ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी, भारत ने जताया कड़ा विरोध

23-Mar-2024
नई दिल्ली ( शोर संदेश ) । दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल वह सात दिन की ईडी रिमांड पर हैं. केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने की टिप्पणी की. भारत ने जर्मन विदेश मंत्रालय की इस टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है. भारत का मानना है कि यह हमारे देश का आंतरिक मामला है, जर्मनी को इस मामले से दूर रहना चाहिए. जर्मन विदेश मंत्रालय की तरह से कहा गया है कि भारत में विपक्ष के एक बड़े राजनीतिक चेहरे को चुनाव से कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है. विपक्ष इसे राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहा है. इस मामले को जर्मन सरकार ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतंत्रिक देश है. हम उन मानकों में विश्वास रखते हैं और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक मूल्य से संबंधित सिद्धांत भी इस केस में मामले में लागू किए जाएंगे. जर्मन विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं, उनको बिना किसी प्रतिबंध के सभी कानूनी रास्तों के उपयोग का हक मिलने चाहिए. उन्होंने कहा कि निर्दोष होने की संभावना कानून के नियमों का अहम हिस्सा है, इसीलिए इसे केजरीवाल के मामले में भी लागू होना चाहिए.

मॉस्को में हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, बोले- रूस के साथ खड़ा है भारत

23-Mar-2024
नई दिल्ली. ( शोर संदेश ) । रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। बंदूकधारियों ने ईसाइयों के एक बड़े समारोह स्थल पर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में 90 से अधिक लोगों की जान चली गई है। 145 से अधिक लोग घायल भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने रूस के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है। आपको बता दें कि आतंकी समारोह स्थल पर सेना की वर्दी पहनकर अंदर घुसे थे।  पीएम मोदी ने कहा, ‘हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’
कुछ दिन पहले ही रूस में हुए चुनाव में जीत हासिल कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत किया था। ऐसे में यह घटना उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई का बड़ा ऐक्शन, कोलकाता सहित कई ठिकानों पर सुबह-सुबह रेड

23-Mar-2024
नई दिल्ली. ( शोर संदेश )  तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. कैश फॉर क्वेरी से जुड़े मामले में सीबीआई ने हाल ही में केस दर्ज किया था, जिसके बाद आज ये छापे मारे गए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को महुआ से जुड़े कोलकाता सहित कई अन्य लोकेशन में रेड की. कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित महुआ के पिता दीपेन्द्रलाल मोइत्रा के फ्लैट पर भी सीबीआई की टीम पहुंची. सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शनिवार को कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में कोलकाता सहित कई स्थानों पर पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के परिसरों की तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें शनिवार तडक़े कोलकाता और अन्य शहरों में मोइत्रा के आवास पर पहुंचीं, तलाशी कार्यवाही की जानकारी दी और ऑपरेशन शुरू किया. बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लोकपाल के निर्देश पर गुरुवार को टीएमसी की पूर्व सांसद मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. लोकपाल ने सीबीआई को छह महीने के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. दरअसल लोकपाल ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के निष्कर्ष प्राप्त करने के बाद सीबीआई को ये निर्देश जारी किए है. 
 

सम्मानित महसूस कर रहा हूं, हवाई अड्डे तक छोडऩे आए भूटान के राजा तो पीएम मोदी ने जताया आभार

23-Mar-2024
नई दिल्ली ( शोर संदेश ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान का दो दिन दौरा करने के बाद दिल्ली वापस लौट आए हैं। उन्होंने भारत आने के बाद भूटान यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही पीएम ने हवाई अड्डे तक छोडऩे आए राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का आभार जताया। 
गौरतलब है, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ-साथ प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पीएम मोदी को हवाई अड्डे तक छोडऩे आए थे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे मुझे छोडऩे आए। मुझे बहुत सम्मानि महसूस हुआ।’ 
ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित 
भूटान की यात्रा को खास बताते हुए पीएम ने कहा, ‘भूटान की यह यात्रा काफी खास रही। मुझे राजा, प्रधानमंत्री तोबगे और भूटान की जनता से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत भारत-भूटान मित्रता को और मजबूती देगी। मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने के लिए भी आभारी हूं।’
 

‘मुझे कोई दुख नहीं, उसने मेरी बात नहीं मानी…’, CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान

22-Mar-2024
नई दिल्ली ( शोर संदेश ) । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने बड़ा बयान दिया है। अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल ने कभी मेरी बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह रहा था कि शराब पॉलिसी नहीं लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि और भी अच्छे काम है जो कानून के जरिए किए जा सकते हैं।
अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को शराब पॉलिसी को लेकर उठ रहे सवालों पर बात करनी चाहिए थी। अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुझे कोई दुख नहीं है। शराब पॉलिसी लाना गलत था। अन्ना ने कहा कि शराब पॉलिसी जब बनाई गई थी तब मैंने केजरीवाल को पत्र लिखा था।
जेल से गैंग चला सकते हैं, सरकार नहीं- मनोज तिवारी

