ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

'आप लोग इतने गंभीर हैं...' पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा कि मुस्कुरा दिए सीजेआई चंद्रचूड़

31-Aug-2024
नई दिल्ली। '  ( शोर संदेश )  आप लोग इतने गंभीर हैं कि मुझे लगता है कि यह समारोह भी बड़ा गंभीर है.. ' दिल्ली में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में यह लाइनें कहीं, तो मंच पर मौजूद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी मुस्कुरा दिए. पीएम मोदी ने दरअसल, न्यायपालिका के बेहद गंभीर काम को देखते हुए यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि देशवासियों में न्यायपालिका का इतना सम्मान है कि कभी उस पर अविश्वास नहीं किया गया। 
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के लोगों ने कभी सुप्रीम कोर्ट, न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं किया. इसलिए सुप्रीम कोर्ट के ये 75 साल मदर ऑफ डेमॉक्रसी के रूप में भारत के गौरव को और अधिक बढ़ाते हैं. सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष... ये केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है. ये यात्रा है- भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की. ये यात्रा है- एक लोकतंत्र के रूप में भारत के और परिपक्व होने की.' 'सत्यमेव जयते-नानृतम्'।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'न्याय में देरी को खत्म करने के लिए बीते एक दशक में कई स्तर पर काम हुए हैं. पिछले 10 वर्षों में देश ने न्यायिक बुनियादी ढांचा के विकास के लिए लगभग 8 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं. पिछले 25 साल में जितनी राशि न्यायिक बुनियादी ढांचा पर खर्च की गई, उसका 75 प्रतिशत पिछले 10 वर्षों में ही हुआ है. आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा, समाज की गंभीर चिंता है. देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं, लेकिन हमें इसे और सक्रिय करने की जरूरत है. महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे, आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही बड़ा भरोसा मिलेगा."

हरियाणा में कौन-कौन बनेगा बीजेपी का हमसफर, क्यों मिलाना पड़ रहा है दूसरे दलों से हाथ

30-Aug-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है.सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं.हरियाणा की राजनीति के सबसे बड़ी खिलाड़ी हैं बीजेपी और कांग्रेस.इनके अलावा कुछ छोटे-छोटे खिलाड़ी भी हैं.इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है.वहीं हरियाणा में पिछले 10 साल से सरकार चली रही बीजेपी इस बार चुनाव मैदान के लिए साथियों की तलाश कर रही है.जिन पर उसकी नजर है, उनमें से दो दल उसके नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा हैं तो एक साथी नया है.आइए जानते हैं हरियाणा में बीजेपी के सहयोगियों और उनकी राजनीति के बारे में. हरियाणा विधानसभा का मतदान 1 अक्तूबर और मतगणना 4 अक्तूबर को कराई जाएगी.
हरियाणा में बीजेपी के सहयोगी कौन हो सकते हैं
हरियाणा में बीजेपी को जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल आरएलडी और अशोक कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी का साथ मिला है.ये दोनों दल एनडीए का हिस्सा हैं.आरएलडी जहां केंद्र सरकार में साझीदार है. वहीं हलोपा बीजेपी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में शामिल है.वहीं कभी कांग्रेस में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की हरियाणा जनचेतना पार्टी भी बीजेपी के साथ आने को तैयार है.
बीजेपी और जयंत चौधरी की उम्मीदें
जयंत चौधरी बीजेपी से चार सीटें मांग रहे हैं.बीजेपी इतनी सीटें उन्हें दे सकती है. से सीटें जाट बाहुल्य और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में हो सकती हैं.हरियाणा की करीब 20 सीटों पर उत्तर प्रदेश का प्रभाव है. ये सभी इलाके उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं. इन इलाकों में जाट अच्छी-खासी संख्या में हैं. इसलिए ही बीजेपी हरियाणा के चुनाव मैदान में जयंत चौधरी को जगह दे रही है.जयंत की आरएलडी ने हरियाणा में लोकसभा का चुनाव तो नहीं लड़ा था. लेकिन उन्होंने हरियाणा में वो प्रचार करने जरूर गए थे. उन्होंने वहां बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार किया था. 

