
बेमेतरा (शोर संदेश) कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन और स्वीप नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता अभियान (स्वीप) जिले भर में चलाया जा रहा है। आज नवागढ़ विकासखण्ड मुख्यालय में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व आम नागरिक, अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से वाकथन रैली का आयोजन किया गया, जो महाविद्यालय से शुरु होकर सरकारी बालक उच्चतर विद्यालय तक गई। रैली में लगभग 500 लोग शामिल हुए। इसी प्रकार सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से भी मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई जो शहर के चौक-चौराहों से गुजरते हुए बालक उच्चतर विद्यालय में खत्म हुई। इस विशेष आकर्षक रैली में 1000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में खड़े होकर विशाल ‘‘मोर वोट मोर चिन्हारी, वोट देना हे संगवारी’’ के साथ संकल्प चक्र की आकृति बनाई। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) उमाशंकर बंदे, तहसीलदार के.आर. वासनीक, बीईओ लोकनाथ बांधे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ टी.आर. चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थित थे।

रायपुर (शोर संदेश ) युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान युवा मुझे बताते है कि उन्हें कोडिंग आती है, एप बनाना आता है। हमारी पीढ़ी के लोगों को यह बात चकित कर सकती है, लेकिन आज की सच्चाई यही है। तकनीकी रूप से हम बहुत आगे बढ़ चुके है और इसका दायरा भी बढ़ रहा है। छोटे शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक युवा नई तकनीक के बारे में लगातार अपडेट रहते है और स्मार्टली सारे काम करते है। यह खुशी की बात है कि कोड-ए-थान के इस कार्यक्रम में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 6 बच्चों को सम्मानित किया गया है। शासकीय स्कूल के बारे में पहले ऐसी कल्पना करना कठिन था। मैं सम्मानित सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के निजी होटल में हिन्दुस्तान टाईम्स समूह द्वारा आयोजित ‘कोड-ए-थान‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद तथा स्वर्गीय डॉ. चन्दूलाल चन्द्राकर के घनश्याम दास बिड़ला के साथ अच्छे संबंध रहे है। यही कारण है कि बिड़ला समूह से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। हमारे प्रिय स्वर्गीय डॉ. चंदूलाल चंद्राकर ने हिन्दुस्तान टाईम्स अखबार में अपनी सेवाएं दी थी। इसी तरह स्वामी आत्मानन्द जी भी बिड़ला हाउस में प्रतिवर्ष उपनिषद पर व्याख्यान देने जाते थे। बघेल ने कहा कि कोड-ए-थान के माध्यम से युवाओं को नई तकनीक को जानने और समझने का अवसर मिला है। वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा के सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने से बड़ी से बड़ी उपलब्धि आसानी से हासिल होती है और यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज, प्रदेश व देश के लिए होती है। प्रदेश के युवाओं में असीम ऊर्जा है। केवल उसे सही दिशा देने की आवश्यकता है। मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार शिक्षा के मंदिर अर्थात स्कूलों के जीर्णाेद्धार के लिए अलग से 1100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। अंग्रेजी में शिक्षा के लिए 350 से अधिक स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल खोले गए है। मुख्यमंत्री ने तकनीक के अच्छे व बुरे प्रभावों के बारे में भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इसका सही उपयोग देश को आगे बढ़ने में मदद करेगा, लेकिन इसके दुष्प्रयोग से भयावह परिणाम हो सकते है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के युवाओं को केवल कक्षा 12वीं तक ही अंग्रेजी माध्यम में शिक्षित नहीं करना चाहते बल्कि उन्हें अंग्रेजी में उच्च शिक्षा देने के लिए 10 अंग्रेजी महाविद्यालय खोलने का भी निर्णय लिया है। सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के अस्तित्व में आने की पूरी कहानी बच्चों से साझा की।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के सवालों का दिए जवाब
