ब्रेकिंग न्यूज

व्यापार

*पेट्रोल डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, रायपुर में पेट्रोल 90 के पार*

12-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। जहां एक ओर देश में कोरोना संक्रमण महामारी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इस संकट की घड़ी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक सप्ताह में बढ़ोतरी के साथ ही बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 32 पैसे तथा 36 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 90.50 रूपए तथा डीजल 89.50 रूपए प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां पेट्रोल 92.05 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 82.61 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।00 भोपाल में पेट्रोल 100 रुपये के पार भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 100.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल अब 92.05 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 82.61 रुपये प्रति लीटर है। महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 98.36 रुपये और डीजल की 89.75 रुपये है।भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिका में मांग बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने की वजह से दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं। कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं। 


*आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें आपके शहर में क्या है कीमत*

10-May-2021

 रायपुर (शोर संदेश )। पेट्रोल-डीजल के दामों में चुनाव ख़त्म होते ही वृद्धि शुरू हो गई है। आज यानी सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर से पेट्रोल व डीजल की नई कीमतों की घोषणा की गई है। आज डीजल की कीमत 31 से 35 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 23 से 26 पैसे तक बढ़ी है। राजधानी रायपुर में भी पेट्रोल में 41 पैसे तथा डीजल में52 पैसों की वृद्धि हुई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 90.08 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 88.99 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछली बाद 7 मई को डीजल में 33 पैसे तथा पेट्रोल में 26 पैसो की वृद्धि हुई थी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपये प्रति लीटर था। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये व डीजल की कीमत 88.82 रुपये प्रति लीटर थी। आज दिल्ली में पेट्रोल 91.53 तथा डीजल 82.06 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 97.86 तथा डीजल 89.17 रूपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 93.38 तथा डीजल 86.96 रूपए प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 91.66 व डीजल 84.90 रूपए प्रति लीटर है।


*सोने की कीमत में एक बार फिर बड़ा बदलाव, जानिए क्या है मौजूदा कीमत*

22-Apr-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कोरोना संकट के बीच सोना एक बार महंगा हो गया है। गुरुवार को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 50,810 रुपये तक पहुंच गई। जबकि पिछले सत्र में सोने की कीमत 50,520 रुपये थी। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत 68,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। नई दिल्ली में, 22 कैरेट सोने की कीमत 46,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह घटकर 45,060 रुपये हो गया। वेबसाइट के अनुसार मुंबई में यह दर 45,200 रुपये थी। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 49,160 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू आयात बढ़ने के कारण देश के चालू खाते के घाटे (सीएडी) पर सोने का आयात 2020-21 के दौरान 22.58 प्रतिशत बढ़कर 34.6 बिलियन डॉलर (लगभग 2.54 ट्रिलियन) हो गया। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में चांदी का आयात 71 प्रतिशत घटकर लगभग 791 मिलियन डॉलर रहा। 2019-20 के आंकड़ों के मुताबिक, पीली धातु का आयात 2019-20 में 8.23 ​​बिलियन डॉलर (लगभग 2 ट्रिलियन रुपये) रहा। सोने के आयात में वृद्धि के बावजूद, देश का व्यापार घाटा 2020-21 के दौरान 98.56 बिलियन डॉलर तक सीमित हो गया, जबकि 2019-20 में यह 161.3 बिलियन डॉलर था। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कॉलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। आगामी अक्षय तृतीया और शादी के मौसम के कारण सोने की मांग में और वृद्धि होगी जो सीएडी को बढ़ा सकती है। 


*सोना चांदी खरीदना हुआ सस्‍ता*

15-Apr-2021

नई दिल्‍ली (शोर सन्देश)। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कीमती धातुओं में आई गिरावट के कारण सोमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 57 रुपये गिरकर 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 46,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की भांति चांदी में भी गिरावट रही। चांदी का दाम 270 रुपये घटकर 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।