शरद पवार ने जेड+ सिक्योरिटी लेने से किया इनकार

30-Aug-2024
नई दिल्ली।( शोर संदेश )   राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने जेड प्लस सिक्योरिटी लेने से इनकार कर दिया है. उन्होंने सिक्योरिटी फ़ोर्स की गाड़ी लेने से भी मना कर दिया है. हाल ही में केंद्र सरकार ने शरद पवार की सिक्योरिटी में इजाफा किया था. तब शरद पवार ने इस पर हैरानी जताई थी. केंद्रीय गृह मंत्री के अधिकारी सुबह शरद पवार के घर में दाखिल हुए थे. सिक्योरिटी पर सीआरपीएफ़ और दिल्ली पुलिस के 15 अधिकारियों ने शरद पवार से आज चर्चा की, लेकिन मुद्दा का कोई हल मिलता नजर नहीं आ रहा है. 
शरद पवार के अलावा इन लोगों को Z+
शरद पवार का कहना है कि उनको समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी से क्यों नवाजा जा रहा है. मुझे इस कदम के पीछे के मकसद की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया, "गृह मंत्रालय के इस कदम के पीछे क्या मकसद है? इसकी जानकारी अभी तक मेरे पास नहीं है. अधिकारी ने मुझे बताया कि मेरे अलावा 2 अन्य लोगों को भी जेड प्लस सिक्योरिटी देने का निर्णय लिया गया है. इनमें एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और दूसरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं."
शरद पवार ने ली चुटकी 
महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने  वाले हैं और शरद पवार इसी से जोड़कर सिक्योरिटी के मुद्दे को देख रहे हैं. शरद पवार ने कहा कि देखिए, राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में हो सकता है कि मेरे बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मुझे सिक्योरिटी दी जा रही है. लेकिन अब शरद पवार ने जेड प्लस सिक्योरिटी लेने से मना कर दिया है. 

एलएसी पर विवाद सुलझाने को लेकर बीजिंग में बड़ी बैठक

30-Aug-2024
 ( शोर संदेश ) भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर तनाव कम करने और लंबित मुद्दों का जल्द ही समाधान खोजने के लिए गुरुवार को बीजिंग में कूटनीतिक बैठक हुई. इस बैठक और बातचीत का उद्देश्य था कि सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेदों को कैसे कम किया जाए और इस दिशा में स्थाई समाधान की ओर कदम बढ़ाए जाएं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है.
बीजिंग में हुई 31वीं डब्ल्यूएमसीसी बैठक
भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 31वीं बैठक बीजिंग में आयोजित की गई. इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव गौरांगलाल दास ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागर मामलों के विभाग के महानिदेशक होंग लियांग ने किया.
बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने एलएसी पर शांति और स्थिरता की बहाली को द्विपक्षीय संबंधों की सामान्य स्थिति की बहाली के लिए बेसिक जरूरत बताया. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सीमा पर तनाव को कम करने और लंबित मुद्दों का समाधान खोजने के लिए ऐसी बातचीत बेहद जरूरी है जो कि स्पष्ट हो, रचनात्मक हो और जो भविष्य की भी जरूरी संभावनाओं को देखती हो. 
पिछली बैठकों में कहां तक पहुंची थी बात
जुलाई में अस्ताना और वियनतियाने में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठकों में दिए गए निर्देशों के आधार पर, इस बैठक में चर्चा को तेज करने पर जोर दिया गया. दोनों पक्षों ने पिछले महीने आयोजित बैठक के फैसलों की समीक्षा की और मतभेदों को कम करने के लिए एलएसी पर स्थिति को लेकर स्पष्ट और रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया.
बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के संपर्क को और बढ़ाया जाए. दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को बनाए रखने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया. इसके लिए संबंधित द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और दोनों सरकारों के बीच हुए 
 

बाढ़-बारिश ने डुबाया, अब गुजरात पर चक्रवात का खतरा, कच्छ में साइक्लोन का असर

30-Aug-2024
अहमदाबाद।  ( शोर संदेश )  गुजरात में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जामनगर और वडोदरा सहित कई शहरों में बाढ़ के हालात बने हुए है। बारिश की अलग अलग घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ है। आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 36 टीमें तैनात की गई हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक और अपडेट ने चिंता बढ़ा दी है। आईएमडी ने राज्य में एक चक्रवात के उठने की चेतावनी दी है।
तटीय इलाकों में साइक्लोन का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के तटीय इलाकों में साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है। कच्छ में चक्रवाती तूफान का असर दिखाना शुरू हो गया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने लगी है। आज और कल यानी 31 अगस्त को देखने को मिलेगा। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी पर गहरा डिप्रेशन बना था, जो अब निम्न प्रेशर में बदल गया।
तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश
डीप डिप्रेशन का असर गुजरात के कई हिस्से में देखने लगा है और भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ और भीषण बारिश हो सकती है।
इन जिलों पर होगा चक्रवाती तूफान का असर
आईएमडी के अनुसार, गुजरात के अमरेली, भावनगर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, पोबंदर, राजकोट, मोरबी, कच्छ जिलों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मछुआरों को अगले दो दिनों तक सुमद्र के आसपास नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में आग वाले बयान पर ममता बनर्जी पर बीजेपी का पलटवार