इस बीच बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर केजरीवाल ईमानदार है तो वह कोर्ट में साबित करें। इसके अलावा केजरीवाल की जेल से सरकार चलाने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि जेल से गैंग चला सकते हैं, सरकार नहीं।

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल ने वापस ली अर्जी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी थी। लेकिन अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपनी अर्जी वापस ले ली है। अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम का कहना है कि वह पहले निचली अदालत में अपनी बात कहेंगे और उसके बाद जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट में और उसके बाद भी अगर कोई राहत नहीं मिलती है, तब वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम का मानना है कि अगर उनकी अर्जी सुप्रीम कोर्ट से रिजेक्ट हो जाती, तो उन्हें जमानत मिलने में दिक्कत आ जाती। ऐसे में उन्होंने अपनी अर्जी वापस ले ली है।

अब सुनाम में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, पांच लोगों की जान गई, कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

22-Mar-2024
नई दिल्ली( शोर संदेश )। संगरूर के गांव गुज्जरां के बाद सुनाम में जहरीली शराब ने कहर बरपा दिया है। यहां पांच लोगों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोगों की हालत खराब है। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब के जिस ब्रांड ने गुज्जरां में आठ जिंदगियों को लील लिया है, उसी ब्रांड की शराब ने सुनाम में कहर बरपाया है। मरने वालों में जखेपल निवासी ज्ञान सिंह के अलावा सुनाम टिब्बी रविदास पुरा निवासी लछा सिंह, गुरमीत सिंह, बुद्धू सिंह, लच्छा सिंह और दर्शन सिंह शामिल हैं। परमजीत सिंह, साड़ी सिंह, भोला सिंह, रविनाथ, बूटा सिंह, कर्मजीत सिंह, दर्शन सिंह, रफी नाथ, लछमन सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनदीप सिंह संधू अपनी टीमों के साथ टिब्बी रविदास पुरा बस्ती में पहुंचे। पुलिस ने चप्पे चप्पे की छानबीन की और इस दौरान उन्हें जहरीली शराब की कुछ बोतलें भी मिलीं हैं। इन बोतलों का ब्रांड, गुज्जरां में मिली शराब वाला ही बताया जा रहा है। डीएसपी मनदीप सिंह संधू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यहां काफी लोग बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बस्ती में पहुंच गई हैं। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक गुरमीत सिंह के परिजनों ने कहा कि उन्हें योग्य मुआवजा व सरकारी नौकरी दें।

2जी घोटाला- ए राजा व अन्य को झटका, सीबीआई की अपील हाईकोर्ट ने स्वीकार किया

22-Mar-2024
नई दिल्ली   ( शोर संदेश ) । दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, कंपनियों और अन्य को बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की अपील शुक्रवार को स्वीकार कर ली। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड में लाई गई सामग्री और पक्षकारों के वकीलों की दलीलों के आधार पर सीबीआई की ओर से दृष्टया मामला बनता है। इसके लिए गहन जांच की आवश्यकता है और अपील पर विस्तार से सुनवाई की आवश्यकता है। पीठ ने इसके साथ ही अपील की अनुमति दी और इस मामले को मई में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।  सीबीआई ने नीचली अदालत के फैसले पर गुण-दोष के आधार पर विचार करने के लिए 2018 में अपील दायर की थी। इस मामले में जज ने बीते 14 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। विशेष अदालत ने 21 दिसंबर, 2017 को राजा, द्रमुक सांसद कनिमोझी व अन्य को 2जी घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों में बरी कर दिया था।

बीआरएस नेता के. कविता को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

22-Mar-2024
नई दिल्ली   ( शोर संदेश ) । दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की एमएलसी बेटी के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली नहीं है। अदालत ने शुक्रवार को कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कविता की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर एक नोटिस भी जारी किया है। अदालत का कहना है कि कविता निचली अदालत में जा सकती हैं या जमानत के लिए कोई और उपाय अपना सकती हैं। अगर जमानत याचिका दायर की जाती है तो उस पर तेजी से फैसला किया जा सकता है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने प्रोटोकॉल की अनदेखी नहीं करने का आदेश दिया। कहा कि सभी के लिए एक समान नीति का पालन करना होगा और जमानत के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट आने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, अब इस दिग्गज के कंधों पर लोकसभा चुनाव