*के माधवन डिज्नी स्टार इंडिया के अध्यक्ष बने*

15-Apr-2021

 मुंबई (शोर सन्देश)। दि वॉल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया और स्टार इंडिया ने बुधवार को के माधवन को तत्काल प्रभाव से अपना अध्यक्ष नियुक्त किया। माधवन 2019 से भारत में स्टार और डिज्नी के कंट्री मैनेजर हैं और उसके टेलीविजन तथा स्टूडियो कारोबार की देखरेख कर रहे हैं। वॉल्ट डिज्नी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन की अध्यक्ष रेबेका कैंपबेल ने कहा कि माधवन नई भूमिका में डिज्नी, स्टार और हॉटस्टार व्यवसायों को संभालने के साथ ही समूह की रणनीति और वृद्धि के लिए जिम्मेदार होंगे। उनकी नई भूमिका में चैनल का वितरण, विज्ञापन बिक्री और स्थानीय कटेंट निर्माण शामिल है। कैंपबेल ने कहा, पिछले कई महीनों से मैं माधवन के साथ सीधे काम कर रही हूं और मैंने देखा है कि उन्होंने हमारे भारत के कारोबार को कैसे संभाला है, जो हमारी वैश्विक और क्षेत्रीय रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है। माधवन ने कहा कि वह वैश्विक और क्षेत्रीय पेशकश को बढ़ाने के साथ ही व्यापार को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


*फिर से सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल जानिए अपके शहर में क्या हैं कीमतें*

30-Mar-2021

 रायपुर (शोर सन्देश)। देश में चार दिन बाद एक बार फिर से पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ है। पेट्रोल की कीमतों में लगभग 22 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 23 पैसे की कटौती की गई। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमतों में करीब 21 पैसे की कटौती हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 89.06 रूपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार डीजल 24 पैसों की कटौती के बाद 87.62 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल की कीमतों में 23 पैसे की कटौती की गई। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। वहीं, डीजल के दाम गिरकर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कीमतों में कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये और डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं अगर कोलकाता में कीमतों की बात करें तो पेट्रोल के दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 83.75 रुपये हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये तो डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर हो गया।


