ब्रेकिंग न्यूज

जनता

*गैस सिलेंडरों पर 2400 रुपये की मिलेगी सब्सिडी...*

25-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। सरकार ने देशवासियों को नवरात्रि का तोहफा देते हुए कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बहुत-सी महत्वपूर्ण घोषणाएं हुईं। बैठक में उज्ज्वला योजना को 1 साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है। भारत सरकार महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देती है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में कैबिनेट की बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब उज्जवला योजना के तहत साल में 12 गैस सिलेंडरों पर केंद्र सरकार 200 रुपये गैस सिलेंडर की सब्सिडी देगी. भारत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 9.59 करोड़ कनेक्शन बांटे गए हैं। इस योजना के द्वारा देश के बड़े हिस्से को कवर किया गया है. हालांकि सिलेंडर के बढ़ते दामों की वजह से देश के कई हिस्सों से नाकारात्मक खबरें भी मिल रही थी। लेकिन अब सरकार की कोशिश है कि वो महिलाओं को गैस पर ही खाना बनाने के लिए प्रोत्साहित करे और उन्हें सब्सिडी देकर गैस सिलेंडर के दामों को काम करे। अभी गैस सिलेंडर की कीमत 11 सौ रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रति गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी। ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने मई 2016 में गरीब परिवारों की महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए पीएमयूवाई की शुरुआत की थी। सरकार की इस योजना के तहत सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।


*जान जोखिम में डालकर जाना होगा इस बार डोंगरगढ़ माता के दर्शन के लिए*

21-Mar-2023

भिलाई (शोर संदेश)। इन दिनों फोरलेन में आवागमन भारी जोखिम भरा है। फ्लाईओव्हर निर्माण के कारण सुपेला चौक सहित कुम्हारी से लेकर सुपेला तक जहां जहां फ्लाईओव्हर  निर्माण हो रहा है। वहां एक ओर भारी धूल के के कारण जहां लोगों को सांस और चर्म रोग सहित कई प्रकार की बिमारियां उत्पन्न हो रही है वहीं फोरलेन में भारी बड़े बडे और छोटे छोटे गडढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका  बढ गई है। इसके अलावा जहां जहां बीच  बीच  में पचरी करण किया गया है उसके किराने छोटे वाहनों का चक्का पडते ही लहराते हुए लोग गिर रहे है। इसके कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और कई लोग जान अपनी गवां चुके है। इसी में आगामी 22 मार्च से चैत नवरात्रि प्रारंभ हो करा है, और जहां लोग डोंगरगढ माता के दर्शन के लिए वाहनों से जाते है वहीं कहीं उससे अधिक प्रतिदिन हजारों लोग पदयात्रा कर डोंगरगढ जाते है।


 

 

