी हुआ. ऐसे में जब भी बजट पेश होने वाला होता है तो मिडिल क्लास को इसका बेसब्री से इंतजार होता है. ऐसे में इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने को लेकर जनता को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. 22 जुलाई को जहाँ सोना 72,000 के ऊपर था, वहीं आज यही सोना अड़सठ 1000 प्रति 10 ग्राम के नीचे आ चुका है. चलिए महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत पर बात करते हैं. दिल्ली में जहाँ 22 कैरेट गोल्ड ?64,150 हैं, वहीं 24 कैरेट गोल्ड का रेट 69,950 है. मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,000 है तो वही 24 कैरेट गोल्ड का रेट 69,820 है.  कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,000 है और 24 कैरेट कोल्ड का रेट 69,820 है. वहीं आखिर में चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,300 है तो वही 24 कैरेट गोल्ड 70,150 हैं.
 

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

06-Sep-2023

 मुंबई (शोर संदेश)। सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि सोमवार को भाव तेजी के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव अब 59,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,000 रुपये से नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

चांदी की चमक फीकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 166 रुपये की गिरावट के साथ 74,355 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 268 रुपये की गिरावट के साथ 74,253 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,355 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,157 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 46 रुपये की गिरावट के साथ 59,347 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 20 रुपये की गिरावट के साथ 59,373 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,385 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,336 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 1966.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1967.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1962.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.56 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.56 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।


त्वचा और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी : शहनाज़ हुसैन

31-Aug-2023

जब बात आए खूबसूरत और चमकदार त्वचा की,  तो मुल्तानी मिट्टी  से बेहतर कोई घरेलू उपचार नहीं हो सकता। मुल्तानी मिट्टी अपने कई अनगिनत फायदों के कारण लंबे समय से स्किन केयर के लिए बड़े पैमाने पर प्रयोग की जाती  रही है। 

मुल्तानी मिट्टी चेहरे से ब्लैकहेड्स,  वाइटहेड्स और डेड स्किन को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर होने वाले बड़े रोम छिद्रों की परेशानी को दूर करने में मदद करती ।  ये चेहरे की गंदगी को भी साफ करने में मदद करती है,  साथ ही त्वचा की रंगत निखारने और त्वचा में कसावट लाने में मदद करती है।  अधिकतर लोगों के चेहरे की त्वचा ऑयली होती है और मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा से तेल को सोखने का काम करती है। 

 बाजार में आसानी से मिल जाने वाली मुल्तानी मिट्टी लगभग हर किसी ने लगाई होगी। सिर्फ घरों में ही नहीं  बल्कि ब्यूटी पार्लर में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि कई  सौन्दर्य  उत्पादों  में भी यह शामिल होती है।  मुल्तानी मिट्टी के फायदे न सिर्फ त्वचा के लिए   बल्कि बालों और स्वास्थ्य के लिए भी हैं।

 मुल्तानी मिट्टी मुख्य रूप से हाइड्रेटेड एल्यूमीनियम सिलिकेट्स का रूप हैं  जिसमें मैग्नीशियमए सोडियम और कैल्शियम जैसे धातु के अणु होते हैं। इसी के साथ इसमें सिलिका, आयरन  भरपूर मात्रा में पाया जाता है/राजस्थान में ये नैचरल मिट्टी आसानी से मिल जाती है।

मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है और गर्मियों के मौसम में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। मुल्तानी मिटटी ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती  है,  क्योंकि इसके अंदर ऑयल को निकालने की शक्ति होती है  जिससे त्वचा के अतिरिक्त ऑयल को कम करने में मदद मिलती है और कील मुहांसों  से छुटकारा मिलता है।

 यह चेहरे से अतिरिक्त सीबम स्राव को शुद्ध करने और से बाहर निकालने में मदद करती है  । त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी अप्लाई करने से काफी हद तक मुहांसों की समस्या ;पीठ के मुंहासे दूर करने के उपाय को  कम किया जा सकता है। कील  मुहांसों  से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से अप्लाई करें। 30  मिनट बाद चेहरा अच्छी तरह से पानी से धो लें। इसे  हफ्ते में  दो बार आजमाने से मुहांसों से राहत मिलती है।

ऑयली  त्वचा के लिए   मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर  पेस्ट बनाकर   इसे चेहरे पर लगाएं लेकिन  होंठों और आंखों के आस.पास के क्षेत्र को बचा कर रखें।

