ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

Previous123456789...5051Next

बीजापुर में मानव अधिकारों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे आयोग के विशेष मॉनिटर, छात्राओं से किया संवाद

01-Nov-2026
बीजापुर।( शोर संदेश ) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर आर. हेमंत कुमार ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान जिले में संचालित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नैमेड स्थित हैचरी का निरीक्षण किया तथा कन्या शिक्षा परिसर पहुंचकर छात्राओं से सीधे संवाद किया। भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली तथा जनजातीय समुदाय से जुड़े हितों एवं अधिकारों की जमीनी स्थिति का अवलोकन करना रहा।
विशेष मॉनिटर हेमंत कुमार ने सर्वप्रथम नैमेड स्थित हैचरी का भ्रमण किया। यहां उन्होंने हैचरी में संचालित गतिविधियों, उत्पादन प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों एवं कार्य संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर हैचरी की कार्यप्रणाली तथा उसके संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। यहां छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, पढ़ाई-लिखाई की स्थिति, शिक्षकों द्वारा अध्यापन तथा विद्यालय के वातावरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से उनकी दैनिक दिनचर्या, अध्ययन के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा की।
छात्राओं से संवाद के दौरान विशेष मॉनिटर ने आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, छात्रावास की व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही छात्राओं से यह भी जाना कि उन्हें संस्थान में शिक्षा प्राप्त करने के दौरान किस प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं और उनकी कोई समस्या अथवा अतिरिक्त आवश्यकता तो नहीं है।
विशेष मॉनिटर ने छात्राओं की बातों एवं अनुभवों को गंभीरता से सुना। उन्होंने शिक्षा के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुरक्षित आवासीय व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को समझने पर विशेष जोर दिया गया।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर का यह भ्रमण विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के अधिकारों, शिक्षा के अवसरों तथा संस्थागत सुविधाओं की उपलब्धता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा। भ्रमण के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में संचालित संस्थानों की जमीनी व्यवस्थाओं को समझने तथा संबंधित विभागों से प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग देवेन्द्र पटले, तहसीलदार पंचराम सलामे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल कचांदुर में आयोजित हुआ ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

31-Oct-2026
बालोद।( शोर संदेश ) कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कचांदुर में ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के तहत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति सजग कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।
जागरूकता शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार से बचाव तथा बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की सारगर्भित जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित सेवाओं की जानकारी देते हुए ’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’ तथा ’महिला हेल्पलाइन नंबर 181’ के उपयोग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण या असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने पर तत्काल सहायता सेवाओं से संपर्क करने और अपने अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के जरिए सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में समाज की भूमिका पर बल दिया गया। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी देवेंद्र देशमुख, काउंसलर अशलेखा देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिन्हा, चाइल्डलाइन केस वर्कर कैलाश निषाद, आउटरीच वर्कर अखिलेश डहरे, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वाई. के. साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आईटीआई के विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दिया कौशल विकास और नवाचार का संदेश

31-Oct-2026
धमतरी: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पहुंचकर विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण, अध्ययन एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध मंण जानकारी ली। उन्होंने कोपा, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग सहित विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थियों से संवाद कर उनके द्वारा सीखे जा रहे तकनीकी कौशल और प्रशिक्षण के व्यावहारिक अनुभवों के बारे में जाना।
इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठक कर आधुनिक तकनीक, नवीन प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा रोजगार एवं कार्यक्षमता बढ़ाने में उपयोगी डिजिटल टूल्स की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज का दौर केवल किताबी पढ़ाई का नहीं, बल्कि ज्ञान के साथ हुनर और व्यावहारिक दक्षता का है। जिसके पास कौशल है, उसके लिए आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के अनेक अवसर हैं। दुनिया तेजी से बदल रही है, इसलिए समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना और लगातार कुछ नया सीखते रहना जरूरी है।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि करियर निर्माण के लिए यदि घर-परिवार से दूर जाकर भी बेहतर प्रशिक्षण, अनुभव और अवसर प्राप्त करने की जरूरत पड़े, तो इसके लिए तैयार रहना चाहिए। नए स्थानों पर जाने और नई चुनौतियों को स्वीकार करने से सीखने का दायरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आपका कौशल ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे निखारकर आप न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि अपने परिवार की बेहतर देखभाल और समाज के विकास में भी योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आगामी माह नवंबर के अंतिम सप्ताह में कुरूद में युवा फेस्टो आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी रुचि एवं विधा के अनुरूप इसमें पंजीयन कराएं और अपनी प्रतिभा एवं हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय एआई प्रशिक्षण आयोजित करने की जानकारी देते हुए इसमें अनिवार्य रूप से सहभागिता कर नई तकनीक सीखने की अपील की।
इस दौरान कलेक्टर मिश्रा एवं एसडीएम पीयूष तिवारी ने अपने विद्यार्थी जीवन, पढ़ाई के अनुभवों, चुनौतियों और करियर निर्माण के दौरान मिली सीख को भी साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 


सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 664 छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों की दी जानकारी

29-Oct-2026
रायपुर: बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बचपन बचाओ आंदोलन के तहत ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत मनेंद्रगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (ई. संवर्ग) एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम), शिक्षा के अधिकार तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में जीएमएफसी भूमिका ध्रुव ने विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों और बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा प्राप्त करने और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या शोषण की स्थिति में जागरूक रहना और उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करना आवश्यक है।
शिविर के दौरान शिक्षा के अधिकार, बाल संरक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी जैसे नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया गया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति या संबंधित प्राधिकरण से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
दोनों विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कुल 664 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अर्चना सहित विद्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षित बचपन, शिक्षा, सम्मान और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र (पीएलवी) अंजनी यादव की भी सहभागिता रही। ‘सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार’ संदेश के साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
















 

17 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष एवं छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने जगह-जगह लगाए जा रहे शिविर

24-Oct-2026
महासमुंद।( शोर संदेश ) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में अब विशेष अभियान के तहत 17 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने की कार्रवाई तेज गति से जारी है। महाविद्यालयों, मतदान केन्द्र एवं स्कूलों में जागरूकता अभियान के साथ बीएलओ द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर ऐसे पात्र मतदाताओं को फाॅर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। आज दिनांक तक जिले में 8 लाख 476 मतदाता है, जबकि अभियान के तहत अभी तक 5600 नए और छूटे हुए मतदाता जोड़े गए हैं।
इसी क्रम में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बम्हनी में अयोजित शिविर में नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 60 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीयन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा विशेष शिविर एवं पंजीयन के माध्यम से फाॅर्म-6 में नाम जोड़े जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 28 एवं 29 अक्टूबर को विशेष शिविर सभी मतदान केन्द्रों में लगाए जाएंगे। यहां पात्र नागरिक अपने नाम जुड़वा सकते हैं।

 


स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

24-Oct-2026
बालोद।( शोर संदेश ) कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाडा में ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत दो पालियों में विशेष जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार की रोकथाम तथा बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं से परिचित कराया गया। मिशन वात्सल्य के तहत संचालित सेवाओं की जानकारी देते हुए आपातकालीन ’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’ तथा मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सहायता सेवाओं व ’महिला हेल्पलाइन नंबर 181’ के उपयोग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुरक्षित परिस्थिति, समस्या या शोषण का सामना करने पर तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा महिलाओं व बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने में समाज की भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी उत्तम कुमार साहू, सामाजिक कार्यकर्ता  अनिल सिन्हा, परियोजना समन्वयक चाइल्ड लाइन वेद प्रकाश साहू, काउंसलर चाइल्ड लाइन पूर्णिमा साहू तथा जेंडर विशेषज्ञ (मिशन शक्ति) दिनेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 11.40 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वी. आर. ठाकुर, 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 200 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 12 से 02 बजे तक संचालित की गई, जिसमें प्राचार्य विनोदिनी यादव एवं समस्त स्टाफ एच. एल. साहू, वैशाली यादव, पी. के. साहू, सुरेश देशमुख, एल. एन. साहू, प्रतिभा ठाकुर, रचना शर्मा सहित 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 600 विद्यार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा प्रावधानों से सीधे अवगत कराया गया।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर पंचरक्षक अभियान, वॉकाथॉन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

