ब्रेकिंग न्यूज

व्यापार

*पंकज आडवाणी ने जीता 11वां राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब*

22-Dec-2021

 भोपाल (शोर संदेश)। देश के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब का बचाव करते हुए ध्रुव सितवाला को यहां नौ गेम के फाइनल में 5-2 से हराकर 11वीं बार चैम्पियन बनें। सितवाला के 64 और 42 के स्कोर के बाद आडवाणी ने 56 और 46 के स्कोर के साथ शुरुआती दो गेम के बाद स्कोर 1-1 कर दिया। सितवाला ने तीसरे गेम में 84 के स्कोर के साथ एक बार भी बढ़त कायम कर ली। वह चौथे गेम को 101 के स्कोर के साथ अपने नाम करने के करीब पहुंच गये थे लेकिन एक चूक ने आडवाणी को वापसी का मौका दिया जिन्होंने 127 का ब्रेक बनाया। शुरुआती चार गेम के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर था। आडवाणी ने इसके बाद लगातार दो गेम में 150 के एक समान के स्कोर के साथ अपनी बढ़त 4-2 कर ली।सितवाला ने हालांकि हार नहीं मानी और कौशल तथा धैर्य का शानदार प्रदर्शन करते हुए 134 का स्कोर किया। वह हालांकि इसके बाद लय जारी नहीं रख सके और आडवाणी को वापसी का मौका मिल गया। आडवाणी ने 148 के ब्रेक के साथ यह गेम और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 


खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम इतने अंक टूटे सेंसेक्स निफ्टी...

29-Nov-2021

मुंबई (शोर संदेश) बीते कारोबारी सप्ताह बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए बाजार में आज भी सुस्ती देखने को मिल रही है। कमजोर वैश्विक संकेतों और कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरियंट के डर से निवेशकों की धारणाएं कमजोर हुई हैं। सोमवार को बाजार हरे निशान पर खुला लेकिन खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया। फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 668 अंक की गिरावट के साथ 56,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं एनएसई का निफ्टी 248 अंक टूटकर 16,900 के स्तर से नीचे पहुंच चुका है।    गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए रूप के बढ़ते प्रकोप के बीच कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1687.94 अंक या 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 57,107.15 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 509.80 अंक या 2.91 फीसदी टूटकर 17026.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 


एयरटेल ने अपनी प्रीपेड प्लान्स में किया इजाफा

22-Nov-2021

मोबाइल रिचार्ज कराना अब फिर से महंगा होने वाला है। अब आपकी उन्ही पुरानी सेवा पाने के लिए पहले से 20-25 प्रतिशत ज्यादा पैसे देने होंगे। ऐसा इसलिए क्यूंकि भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों में बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दरों में 20 से 25 फीसदी का इजाफा किया है। नए प्लान्स 26 नवंबर से शुरू होने की बात कही गयी है। एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि “भारती एयरटेल ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि प्रति यूजर औसत राजस्व (एआरपीयू) 200 रुपये और अंततः 300 रुपये होना चाहिए, ताकि कंपनी को उचित रिटर्न मिल सके, वित्तीय रूप से यह एक स्वस्थ बिजनेस मॉडल की जरूरत है.”भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बीते अगस्त में ही अपने टैरिफ प्लान्स के रेट बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। तब उन्होंने कहा था, “दूरसंचार उद्योग के लिए टैरिफ वृद्धि ही एकमात्र रास्ता है। हमने सीमित तरीके से अपना काम किया है, अब धैर्य खत्म हो गया है। हम हर समय (दूसरों से) अलग नहीं हो सकते। ` कंपनी ने आगे कहा है कि उसके इस फैसले से एयरटेल टेलिकॉम के बुनियादी ढांचे में पर्याप्त निवेश हो सकेगा और कंपनी को 5जी स्पेक्ट्रम को रोल आउट करने में मदद मिलेगी।अब एयरटेल के 28 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 99 रुपये से शुरू होगी। यानी इस प्लान की कीमत 25 प्रतिशत बढ़ गई है। 28 दिनों तक 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले 149 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए अब ग्राहकों को 179 रुपये चुकाने होंगे. इस प्लान में 20 प्रतिशत कि बढ़ोतरी की गयी है।एयरटेल के पॉपुलर 598 रुपये प्लान जिसमे 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है और डेली यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है इस प्लान के लिए अब यूजर को 719 रुपये खर्च करने होंगे। डेटा टॉपअप और दूसरे प्लान्स के टैरिफ में भी 20% की बढ़ोतरी की गयी है।एयरटेल के टैरिफ ऐलान के बाद अब आगे अन्य टेलीकॉम कंपनी जैसे रीलायन्स जिओ , वोडाफो भी अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में इजाफा करने कर सकते है।


