ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

जिला शिक्षा अधिकारी ने नीरज पेंड्री स्कूल को भेज नोटिस, छात्रों को परीक्षा से किया जा रहा था वंचित*

21-Nov-2020

राजनांदगांव। शनिवार को 30 से 40 पालको के छात्र पालक संघ की शिकायत प्राप्त हुई की स्कूल प्रबंधन के द्वारा पालको को 23 तारीख से होने वाले परीक्षा की उत्तरपुस्तिका नही दी जा रही है। सभी पालक जिला कार्यालय पहुँचे। पालको के साथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष नजरुल खान के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रशांत ईलमकार, जिला महासचिव भावेश अग्रवाल और जिला पदाधिकारी नीरज पेंड्री स्कूल सभी पहुँचे वहाँ स्कूल प्रबंधन के समक्ष इन बातों को रखा गया परंतु स्कूल प्रबंधन ने किसी भी पालक को उत्तरपुस्तिका प्रदाय नही की गई प्रदेश अध्यक्ष नजरुल खान ने इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी। ततपश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल को नियम से चलना पड़ेगा और किसी भी छात्र को शिक्षा से वंचित नही किया जा सकता। इस मामले की गंभीरता को समझते हुये तत्काल इस स्कूल को कड़े शब्दों में आदेशित किया कि किसी भी छात्र को अगर किसी भी प्रकार से शिक्षा प्राप्त करने से वंचित किया गया और शिक्षा से वंचित किया तो वह स्कूल स्वयं जिम्मेदार होंगे। 


मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का किया वितरण*

20-Nov-2020

00 शिक्षा प्रोत्साहन योजना में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण 4 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में अंतरित की गई 8 करोड़ 53 लाख रूपए से अधिक राशि
00 मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार योजना में विद्यार्थियों को दी गई 75 लाख रूपए से अधिक प्रोत्साहन राशि
रायपुर (वीएनएस) मुख्यमंत्री ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन वितरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार योजना के तहत कुल 4 हजार मेधावी विद्यार्थियों के खाते में 8 करोड़ 53 लाख 2 हजार रूपए की राशि अंतरित की। उन्होंने इस अवसर पर सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, कोरिया, कवर्धा सहित विभिन्न वन मंडलों के लाभान्वित मेधावी छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें श्रीमती गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में वनवासी, आदिवासी सहित तेन्दूपत्ता तथा लघु वनोपजों के संग्राहकों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। तेन्दूपत्ता आदिवासी और वन आश्रित परिवारों की आय का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बेहतर आय दिलाने के लिए एक ओर हमने संग्रहण पारिश्रमिक दर 2500 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया। वहीं दूसरी ओर राज्य में 12 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाये गए है। कन्द्र सरकार ने जब इनकी बीमा योजना बंद कर दी तो हमने राज्य सरकार की ओर से शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम पर तेन्दूपत्ता संग्राहक समाजिक सुरक्षा योजना शुरू की। जिसमें बीमा प्रीमियम की राशि की छूट भी मिल गई और उन्हें शीघ्र दावा भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों का भविष्य संवारना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में उन्हें शिक्षा प्रोत्साहन राशि देकर लाभान्वित किया जा रहा है।  इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में वनवासियों को रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। साथ ही उनके हित में सामाजिक सुरक्षा योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना आदि अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम को संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों के खाते में 8 करोड़ 4 लाख 10 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। इस योजना में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 हजार रूपए तथा कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 25 हजार रूपए शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिया जाता है। इसी तरह मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2019-20 हेतु छात्र-छात्राओं के खाते में 75 लाख 4 हजार 500 रूपए की राशि अंतरित की गई। इस योजना में प्रत्येक प्राथमिक वनोपज समिति क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष कक्षा 8वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के तहत 2000 रूपए, कक्षा 10वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2500 रूपए तथा कक्षा 12वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3000 रूपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। यह पुरस्कार प्राथमिक वनोपज समिति क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्र तथा एक छात्रा को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर विधायक अनिता शर्मा, विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक संजय शुक्ला, प्रबंध संचालक एस.एस. बजाज, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरूण पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त करने के लिए तिथि निर्धारित*

19-Nov-2020

अम्बिकापुर (शोर सन्देश) जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक अवसर पूरक परीक्षा 2020 की गोपनीय सामग्री का वितरण मंडल पार्टी द्वारा 23 एवं 24 नवम्बर 2020 को प्रातः 10 बजे से शासकीय बहु..मा.विद्यालय अम्बिकापुर (मल्टीपरपस) में किया जायेगा। गोपनीय सामग्री लेने हेतु 23 नवम्बर 2020 को विकासखंड लखनपुर, उदयपुर, मैनपाट, सीतापुर, लुण्ड्रा एवं 24 नवम्बर 2020 को विकासखण्ड अम्बिकापुर बतौली निर्धारित परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य आवश्यक व्यवस्था (पेटी) के साथ उपस्थित होंगे। परीक्षा गोपनीय सामग्री बस से परिवहन द्वारा प्राचार्य के साथ 1 से 4 सशस्त्र बलों की सुरक्षा में निकटस्थ थाना चौकी में जमा करेंगे। 


जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर*

19-Nov-2020

नारायणपुर (शोर सन्देश) जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरना 22 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है, जो 15 दिसम्बर 2020 तक चलेगा। इच्छुक छात्र-छात्राओं के अभिभावक जो बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से अथवा स्वयं जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाईट डब्लयूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनवोदयडॉटजीओव्हीडाटइन में लॉगिन कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी के लिए नारायणपुर जिले के समीप गरांजी में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 


अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को*

28-Oct-2020

धमतरी (शोर सन्देश) रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में सत्र 2021-22 में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आगामी 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 नवंबर 2020 तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी..) की अधिकारिक वेबसाईट http://aissee.nta.nic.in से ही आॅनलाईन आवेदन फाॅर्म भर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय/अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया है कि सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नवमीं में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को सूचित करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य, सैनिक स्कूल अम्बिकापुर मेण्ड्राकला, जिला-सरगुजा के दूरभाष क्रमांक 07774-261609 एवं 77470-32999 पर काॅल किया जा सकता है अथवा वेबसाईट www.sainikschoolambikapur.org.in से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 


प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 5 नवंबर को*

28-Oct-2020

जशपुरनगर (शोर सन्देश) कलेक्टर कावरे के दिशा-निर्देश में जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 9वीं में प्रवेश केलिए परीक्षा का आयोजन 05 नवम्बर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में आयोजित किया जाएगा। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 2 नवम्बर से संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होने की स्थिति में परीक्षा केन्द्र में 01 घण्टा पूर्व प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु परीक्षार्थी को पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ और आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। परीक्षाथिर्यों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व हाथ साबुन से साफ करना या सेनेटाईज करना होगा। परीक्षा केन्द्र में विद्याथिर्यों को मास्क लगाना सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। 


5 से 8 नवम्बर के मध्य होगी सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019*

28-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 आगामी 5 से 8 नवम्बर तक दो पालियों में रायपुर के 36 परीक्षा केन्दों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था हेतु श्रीमती पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा रायपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। 


लोकवाणी में इस बार होगी बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय बात*

28-Oct-2020

00 29-30 अक्टूबर को फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग

बिलासपुर (शोर सन्देश) लोकवाणी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 12वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। 


ग्रामोद्योग बना स्वरोजगार का पर्याय मंत्री गुरु रूद्रकुमार*

28-Oct-2020

00 छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने 19 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा रोजगार से
रायपुर (शोर सन्देश) राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड स्वरोजगार का पर्याय बना है। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में एक ओर जहाँ विश्व की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। कोरोना संक्रमण जैसे संकट की घड़ी में भी छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग लोगों को रोजगार दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में अपनी सहभागिता निभाई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बीते दो सालों में 19 हजार 26 लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ग्रामोद्योग संचालक सुधाकर खलखो ने बताया कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत बीते पौने दो सालों में 1479 स्व-रोजगार इकाई स्थापित कर 11,832 लोगों को रोजगार दिया गया है। इसी अवधि में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 1069 इकाईयां स्थापित की गई जिसके जरिए 7194 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि कारीगर प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा अब तक 437 युवक-युवतियों को बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया है। श्री खलखो ने बताया कि खादी उत्पादन केंद्र द्वारा अब तक 7 करोड़ 84 हजार रुपए का खादी वस्त्रों का उत्पादन कर 1684 कत्तिन-बुनकरों को रोजगार दिया गया है। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़कर जहां ग्रामीणों को स्वरोजगार मिल रहा है वही उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। 


राज्य में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल*

06-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने राज्यों को स्कूल खोलने और बंद करने का अधिकार दिया है। केंद्र की दिशा निर्देश के अनुसार प्रदेश सरकार ने आज स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि सभी स्कूल प्रमुखों और अभिभावकों से सहमति लेने के बाद ही तय होगा कि स्कूल खोला जाए या नहीं। वहीं स्कूल खोलने के बाद भी ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेगी। ज्ञात हो कि कोरोना के बीच अनलॉक-5 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर के बाद स्कूल, कोचिंग संस्थान खोलने को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में राज्यों को अधिकार दिए हैं कि वे अपने स्तर पर चर्चा कर स्कूल को खुलने का आदेश दे सकते हैं। फिलहाल प्रदेश में अभी स्कूल बंद रहेंगे। 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account