*व्यापारी साथियों का उत्साह ही हमारी जीत का प्रमाण: अमर पारवानी*

05-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव के प्रचार अभियान के तहत आज जय व्यापार पैनल की टीम ने अभनपुर, चरामा, कांकेर व धमतरी का दौरा किया। पैनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी के नेतृत्व में आज प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन और सहित टीम ने आज व्यापारियों से भेंट करते हुए उनसे चुनाव में समर्थन मांगा। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने सभी प्रत्याशियों सहित जय व्यापार पैनल को समर्थन देने का ऐलान करते हुए टीम का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी ने इस दौरान सभी व्यापारी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे साथियों का उत्साह ही हमारी ताकत है और हम निश्चित रूप से चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। जय व्यापार पैनल के प्रदेश चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़ ने बताया कि चेम्बर का गत तीन वर्षों का कार्यकाल अब तक की सबसे खराब कार्यकाल रहा है। जिसमें व्यापारी हित से परे सभी प्रमुख पदाधिकारी अपने हित की लड़ाई के कारण आपस में लड़ते रहे। जिसका परिणाम यह रहा कि आज चेम्बर की साख पर बन आई है। हमारे वरिष्ठों ने इस प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन को पिछले 60 वर्षों से अपने खून पसीने से सींचा है। लेकिन निवर्तमान पदाधिकारी अब इस संस्था पर बोझ बन चुके हैं। अगर हम सभी व्यापारी साथी अब भी नहीं जागे तो चेम्बर के कंधों पर यह बोझ और बढ़ जाएगा।
नरेन्द्र दुग्गड ने बताया कि कोरोनाकाल जैसी भयावह स्थिति हो या जीएसटी प्रावधान या नोटबंदी के दौर की असमंजस स्थिति हो, अमर पारवानी और अजय भसीन अपनी टीम के साथ हमेशा व्यापारी हित के लिए खड़े रहे और उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया। अब हम सब व्यापारी साथियों की बारी कि वे इस चुनाव में सही कदम उठाते हुए यह संकल्प लें कि इस चुनाव में व्यापारी साथी जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों को दिया छाप में मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाये और चेम्बर में पिछले कई सालों से चल रही स्वयंभू पदाधिकारियों को मुंहतोड़ जवाब दे।
जय व्यापार पैनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी ने कहा कि हमारे व्यापारियों की ये आवाज छत्तीसगढ़ तक जानी चाहिए। व्यापारियों का उत्साह इस बात को साबित करती है कि सभी परिवर्तन चाहते हैं। काम करने वाले प्रत्याशी को चेंबर की कमान सौंपना चाहते हैं। वैसे ये कोई पॉलिटिकल चुनाव नहीं है। ये व्यापारिक संगठन का चुनाव है। आप उसे चुनिएगा जो 24 घंटे 365 दिन आपकी सेवा और मदद करने के लिए तत्पर रहे। कुछ लोग आर्टिफिशियल है जो रबर स्टैंप की तरह दूसरों के इशारों पर नाचकर काम करते हैं। जय व्यापार पैनल के साथियों ने कोरोनाकाल में 24 घंटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में जुटा रहा। हम बगैर स्वार्थ के चुनाव लड़ रहे हैं। हमें प्रदेशभर के व्यापारियों से चुनाव लड़ाया जा रहा है। व्यापारी सबसे प्रताड़ित वर्ग है, अब उस ट्रेंड को बदलने की जरूरत है। जीएसटी के समाधान के लिए हमने 140 से ज्यादा कैंप लगाकर 70 हजार व्यापारियों की मदद की। अब व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। ट्रेडर्स को एमएसएमई में लाया जाए। इस चुनाव में सभी मार्केट के व्यापारी, समाज के लोगों का शानदार समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अभनपुर से हरीश तारवानी,, संतोष अग्रवाल, राहुल राठी,, राजेश गांधी, नितेश सरावत, संतोष पारख,, सोभराज दावड़ा मनोहर, विनोद अग्रवाल, गुरमीत सचदेवा, दिनेश गिरिपुंजे, कचरू भट्टड़, और अन्य व्यापारीगण, कांकेर से दिलीप खटवानी, हाजी वली मोहम्मद, हरनेक सिंह औजला, राधाकृष्ण मोटवानी, दीपक शर्मा, प्रदीप जायसवाल, अनूप शर्मा, महिपाल मेहरा, मुकेश खटवानी, शैलेंद्र सिंह, विजय खटवानी, राजू लछनि, राजकुमार पंजाबी, हनीफ शेखानी, रउफ शेखानी, गफ्फार मेमन, बिलाल भाई, मोहम्मद आरिफ, इसके अलावा बड़ी संख्या में व्यापारीगण चारामा से जुगल किशोर खत्री, स्वपन बोस, महेंद्र भंसाली, मदन जैन, अजय पंजवानी, मनोहर राठौड़, बिहारी देवांगन, मोहित भारद्वाज, राजकुमार पंजवानी, सुमित जैन, ओमप्रकाश साहू, और बड़ी संख्या में व्यापारीगण धमतरी से महेश रोहरा, कैलाश कुकरेजा, नारायण बजाज, रामचंद वाधवानी, धनराज लुनिया, अर्जुनदास जेठवानी और बड़ी संख्या में व्यापारीगण आदि उपस्थित थें।