*धनतेरस पर गुलजार हुआ बाजार 7500 करोड़ के सोने चांदी का व्यापार*

03-Nov-2021

नई दिल्ली (शोर संदेश) पिछले दो सालों से मंदी की मार झेलने वाले सराफा व्यापारियों के चेहरे पर दिवाली त्यौहार की खरीदी को लेकर उनकी चिरपरिचित मुस्कान धनतेरस के दिन वापिस गई। राजधानी दिल्ली सहित देश भर के सराफा व्यापारियो ने सोने चांदी के गहनों एवं अन्य सामान का बेहद अच्छा व्यापार किया। धनतेरस पर देश भर में लगभग 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री हुई, जो लगभग 7.5 हजार करोड़ रुपये है। देश के अन्य राज्यों के अलावा दिल्ली में जहां लगभग 1000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ, तो वही महाराष्ट्र में लगभग 1500 करोड़, उत्तर प्रदेश में लगभग 600 करोड़, दक्षिण भारत में लगभग 2000 करोड़ का स्वर्ण आभूषणों का व्यापार हुआ। देश में पुरातन काल से सभी त्यौहारों में धनतेरस का अपना विशेष महत्व है। इस दिन देश भर में लोग सोने चांदी के बर्तन सिक्के या आभूषण खरीदते है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस तिथि तो धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम के जाना जाता है। सोना और चाँदी देश में निवेशकों की प्राचीन काल से ही पहली पसंद रहा है। भारतीय परिवार अपनी क्षमता अनुसार धनतेरस के दिन सोने-चाँदी में का सामान खरीदते हैं। वहीं बर्तन के भी खरीदने का रिवाज एक लम्बे समय से चला रहा है। एआइजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा ने कहा की इस वर्ष आर्थिक गतिविधियों में जोरदार उछाल और उपभोक्ता मांग में सुधार के बाद जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की सोने की मांग में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2021 की पहली छमाही में 700 टन सोना इम्पोर्ट हुआ है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अत्याधिक है। उन्होंने बताया की वर्तमान में दिवाली के त्यौहार तथा उसके बाद शुरू होने वाले शादियों के सीजन में ग्राहकों की मांग को देखते हुए देश भर में सराफा व्यापारियों ने सोने के आभूषणों एवं अन्य सामान की उपलब्धता की व्यापक तैयारी कर रखी है।
पंकज अरोरा ने बताया की गहनों के साथ ही सोने-चांदी के सिक्के, नोट, मूर्तियां और बर्तन की बड़ी बिक्री की संभावना है। कोराना काल के 19 माह बाद देश के ज्वेलरी के बाजार में पहली बार यह चमक देखी जा रही है। इससे देश भर का सराफा कारोबार उत्साहित हैं। अच्छी बात यह है कि खरीदार खुद के उपयोग के लिए ज्वेलरी और अन्य उत्पादों के साथ निवेशक के लिए बुलियन की ओर आकर्षित है। इस उत्साह का बड़ा कारण देश में कोरोना के मामलों का न्यूनतम स्तर पर आना तथा रिकार्ड मात्रा में कोवीडरोधी टीकाकरण का होना है।
कोरोना ने दो साल से देश भर में शादियों के आयोजन को भी काफी प्रभावित किया था। अब हालात सामान्य होने की ओर हैं तो नवंबर के मध्य से अगले वर्ष तक ज्यादा शादियों का बड़ा सीजन रहा है और शादी से सम्बंधित गोल्ड, ज्वेलरी एवं अन्य वस्तुओं की बिक्री भी बड़ी मात्रा में बढ़ने की सम्भावना है।
2019 में सोने का भाव रुपए 38923 प्रति 10 ग्राम और चाँदी का भाव रूपये 46491 प्रति किलो था जबकि वर्ष 2020 में नवंबर महीने में को सोने का भाव बढ़ कर रुपये 50520 प्रति 10 ग्राम हो गया और चांदी का भाव बढ़ कर रुपये 63044 प्रति किलो था जबकि आज धनतेरस के दिन सोने का भाव 49300 प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी का भाव 66300 प्रति किलोग्राम रहा श्री अरोरा ने आगे कहा कि भारत में विविध संस्कृतियों और त्योहारों का समावेश है जिसमे धनतेरस और दीपावली का विशेष महत्त्व है जिसमे प्रत्येक भारतीय परिवार अपनी हैसियत के अनुसार सोने-चाँदी में निवेश करता है यह निवेश बुलियन, सिक्के, गहने आदि के रूप में होता है। कोरोना महामारी की वजह से जहाँ वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में सोने के गहने की खपत देश मे 101.6 टन थी वही पिछले वर्ष दूसरी तिमाही में यह खपत 48 प्रतिशत गिरकर 52.8 टन रह गयी थी जबकि इस वर्ष की पहली छमाही में लगभग 700 टन का गोल्ड इम्पोर्ट इस बात को दर्शाता है की इस साल गोल्ड का व्यापार बहुत बेहतर होगा।


दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े तेल के दाम, जानें कीमत…

27-Oct-2021

रायपुर (शोर संदेश)। दो दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 50 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 54 पैसे बढ़े। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। 

राजधानी रायपुर में 50 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 105.70 तथा 54 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 104.50 प्रति लीटर चल रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.94 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.80 रुपये व डीजल की कीमत 104.75 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.78 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.83 रुपये लीटर है तो डीजल 100.92 रुपये लीटर है।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

बता दें कि छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। 


*आज फिर बढ़े तेल के दाम जानें मौजूदा कीमत*

20-Oct-2021

रायपुर (शोर संदेश) सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दो दिन राहत के बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 34 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। 
राजधानी रायपुर में 34 पैसे की बढ़त के बाद पेट्रोल 103.99 तथा 37 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 102.59 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.92 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.11 रुपये डीजल की कीमत 102.89 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.77 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.03 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.31 रुपये लीटर है तो डीजल 99.26 रुपये लीटर है।
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।


*पेट्रोल डीजल की कीमतें में बढ़ोतरी जारी राजधानी में इतनी हुई कीमत*

15-Oct-2021

रायपुर (शोर संदेश) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और ईंधन की कीमतों में एक बार फिर 23 से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ देश भर में इनके दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राजधानी रायपुर में पेट्रोल 102.98 तथा डीजल 101.47 रूपए प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.14 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.09 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
मुंबई में डीजल अब 101.78 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि दिल्ली में इसके लिए 93.87 रुपये देने पड़ रहे हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार दूसरा दिन है। इससे पहले 12 और 13 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, जबकि डीजल की दरें मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित एक दर्जन राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं।


*सस्ता हुआ सोना वायदा जानिए 10 ग्राम की मौजूदा कीमत*

25-Aug-2021

मुंबई (शोर संदेश) आज बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.55 फीसदी नीचे 47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.7 फीसदी गिरकर 63051 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8840 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना सपाट स्तर पर बंद हुआ था और चांदी में करीब एक फीसदी की तेजी आई थी।  वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