चेहर से फोड़े.फुंसी दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के  फेस पैक को बनाकर लगाएं।  एक कटोरी में भीगी हुई मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें शहद और हल्दी का पाउडर मिलाएं।  चेहरा धोकर इस फेस पैक को लगाएं और 30  मिनट बाद चेहरे को ताजे साफ़ पानी से धो डालें।

 .मुंहासों को जड़ से खत्म करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है। एक कटोरी लेकर उसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच नीम का पाउडर ; मिला लें।  मिक्स करने के लिए नींबू का रस डालें और थोड़ा पानी मिला लें/   कुछ देर इस पैक को लगाकर रखें और जब पैक सूख जाए तो चेहरा हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें/  त्वचा निखर जाएगी और पिंपल्स भी दूर होंगे।

अगर आपके  चेहरे पर कोई कील.मुंहासे होने के बाद उसके दाग.धब्बे रह गए  हैं। मुल्तानी मिट्टी उन दाग.धब्बों से भी आपको निजात दिला सकती है ।इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें और इसे कुछ दिनों पर ऐसे ही प्रयोग करने में आपको परिणाम साफ़ दिखने लगेगा। दाग धब्बों के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो चम्मच आलू रश का पेस्ट बना कर इस पेस्ट को दाग धब्बों पर लगाएं और इसे सूखने दें। जब यह प्रकृतिक तौर पर सुख जाये तो इसे गुनगुने पानी से धो धो डालिये / इसे हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।

स्किन को टोन और चमकदार बनती है मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी फेस की स्किन पर मौजूद पोर्स को बंद करती है और साथ ही टाइट भी करती है यानि कसती भी है,  इसके कारण स्किन की बनावट बेहतर होती है।  यह मिट्टी स्किन को टोन और चमकदार बनाने में भी मदद करती है।इससे स्किन चिकनी,  मुलायम और चमकदार हो जाती है। एक शीशे के बर्तन में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी , एक चम्मच टमाटर का रश , एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर को मिला पर पेस्ट बना लें और इसे मुंह और आँखों को छोड़ कर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें । यह पैक जब प्रकृतिक रूप में सुख जाये तो चेहरे को ताजे साफ़ पानी से धो डालिये /इसे आप हफ्ते में एक या दो बार लगा सकती हैं।                                                                                                                                                                                                अगर केमिकल युक्त शैंपू से बाल झड़ते हैं या फिर आप को किसी भी तरह का कोई भी शैंपू रास  नहीं करता तो आपको   मुल्तानी मिट्टी से सर धोना चाहिए। इसको इस्तेमाल करने से पहले एक रात पहले पानी में भिगो के रख दें/  इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।  इसमें आप खीरे का रस भी मिला सकते हैं।   इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 30  मिनट तक लगा रहने दें और बाद में बालों को साफ पानी से धो डालें।

अगर आपके बालों में रुसी की समस्या से जूझ रहे हैं  तो  2 चम्मच मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। अगले दिन इसका पानी अलग करके मेथी का पेस्ट तैयार करें और इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच दही और 1 नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना लें ।

इस पेस्ट को अच्छी तरह से अप्लाई करें और फिर बालों को पानी से अच्छी तरह से धो लें। बालों को अगले दिन शैम्पू करें और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ काफी हद तक कम हो जाती है। 

अगर आपकी स्किन सामान्य है यानि न ज्यादा ड्राई है और न ही ऑयली ; हैं तो, आप मुल्तानी मिट्टी को शहद  और दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर लगा सकतीं हैं।  इसे चेहरे पर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए लगाएं और इसे धो लें।

लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और  हर्बल क्वीन के रूप में लोक प्रिय है।  


*सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी भी चमकी*

06-May-2023

मुंबई (शोर संदेश)।मई का पहला हफ्ता सोने में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए भी बेहद रुलाने वाला रहा है क्योंकि इस हफ्ते सोने के भाव में 1000 रुपए तक बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को भी सराफा बाजार में सोने व चांदी के भाव में अच्छा खासा उछाल देखा गया है।  आज सराफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,650 रुपए व 24 कैरे 10 ग्राम सोने के भाव 61,580 रुपए तय की गयी हैं। सोना व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गयी हैं। प्रति किलो चांदी के दर में आज 900 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। आज चांदी प्रति किलो 83,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 82,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है। 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में आज 200 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल (शुक्रवार) शाम 58,450 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 58,650 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 61,370 रुपए के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 61,580 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 210 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं।


*वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कटौती*

01-May-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सोमवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 171.50 रुपये की कटौती की, जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1,856.50 रुपये होगी। गौरतलब है कि एक अप्रैल को, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 92 रुपये की कमी की गई थी, जबकि मार्च में उनकी दरों में 350.50 रुपये और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।


*ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कार, नीलामी में इतने हजार करोड़ रुपये में बिकी…*

20-May-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। 67 साल पुरानी एक मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) करोड़ों रुपये में बिकी। इस नीलामी ने फेरारी 250 GTO के नीलामी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिसे 70 मिलियन डॉलर (542 करोड़ रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। यूके बेस्ड वेबसाइट Hagerty के मुताबिक जर्मन कार मेकर कंपनी मर्सिडीज़ बेंज़ 300 एसएलआर (Mercedes-Benz 300 SLR) रेसिंग कार को 142 मिलियन डॉलर (11,000 करोड़ रुपये) में बिक्री के लिए नीलामी में उपलब्ध कराया गया है। अब यह रिकॉर्ड मर्सिडीज-बेंज 300 SLR उहलेनहॉट कूप के नाम हो गया है, जिसे 142 मिलियन डॉलर में बेचा गया है। 5 मई को हुई थी गुप्त नीलामी ब्रिटिश कार कलेक्टर साइमन किडसन ने एक अनजान कस्टमर की ओर से विनिंग बोली लगाई, जिसे गुप्त और असामान्य नीलामी कहा जा रहा है। रिकॉर्ड बिक्री 5 मई को जर्मनी के स्टटगार्ट में मर्सिडीज-बेंज संग्रहालय में एक गुप्त नीलामी के दौरान की गई थी। यह मर्सिडीज-बेंज के चेयरमैन ओला कैलेनियस ने पुष्टि की। यह मर्सिडीज-बेंज 300 SLR कूपे की केवल दो ही यूनिट बनाई थीं। कंपनी ने कार के इन दो हार्डटॉप वेरिएंट का उत्पादन 1955 में रेस छोड़ने के बाद किया था। इसमें 3.0-लीटर का इंजन हैं, जिनकी क्षमता 302 PS की है। इस रेसिंग कार को रेसिंग ट्रैक पर उतारा गया, ऐसी ही एक रेसिंग में 83 लोगों की मौत हो गई थी। साल 1954 में इस कार ने 12 रेसों में से 9 जीत कर रेस जीती हैं। साल 1955 ले मैन्स (Le Mans) रेस की दुर्घटना में कार से चालक पियरे लेवेघ और 83 दर्शकों की मौत हो गई थी।


*एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, ग्राहक को मिलेगा बम्पर डेटा, जानें डिटेल्स…*

24-Apr-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान पेश करती है। ग्राहक प्लान्स के बारे में जानकारी के लेने के बाद ही ऐसे प्लान को चुनता है, जो उसके लिए फायदेमंद हो। टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ महीने पहले ही ने अपने प्लान्स को कीमतों में बढ़ोतरी की है.ऐसे में ग्राहक परेशान हो गए है। प्रत्येक महीने ग्राहक को कम से कम 250 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ रहा है, जिसमें बेनिफिट्स भी काफी कम मिल रहे हैं।हम आपको आज एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत भी 20 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। एयरटेल के इस प्लान की शुरुआत 19 रुपये से शुरू होती है। ये प्लान उस समय अधिक यूज में आएगा जब आपका डेली डेटा लिमिट खत्म हो और आपको कुछ डेटा की जरूर हो। हालांकि, जियो के 4G डेटा वाउचर की कीमत इससे सस्ती है। एयरटेल कंपनी 19 रुपये वाले प्लान में ग्राहक को 1GB हाई-स्पीड डेटा दे रही है। इसकी वैलिडिटी 1 दिन की होती है. यदि आप आप 1GB डेटा एक दिन में नहीं खत्म करते हैं तो वो एक्सपायर हो जाएगा।


*गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने भारत से मांगी मदद…*

17-Apr-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार कोलंबो ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से पर्याप्त फंड मिलने तक नई दिल्ली से ब्रिजिंग फाइनेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। आईएमएफ से मदद मिलने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उनके श्रीलंकाई समकक्ष और उच्चायुक्त के साथ कई बैठकें होने के बाद आया है। सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका ने भारत से यह भी कहा है कि वह कोलंबो की लाइन ऑफ क्रेडिट के रूप में सहायता के लिए जापान जैसे मित्र देशों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे। इसके साथ ही उसने मदद उपलब्ध कराने के लिए भारत से बहुपक्षीय मंचों तक पहुंचने की अपील भी की है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण का रुख इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक है। उम्मीद है कि भारत सरकार आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका तक मदद पहुंचाने के लिए अन्य मित्र देशों से संपर्क करेगी। इसी बीच, श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी आने वाले सप्ताह में वॉशिंगटन में अपनी भारतीय समकक्ष सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं। भोजन, ईंधन, दवाइयों, मुद्रा अदला-बदली और एशियन क्लीयरिंग यूनियन में भुगतान के स्थगन के लिए भारत की ओर से श्रीलंका को 2.4 अरब डॉलर की मदद लाइन ऑफ क्रेडिट के रूप में उपलब्ध कराई जा चुकी है। हालांकि, जब तक श्रीलंका का आईएमएफ के साथ समझौता नहीं हो जाता है अर्थात अगले चार महीनों के लिए इस द्वीपीय देश को आयात के लिए कहीं बड़े वित्तीय समर्थन की जरूरत होगी। इसके अलावा कर्ज और बहुपक्षीय सहभागिता को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सलाहकार समूह की भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंद नागेश्वरन के साथ तकनीकी वार्ताएं भी आयोजित हो रही हैं। आईएमएफ के साथ श्रीलंका की वार्ता सोमवार से शुरू होगी। इसमें चार महीने लगने का अनुमान है, इसीलिए कोलंबो ने इस अवधि के लिए ब्रिजिंग फाइनेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।


भारत में लॉन्च हुई होंडा अफ्रीका ट्विन, जानें कीमत और फीचर…

19-Mar-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत में स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल का क्रेज युवाओं में काफी ज्यादा है, वहीं टू-व्हीलर मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक की अच्छी खासी हिस्सेदारी है। जिसको देखते हुए होंडा इंडिया ने 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च किया है। इस बाइक की शुरूआती कीमत 16,01,500 (एक्स-शोरूम) गुरुग्राम है। होंडा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने भारत में होंडा के एक्सक्लुज़िव बिगविंग टॉपलाईन शोरूमों में नई 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। नई मोटरसाइकल सीकेडी के माध्यम से भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बनाएगी।

वेरिएंट
2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स मॉडल 2 वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगा- ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी)- मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक कलर में और मैनुअल ट्रांसमिशन- पर्ल ग्लेयर व्हाईट ट्राई कलर स्कीम में आकर्षक स्ट्राइप्स के साथ उपलब्ध होगा।

 

डिज़ाइन और फीचर
एडवेंचर टूरर की ऑन/ऑफ रोड क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स को मास सेंट्रलाइज़ेशन के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो इसे स्टेबिलिटी और बेहतर हैण्डलिंग देता है, इसी तरह नैरो सेंट्रल एरिया और वाईड फ्रन्ट एक्शन को कंट्रोल करता है, जब राइडर पेग्स पर खड़े होकर बाईक का कंट्रोल करता है। टेलीस्कोपिक फ्रन्ट सस्पेंशन और प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन सर्वश्रेष्ठ अनुकूल कम्पोज़र देकर राइड को आरामदायक बनाते हैं,और इसे ऑन/ ऑफ रोड बाईक का सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाते हैं।

टेक्नालॉजी
‘कहीं भी जा सकने’ की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स आधुनिक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन्स से युक्त है, यह सिक्स-एक्सिस इनर्शियल मेज़रमेन्ट युनिट (आईएमयू), 2-चैनल एबीएस, एचएसटीसी (होण्डा सलेक्टेबल टोर्क कंट्रोल) और ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। एमटी और डीसीटी दोनों वेरिएन्ट्स में चार डिफॉल्ट राइडिंग मोड – टूर, अरबन, ग्रेवल और ऑफ-रोड शामिल है।

इंजन
इंजन की बात करें तो, यह मोटरसाइकिल अपनी लोंग-टूरिंग और ऑफ-रोड क्षमता का आगे बढ़ाते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स में 1082.96 सीसी लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक 8-वॉल्सव पैरेलल ट्विन इंजन, ओवरहैड कैमशाफ्ट (ओएचसी) टाईप वॉल्व सिस्टम से पावर्ड है जो 7500 आरपीएम की पॉवर और 103एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा 270 डिग्री ऑफसेट क्रैंकशाफ्ट शानदार टैक्शन और रिस्पॉन्सिव एक्सेलरेशन के साथ इंजन के परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account