ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

छत्तीसगढ़ में 1 प्रतिशत ब्याज पर एजुकेशन लोन, नक्सल प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों के लिए नहीं लगेगा ब्याज

30-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों के स्टूडेंट्स के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यहां के स्टूडेंट्स को अब टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए लोन सरकार देगी। इसके लिए किसी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। वहीं दूसरे जिलों के स्टूडेंट्स को ऐसे ही कोर्सेस के लिए 1% ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा।
कमजोर आर्थिक स्थिति वाले स्टूडेंट्स को तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा के मौके मिले, इसके लिए सीएम साय ने निर्देश दिए हैं। अब मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना में 2 लाख से कम सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थी पात्र होंगे। इस स्कीम में 35 कोर्स को शामिल किया गया है।
इन जिले के स्टूडेंट्स को इंटरेस्ट-फ्री लोन
राज्य के माओवाद प्रभावित जिले बस्तर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जशपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरिया, नारायणपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, सुकमा, कोंडागांव और बलरामपुर जिले के स्टूडेंट को इंटरेस्ट (ब्याज मुक्त) फ्री लोन मिलेगा।
नक्सलवाद खात्मे की रणनीति का हिस्सा
अमित शाह प्रदेश में 23 अगस्त को नक्सल ऑपरेशन की बैठक ले चुके हैं। इस बैठक के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं को एजुकेशन से जोड़ने का यह बड़ा कदम है। इसके तहत सरकार की कोशिश है कि युवा नक्सलवाद की तरफ प्रभावित न होकर करियर पर फोकस करें। ऐसे में महंगे कोर्सेस या कॉलेज उनके लिए बाधा न बनें, इसलिए हायर एजुकेशन के लिए इंट्रेस्ट फ्री लोन दिया जाएगा।
4 लाख तक का मिलेगा लोन
प्रदेश सरकार की इस स्कीम के तहत 4 लाख तक का एजुकेशन लोन स्टूडेंट्स को मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए हर जिले के कलेक्टर को निर्देश मिले हैं। कलेक्टर अपने-अपने जिलों में अभियान चलाकर स्टूडेंट्स तक इसकी जानकारी पहुंचाएंगे।
हायर स्टडी के लिए जिन बच्चों को लोन की जरूरत है उनका पता लगाकर, उन्हें लोन दिया जाएगा। योजना का नाम ’मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना’ है।
किन स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा, नियम क्या है
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सरकार ने तय किया है कि जिला प्रशासन और तकनीकी शिक्षा विभाग की मदद से जब स्टूडेंट को लोन मिलेगा तो इसके ब्याज का हिस्सा सरकार वहन करेगी। 
जिन सामान्य जिलों के बच्चों को 1% पर लोन मिल रहा है वो ब्याज स्टूडेंट देंगे बाकी का ब्याज सरकार देगी। लोन के नियमों के अनुसार तय समय सीमा के बाद स्टूडेंट को जॉब या स्टार्टअप करने के बाद किस्तें देनी होंगी।
 

सेकंड राउंड में इंजीनियरिंग की साढ़े 12 सौ सीटें अलॉट, जीईसी और रूंगटा कॉलेज की पूरी भरीं

30-Aug-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )   शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू है। सेकंड राउंड की काउंसलिंग के तहत बीटेक में प्रवेश के लिए गुरुवार, 29 अगस्त को आवंटन लिस्ट जारी की गई। इसके अनुसार सेकंड राउंड में करीब साढ़े 12 सौ सीटें अलॉट की गई है।
तीनों गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी), सीएसवीटीयू भिलाई और निजी कॉलेजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भिलाई (आर-1) की सभी सीटें फुल हो गई। कुछ अन्य निजी कॉलेज जैसे भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भिलाई हाउस दुर्ग की भी अधिकांश सीटें आवंटित की गई है। जिन छात्रों को सीटें मिली हैं वे 30 अगस्त सुबह 10.30 बजे से 3 सितंबर तक एडमिशन ले सकेंगे। इसके बाद खाली सीटों के लिए संस्था स्तर पर काउंसलिंग होगी।