आज हाजिर सोने का दाम 0.4 फीसदी गिरकर 1,796.03 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स 0.16 फीसदी बढ़कर 93.052 पर कारोबार कर रहा था। चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 23.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 1005.97 डॉलर पर रहा।  दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार के 1,006.66 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,004.63 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है। डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 61 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है।


अंबिकापुर में संपन्न हुआ एक दिवसीय हेयर एवं मेकअप सेमिनार का आयोजन ______

30-Jul-2021

राकेश ठाकुर अंबिकापुर (शोर संदेश ) दिनांक 27 जुलाई 2021 को अंबिकापुर में एक दिवसीय हेयर एवं मेकअप सेमिनार का आयोजन स्थानीय आयोजन कर्ता श्रेया ब्यूटी पार्लर एवं उनकी टीम के सदस्यों के द्वारा किया गया, जिसमें  छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं मशहूर हेयर गुरु राज  श्रीवास एवं इंटरनेशनल  मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा दुबे ट्रेनिंग देने हेतु विशेष रूप से उपस्थित थे | प्रसिद्ध हेयर गुरु राज श्रीवास एवं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा दुबे द्वारा आज की नई टेक्निक एवं आधुनिक डिजाइनों द्वारा विभिन्न प्रकार के हेयर स्टाइल एवं मेकअप कार्यशाला की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें राजवाड़ा ब्राइडल लुक, इंडो वेस्टर्न लुक,  रिसेप्शन लुक, ब्राजीलियन लुक,  कॉकटेल पार्टी लुक,  एवं और भी अन्य विभिन्न प्रकार के फॉरेन एवं देशी  लूकों की हेयर कटिंग एवं मेकअप करने हेतु ट्रेनिंग दी जाती है | 

हेयर गुरु राज श्रीवास एवं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा दुबे के अंबिकापुर पहुंचते ही सर्वप्रथम अंबिकापुर के  सेलून व्यवसाय संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने हेयर गुरु एवं मेकअप आर्टिस्ट का भव्य स्वागत किया | आयोजन कर्ता श्रेया ब्यूटी पार्लर के  संचालक श्रेया गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्य सीता सिँह, सम्मपा  विश्वास,कश्म मेहता, ममता सिंह, पूजा तिर्की, ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया | इस आयोजन में सरगुजा जिले के ब्यूटी एवं सेलून  व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं इसमें भाग लेने वालों  को हेयर गुरु राज वास एवं अनुराधा दुबे के द्वारा विशेष ट्रेनिंग प्रदान किया गया| अंबिकापुर एवं सरगुजा जिले में इनके कार्यशाला एवं ट्रेनिंग को काफी लोगों ने सराहा एवं उनसे परामर्श एवं  ट्रेनिंग लेकर व्यवसाय को नई दिशा एवं आयाम देने के लिए अपने व्यवसाय को नई टेक्निक में परिवर्तन करने की बात कही |आयोजन कर्ता  श्रेया ब्यूटी पार्लर अंबिकापुर ने राज श्रीवास एवं अनुराधा दुबे को सरगुजा जिले में नए एवं कुशल नाई प्रदान करने के लिए एवं इस  व्यवसाय से जुड़े लोगों में अपने ट्रेनिंग एवं कार्यशाला के माध्यम से लोगों में उत्साह एवं नया जोश भरने के लिए इन दोनों का ह्रदय से  आभार व्यक्त किया | इस आयोजन में महिलाओं का विशेष उत्साह देखा गया | 


*पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर वृद्धि*

15-Jul-2021

रायपुर (शोर संदेश)। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 15 से 16 पैसे बढी है जबकि पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी है। राजधानी रायपुर में आज 27 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 99.52 तथा 10 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 97.18 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 101.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.54 रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। 
वहीं कोलकाता में कोलकाता में डीजल 93.02 और पेट्रोल 101.74 रूपए प्रति लीटर तथा चेन्नई में डीजल 94.39 रूपए तथा पेट्रोल 102.23 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account