कोड-ए-थान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और स्कूली छात्राओं के बीच संवाद हुआ और उन्होंने बच्चों के जिज्ञासाओं के जवाब भी दिए। स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र द्वारा शिक्षा और रोजगार को लेकर सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा और रोजगार साथ साथ चलते है, शिक्षा और रोजगार सबको मिलना चाहिए। लेकिन एक बात जरूरी है कि शिक्षा लेकर रोजगार की तरफ बढ़ने से आप अधिक बेहतर परिणाम दे सकते है। यदि पसन्द के फील्ड में आगे बढ़े तो सफलता की संभावना अधिक रहती है। गांधी जी मेधावी नहीं थे, लेकिन उन्होंने सही रास्ता चुना और उनको आज दुनिया जानती है। एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आईएएस बनने के लिए क्या करना होगा? जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि समय का पाबंद होने से सफलता मिलेगी। सभी कामांे को तय समय में करने पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। आईएएस बनना सरल है लेकिन आईएएस बनकर समाज और देश के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। आप मुख्यमंत्री कैसे बने? एक बच्चे के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लगातार आमजनों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते रहना और मुख्यधारा में रहकर उनका नेतृत्व करने से यह सफलता मिली है इसका कोई शॉर्टकट नहीं है।
.jpg)
रायपुर (शोर संदेश ) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना के लिए नवा रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की।

सूरजपुर (शोर संदेश)।कलेक्टर के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर. एस.सिंह के मार्गदर्शन में आंखों के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले भर में आवासीय स्कूल छात्रावासों, आश्रमों में संक्रमण की रोकथाम हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. तेरस कंवर एवं सहायक नोडल अधिकारी मुकेश राजवाड़े के द्वारा प्रतिदिन सभी ब्लाकों ब्लाकों से समन्वय कर इस स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए राज्य कार्यालय को रिपोर्टिंग की जा रही है। इसी कड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता, फार्मासिस्ट प्रियंका घोष, नेत्र सहायक अधिकारी ऋतुराज सिन्हा, मो. इमरान खान के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सावधानी और सतर्क रहने की जरूरत हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। सभी बच्चों का आई चेकअप किया गया।जिसमें 88 बच्चों को कंजेक्टिवाइटिस होना पाया गया। सभी बच्चों को ड्रॉप आवश्यक दवा वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों को जानकारी देते हुए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर सकता है। इस वजह से संक्रमित होने वाले बच्चे लगातार इसके चपेट में आ रहे है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए और लक्षण दिखाई पड़ते ही तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और अपने आप को आइसोलेट करें। बच्चे जब तक पूरी तरह से ठीक न हो जाएं तब तक स्कूल न जाएं। संक्रमित बच्चे और बड़े सभी काला चश्मा का प्रयोग करें। इसी तरह से जिले के समस्त विकासखंडों में खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा में आश्रम छात्रावासों में शिविर लगाकर बच्चों का परीक्षण कर त्वरित उपचार प्रदान किए जा रहे हैं। शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी, अमित चौरसिया, एसपी मिश्रा, ऋतुराज सिन्हा, इमरान खान, दीपक गुप्ता, श्यामलाल चौधरी, मेडिकल टीम एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रों के उपस्थिति में शिविर का सफल आयोजन कर संक्रमण के रोकथाम के समुचित उपाय किए जा रहे है।
.jpg)
राजनांदगांव (शोर संदेश)। कलेक्टर डोमन सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में सामाजिक सहभागिता के साथ अभिनव पहल की है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को सरपंचों एवं नगर निगम राजनांदगांव द्वारा जिले के 21 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघोला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 5 के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरातराई (म) के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2, ग्राम पार्रीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2, डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र तुमड़ीबोड़, छुरिया विकासखंड के ग्राम रतनभाट के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2, छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरवाही के आंगनबाड़ी केन्द्र गोटाटोला, जनकपुर, भाठापारा