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट छोड़कर बीटेक की कुल 9584 सीटें हैं। पहले राउंड में करीब साढ़े पांच हजार सीटें अलॉट की गई थी। इसमें तीनों गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज यानी जीईसी रायपुर, बिलासपुर व जगदलपुर की सभी सीटें आवंटित की गई। इन तीनों कॉलेजों में करीब साढ़े आठ सौ सीटें हैं।

इसी तरह मैनेजमेंट कोटा छोड़कर रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में 1458 सीटें हैं। पहले राउंड में यहां की भी सभी सीटें आवंटित की गई थी। लेकिन इन चारों कॉलेजों में कुछ सीटों में प्रवेश नहीं हुआ था। इसके अलावा अन्य कॉलेजों में भी जो सीटें बंटीं थी उसमें से कई सीटें खाली थी। इस तरह से पहले राउंड में करीब चार हजार छात्रों ने प्रवेश लिया।

रूंगटा में सबसे ज्यादा बीटेक सीटें, सभी अलॉट
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भिलाई (आर-1) में सबसे अधिक 1458 बीटेक सीटें हैं। अलग-अलग 11 ब्रांच की पढ़ाई होती है। पिछले कुछ वर्षों से इस कॉलेज की डिमांड है। इस भी यहां की सभी सीटें अलॉट हुई है। इस संस्थान के डायरेक्टर सोनल रूंगटा का कहना है कि इंजीनियरिंग की काउंसलिंग में रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज की सभी सीटें फुल हो गई हैं। इसके साथ ही भिलाई के कॉलेजों ने ही इस साल प्रवेश में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों को कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वजह से यह मुमकिन हो पाया है।

एमटेक में डेढ़ सौ और एमबीए में 50 सीटें बंटीं
बीटेक के अलावा एमटेक, एमबीए व बीटेक लेटेरल एंट्री से प्रवेश के लिए भी सेकंड राउंड की काउंसिलिंग चल रही है। गुरुवार को इनकी सीटें भी बंटीं। प्रदेश में एमबीए की 2070 सीटें हैं। पहले राउंड में 689 छात्रों के प्रवेश हुए। दूसरे राउंड में इसकी करीब 50 सीटें बंटीं हैं। एमटेक की 1245 सीटें हैं। पहले राउंड में 107 छात्रों ने एडमिशन लिया था। दूसरे राउंड में 148 सीटें अलॉट। जिन्हें सीट मिली हैं उन्हें 3 सितंबर तक एडमिशन लेना होगा।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा' पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने कहा- बच्चे मोबाइल से दूर रहें

29-Aug-2024
रायपुर। राजधानी रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई और रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जिंदगी न मिलेगी दोबारा कार्यशाला आयोजित की गई। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि ट्रैफिक नियम, हेल्थ एंड हाइजीन और नशा मुक्ति विषय पर बच्चो को ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्य अतिथि चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए।
मोबाइल का उपयोग कम से कम करें। दिन में एक घंटा मोबाइल को दें। अगर आपको कुछ हासिल करना है मोबाइल के नशे से दूर रहना होगा। ललित जैसिंघ ने कहा कि लगातार नशा के खिलाफ सिंधी काउंसिल अभियान चला रहा है। बच्चे को कैसे बुरी आदत से बचाया जाए, इसका हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ कल्पना कौर ने कहा कि बच्चे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खाने से बचे और घर से टिफिन का खाना खाए। एक्सपर्ट संगीता मोगरे ने कहा बच्चे कम उम्र में नशे की लत में फंस जाते है। मां-बाप को रोज अपने बच्चो को समय देना चाहिए। बच्चे माता-पिता से अपनी सारी बातें साझा करें। ट्रैफिक पुलिस के संदीप वर्मा ने लाल पीली हरी बत्ती के बारे में विस्तार से बताया। 
 