30-Aug-2024
  ( शोर संदेश )  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद यूपी की राजनीतिक हलचल तेज है. तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना पर बोलते हुए कहा था कि अगर पश्चिम बंगाल में आग लगाई गई तो इसका असर उत्तर प्रदेश, असम, पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली में भी पड़ेगा. वहीं उनके इस बयान को लेकर अब बीजेपी और समाजवादी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आई है.
इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी अपनी सरकार की असफलताओं को छिपाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी कर रही हैं, सच बता यह है कि वह अपराधियों के साथ खड़ी हैं. पश्चिम बंगाल जो बुद्धजीवियों का राज्य होता था वहां आज खुले में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. विशेष तौर पर महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, वहीं ममता बनर्जी की पुलिस अपराध करने वालों पर एक्शन लेने की बजाय आवाज उठाने वालों पर कठोरता से कार्रवाई कर रही हैं. इस मामले को लेकर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक तमाम बड़ी संस्थाओं ने प्रतिकूल टिप्पणियां की. इसके बाद भी ममता बनर्जी हर तरह का प्रयास कर रही हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो. इसी वजह से वह इस तरह के बयान दे रही हैं लेकिन उनके इन बयानों से कुछ होने वाला नहीं है. बंगाल की जनता उनके खिलाफ हो चुकी है और जब भी चुनाव होंगे तब ममता दीदी सत्ता से बाहर  हो जाएंगी. 

गुजरात में बारिश और बाढ़ से तबाही, अब तक 29 लोगों की मौत; 11 जिलों में आज फिर रेड अलर्ट

29-Aug-2024
 ( शोर संदेश )   गुजरात में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है। बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और सभी नदी-नाले उफान पर बने हुए हैं। बारिश और बाढ़ से तबाह गुजरात को जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने और बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने आज गुजरात के 11 जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट और 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 
रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सौराष्ट्र के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने कहा है कि ताजा बारिश के साथ, गुजरात में अब तक औसत वार्षिक वर्षा की 105 प्रतिशत बारिश हुई है। रविवार को बारिश शुरू होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 18,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अजवा और प्रतापपुरा जलाशयों से पानी विश्वामित्री नदी में छोड़ा गया, जिससे नीचे की ओर बाढ़ आ गई। वडोदरा के कुछ हिस्सों और नदी के किनारे बसे अन्य शहरों और गांवों में 10 से 12 फीट पानी भर गया है।
वडोदरा में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी का पानी अपने किनारों को तोड़कर रिहायशी इलाकों में घुस गया है, जिससे इमारतें, सड़कें और वाहन जलमग्न हो गए हैं।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य में 140 जलाशय और बांध तथा 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत बलों के अलावा सेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को बचाव और राहत कार्य के लिए बुलाया गया है। अभी भी बाढ़ वाले इलाकों से कई लोगों को निकाला जाना बाकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुषिकेश पटेल ने कहा कि सरकार बाढ़ के पानी को विश्वामित्री नदी में छोड़ने के बजाय नर्मदा नहर में मोड़ने पर विचार कर रही है।
गुजरात के 11 जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
राज्य में बचाव अभियान जोरों पर है, राज्य भर में बारिश के बीच नदियों और बांधों में जल स्तर बढ़ने के कारण 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

50 लाख की आडी बारिश के पानी में डूबी तो वो बोला- अब जीने के लिए कुछ नहीं बचा

29-Aug-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )  गुजरात इन दिनों बारिश की वजह से बेहाल है. हर जगह सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. वडोदरा समेत राज्य के कुछ हिस्सों में इतना जलजमाव है कि ऐसा लग रहा है कि मानो लोगों के कीमती सामान ने भी जल समाधि ले ली हो. बारिश से इस कदर हाहाकार है कि घर पानी में डूब रहे हैं. कीमती सामान बर्बाद हो रहा है. कहीं पर तो मगरमच्छ घर की छतों पर चढ़ रहे हैं. इस बीच वडोदरा से एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. शख्स ने कहा कि मूसलाधार बारिश की वजह से उसकी तीन कारें पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं.
उसने रेडिट पर कई इंच पानी में फंसी अपनी तीन कारों की तस्वीरें पोस्ट की हैं. पानी में डूबी गाड़ियों में एक मारुति सुजुकी सियाज़, एक फोर्ड इकोस्पोर्ट और एक ऑडी A6, जिसकी कीमत 50 लाख से ज्यादा है. उस शख्स का कहना है कि अब जीने के लिए कुछ भी नहीं बचा. 
पानी में डूबी लाखों की कार तो टूट गया शख्स
उसने पानी में डूबी कारों की तस्वीरें पोस्ट कर कहा कि अब जीने के लिए कुछ भी नहीं बचा. मेरी पसंदीदा सभी 3 कारें अब जा चुकी हैं. उसकी इस पोस्ट से अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि जब उसकी मेहनत की गाड़ी कमाई पल भर में जब पानी-पानी हुई होती तो उसे क्या महसूस हुआ होगा. इस शख्स के पोस्ट पर कई लोगों के कमेंट सामने आए हैं.

