
00 10 वीं के 4 व 12 वीं के 1 विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान
जशपुरनगर (शोर सन्देश। कलेक्टर ने अपने कक्ष में संकल्प शिक्षण संस्थान के प्रगति प्रतिवेदन के संबंध में बैठक लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने वर्ष 2019-20 में प्राप्त आबंटन, किए गए खर्चे की जानकारी, स्कूल के परीक्षा परिणाम के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 10 वीं, 12वीं के बच्चों को संकल्प संस्था में मार्गदर्शन देने के संबंध में विद्यार्थियों के पालकों से लिखित अनुमति लेकर ही संस्था बुलाए। यदि बच्चों के पालकों की लिखित अनुमति नहीं है तो उन्हें संस्था नहीं बुलाने कहा गया। मार्गदर्शन देने के दौरान कोरोना संक्रमण के सभी नियमों और मापदण्डों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही संकल्प संस्था परिसर में सायकल स्टैण्ड बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए है। संस्था के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रथम एजेंडा के रूप में संस्थान के वित्तिय वर्ष 2020-21 में हुए व्यय का विवरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान का गत वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम और प्रतियोगी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा था। जिसमें 4 बच्चे 10 वीं की प्रावीय सूची में और 1 विद्यार्थी 12 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रावीय सूची में स्थान प्राप्त किए थे। इसी प्रकार इस वर्ष जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा के आधार पर 8 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रौद्यौगिक संस्थान में प्रवेष पाने में सफल रहे हैं। समिति ने संकल्प शिक्षा संस्थान की गतवर्ष की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा स्टॉप क्वार्टर के लिए टॉयलेट निर्माण कराए जाने संबंध में निर्णय लिया गया। एजेंडा के अंतिम बिन्दु पर चर्चा पश्चात शिक्षा संस्थान के कोंचिग षिक्षकों का मानदेय 10 प्रतिशत् वृद्धि करने पर सहमति हुई। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर और आदिमजाति विभाग सहायक आयुक्त आकांक्षा त्रिपाठी थी।

अम्बिकापुर (शोर सन्देश)। कलेक्टर झा की अध्यक्षता में आज यहां शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में समस्त प्राचार्यों की बैठक दो पाली में की गई। प्रथम पाली में विकासखंड उदयपुर, मैनपाट, सीतापुर और बतौली तथा द्वितीय पाली में विकासखंड अम्बिकापुर, लखनपुर और लुण्ड्रा के प्राचार्यों की बैठक ली गई। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों से सभी विषयों के पाठ्यक्रम की अध्यापन की जानकारी ली तथा जिन विषयों के पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हुआ हैं, उन्हें जनवरी माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्यो को प्रेरित करते हुए कहा कि ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से समस्त बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराएं एवं इस सत्र में कोरोना काल के कठिन दौर में भी बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम लाएं। उन्होंने कहा कि सभी विषयों के पाठ्यक्रम पूर्ण होने के पश्चात तत्काल रिविजन का कार्य प्रारंभ करें और मॉडल टेस्ट पेपर तैयार कराकर बच्चों की परीक्षा लें। इस परीक्षा में जो भी बच्चें कमजोर स्तर पाए जाएं उन पर विशेष ध्यान देते हुए उनके अध्यापन कार्य में सहयोग करें साथ ही उनकी शंका का समाधान भी करें। बच्चों को पिछले सत्र के प्रश्न पत्रों का अभ्यास कराएं और जिन बच्चों के पास मोबाईल और डाटा की सुविधा न हो उन बच्चों को मोबाईल उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड में व्यक्ति विशेष द्वारा एंड्राइड मोबाईल नहीं किया जा रहा है, उसे एकत्रित बच्चों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से ऑनलाईन होमवर्क दें और अध्यापन से पहले प्रतिदिन उस होमवर्क के सम्बंध में बच्चों से ऑनलाईन चर्चा करें। जिस भी विद्यार्थी को शंका हो तो उसका तत्काल समाधान शिक्षक की ओर से किया जाएं। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन अपने शिक्षकों से वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से अध्यापन के संबंध में चर्चा करें और एक टीम बनाकर अध्यापन कार्य कराएं। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में कोविड़-19 को देखते हुए ऑनलाईन कक्षा के अतिरिक्त मोहल्ला क्लास और लाउडस्पीकर के माध्यम से कक्षाओं का संचालन जारी रखें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि वर्तमान सत्र में हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी शासकीय विद्यालयों की संख्या जिले में 161 है जिनमें हाई स्कूल 89 और हायर सेकेण्डरी स्कूलों की संख्या 72 है। सत्र 2020-21 में इन विद्यालयों की कुल दर्ज संख्या 37 हजार 556 इस सत्र में विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 1993 वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष हाई स्कूल परीक्षा का प्रतिशत 83.54 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा का प्रतिशत 78 रहा। वर्तमान सत्र में कक्षा 10वीं में 12 हजार 394 तथा 12वीं में 8 हजार 84 विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।