तथा इन्द्रानगर के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। राजनांदगांव शहर के बल्देवबाग वार्ड, गौरी नगर वार्ड, शास्त्री वार्ड, महात्मा बुद्ध वार्ड, मोतीपुर वार्ड, सेठी नगर वार्ड, गुरूघासीदास वार्ड, सर्किट हाऊस वार्ड, शिवनाथ वार्ड तथा जनता कॉलोनी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। कलेक्टर सिंह ने स्मार्ट टीवी प्रदान करने वाले सरपंचों एवं नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारियों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुनर्मूल्यांकन के नतीजे जारी कर दिए है। बोर्ड की ओर से जारी नतीजे के बाद 912 छात्र फेल से पास हुए है।रीवैल के बाद अब मेरिट लिस्ट में भी संसोधन होगा। पुरानी मेरिट सूची में नए छात्रों के नाम शामिल कर जल्द नई सूची जारी की जाएगी।माशिमं की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के जारी नतीजों के बाद रिजल्ट से नाखुश होने के बाद 10 हजार से ज्यादा पुनर्मूल्यांकन व पुर्नगणना के लिए आवेदन किए थे।
दसवीं में 547 और बाहरवीं में 365 छात्रों के परिणाम बदले गए
माशिमं ने अप्रैल महीने ही बोर्ड के नजीजे जारी किए थे। इसमें दसवीं में 75.05 प्रतिशत और बाहरवीं में 79.96 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। परिणाम आने के बाद परिणाम से नाखुश होने के बाद 10 हजार से ज्यादा पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के लिए आवेदन किए थे। पुनर्मूल्यांकन के तहत दोबारा मूल्यांकन होने पर दसवीं में 547 और बाहरवीं में 365 छात्रों के परिणाम बदल गए। पूरक और फेल की पात्रता वाले वे छात्र अब उत्तीर्ण घोषित किए गए है।
परीक्षा वर्ष 20222 में मूल्यांकन मेें लापरवाही करने वाले शिक्षकों के पर की गई थी कार्रवाई
बड़ी संख्या में फेल छात्रों के पास हो जाने के बाद अब मूल्यांकन पर भी सवाल उठ रहे हैं। माशिमं ने पिछले दिनों ही परीक्षा वर्ष 2022 में मूल्यांकन मेें लापरवाही करने वाले 100 से ज्यादा शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वहीं कुछ शिक्षकों को पुर्ण रूप से ब्लैक लिस्ट कर दिया। साथ ही कई शिक्षकों को एक वर्ष की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। मूल्यांकन में लापरवाही करने वाले 101 शिक्षकों को तीन वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। पुर्नगणना में 20-40 अंक बढ़ने पर 12वीं के 51 और 10वीं के 30 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। वहीं 41-49 अंक बढ़ने पर 12वीं के दो और 10वीं के आठ शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। 50 से ऊपर अंक बढ़ने पर 12वीं के तीन और 10वीं के सात शिक्षकों को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।

रायपुर (शोर संदेश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिलकनगर, गुढ़ियारी में शनिवार को शाला प्रवेशोत्सव आयोजित हुआ। उत्सव में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर पुस्तक व गणवेश प्रदान किया गया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती कामिनी देवांगन,शाला अध्यक्ष देवराज साहू, प्रधानपाठक लच्छुराम निषाद, संकुल समन्वयक कमल साहू, उपाध्यक्ष हेमलता साहू, वरिष्ठ शिक्षक सरोज मिश्रा, मनमत भारती, अनिता साहू, निर्मला चावड़ा, चन्द्रप्रिया गोस्वामी, रेहाना सिद्दीकी, नीता ठाकुर एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

बिलासपुर (शोर संदेश)। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित टीएल बैठक में राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की कार्यवाही शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यों को भी जल्द पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने समाजों को भूमि आबंटन, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन इत्यादि के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर (शोर संदेश)। खुद को ईडी सहित अन्य शासकीय जांच ऐजेंसियों का अधिकारी बताकर देश भर में लाखों रूपये की वसूली करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी खुद को ईडी, ईओडब्ल्यू, आयकर विभाग एवं एसीबी का अधिकारी बताकर देश भर में अधिकारियों को अपना शिकार बनाते थे। दोनों आरोपी मूलतः अमरावती (महाराष्ट्र) के निवासी हैं। दोनों आरोपियों ने पर्यावरण संरक्षण मंडल 2 अधिकारियों से 10 लाख रुपए की उगाही की थी। मामला राखी थाना का है।
इनको बनाया अपना शिकार...