चीन की हर चाल को मात देगा आईएनएस अरिघात, न्यूक्लियर पनडुब्बी की खासियत सुनकर कांप उठेंगे दुश्मन देश

29-Aug-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश ) समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत अब और बढ़ने वाली है। नौसेना के बेड़े में दूसरी न्यूक्लियर पनडुब्बी आईएनएस अरिघात 29 अगस्त dks शामिल होने जा रही है। यह पनडुब्बी हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करेगी। इस पनडुब्बी को के-4 जैसी घातक मिसाइल से लैस किया जाएगा। यह मिसाइल 3 हजार किलोमीटर की दूरी तक वार करने की क्षमता रखती है।
वहीं, अरिघात भी अरिहंत की तरह के-15 मिसाइलों से लैस होगी। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते वर्चस्व से निपटने के लिए भारत को ज्यादा न्यूक्लियर पनडुब्बी की जरूरत है।
भारत की पहली न्यूक्लियर पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत थी, जो साल 2014 में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई थी। आईएनएस अरिहंत की तुलना में आईएनएस अरिघात ज्यादा अपडेटेड और खतरनाक है। भारतीय नौसेना और भी दो न्यूक्लियर पनडुब्बी को तैयार कर रही है, जो साल 2035-36 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
क्या है आईएनएस अरिघात की खासियत?
आईएनएस अरिघात को विशाखापट्टनम के जहाज निर्माण केंद्र पर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल एटीवी प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है।
न्यूक्लियर रिएक्टर से चलने वाली यह सबमरीन आम पनडुब्बी  से तेज चल सकती है। इतना ही नहीं यह सतह पर चलने वाले जहाजों की रफ्तार की बराबरी भी कर सकती हैं।
आम पनडुब्बियां जहां सिर्फ कुछ घंटों तक ही पानी के नीचे रह पाती हैं, वहीं यह पनडुब्बी महीनों तक पानी में रह सकती हैं।
आईएनएस अरिघात पानी की सतह पर 12-15 समुद्री मील यानी 22 से 28 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा रफ्तार से चल सकती है।
 

जातिगत जनगणना विवाद के बीच जेपी नड्डा से मिलीं कंगना, नीतिगत मामलों पर न बोलने की नसीहत

29-Aug-2024
  ( शोर संदेश )   बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत विवादों में बनी हुई हैं. किसानों पर बयान देकर विपक्ष के निशाने पर आईं मंडी से सांसद कंगना रनौत के जातिगत जनगणना वाले बयान पर विवाद हो गया है. इस बीच गुरुवार को कंगना ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है.
बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने कंगना से कहा कि अगर आपको बातें करनी है तो आपको अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में बात करनी चाहिए, वहां की समस्यों के बारे में बात करें, लेकिन ऐसी बातें जोकि नीतिगत मुद्दे हैं और जिनपर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व में फैसला होता है या ऐसे मुद्दे जो कहीं ना कहीं सरकार से जुड़े होते हैं, उन बातों या उन मुद्दों पर आप बयान ना दें. आप सांसद जरूर हैं, लेकिन नीतिगत मामलों पर आप अधिकृत नहीं है और ना ही जाहिर है बीजेपी कंगना के बयान को लेकर अपना नफा-नुकसान देख रही है, जब किसान नेताओं को लेकर इस तरह के बयान दिए जाते हैं और उसपर प्रतिक्रिया देखने को मिलती है तो बीजेपी ने समय रहते कंगना को समझाने की कोशिश की है.
कांग्रेस ने क्या कहा?
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कंगना कह रही हैं कि देश में जातिगत जनगणना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. कंगना के इस बयान को कांग्रेस ने बीजेपी की सोच बताया है और कहा है कि बीजेपी जातिगत जनगणना के खिलाफ है.
कांग्रेस के हमले के बाद जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि कंगना रनौत के बयानों से बीजेपी ने खुद को अलग कर लिया है, वो बीजेपी की अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं, जेडीयू देश भर में जातिगत जनगणना के पक्ष में है.
विवादों में कंगना रनौत
कंगना ने हाल ही में कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में ‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’ पैदा हो सकती थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान वह शव लटक रहे थे और बलात्कार हो रहे थे. जाट किसान बहुल हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत आगामी एक अक्टूबर को मतदान होने जा रहा है, ऐसे में विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा.


Feedback/Enquiry



Log In Your Account