इस बार इन पदयात्रियों को डोंगरगढ जाने के लिए जान जोखिम में डालकर जाना होगा क्योंकि दर्शनार्थ डोंगरगढ़ का सफर पैदल तय करने वाले भ़क्त खतरों से खेलकर गुजरेंगे। फ्लाईओवर निर्माण वाले जगह पर से गुजरना पदयात्रियों के लिए खासा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सिमटी हुई सडक़ के चलते ऐसे स्थानों पर पदयात्रियों के साथ अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है।
इन पदयात्रियों को इस बार खतरों से खेलकर अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ेगी। इसके लिए फ्लाईओवर निर्माण के चलते सडक़ की स्थिति बेहद खराब होने को जिम्मेदार माना जा सकता है। जहां-जहां पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य हो रहा है, उसके दायरे की सडक़ न केवल जर्जर है बल्कि संकुचित होकर गली मोहल्ले की सडक़ जैसी हो गई है। ऐसे में पदयात्रियों को भारी वाहनों से बचते हुए डोंगरगढ़ का सफर तय करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ज्ञातव्य हो कि कुम्हारी से लेकर सुपेला तक चार स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके चलते फ्लाईओवर निर्माण के दायरे में आने वाली सडक़ काफी संकरी हो गई है। यातायात का दबाव बने रहने से इन स्थानों पर सडक़ काफी जर्जर हो चुकी है।
ऐसे जर्जर सडक़ से गुजरते समय वाहन चालकों के अनियंत्रित होने की संभावना बनी रहती है। इस दौरान पदयात्रियों के साथ अनहोनी होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। रायपुर की दिशा से डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों को कुम्हारी और डबरा पारा में बन रहे फ्लाईओवर को सुरक्षित पार करना आसान नहीं लग रहा है। फोरलेन सडक़ पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य चालू रहने से माता बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ का सफर पैदल तय करने वालों के लिए प्रशासन ने पिछले साल से इस नए रास्ते का निर्धारण किया है। इसके तहत रायपुर की ओर से आने वाले पदयात्रियों को खुर्सीपार गेट तिराहे से रेलवे क्रासिंग पार कर सेल के स्टाक यार्ड वाली सडक़ से मुर्गा चौक होते हुए सेन्ट्रल एवेन्यू से सेक्टर 9 चौकए तालपुरी ठंगडा बांध ओवरब्रिजए महाराजा चौक होकर पुलगांव चौक से शिवनाथ नदी पार करके अंजोर बायपास से राजनांदगांव की ओर जाना है।

बारिश से और बिगड़ी सडक़ की दशा

नवरात्रि शुरू होने के पहले दो दिन हो चुकी बारिश के चलते पहले से ही खराब सडक़ की स्थिति और बिगड़ गई है। बारिश का पानी जमा होने से छोटे गड्ढे बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। वहीं सडक़ के उखडऩे से फैली गिट्टी और बजरी से पदयात्रियों को खासा दर्द झेलना पड़ेगा। डबरा पारा से लेकर सुपेला के बीच कुछ स्थानों पर सडक़ किनारे नाली का निर्माण किया जा रहा है। कुछ जगहों पर नाली निर्माण अभी अधूरा है। ऐसे जगहों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। एक तरफ संकरी सडक़ और किनारे पर आधी अधूरी नाली होने से पदयात्रियों का सफर चुनौतीपूर्ण रहेगा।

खुर्सीपार गेट का रास्ता भी खतरनाक

नवरात्रि में माता बम्लेश्वरी का दर्शन करने पैदल जाने वाले भक्तों के लिए खुर्सीपार गेट का रास्ता आसान नहीं होगा। खुर्सीपार गेट से लेकर मुर्गा चौक की ओर बने सडक़ पर सेल के स्टाक यार्ड तक भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। शाम ढलने के साथ ही इस दायरे में ट्रेफिक व्यवस्था भगवान भरोसे हो जाती है। ऐसे में डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रश्नचिन्ह उभर आया है।