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग में पदस्थ प्राथी-अधिकारी ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई को मोबाईल नंबर 9112329778 धारक ने कार्यालय में फोन कर स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय, नई दिल्ली का अधिकारी बताया। और उसने कुछ जानकारी मांगी। इसके बाद उन्हें कहा गया कि प्रवर्तन निदेशालय को आपके विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच ईडी, आयकर विभाग, ईओडब्ल्यू, एसीबी एवं सीवीसी से करायी जायेगी। आप जवाब दे कि क्या करना है, उसके द्वारा उपरोक्त बातें बार-बार दोहराई गई तब प्रार्थी द्वारा कहा गया कि इस संबंध में आपके द्वारा जांच कर ली जायें, जिससे उसके द्वारा पुनः कहा गया कि आपका क्या कहना है, अन्यथा प्रकरण वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी जायेगी, उसके द्वारा यह भी कहा गया कि आप चाहें तो आपका प्रकरण समाप्त हो सकता है, जिसके लिये आपको मुझे पैसे देने होंगे एवं प्रार्थी को धमकाकर पैसों की मांग करने लगा। अंत में प्रार्थी द्वारा कहा गया कि इस संबंध में आपके द्वारा जांच कर ली जायें, जिसके पश्चात् व्यक्ति द्वारा फोन काट दिया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 117/23 धारा 419, 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण मण्डल नवा रायपुर में पदस्थ दो अधिकारियों को 18 मार्च को मोबाईल नं. 9561225697 के धारक ने फोन कर अपना नाम एर्श्वय क्षेत्री तथा स्वयं को ई.डी. का अधिकारी होना बताकर आपके लोगों के विरूद्ध ई.डी. एवं ई.ओ. डब्ल्यू. में संपत्ति संबंधी शिकायत है जिसकी जांच मेरे द्वारा की जा रहीं है कहकर, अगर आपको शिकायत जांच कार्यवाही से बचना है तो दोनों मेरे पास पृथक - पृथक 5,30,000/- रूपये कुल 10,60,000/- रूपये अमरावती भेज दो कहकर धमकी देने लगा। जिस पर दोनों ने घबराकर कुल 10,60,000 रुपए अपने परिचितों के माध्यम से अमरावती (महाराष्ट्र) में उक्त मोबाईल नंबर के धारक विकास क्षेत्री को दिये। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 119/23 धारा 419, 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
शुरू हुई खोजबीन....
