
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोना वायरस महामारी के बीच पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मार्च के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में आगे तेजी को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इस बीच डॉलर में भी तेजी देखने को मिल रही है। यही कारण है कि अब सोने की मांग में कमी आई है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से आर्थिक रिकवरी का अनुमान कमजोर हो रहा है, खासकर यूरोप में।
00 आगे भी डॉलर में तेजी का अनुमान
पिछले सप्ताह सोने के दाम में 4.6 फीसदी की गिरावट आई है. जबकि चांदी भी 15 फीसदी तक लुढ़की है। जानकारों का मानना है कि डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बढ़ा है। अनुमान है कि अगले सप्ताह अन्य करंसी के मुकाबले डॉलर में बीते 6 महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।
दरअसल, सोने की कीमतों में तेजी से महंगाई को मात देने में मदद मिलती है। लेकिन उपभोक्ता मूल्यों में वृद्धि की वजह से अब सोने के भाव को झटका लग रहा है। अमेरिका के फेडरल रिज़र्व अधिकारियों का कहना है कि केवल केंद्रीय बैंक ही अकेले अर्थव्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर सकता है। कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होने से महंगाई का डर बढ़ गया है। लिहाजा इसका असर अब सोने के दाम पर भी पड़ रहा है।
00 घरेलू बाजार में भी लुढ़के दाम
घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 238 रुपये लुढ़कर 49,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी करीब 1 फीसदी लुढ़ककर 59,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। साप्ताहिक आधार पर देखें तो सोने के भाव में करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही। जबकि, चांदी करीब 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हुई है।

रायपुर. (शोर सन्देश). आईसीआईसीआई बैंक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के कोविड अस्पतालों के लिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में ये डिस्पेंसर सौंपे। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ भी इस दौरान मौजूद थे। प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में बैंक द्वारा ये ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बैंक द्वारा 500 लीटर सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है।
कोविड-19 के संभावित मरीजों से जांच के लिए सैंपल संकलित करने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रायगढ़ जिला प्रशासन को सैंपल कलेक्शन वैन भी दिया गया है। बार-बार पीपीई किट बदले बिना इस वैन से दो लैब तकनीशियनों द्वारा सुरक्षित तरीके से सैंपल संकलित किए जा सकते हैं। प्रदेश भर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के लिए भी बैंक द्वारा 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर और 250 लीटर सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कोविड-19 से लड़ाई में इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश )। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस रखने का चार्ज और एसएमएस चार्जेज अब बचत खाता वाले ग्राहकों से नहीं लेगा। बैंक ने अब ये शुल्क माफ कर दिया है। हमारे सहयोगी लाइव मिंट की खबर के मुताबिक SBI ने ट्वीट कर कहा है कि एसबीआई बचत खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब आपको एसएमएस सेवा और मासिक न्यूनतम राशि नहीं रखने पर भी शुल्क नहीं लेगा। एसबीआई के 44 करोड़ से अधिक बचत खाताधारकों ये सुविधा मिलेगी।

00 कीमत की नहीं किया खुलासा
नई दिल्ली/रायपुर (शोर सन्देश)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिंद्रा कंपनी अपनी नई महिंद्रा थार 2020 पेश की है। महिंद्रा की इस नई थार में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। बहुत से लोग इसके फीचर्स को लेकर उत्सुक थे। इसमें नए डिजाइन, मॉडर्न इंटीरियर और नया पेट्रोल का इंजन दिया गया है। इसमें पहले के मुकाबले अंदर कैबिन में ज्यादा स्पेस दिखाई पड़ता है। साथ ही इसके लुक को कंपनी ट्रडिशनल ही रखा है। भारतीय बाजार में इसके दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे. इसमें एक वेरिएंट एलएक्स तो दूसरा एएक्स होगा।
महिंद्रा ने पहली बार थार में पेट्रोल इंजन लेकर आई है। यह इंजन 2 लीटर का टब्रोचाजर्ड एमस्टालियन का होगा। इसमें 150 बीचपी की मैक्सिम पॉवर होगी और यह 320 एनएम की पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
इसके साथ ही थार के डीजल मॉडल में के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है। इसके डीजल इंजन में 130 बीएचपी की अधिकतम पॉवर क्षमता होगी. इसके साथ ही यह 300 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट कर सकेगा।
महिंद्रा ने अपनी नई जेनरेशन की थार कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। कंपनी के अनुसार इसकी कीमतों का खुलासा 2 अक्टूबर को किया जाएगा। इसकी कीमत के खुलासे के साथ ही 2 अक्टूबर से इसकी बुकिंग शुरू की जाएगी। अपनी इस नई जेनरेशन की थार में महिंद्रा ने 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर का विकल्प दिया है।