*आजादी का अमृत महोत्सव : कबीरधाम में बन रहे 76 अमृत सरोवर*

18-Mar-2023

कबीरधाम (शोर संदेश)। संरक्षण एवं जल संचय करते हुए भू-जल स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से आजादी के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 76 अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। शासन की प्राथमिकता वाली योजना में लगातार प्रगति कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा जिले में चल रहे अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। अमृत सरोवर के कार्य की प्रगति गुणवत्ता यूज़र ग्रुप निर्माण कार्य का सूचना पटल सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कबीरधाम जिले में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कुल 76 अमृत सरोवर(तालाबो) का निर्माण हो रहा है इसमे जीर्णोद्धार के कार्य 41 एवं 35 नवीन कार्य है। इन कार्यों के लिए 13 करोड़ 23 लाख एक हजार रुपए की स्वीकृति नरेगा योजना से किया गया है। कार्य अभिसरण के अंतर्गत स्वीकृत है तथा इसमें अन्य मद से भी राशि दी गई है। अमृत सरोवर निर्माण से जिले में 2 लाख 34 हजार 895 मानव दिवस का रोजगार ग्रामीणों को मिल चुका है। इन कार्यों से लगे ग्रामीणों को 4 करोड़ 53 लाख रुपए का मजदूरी भुगतान उनके खाते में हो गया है। कलेक्टर महोबे ने सभी अमृत सरोवर का कार्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा है। अमृत सरोवर के कार्यों में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार देते हुए निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि देश के सभी जिलों में अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है तथा प्रत्येक जिलों में 75 अमृत सरोवर के निर्माण अथवा नवीनीकरण का लक्ष्य शासन द्वारा रखा गया है। इसी क्रम में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत मिशन अमृत सरोवर के तहत 01 जनवरी 2023 से 15 अगस्त 2023 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें ग्राम सभा का आयोजन, अमृत सरोवर के उपयोगकर्ता समूह की बैठक, महिला स्व सहायता समूह द्वारा डोर टू डोर अभियान और रैली, वृक्षारोपण अभियान, पंचायत भवन में दीवार लेखन बैनर पोस्टर आदि से जागरूकता कार्यक्रम सहित विविध आयोजन किए जा रहे है तथा इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निर्माणाधीन अमृत सरोवर में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भविष्य के लिए उसे आजीविका के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में अमृत सरोवर के रूप में विभिन्न तालाबों का नवीनीकरण एवं नए तालाबों का निर्माण हो रहा है। इन कार्यों से ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार मिलेगा साथ ही अमृत सरोवरों से आजीविका के नए रास्ते खुले है। जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन कार्यों में पंजीकृत मजदूरों को नियोजित कर कार्य संपादित किया जा रहा है। अमृत सरोवर का निर्माण हो जाने के उपरांत यूजर ग्रुप बनाते हुए आजीविका के गतिविधियों को प्रारंभ करना है, जिससे स्थाई रोजगार का सृजन हो सके। निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत मजदूरों को समय-सीमा में मजदूरी भुगतान पूर्ण कराने के निर्देश मैदानी कर्मचारियों को दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी तकनीकी सहायकों को प्रतिदिन कार्यस्थल पर उपस्थित होकर कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 


*दुर्ग-भिलाई में जिन सड़कों पर हो रही अधिक दुर्घटनाएं, वहां होंगे तकनीकी सुधार*

17-Mar-2023

दुर्ग (शोर संदेश)।  कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को दुर्ग-भिलाई की उन सड़कों का निरीक्षण किया जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने ऐसे स्पाट्स में तकनीकी रूप से सुधार करने के लिए कहा, साथ ही ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए भी आवश्यक उपाय करने कहा। सबसे पहले वे इंदिरा मार्केट पहुंचे। उन्होंने वहां पार्किंग स्थल के लिए चिन्हांकित जगह देखे, साथ ही बाजार को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा ताकि ट्रैफिक का दबाव घटे।  धमधा नाका के किनारे सर्विस रोड के लिए एजेंसियों को कहा। कलेक्टर ने ऐसी सड़कों का निरीक्षण किया जहां अधिक संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं और इसके चलते जनहानि भी हुई है। ऐसी सड़कों के लिए शीघ्रता से तकनीकी दृष्टिकोण से उपाय करने उन्होंने अधिकारियों को कहा और इस पर शीघ्रता से अमल करने कहा। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम लक्ष्मण तिवारी, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, आरटीओ अनुभव शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोहका रोड में अंधे मोड़ व्यवस्थित करने कहा
कलेक्टर ने कोहका रोड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ब्लैक स्पाट देखा जहां अंधा मोड़ होने की वजह से अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कर्व बनाने के लिए कहा। साथ ही इस रोड पर जहां डिवाइडर की जरूरत है। वहां इसके निर्माण के लिए कहा। अवंतिबाई चौक में प्रतिमा शिफ्ट करने के लिए कहा गया। साथ ही मोड़ को भी व्यवस्थित करने के लिए कहा गया।

