
रायपुर (शोर संदेश)। देश की जनता पर तेल की कीमतों की मार जारी है। देश में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े गए। राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमशः 33 तथा 28 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद पेट्रोल 98.98 तथा डीजल 97.25 रूपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 39 पैसे तक और डीजल 32 पैसे तक महंगा हो गया।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर आज 100.81 रुपये और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 89.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 4 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 106.59 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 97.46 रुपये प्रति लीटर का हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल वहां 101.67 रुपये का और डीजल 94.39 रुपये का मिला। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 101.01 रुपये और डीजल 32 पैसे महँगा होकर 92.97 रुपये प्रति लीटर का बिका।
.jpg)
रायपुर (शोर सन्देश)। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि की। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमतों में 45 पैसे तथा डीजल में 22 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद पेट्रोल 98.58 तथा डीजल 96.91 रूपए प्रति लीटर पहुंच गया है।वहीं देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 39 पैसे तक और डीजल की 15 पैसे तक बढ़ा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर 100.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल की कीमत भी नौ पैसे बढ़कर 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई।पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 1.75 रुपये और डीजल की 46 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।मुंबई में पेट्रोल के दाम में 34 पैसे और डीजल के दाम में नौ पैसे की वृद्धि की गई। वहाँ अब पेट्रोल 106.59 रुपये और डीजल 97.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महँगा होकर 101.37 रुपये और डीजल नौ पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महँगा होकर 100.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़े और एक लीटर डीजल 92.65 रुपये प्रति लीटर का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। तेल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। रविवार को लगातार तीसरे दिन ईंधन की कीमतों में इजाफे से 9 राज्यों में तेल की कीमत 100 के आंकड़े को पार कर गई । राजधानी रायपुर में 33 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 97.57 रूपए तथा 19 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 96.63 रूपए प्रति लीटर हो गया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे महंगा जबकि डीजल 13 पैसे बढ़ गया। हाल के संशोधनों ने दिल्ली में पेट्रोल की दर 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 89.36 रुपए हैं । वहीं मुंबई में पेट्रोल 105.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 96.91 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।इसके अलावा ईंधन की कीमतों में इजाफे से दो अन्य राज्यों में भी ईंधन की कीमत 100 के आंकड़े को पार कर गई है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 100.30 रुपए जबकि डीजल 97.39 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों -राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, उड़ीसा, लद्दाख, बिहार, केरल, तमिलनाडु में ईंधन की कीमत 100 रुपए से अधिक है ।देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की कीमत राजस्थान और उड़ीसा के कुछ हिस्सों में 100 रुपए के पार पहुंच गई है।
4 मई के बाद से यह 35 वीं बढ़ोतरी थी, जब तेल कंपनियों ने 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों के अंतराल के बाद दरों में संशोधन किया था । तब से पेट्रोल की कीमत 9.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 8.57 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है।मुंबई: पेट्रोल की कीमतें - 105.58 रुपए प्रति लीटर; डीजल की कीमतें - 96.91 रुपए प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल की कीमतें - 99.45 रुपए प्रति लीटर; डीजल की कीमतें - 92.27 रुपए प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल की कीमतें - 100.44 रुपए प्रति लीटर; डीजल की कीमतें - 93.91रुपए प्रति लीटर।

रायपुर (शोर सन्देश)। देश भर में ईंधन की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। आम लोग पहले से ही घटती आय के बीच बढ़ती खाद्य कीमतों से जूझ रहे हैं। इस वृद्धि के साथ, पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को हिट करने के बहुत करीब पहुंच गई हैं। ऐतिहासिक उच्च कीमतों के दायरे का विस्तार करते हुए, पहले ही ईंधन की दरें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों कस्बों में 100 रुपये प्रति लीटर के निशान को पार कर चुका है। मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों (ओएमसीस) ने चार महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमत 25-30 पैसे प्रति लीटर के बीच बढ़ा दी।राजधानी रायपुर में आज 20 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 95.65 रूपए प्रति लीटर तथा 21 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 95.43 रूपए प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 97.50 रुपये प्रति लीटर डीजल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गया। मुंबई शहर में जहां 29 मई को पेट्रोल के दाम पहली बार 100 रुपये के पार चले गए, वहीं मंगलवार को पेट्रोल के दाम 103.63 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। डीजल के दाम भी शहर में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 95.72 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जो महानगरों में सबसे ज्यादा है। देश भर में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में मंगलवार को वृद्धि हुई लेकिन कई राज्यों में स्थानीय करों के स्तर के आधार पर इसकी खुदरा कीमतें अलग-अलग थीं।