मुम्बई (शोर सन्देश)। आज बुधवार यानी 12 अगस्त 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 209 अंक की गिरावट के साथ 38198 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ 11264 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 843 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 460 शेयर तेजी के साथ और 302 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 81 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश)। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.63 अंक यानी 0.80 फीसदी ऊपर 38487.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.64 फीसदी यानी 72 अंकों की बढ़त के साथ 11342.15 के स्तर पर खुला। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, जी लिमिटेड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं श्रीसीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, ग्रासिम और भारती एयरटेल शेयर गिरावट पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर हुई। इनमें रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं। प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 189.26 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38371.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 52.10 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 11322.25 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 141.51 अंक ऊपर 38182.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.54 फीसदी ऊपर 60.65 अंकों की तेजी के साथ 11274.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश)। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 127.85 प्वाइंट की मजबूती के साथ 38,168.42 के स्तर पर खुला है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 56.2 प्वाइंट की मजबूती के साथ 11,270.25 के भाव पर खुला है। फिलहाल सेंसेक्स में करीब 250 प्वाइंट निफ्टी में करीब 78 प्वाइंट की तेजी देखने को मिल रही है। 00 बीते सत्र में 15.12 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स : शुक्रवार को सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले महज 15.12 अंकों की बढ़त के साथ 38,040.57 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 13.90 चढ़कर 11,214.05 पर बंद हुआ था. शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 74.38 अंकों की गिरावट के साथ 37,951.07 पर खुला था दिनभर के कारोबार के दौरान 37,787.38 तक फिसला, जबकि इसका ऊपरी स्तर 38,109.68 रहा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 13.50 अंकों की कमजोरी के साथ 11,186.65 पर खुला था 11,231.90 तक चढ़ा, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,142.05 रहा था।

नई दिल्ली (शोर सन्देश) । रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास नई मौद्रिक नीति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बता दें रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक चार अगस्त को शुरू हुई थी। आज समिति बैठक के नतीजों की घोषणा की जा रही है। आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 4 फीसद पर बरकरार रखा है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.35 पर स्थिर रखा है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि MPC ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकवरी शुरू हो गई है। महंगाई दर काबू में है। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी छमाही में ऊंची महंगाई का अनुमान है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल जून में वार्षिक महंगाई दर मार्च के 5.84 फीसद के मुकाबले बढ़कर 6.09 फीसद हो गई। यह RBI के मीडियम टर्म टारगेट से ज्यादा है। RBI का यह टारगेट 2-6 फीसदी है। रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के असर को सीमित करने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार सक्रियता से कदम उठा रहा है। तेजी से बदलती वृहद आर्थिक परिस्थिति तथा वृद्धि के बिगड़ते परिदृश्य के कारण रिजर्व बैंक की दर निर्धारण समिति को पहले मार्च में और फिर मई में समय से पहले ही बैठक करने की जरूरत पड़ी थी। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह कहा था, हमारा ध्यान पुनर्गठन पर है। वित्त मंत्रालय आरबीआई के इस बारे में बातचीत कर रहा है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक कर्ज लौटाने को लेकर दी गई मोहलत के संदर्भ में दिशानिर्देश जारी कर सकता है। इसकी अवधि 31 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। बैंक अधिकारी इसके दुरूपयोग की आशंका को लेकर इसकी मियाद बढ़ाये जाने का विरोध कर रहे हैं

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश)। पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में मजबूत उछाल के बाद आज भारत में सोने की कीमतें कम हुई हैं। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की बात करें, तो इसमें आज भी तेजी आई। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.18 फीसदी बढ़कर 65,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में, सोने में 1 फीसदी यानी 550 रुपये की वृद्धि हुई थी और सोमवार को 1,000 रुपये की। कल सोने के दाम ने इसके अलावा, पिछले सत्र में चांदी की कीमतें 67,560 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन बाद में इसका दाम 0.4 फीसदी कम हो गया।

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश)। भारत में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि लगातार जारी रही। एमसीएक्स पर अगस्त सोना वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 52,410 प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 2 फीसदी बढ़कर 67,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले सत्र में सोने में 2.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी, जो पहली बार 52,000 के स्तर को पार कर गया। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
वैश्विक बाजारों में सोने का भाव 1,975 डॉलर प्रति औंस हो गया. सोने का वायदा 2.3 फीसदी बढ़कर 2,000 डॉलर प्रति औंस हो गया। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सोने की कीमतें 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 52,000 रुपये हो गई, जबकि चांदी 61,210 रुपये प्रति किलोग्राम से 64,700 रुपये पर पहुंच गई।
नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 49,780 रुपये हो गई। मुंबई में यह दर 50,650 रुपये थी। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 54,300 रुपये थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,810 और 52010 प्रति 10 ग्राम था। पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50660 और 51660 प्रति 10 ग्राम थी।