एनएच अधिकारियों को भी दिये निर्देश
एनएच में ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक करने के लिए उन्होंने कोसा नाला से लेकर नेहरू नगर चौक तक ट्रैफिक से संबंधित जोखिम वाले बिन्दुओं में आवश्यक तकनीकी सुधार करने कहा। कोसा नाला के पास एनएच की बिल्डिंग हटाई जाएगी ताकि सड़क चौड़ी हो सके। यहां पर सर्विस रोड भी प्रस्तावित है इससे ट्रैफिक की समस्या दूर होगी। एनएच अधिकारियों को उन्होंने डिवाइडर्स पर बोगनवेलिया, मौलश्री आदि पौधे लगाने कहा। वाय शेप ब्रिज पर भी उन्होंने ट्रैफिक संबंधित आवश्यक निर्देश दिये।

ब्लिकर्स लगाए जाएंगे, डिवाइडर्स बनेंगे और अतिक्रमण हटेगा
 कलेक्टर ने दुर्ग-भिलाई में प्रमुख चौक-चौराहे देखे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेडियम लगाने, झांड-झंखाड़ ठीक करने आदि निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री हैं उन्हें निरंतर हटाने की कार्रवाई करें। व्यू आबस्ट्रक्ट होने की वजह से जो दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे स्ट्रक्चर भी हटाने उन्होंने कहा ताकि मोड़ पर किसी तरह की दुर्घटनाओं में कमी की जा सके।

बैठक भी ली गई
कलेक्टर ने इस संबंध में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी ली। बैठक में ही तय किया गया था कि हर स्पाट जहां अधिक संख्या में दुर्घटना हुई है वहां प्रत्यक्ष निरीक्षण कर तकनीकी उपाय के संबंध में चर्चा वहीं पर की जाएगी।

 


*अलग अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, छः घायल*

09-Mar-2023

जांजगीर-चाम्पा (शोर संदेश)। जिले में होली के दिन भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों युवक बाइक से होली मनाने के लिए घर से निकले हुए थे। मगर रास्ते में दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आमनदुला निवासी रामकुमार केंवट (32), उजितराम बरेठ ( 30 ) और दुर्गेश साहू (28) गांव से होली मनाने के लिए निकले थे। वो अभी आमनदुला सकर्रा मुख्य मार्ग से जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा गया है। बताया गया कि तीनों काफी तेज रफ्तार में बाइक से जा रहे थे। उसी वक्त सामने से दूसरी बाइक आ गई और् दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामकुमार, उजितराम और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सामने वाली मोटर साइकिल में बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों को भी सूचना दी गई। खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। तीन युवक के शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते ही उनकी मौके पर जान चली गई। दूसरे हादसे में चार लोग घायल होली के दिन ही सक्ती जिले में एक और हादसा हुआ है। दूसरी घटना हसौद थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया की मंडी चौक के पास दो तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद ले जाया गया था। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

 

 


*भाईचारे के साथ मनाए होली, अपर कलेक्टर ने की अपील*

06-Mar-2023

बेमेतरा (शोर संदेश) कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा के निर्देश पर होली पर्व को गरिमामय एवं शांत वातावरण में मनाये जाने के संबंध में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी की अध्यक्षता में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टोरेट परिसर के दिशा-सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के दंगा-फसाद न हो, लड़ाई झगड़े ने हो इसका विशेष ध्यान रखें। अपर कलेक्टर ने जिलेवासियों से शांति एवं भाईचारे के साथ होली पर्व मनाए जाने की अपील किए हैं।  

होली के दौरान अमोरा घाट में नगर सेना के जवानों को आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैदी से तैयार रहने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस.आर.चुरेन्द्र को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं एम्बुलेंस को तैनात रखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के अधिकारी को भी कानून व्यवस्था बनाये रखने को कहा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुरुचि सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, सीएमओ बेमेतरा भूपेन्द्र उपाध्याय, नायब तहसीलदार नीलम पिस्दा, रोशन साहू सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित थे।