22-Mar-2024
नई दिल्ली  ( शोर संदेश )। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव अभियान की जिम्मेदारी पार्टी के बड़े चेहरों भगवंत मान, आतिशी, सौरभ भारद्वाज पर आ जाएगी। आप सांसद राघव चड्ढा अपनी आंख की सर्जरी करवाने के लिए ब्रिटेन जा चुके हैं। ऐसे में इस बार वह भी पंजाब में चुनाव अभियान में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विधानसभा चुनाव में पंजाब में प्रचार अभियान की कमान राघव चड्ढा ने निभाई थी और पार्टी को जोरदार जीत दिलाई थी। ऐसे में पंजाब में अगर आप के बड़े चेहरे की बात करें तो बस मुख्यमंत्री भगवंत मान ही बचे हैं।
मुख्यमंत्री मान बोले- ईडी भाजपा की राजनीतिक टीम : शराब नीति घोटाला मामले में ई.डी. की ओर से ?दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी भाजपा की राजनीतिक टीम है। भाजपा केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती क्योंकि आम आदमी पार्टी ही भाजपा को रोक सकती है। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।
अगले 5 दिन में बाकी 5 उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे : मुख्यमंत्रीमान ने कहा है कि पार्टी अगले 5 दिन में राज्य की बाकी 5 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। अपने एक्स हैंडल के जरिए उन्होंने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि आप पहले ही 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।  अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जी.पी., फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डा. बलबीर को पार्टी ने मैदान में उतारा है। लुधियाना, गुरदासपुर, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और होशियारपुर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले 5 दिन में की जाएगी। 
 

केजरीवाल के खिलाफ हाईकोर्ट ने सबूत दिखाने को कहा, ईडी अफसर फाइल लेकर पहुंचे

21-Mar-2024
नई दिल्ली ( शोर संदेश)  । ईडी के समन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. अब दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें इस मामले में राहत मिलती नजर आ रही है. दरअसल, गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से कहा कि अगर उनके पास सीएम केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत हैं तो उन्हें दिखाएं.
इससे पहले सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के नोटिसों के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पूछताछ के लिए आने से पहले गिरफ्तार ना करने की गारंटी मांगी थी. सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल ईडी के सामने पूछताछ के लिए आएंगे, लेकिन कोर्ट में ईडी ये कहे कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.
केजरीवाल की तरफ से पेश हुए उनके वकील सिंघवी ने कहा कि वे पहले भी कई बार कोर्ट में पेश हो चुके हैं. केजरीवाल की तरफ से सवाल किया गया कि क्या वह वरिष्ठ जजों की खंडपीठ के सामने अपील नहीं कर सकते कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. उन्होंने कहा कि इस आश्वासन के बाद उन्हें भी पेश होने में कोई आपत्ति नहीं है.सिंघवी ने कई अदालतों के पुराने आदेशों का हवाला दिया, जिनमें आरोपी या वांछित को किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से अभय दान दिया गया है.
सुनवाई के दौरान केजरीवाल की तरफ से कहा गया कि जब तक ईडी उनकी याचिका पर जवाब दाखिल ना कर दे, तब तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाना चाहिए. इस दौरान एएसजी राजू ने कहा कि इन मामलों को मिसाल के तौर पर कैसे गिनाया जा सकता है?

दिल्ली की अदालत से मिली है जमानत
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 9वीं बार समन भेजते हुए 21 मार्च यानी आज बुलाया था. पूछताछ से पहले उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की है. बुधवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 अप्रैल की तारीख लगाई है. इससे पहले भेजे गए समन पर पेश नहीं होने के मामले में उन्हें शनिवार को ही दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिली है.
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 9वीं बार समन भेजते हुए 21 मार्च यानी आज बुलाया था. पूछताछ से पहले उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की है. बुधवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 अप्रैल की तारीख लगाई है. इससे पहले भेजे गए समन पर पेश नहीं होने के मामले में उन्हें शनिवार को ही दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिली है.

अरविंद केजरीवाल को लेकर बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि दिल्ली के सीएम फिर से ईडी के समन से बच रहे हैं. (अरविंद केजरीवाल) आप सरकार से क्यों भाग रहे हैं, यह तो आप ही जानते हैं. आप कानून का अपमान कर रहे हैं. आप नहीं कानून ऊपर है. कृपया कानून और व्यवस्था का सम्मान करें. जिस तरह से आप भाग रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि आप कुछ छिपा रहे हैं.

केजरीवाल ने बताया चुनावी सम्मन
वहीं, ईडी का कहना है कि उनके पास केजरीवाल के खिलाफ 'पर्याप्त सामग्री' है.  केजरीवाल का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि 2024 के चुनाव में मुझे बड़ी भूमिका निभानी है. केजरीवाल ने इस 'चुनावी सम्मन'बताया. हाई कोर्ट ने कहा कि अगर सम्मन पर केजरीवाल के साथ विवरण साझा नहीं करना चाहते हैं, तो हमें उनके खिलाफ मौजूद सबूत दिखाएं.



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account