रायपुर (शोर सन्देश)। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा शिक्षक संवर्ग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी vyapam.choice.gov.in पर जारी किये गये थे। अभ्यर्थियों से शिक्षक पद हेतु संभाग/जिले की प्राथमिकता का क्रम आमंत्रित किये गये है। अभ्यर्थी http:www.eduportal.cg.nic.in पर आनलाईन प्राथमिकता भर सकते है। इसमें शिक्षक सभी विषयों के लिए 7 जनवरी तक, सहायक शिक्षक सभी विषयों के लिए 11 जनवरी तक तथा सहायक शिक्षक विज्ञान सभी विषयों के लिए 12 जनवरी तक प्राथमिकता क्रम भर सकते है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आनलाईन च्वाईस सेंटरों, कैफे, इन्टरनेट के माध्यम से प्राथमिकता क्रम भर सकते है। प्राथमिकता क्रम हेतु कोई भी समस्या होने पर अभ्यर्थियों के लिए संभाग के प्रत्येक जिले में सुविधा केन्द्रों का निर्माण किया गया है। रायपुर जिला के लिए ठा.प्यारे लाल शा.हिन्दु उ.मा.वि.रायपुर, धमतरी जिला के लिए शिवसिंह वर्मा शा.कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के लिए पं.च.शु.शा.बहु.उ.म.वि बलौदाबाजार, गरियाबंद जिले के लिए संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक - 88 और महासमुंद जिले के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को अभ्यर्थियों के लिए सुविधा केन्द्र बनाया गया है।

00 अब 31 तक कर सकते हैं आवेदन
सुकमा (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2020-2021 के लिए नियमित परीक्षार्थियों से परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं कक्षा 9 वीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है। कोविड-19 महामारी के कारण अधिकांश छात्र/छात्राएं अपने विद्यालय से बाहर या दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। जिसके कारण कुछ छात्र पूर्व में निर्धारित तिथि 15 दिसंबर 2020 तक परीक्षा आवेदन जमा नहीं कर सके हैं। छात्रों का हित देखते हुए छत्तीसगढ़ मांशिम द्वारा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने बताया कि सुकमा जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सभी नियमित छात्र/छात्राओं का आवेदन फार्म समय सीमा में भरवाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सुकमा जिला अन्तर्गत अध्ययनरत समस्त पात्र छात्र/छात्राएं अपने विद्यालय के प्राचार्य/परीक्षा प्रभारी से संपर्क कर बोर्ड परीक्षा हेतु आवेदन पत्र 31 दिसंबर 2020 तक भरना सुनिश्चित करें।

धमतरी (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएमओ और बीईओ से मुलाकात की। नगर पंचायत मगरलोड में पदस्थ शिक्षकों का आज पर्यन्त जून माह का वेतन जमा नहीं हुआ है। जिस संबंध में मगरलोड सीएमओ ने कहा कि आबंटन के लिए उच्च कार्यालय को लिखा गया है। जैसे ही बंटन आयेगा जून माह का वेतन जमा कर दिया जाएगा। इसी प्रकार अभी नवम्बर में संविलियन हुए शिक्षक साथियों के वेतन और विभिन्न समस्याओं को लेकर विकासखण्ड शिक्षाधिकारी एलआर बरिहा से मुलाकात की गई। जिस पर नवम्बर में संविलियन हुए शिक्षक साथियों के वेतन को लेकर बीईओ ने कहा कि बिल बन रहा है। नवम्बर व दिसम्बर दोनों माह का वेतन एक साथ जमा कर दिया जाएगा। सीपीएस पासबुक संधारण, अर्जित, मेडिकल अवकाश के संबंध में कहा कि पेंडिंग का निपटारा अतिशीघ्र कर दिया जाएगा। मुलाकात करने वालों में जिला उपाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष जयंत साहू, कार्यकारी अध्यक्ष आत्मा राम साहू, कोषाध्यक्ष बेदराम साहू, सचिव झुमुक लाल साहू, भोजपाल साहू, लवेश गुप्ता, दुष्यंत साहू, हरीशचंद्र निर्मलकर इत्यादि पदाधिकारी शामिल थे।