 

 


*आयुष्मान कार्ड बनाने तीन चरणों में चलाया जाएगा अभियान*

06-Mar-2023

नारायणपुर (शोर संदेश)आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। जिला नारायणपुर अन्तर्गत कुल 1 लाख 34 हजार 672 पात्र राशन कार्डधारी परिवारों में से केवल 66 हजार 527 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किया गया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 49.40 प्रतिशत है। जिन ग्रामों में अधिक परिवार कार्ड बनाने से वंचित है, उन ग्रामों में शिविर का आयोजन कर सभी हितग्राहियों (परिवार के सभी सदस्य का पृथक-पृथक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसके लिए 10 मार्च से कार्ययोजना अनुसार हितग्राहियों का कार्ड बनाये जाने हेतु शिविर आयोजन का प्रारंभ किया जा रहा है। इसके बाद द्वितीय एवं तृतीय चरण में अन्य ग्राम पंचायतों मे शिविर का आयोजन कर लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी। इसके लिए तीन दिवस पूर्व क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर क्षेत्र के छूटे हुए हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसन्त ने आवश्यक बैठक ली। इसमें उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि इस हेतु अपने अधीनस्थ समस्त मैदानी कर्मचारियों को संलग्न कार्ययोजना अनुसार शिविर के 3 दिन पहले क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने निर्देशित करना सुनिश्चित करें। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 10 मार्च से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ग्राम पंचायत खड़कागांव, खोडगांव, बिंजली, केरलापाल, माहका, ब्रेहबेड़ा, बाकुलवाही, बेलगांव, बड़े जम्हरी, कुकड़ाझोर, बोरण्ड, बागडोगरी, सुलेंगा (गुरिया), करलखा, भरण्डा, गरांजी, दुग्गाबंेंगाल, बोरपाल, एड़का, आमासरा, ताडोपाल, गढ़बेंगाल, देवगांव, खड़कागांव (ब) एवं बम्हनी शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी शिविर में नियत समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगें। शिविर अपरान्ह 2 बजे से प्रारंभ होगा। निर्बाध विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कार्यपालन सी.एस.पी.डी.सी.एल. जिला नारायणपुर की होगी। शिविर आयोजन की व्यवस्था एवं टीम हेतु टेबल कुर्सी, लाईट तथा प्रिन्टर की व्यवस्था सचिव करेंगे। ई-डिस्ट्रीक प्रबंधक, जिला नारायणपुर सभी शिविरों में सीएससी व्ही.एल.ई की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। आर.एच.ओ., सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तथा मितानिनों, सेल्समेन और बिहान समूह के महिलाओं के द्वारा हितग्राहियों को शिविर स्थल में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक द्वारा हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर, ओरछा एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड नारायणपुर, ओरछा उक्त शिविरों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ की कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सहयोग की अपील भी की है। 


*मुख्यमंत्री ने ज्वार से बना केक काटकर महिलाओं का किया उत्साहवर्धन*

04-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला मड़ई में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन किया। इस दौरान मिलेट कैफे में ज्वार का बना केक काटकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल को जिला सक्ती के नंदौरखुर्द के परमेश्वरी स्व-सहायता समूह ने जीका सिल्क की साड़ी और बिलासपुर जिले की प्रतिभा आरती महिला समूह द्वारा पगड़ी और जूट से बनी गणेश की मूर्ति भेंट की गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री को बाल जीवन ज्योति संस्था की मानसिक दिव्यांग बालिकाओं ने खुद से बनाया बुके भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर के मां भवानी स्व-सहायता समूह से भी चर्चा की। गौरतलब है कि महिला मड़ई में महिला समूहों द्वारा लगाए गए 54 स्टालों के माध्यम से लगभग 25 लाख रुपए की दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री की गई।


*महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा : भूपेश बघेल*

04-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा देने की पहल की जाएगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर सरगुजा, दुर्ग, कोरिया जिले की महिला संरक्षण अधिकारियों, 5 पर्यवेक्षकों और बिलासपुर, बालोद और नारायणपुर जिले में संचालित सखी वन स्टाॅप सेंटर को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष से 8 महिला समूहों और 3 महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों के लिए 2 लाख से लेकर 4 लाख रुपए तक के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने ऐसी योजनाएं शुरू की, जिससे महिलाओं के पास पैसा जाए और उनका आत्मविश्वास बढ़े। राज्य सरकार ने महिला समूहों का 13 करोड़ ऋण माफ किया। ऋण योजना में लोन की सीमा बढ़ाकर 4 लाख रुपए कर दिया है। महिलाएं आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लें। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार गोबर खरीद कर समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट बनवा रही। पहले इसकी आलोचना हुई लेकिन अब तक हमने 200 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी कर ली है। इसका आधा पैसा महिलाओं को जा रहा है। महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट भी बना रही है। इस प्राकृतिक पेंट से सरकारी कार्यालयों में पोताई कराने के निर्देश जारी कर दिया है। इसी प्रकार महिलाएं वमÊ खाद, गमला, सब्जी उत्पादन जैसी कई गतिविधियों से जुड़ी हैं। रीपा में महिला उद्यमियों को भी लघुकुटीर उद्योगों को प्रारम्भ करने जमीन, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण राशि को दोगुनी करते हुए उसकी सीमा 4 लाख रुपए तक बढ़ा दी गई है। सक्षम योजना में भी सीमा दोगुनी कर दी गई है। महिलाएं आगे बढ़े और योजनाओं का लाभ लें। राज्य सरकार महिलाओं के साथ है। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या मिश्रा ने बताया कि सखी वन स्टाॅप सेंटर के माध्यम से 13 हजार से अधिक महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया है और 4 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह कराया गया है। कौशल्या मातृत्व योजना के तहत 1171 महिलाओं और नोनी सुरक्षा योजना के तहत 72 हजार 375 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। अब तक 39 हजार से अधिक समूहों को 92 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। सक्षम योजना से भी 3176 महिलाओं को 20 करोड़ से अधिक के ऋण दिए गए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत महासमुन्द की अध्यक्ष ऊषा पटेल, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम बीरगांव के महापौर नंद देवांगन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष  पंकज शर्मा, राज्य महिला आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 


*वर्ल्ड हियरिंग डे : 3 से 10 मार्च तक मनाया जाएगा श्रवण सुरक्षा सप्ताह*

02-Mar-2023

सूरजपुर (शोर संदेश)। विश्व श्रवण दिवस पर सूरजपुर जिले में 3 से 10 मार्च तक श्रवण सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. के. त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा के मार्गदर्शन में श्रवण सुरक्षा सप्ताह में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में निःशुल्क श्रवण जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कान से संबंधित रोग का जांच व परामर्श ओ.पी.डी. नंबर 59 में होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये इस तरह के कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, तथा इन्होंने जिले के लोगों से अपील किया है कि जितने भी कर्ण रोग से पीड़ित मरीज हैं वे लोग कैम्प में आकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन एक कैंपेन आयोजित करके लोगों को बहरेपन की बढ़ रही समस्याओं के प्रति जागरूक करता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और निवारण के प्रति जागरूक करना है। इस दरम्यान लोगों को यह भी बताया जाता है कि लोग कैसे अपने कान की सुरक्षा और सेहत पर ध्यान देना चाहिए। विश्व श्रवण दिवस पर दुनिया के कोने-कोने में कई कैंपेन और प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग इन आयोजनों में उपस्थिति दर्ज करने के साथ इस गंभीर समस्या पर भी नजर रखें।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account