लघु कुटीर उद्योगों की स्थापना भी किया जाएं कलेक्टर*

06-Feb-2021

बालोद (शोर सन्देश) कलेक्टर महोबे ने कहा कि जिले में संचालित गौठानों में स्वसहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के लिए लघु, कुटीर उद्योगों की स्थापना किया जाए। गौठानों में साबुन, फिनायल, अगरबत्ती, टोमैटो कैचअप, आर्गेनिक राईस, फूड प्रोसेसिंग, फाइल पैड, दोना पत्तल, मसाला उद्योग आदि स्थापित किया जाए। कलेक्टर महोबे आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कृषि, उद्यान, पंचायत और ग्रामीण विकास नगरीय निकाय आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर मोहबे ने बताया कि इन उत्पादों को बाजार मुहैया कराए जाने के दृष्टिकोण से मार्केटिंग समिति का भी गठन किया गया है। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गॉव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी) की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि इस योजना में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अब तक खरीदे गए गोबर और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण विक्रय की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट फसलों के लिए बहुत उपयोगी है। वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता की जानकारी किसानों को दें। उन्होंने निर्माणाधीन वर्मी टंाकों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केंचुआ की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मछलीपालन और मुर्गीपालन हेतु स्वसहायता समूहों के सदस्यों के प्रशिक्षण की जानकारी ली। बैठक में उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पांडेे, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि उपस्थित थे।


लगातार दूसरे दिन भी तेल की कीमतों ने दिया झटका इतने बढ़े दाम*

07-Jan-2021

 रायपुर (शोर सन्देश) लगातार स्थिर रहने के बाद पिछले 2 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है। आज राजधानी रायपुर में 23 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 82.95 रू प्रतिलीटर चल रहा है। वहीं 29 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल की कीमत अब 80.66 रू प्रतिलीटर हो गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उंचे स्तर पर चला गया है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल भी 74.38 रुपये लीटर बिकने लगा है।
पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में 23 पैसे जबकि कोलकाता में 24 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और चेन्नई में 26 पैसे जबकि कोलकाता में 27 पैसे और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 84.20 रुपये, 85.68 रुपये, 90.83 रुपये और 86.96 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इससे पहले चार अक्टूबर 2018 को चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उंचे स्तर क्रमश: 84 रुपये, 85.80 रुपये, 91.34 रुपये और 87.33 रुपये प्रति लीटर तक चला गया था। डीजल की कीमतें गुरुवार को लगातार दूसरे दिन की वृद्धि के बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 74.38 रुपये, 77.97 रुपये, 81.07 रुपये और 79.72 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 54 डॉलर प्रति बैरल के उपर है जबकि अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई का भाव 51 डॉलर प्रति बैरल के उपर बना हुआ है।


आज का पंचांग : देखें कब से कब तक लाभ और शुभ काल है आज*

07-Jan-2021

राष्ट्रीय मिति पौष 17 शक संवत् 1942 पौष कृष्ण नवमी गुरुवार विक्रम संवत् 2077 सौर पौष मास प्रविष्टे 24, जमादि उल्लावल 22, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जनवरी सन् 2021 ई॰। सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु:
राहुकाल मध्याह्न 01 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। नवमी तिथि अर्धरात्रि 11 बजकर 18 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि आरंभ, चित्रा नक्षत्र सायं 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग रात 9 बजकर 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत धृति योग का आरंभ। वणिज करण अर्धरात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय दिल्ली 7 जनवरी : सुबह 07 बजकर 16 िनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 7 जनवरी : शाम 05 बजकर 40 मिनट पर।
00 आज का शुभ मुहूर्त विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से 02 बजकर 20 िनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 41 िनट से 11 बजकर 12 िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 25 से रात 12 बजकर 19 मिनट तक। दिन में 12 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 43 मिनट तक लाभ और दोपहर 1 बजकर 43 से 3 बजे तक अमृत चौघड़िया रहेगा।
00 आज का अशुभ मुहूर्तराहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 िनट से 3 बजे तक। गुलिक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 िनट तक। यमगंड सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 िनट तक।
00 आज का उपायविष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, केसर का तिलक लगाएं 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account