00 ऑनलाईन पंजीयन 15 दिसम्बर तक
बीजापुर (शोर सन्देश)। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत् कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए 22 अक्टूबर से ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभ कर दी गयी है। पंजीयन के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट नवोदय डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर 15 दिसम्बर तक अपलोड किया जा सकता है। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। पंजीयन के लिए पात्रता के तहत् अभ्यर्थी को निवास से संबंधित जिले के शासकीय अथवा मान्यताप्राप्त संस्था से 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी छात्र-छात्रा का जन्म 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के मध्य होना चाहिए। नवोदय विद्यालय में 75 प्रतिशत सीट ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को सीट शासन के नियमानुसार उपलब्ध करायी जाती है। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: आवासीय शैक्षणिक संस्था है, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा सहित रहने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है। संस्था में बेहतर शैक्षणिक परिवेश में शिक्षा प्रदान करने सहित बच्चों को खेलकूद, नेशनल केडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट-गाईड से जुडऩे का अवसर सुलभ कराया जाता है। वहीं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य के नवोदय विद्यालय में माइग्रेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

बीजापुर (शोर सन्देश)। आदिवासी विकास विभाग की ओर से जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, पॉलीटेक्नीक तथा आईटीआई में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए 30 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत् उक्त पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया वेबसाईट द्धह्लह्लश्च://द्वश्चह्यष्.द्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर लॉगिन कर पूरी की जा सकती है। जिसके तहत् छात्र-छात्राओं की ओर से नवीन और नवीनीकरण छात्रवृत्ति संबंधी ऑनलाईन आवेदन 30 दिसम्बर तक किया जाना अनिवार्य है। वहीं संस्थाओं की ओर से 15 जनवरी 2021 तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने सहित स्वीकृति आदेश लॉक करने संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पश्चात संस्थाओं की ओर से 30 जनवरी 2021 तक केवॉयसी जमा की जाएगी। उक्त निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकृत नहीं किये जाएंगे और ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त नियत तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर कोई छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो संबंधित संस्था प्रमुख स्वत: जिम्मेदार माने जाएंगे।

नारायणपुर, (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के सौजन्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा छात्र/छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति रूचि को बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विज्ञान पहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय, जोन स्तरीय और राज्य स्तरीय तीन स्तरों पर होगी। जिला स्तरीय परीक्षा का आायोजन 17 जनवरी 2021, जोन स्तरीय परीक्षा 7 मार्च 2021 तथा राज्य स्तरीय परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को होगी। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी परीक्षा के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते है। प्रतियोगिता में 10वीं तक के पाठ्यक्रम पर आधारित भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, एवं जीव विज्ञान के 25-25 अंक के कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न किये जायेगें। प्रतिभागी अपना आवेदन पत्र 14 दिसम्बर 2020 तक अपने विद्यालय में जमा कर सकते हैं। विद्यालय के प्रार्चाय जिले के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में 16 दिसम्बर तक जमा कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.scert.gov.in (डब्ल्यूडब्लयूडब्लयूडॉटएससीईआरटीडॉटजीओव्हीडॉटइन) से डाउनलोड कर सकते है।

बागबाहरा (शोर सन्देश)। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय में इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक शाखा बागबाहरा के सौजन्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में भैया कौशल पटेल कक्षा एकादश और बहन छाया साहू कक्षा द्वादश ने सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर देकर प्रथम स्थान को प्राप्त किया। साथ ही बहन लीना दीवान कक्षा द्वादश ने द्वितीय और भैया भूपेन्द्र महानंद कक्षा द्वादश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को राम पुरूषोत्तम और त्रिलोचन साहू ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इसके अलावा सुन्दर यादव और नीतू सिंह ने समस्त प्रतिभागी भैया-बहनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान शासन की जारी गाईडलाइन का पूर्णत: पालन किया गया। कार्यक्रम में राम पुरूषोत्तम ने इसाफ बैंक संबंधी जानकारी दी। कोविड के प्रति सजग रहने को कहा साथ ही त्रिलोचन साहू ने ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखते हुए निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में कक्षा एकादश-द्वादश के भैया-बहनों के साथ-साथ राम पुरूषोत्तम, त्रिलोचन साहू, सुन्दर यादव, नीतू सिंह, संजय यादव, खिलेश चंद्राकर, अजय कुमार यादव और विजय मण्डल उपस्थित रहेे।

00 सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए आॅनलाईन आवेदन 3 दिसम्बर तक
धमतरी (शोर सन्देश)। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में सत्र 2021-22 में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आगामी 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाईन आवेदन 03 दिसम्बर तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) की अधिकारिक वेबसाईट से ही आॅनलाईन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर थी। अभिभावकों को दस्तावेज अपलोड करने में हो रही परेशानी एवं अभ्यथिर्यों के अधिक से अधिक प्रतिभागिता को ध्यान में रख, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आॅनलाईन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि में वृद्धि कर अब 03 दिसम्बर किया गया है। ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल अंबिकापुर में इस वर्ष कक्षा छठवीं में बालिकाओं के प्रवेश का भी प्रावधान किया गया है।