17-Oct-2026
रायपुर: पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के एनेस्थीसियोलॉजी एवं पेन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जया ललवानी के मार्गदर्शन में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर जनजागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस आयोजन में विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. प्रतीक्षा अग्रवाल, डॉ. मंजुलता टंडन, डॉ. ए. शशांक, डॉ. अमृता जैन एवं डॉ. शाहिदा खातून ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को जीवनरक्षक कौशलों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित शल्य चिकित्सा में एनेस्थीसिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम की पहली कड़ी में प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक रायपुर रेलवे स्टेशन पर पंचरक्षक अभियान के अंतर्गत जीवनरक्षक कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की तकनीक का प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हैंड्स-ऑन अभ्यास में भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर देने की बुनियादी तकनीक सीखी। इस पहल का उद्देश्य आमजन को आपातकाल में त्वरित सहायता देने तथा बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए प्रेरित करना था।
इसके पश्चात पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से नगर घड़ी चौक तक जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित किया गया। इसमें आईएसए (ISA) स्टेट ब्रांच की अध्यक्ष डॉ. एस. दासगुप्ता, सचिव डॉ. जया ललवानी, आईएसए सिटी ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. विवेक गोयल एवं सचिव डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल सहित चिकित्सकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वॉकाथॉन के माध्यम से आमजन को बताया गया कि एनेस्थीसिया केवल ऑपरेशन के दौरान बेहोशी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज की सुरक्षा, दर्द नियंत्रण और सुरक्षित उपचार का एक अभिन्न अंग है।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में पंचरक्षक थीम के अंतर्गत स्नातक विद्यार्थियों की पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रदर्शनी की थीम "बिफोर ड्यूरिंग एंड बियोन्ड सर्जरी (Before, During and Beyond Surgery)" रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने शल्य चिकित्सा से पहले, ऑपरेशन के दौरान तथा ऑपरेशन के बाद मरीज की सुरक्षा में एनेस्थीसिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
पंचरक्षक अभियान के अंतर्गत पाँच प्रमुख जीवनरक्षक कौशलों को शामिल किया गया:-
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR/COLS): हृदय गति रुकने की स्थिति में जीवनरक्षक सहायता।
चोकिंग प्रबंधन (Heimlich Manoeuvre): गले में बाहरी वस्तु फँसने पर तत्काल सहायता।
बेहोशी प्रबंधन (Syncope Management): बेहोशी की स्थिति में उचित प्राथमिक सहायता।
आघात एवं रक्तस्राव नियंत्रण (Trauma & Bleeding Control): चोट लगने और रक्तस्राव होने पर त्वरित सहायता।
आपातकालीन सक्रियता एवं गोल्डन ऑवर प्रतिक्रिया (Emergency Activation & Golden Hour Response): आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय करना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना।
इन्हीं पाँच जीवनरक्षक कौशलों पर आधारित प्रतियोगिता में पाँच-पाँच स्नातक विद्यार्थियों के समूह बनाए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता, टीम भावना, त्वरित निर्णय क्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करना था।
इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी डीन डॉ. एस. बी. एस. नेताम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा मुंगुटवार, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडेय तथा सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह की उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया।
विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं को अस्पतालों से बाहर आमजन तक पहुँचाने तथा चिकित्सा विद्यार्थियों में सुरक्षित शल्य चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। रेलवे स्टेशन पर सीपीआर का लाइव प्रदर्शन, वॉकाथॉन और पंचरक्षक प्रतियोगिता ने जीवनरक्षक कौशल, मरीज की सुरक्षा और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश समाज तक पहुँचाया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही समय पर दी गई जीवनरक्षक सहायता किसी की जान बचा सकती है और सुरक्षित एनेस्थीसिया बेहतर शल्य चिकित्सा का आधार है।

महिला सुरक्षा, अधिकार और करियर के गुर सीख रहीं छात्राएं, ‘बिटिया @Work’ के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम

16-Oct-2026
रायपुर।( शोर संदेश ) बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और भविष्य के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से सूरजपुर में ‘बिटिया @Work’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा की छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, सूरजपुर का भ्रमण कराया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में हुए इस भ्रमण के दौरान छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर की संरचना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि संकटग्रस्त महिलाओं को केंद्र में एक ही स्थान पर किस प्रकार सहायता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही समाज में सेंटर की भूमिका और महिला सुरक्षा के लिए संचालित सेवाओं से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं सेवाओं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला कोष, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए।
छात्राओं को शासकीय सेवाओं में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, विभिन्न पदों की कार्यप्रकृति तथा समाज और राष्ट्र के विकास में प्रशासनिक संस्थाओं की भूमिका के बारे में भी बताया गया। उन्हें अपने भविष्य के लिए लक्ष्य तय करने, स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने और व्यावसायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
‘बिटिया @Work’ अभियान बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने के कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने की दिशा में सार्थक पहल है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं को महिला सुरक्षा और सहायता तंत्र की जानकारी मिलने के साथ ही करियर के विविध अवसरों को समझने का अवसर मिलता है।

 


बिटिया @ वर्क : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझकर संजोए बड़े सपने

13-Oct-2026
रायपुर। ( शोर संदेश )  बेटियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाकर उनके सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में जीपीएम जिले में एक प्रेरणादायक पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति हब की टीम द्वारा आज ‘बिटिया @ वर्क’ अभियान के तहत विद्यालयीन बालिकाओं को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बालिकाओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, शासकीय सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बालिकाओं को विभिन्न शासकीय विभागों की कार्यप्रणाली, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों तथा आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि शासन-प्रशासन किस प्रकार जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बालिकाओं को शासकीय कार्यालयों में होने वाले कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से परिचित कराते हुए भविष्य में इन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
भ्रमण के दौरान बालिकाओं को उच्च शिक्षा के महत्व, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा शासकीय सेवाओं में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के माध्यम से वे प्रशासनिक सेवाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकती हैं।
बालिकाओं को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप भविष्य की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बेटियां अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें।

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान के माध्यम से बालिकाओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। शासकीय कार्यालयों के भ्रमण से उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पहल के जरिए बालिकाओं में निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करने का संदेश दिया गया।
मिशन शक्ति हब की टीम द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने, अपने अधिकारों एवं अवसरों के प्रति जागरूक रहने तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें बताया गया कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां न केवल अपने परिवार की प्रगति में योगदान देती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अभियान के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि उनकी प्रतिभा और क्षमताओं के विकास के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है। उचित मार्गदर्शन, अवसर और निरंतर प्रयास से वे भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, वैज्ञानिक, उद्यमी और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की यह पहल बालिकाओं को शासकीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ ही उनके भीतर बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘बिटिया @ वर्क’ अभियान के जरिए बेटियों को यह प्रेरणा दी गई कि वे अपनी शिक्षा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के बल पर आत्मनिर्भर बनें तथा समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।


























 

 


सितंबर-अक्टूबर का चावल नहीं होगा लैप्स, दो माह का चावल जो नहीं ले पाए वे अब 15 अक्टूबर तक ले सकेंगे

04-Oct-2026
रायपुर। राज्य सरकार ने सितंबर-अक्टूबर का चावल एक माह में देने का फैसला लिया था। इसके लिए लोगों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन जो तय समय में राशन नहीं ले पाए हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे सभी लोग अब 15 अक्टूबर तक चावल ले सकेंगे। इसके लिए 1 अक्टूबर को ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है।
राशन दुकानदारों तक भी यह आदेश पहुंचा दिया गया है कि अब उन्हें दो माह का चावल 15 अक्टूबर तक देना है। कोर पीडीएस सिस्टम के तहत लोग शहर के किसी भी राशन दुकान से चावल ले सकते हैं। खाद्य संचालनालय की ओर से सभी खाद्य नियंत्रकों और खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में राशन दुकानों को नई समय-सीमा की जानकारी पहुंचा दें।
कोई भी दुकानदार लोगों को चावल देने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छूटे हुए लोगों को हर हाल में सितंबर और अक्टूबर का चावल देना ही होगा। दरअसल नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से तय समय में सभी राशन दुकानों में दो माह का चावल नहीं पहुंचाया जा सका था।
इसके बाद ही यह तय हो गया था कि लोगों को चावल लेने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। चावल आपूर्ति समय पर नहीं होने की वजह से नान के जिला प्रबंधक को भी हटा दिया गया है। अभी नए प्रबंधक त्रिनाथ रेड्डी काम संभाल रहे हैं।


Feedback/Enquiry



Log In Your Account