ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

UP BTC DELED परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

13-Aug-2019

 उत्तर प्रदेश बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (UP BTC) 2015 और 2013 परीक्षा के एडमिट कार्ड और प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) 2018 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी।

बीटीसी 2015 परीक्षा की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर उपलब्ध हैं।
 
उत्तर प्रदेश बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (UP BTC) 2015 और 2013 परीक्षा के एडमिट कार्ड और प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) 2018 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र के साथ बीटीसी 2015 की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है। बीटीसी द्वारा दूसरे सेमेस्टर के सभी कोर्स की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। 
 
आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने बीटीसी 2015 में बीटीसी परीक्षा दी थी। वे  आधिकारिक वेबसाइट यानी btcexam.in पर जाएं और अपनी परीक्षा की मार्कशीट को डाउनलोड करें। बीटीसी परीक्षा 1 नवंबर से 3 नवंबर तक आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा का परिणाम पिछले साल दिसंबर में जारी किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार कुल 74357 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और 68% उत्तीर्ण हुए थे।

UP BTC DELED Admit Card 2019 ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार दी गई संबंधित वेबसाइट btcexam.in पर जाएं।
चरण 2 : अब होम पेज पर दिए गए डीएलईडी 2019 सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3 : होम पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट करें।
चरण 4 : अपने एडमिट कार्ड को चेक करें।
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

Independence Day 2019: इन आठ मौकों पर गाया जाता है 'राष्ट्रगान'

13-Aug-2019

 15 अगस्त 1947 को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। हर भारतवासी के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी और साथ ही विश्व के नक्शे पर भारत को अलग पहचान भी मिली थी। ऐसे में देश के सम्मान के लिए वंदे मातरम और राष्ट्रगान जैसे- गीत रग-रग में देशभक्ति की भावना को कायम रखते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन-किन मौकों पर गाया जाता है राष्ट्रगान.. \\\\\\\'जन-गण-मन\\\\\\\'। आइए पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...अगली स्लाइड दे


इसरो को चाहिए आपके बनाए सैटेलाइट्स, जानें अब तक स्टूडेंट्स द्वारा तैयार कितने उपग्रह अंतरिक्ष में गए

13-Aug-2019

 

खास बातें

  • इसरो ने अपने कई मिशनों में देश के यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स द्वारा तैयार उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे
  • इसरो अध्यक्ष ने कहा है- देश के सभी छात्रों के लिए खुले हैं इसरो के दरवाजे
  • आपके द्वारा बनाया गया उपग्रह भी जा सकता है अंतरिक्ष में
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) के 50 साल पूरे हो रहे हैं। वर्ष 1969 में स्थापना के बाद से इसरो ने कई मिशन लॉन्च किए हैं। सैकड़ों उपग्रह (Satellite) अंतरिक्ष में भेजे हैं। इनमें ऐसे उपग्रह भी शामिल हैं जो हमारे देश के होनहार कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए।
 
क्या आप जानते हैं कि इसरो ने पहली बार कब भारत के किसी छात्र द्वारा बनाया उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा था? क्या आपको पता है कि अब तक ऐसे कितने उपग्रह इसरो द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं? क्या आप उन उपग्रहों के बारे में जानते हैं जिन्हें हमारे देश के होनहार छात्रों ने बनाया है? ये छात्र किस कॉलेज / विश्वविद्यालय से पढ़े हैं?

यहां आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।

अब ऑनलाइन काउंसलिंग से पाएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का सही मार्गदर्शन

13-Aug-2019

 

खास बातें

  • युवाओं के लिए अमर उजाला में ऑनलाइन लाइव काउंसलिंग हो रही आयोजित।
  • यह काउंसलिंग शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 को शाम 7 बजे से शुरू होगी।
  • जिसपर SSC, Bank, UPSC, Railway के विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • हमारे साथ जुड़ेंगे दो एक्सपर्ट : आर कुमार और करण चौधरी।

 
 

सरकारी नौकरी करना आज के युवाओं का पहला सपना बन गया है। जिसके लिए उम्मीदवार जी-तोड़ मेहनत करते हैं। लेकिन सफल वही होते हैं जो कड़ी मेहनत के साथ सही रणनीति से तैयारी करता है। आज-कल युवाओं की पहली पसंद एसएससी / बैंक / यूपीएससी / रेलवे आदि परीक्षाएं बन गई है, जिन क्षेत्रों में वे अपना करियर बनाना चाहते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हर साल देश भर से लाखों-करोड़ों अभ्यर्थी करते हैं। लेकिन सफलता कुछ को ही मिल पाती है। ऐसा नहीं है कि असफल होने वाले अभ्यर्थी मेहनत नहीं करते हैं। बस कहीं न कहीं उनके मार्गदर्शन में कमी होती है। 

 

इन उम्मीदवारों के लिए अमर उजाला एक ऑनलाइन लाइव काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। इस काउंसलिंग में हमारे एक्सपर्ट युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देंगे, जिससे न सिर्फ आपको तैयारी करने के लिए सही मार्ग दर्शन मिलेंगा। बल्कि उनसे जुड़े कुछ अनोखे टिप्स भी एक्सपर्ट द्वारा बताएं जाएंगे।

काउंसलिंग की तिथि और ऐसे हो सकते हैं आप शामिल : 

  • अमर उजाला द्वारा आयोजित यह काउंसलिंग शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 को शाम 7 बजे से शुरू होगी।
  • यह काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से लाइव होगी। जिसपर SSC, Bank, UPSC, Railway के विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • युवा अमर उजाला के यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर इस लाइव काउंसलिंग से जुड़ सकते हैं।


Feedback/Enquiry



Log In Your Account