रायपुर (शोर सन्देश)। एक दिन की स्थिरता के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी रायपुर में आज पेट्रोल 56 पैसे के बढ़त के बाद 94.88 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 59 पैसे की बढ़त के बाद 94.68 रूपए प्रति लीटर हो गया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 87.28 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 102.58 रुपये व डीजल की कीमत94.70 रुपये प्रति लीटर है। वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 25वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं। राजस्थान में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जबकि पेट्रोल के दामों का शतक लगाने वाले राज्यों में कर्नाटक भी शामिल हो गया। कर्नाटक देश का ऐसा सातवां राज्य है।मुंबई में डीजल 94.70 तथा पेट्रोल 102.58 प्रति लीटर, कोलकाता में डीजल 90.12 तथा पेट्रोल 96.34 रूपए प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल 91.92 तथा पेट्रोल 97.69 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को बैंकों को अगले साल से एटीएम के जरिये निर्धारित मुफ्त मासिक सीमा से अधिक बार नकदी निकालने या अन्य लेन-देन करने को लेकर शुल्क बढ़ाने की अनुमति दे दी है। बैंकों के एटीएम से तय मुफ्त सीमा से अधिक बार पैसा निकालने पर अगले साल से ज्यादा शुल्क देना होगा।इसके तहत बैंक ग्राहक एक जनवरी, 2021 से अगर मुफ्त निकासी या अन्य सुविधाओं की स्वीकार्य सीमा से ज्यादा बार लेन-देन करते हैं, तो उन्हें प्रति लेन-देन 21 रुपये देने होंगे जो अभी 20 रुपये है।आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, “बैंकों को दूसरे बैंकों के एटीएम में कार्ड के उपयोग के एवज में लगने वाले शुल्क (इंटरचेंज फी) की क्षतिपूर्ति और अन्य लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्हें प्रति लेने-देन ग्राहक शुल्क बढ़ाकर 21 रुपये करने की अनुमति दी गयी है। बढ़ा हुआ शुल्क एक जनवरी, 2022 से प्रभाव में आएगा।”हालांकि ग्राहक पहले की तरह अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेन-देन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेन-देन) के लिये पात्र होंगे। वे महानगर में अन्य बैंकों के एटीएम से तीन बार और छोटे शहरों में पांच बार मुफ्त लेन-देन कर सकेंगे। परिपत्र के अनुसार, साथ ही एक अगस्त, 2021 से प्रति वित्तीय लेन-देन ‘इंटरचेंज शुल्क’ 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये तथा गैर-वित्तीय लेन-देन के मामले में 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये करने की अनुमति दी गयी है।बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिये एटीएम लगाते हैं। साथ ही दूसरे बैंकों के ग्राहकों को भी इसके जरिये सेवाएं दी जाती हैं। निर्धारित सीमा से अधिक उपयोग के एवज में वे शुल्क लेते हैं जिसे इंटरचेंज फी कहते हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। देश में पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छु रहे है। एक दिन थमने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में आज 24 पैसे के बढ़त के बाद पेट्रोल 93.81 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। वहीं 26 पैसे की बढ़त के बाद डीजल 93.56 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 95.56 हो गई है, जो अबतक सबसे ज्यादा कीमत है। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 86.47 है. इस साल 4 मई के बाद अबतक 22वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है।
बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए का मिल रहा है। राजस्थान में देश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लगाता है। उसके बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है। मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था। मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.71 रुपए और डीजल 93.77 रुपए प्रति लीटर है।

00 लगातार दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
रायपुर (शोर सन्देश)। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल पर 26 तथा डीजल पर 30 पैसे की बढ़त हुई। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 93.04 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 92.70 रूपए प्रति लीटर हो गया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 95.31 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 27 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.22 रूपए प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल 101.52 रूपए और एक लीटर डीजल 93.58 रूपए का बिका।कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.28 रूपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.07 रूपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.71 रूपए और एक लीटर डीजल 90.92 रूपए का मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ा दिए। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 26 पैसे की बढ़त के बाद 93.04 रूपए प्रति लीटर तथा 30 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 92.70 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले दो दिनों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।वहीं देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई। गत 4 मई से अब तक 19 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.63 रुपये तथा डीजल 5.22 रुपये महंगा हो चुका है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 27-27 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.03 रुपये 101.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।डीजल दिल्ली में 29 पैसे और मुंबई में 31 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.30 रुपये और दिल्ली में 85.95 रुपये प्रति लीटर हो गई।कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.02 रुपये और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 88.80 रुपये प्रति लीटर पर रहा।चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 28 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.47 रुपये और एक लीटर डीजल 90.66 रुपये का मिला।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को देशभर में नई ऊंचाईयों पर पहुंच गये। सप्ताह के दौरान चौथी बार इन ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं। तेल कंपनियों की नई अधिसूचना के मुताबिक शुक्रवार को पेट्रोल का दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल का दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। इस वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 82.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। देश के कुछ राज्यों के शहरों में पहले ही पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुके हैं। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दाम इस स्तर के करीब पहुंच चुके हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 98.65 रुपये और डीजल का दाम 90.11 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। देश के विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम में वहां वैट की दर अलग होने और माल पहुंचने का भाड़ा के मुताबिक पेट्रोल, डीजल के दाम अलग अलग होते हैं। राजस्थान में पेट्रोल, डीजल पर सबसे ऊंची दर से मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाया जाता है, उसके बाद मध्य प्रदेश में यह सबसे ज्यादा है। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में पेट्रोल का दाम सबसे ज्यादा 103.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 95.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। पेट्रोल, डीजल के दाम में ताजा वृद्धि इस सप्ताह में चौथी है जबकि चार मई के बाद से आठवीं बार इनके दाम बढ़ाये गये हैं। हालांकि, पिछले महीने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान दाम स्थिर रहे। आठ बार की वृद्धि में पेट्रोल का दाम 1.95 रुपये और डीजल का दाम 2.22 रुपये लीटर बढ़ चुका है। पिछले साल मार्च में जब सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक बढ़ा दिया था उसके बाद से लेकर अब तक पेट्रोल का दाम 22.75 रुपये और डीजल का दाम 20.66 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है। इसमें बीच में आई गिरावट को भी गणना में शामिल किया गया है। केन्द्र और राज्य सरकारें दोनों कुल मिलाकर पेट्रोल के खुदरा दाम में 60 प्रतिशत और डीजल के दाम में 54 प्रतिशत तक कर के रूप में प्राप्त करती हैं। इसमें से पेट्रोल पर 32.90 रुपये और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क के रूप में केन्द्र द्वारा लगाया जाता है।