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। अज्ञात आरोपी द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थियों के मोबाईल नंबरों व कार्यालय के दूरभाष नंबरों में फोन कर बातचीत किया गया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान अज्ञात आरोपी की लोकेशन चिन्ह्ांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम को महाराष्ट्र के अमरावती रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अमरावती पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अश्वनी भाठिया एवं निशांत इंगडे को हिरासत में लिया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों से उक्त घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
ऐसे बनाते थे अपना शिकार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी निशांत इंगडे इंटरनेट के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों व जिलों में पदस्थ उच्चाधिकारियों का मोबाईल नंबर व उनके कार्यालय का लैण्ड लाईन नंबर प्राप्त कर लेता था तथा आरोपी अश्वनी भाठिया उन्हीं मोबाईल-लैण्ड लाईन नंबरों में फोन कर स्वयं को ई.डी., ई.ओ. डब्ल्यू., आयकर विभाग एवं ए.सी.बी का अधिकारी होना बताकर पीड़ितों को अपने झांसे व भरोसे में लेता था, चूंकि आरोपी अश्वनी भाठिया अंग्रेजी भाषा में फ्लुयेंट बात करने के साथ ही एक उच्चाधिकारी की तरह बात करता था, जिससे पीड़ित आसानी से उसका शिकार बन जाते थे एवं उसकी बातों से डर जाते थे। आरोपी अश्वनी भाठिया ऐसे लोगों से रूपयों की मांग कर उन्हें रूपये लेकर अमरावती (महाराष्ट्र) के दुरस्थ स्थानों में बुलाता था तथा वह निशांत इंगडे के साथ जाकर पीड़ितों से रूपये प्राप्त करता था। आरोपियान द्वारा छत्तीसगढ़ एवं म.प्र. के अलावा बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कनार्टक एवं दिल्ली सहित देश भर के अलग - अलग राज्यों के अलग - अलग जिलों में कई उच्चाधिकारियों को अपना शिकार बनाकर उन्हें डरा धमकाकर लाखों रूपये की उगाही करने के प्रयास किये जा चुके है। जिसमें अब तक ज्ञात जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के 04 अधिकारियों एवं म0प्र0के 01 अधिकारी से लाखों रूपयों की उगाही की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन एवं 04 नग सिम कार्ड जप्त कर आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। आरोपियों का ई.डी. सहित उक्त अन्य शासकीय जांच ऐजेंसियों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। ना ही इनका उक्त ऐजेंसियों में पदस्थ किसी भी अधिकारी से कोई परिचय या संपर्क है।
गिरफ्तार आरोपी
अश्वनी भाठिया पिता देवेन्द्र नाथ भाठिया उम्र 54 साल निवासी कौशल्य विहार चिकलधरा रोड परथवाड़ा थाना अंजनगांव जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।
निशांत इंगडे पिता प्रेमदास इंगडे उम्र 24 साल निवासी पथरौल तालुआ अंचल थाना पथरौल जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।

रायपुर (शोर संदेश)। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर छतीसगढ़ के स्कूलों में बेहतर आधारभूत ढांचे के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, सीनियर सेकेंडरी स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ल्ड बैंक ने छत्तीसगढ़ को लगभग 2460 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की है। इस परियोजना से गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाले लगभग 40 लाख छात्र लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने के साथ ही गरीब वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम में उत्कृष्ट स्कूल प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचारी पहल भी किए जा रहे हैं। सभी स्तरों में शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने, सीनियर सेकेंडरी स्तर पर साइंस और कॉमर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ एक्सीलरेटेड लर्निंग फॉर नॉलेज इकोनॉमी ऑपरेशन (चाक) परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में भी अध्ययन-अध्यापन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में वर्ल्ड बैंक की मदद से राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान और वाणिज्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने, विज्ञान और गणित शिक्षकों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ प्रयोगशालाओं में आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने दूरस्थ स्थानों से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों के लिए आवास की व्यवस्था, स्कूलों में छात्रों का नामांकन दर बढ़ाने तथा गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
600 मॉडल स्कूलों के विकास एवं संचालन में मिलेगी मदद
वर्ल्ड बैंक की इस परियोजना से कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग 600 मॉडल स्कूलों को विकसित और संचालित करने में मदद मिलेगी तथा माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और वाणिज्य की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। स्कूलों में प्रशिक्षित शिक्षकों, मजबूत नेतृत्व और प्रबंधन सीखने के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। परियोजना से कोविड-19 के दौरान लर्निंग लॉस में कमी आएगी। परियोजना से अध्यापकों के प्रशिक्षण से शिक्षकों की कक्षा में अध्यापन की क्षमता बेहतर होने के साथ ही छात्रों की विषय-वस्तु को सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते निर्माण और सेवा क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।