सड़क पर उतरे स्कूली छात्र, सड़क मरम्मत की मांग को लेकर 5 घंटे तक किया चक्काजाम

28-Aug-2024
रायगढ़।   ( शोर संदेश )   रायगढ़ खरसिया से छाल होते हुए धरमजयगढ़ मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर अवस्था में है। हालात यह है कि बारिश होने पर यह मार्ग कीचड़ से लथपथ हो जाता है। ऐसे में इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोग तो परेशान हो रहे हैं। वहीं स्कूली विद्यार्थियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे खेदापाली चौक के पास खेदापाली, नावापारा कॉन्वेट स्कूल व नवापारा हाई व मीडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क पर खड़े होकर चक्काजाम कर दिया। खरसिया से धरमजयगढ़ जाने वाली यह प्रमुख मार्ग है। ऐसे में उक्त मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। मामले की जानकारी मिलते ही छाल थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस और छाल तहसीलदार अनुराधा पटेल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने आनन-फानन में तत्कालिक रूप से उक्त जर्जर मार्ग पर क्रस डलवा कर जेसीबी से मार्ग को चलने लायक बनवाया। तब जाकर चक्काजमा खत्म हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि, इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिस कारण बाइक और कार चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग कीचड़ और मिट्टी के कारण गिर रहे हैं। आए दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं हो रही है।

गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस डेट पर भर सकेंगे फॉर्म

27-Aug-2024
नई दिल्ली।    ( शोर संदेश )   आईआईटी रूड़की के द्वारा गेट 2025 परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाना था। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की तारीख में संशोधन किया गया है। संशोधित डेट्स के अनुसार, नई रजिस्ट्रेशन डेट 28 अगस्त है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं। गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 26 सितंबर निर्धारित की गई है। हालांकि, लेट फीस के साथ आखिरी तारीख 7 अक्टूबर है। इस तारीख के बाद किसी भी हाल में रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। गेट परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।  

वनरक्षक पदों पर भर्ती के लिए 22 सितंबर से शुरू होगी लिखित परीक्षा, यहां देखें समय सारिणी

27-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से वनरक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 सितंबर को होगी। इन पदों के लिए प्रतिभागियों ने ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। विभागीय शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए व्यापमं की बेवसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन और परीक्षा जिला चयन करना अनिवार्य है।
समय सारिणी
– वनरक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 सितंबर को
– व्यापमं वेबसाइट पर पंजीयन व जिला के चयन 23 से 8 सितंबर तक
– प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 16 सितंबर
– परीक्षा की तिथि (संभावित)- 22 सितंबर
– परीक्षा का समय- सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक
– परीक्षा केंद्र-बिलासपुर और रायपुर
 

30 अगस्त की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

27-Aug-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने 30 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस बोर्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यूपीपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 60244 अभ्यर्थियों के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा। ये परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं। हर पाली की परीक्षा में 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। 
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस परीक्षा में अनुचित क्रिया में संलिप्त अभ्यर्थियों की पहचान की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से अनुचित साधनों, जैसे प्रश्नपत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिका से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए यूपी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 को एक जुलाई से लागू किया गया है। ऐसे में पुलिस भर्ती परीक्षा अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए या नकल करते हुए पकड़े जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही आजीवन कारावास तक की सजा या फिर दोनों ही सकती है। 
 

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलसचिव पर एफआईआर दर्ज, शिक्षक ने की थी थाने में शिकायत

26-Aug-2024
राजनंदगांव।  ( शोर संदेश )  राजनांदगांव खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलसचिव नीता गहरवार के खिलाफ थाने में जातिगत प्रताड़ना की शिकायत हुई थी। शिकायत बाद पुलिस ने कुल सचिव नीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के शिक्षक जितेश कुमार गढ़पायले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुलसचिव नीता गहरवार के द्वारा जातिगत भावना से प्रताडि़त करने व अपमानित कर दुव्यर्वहार करने व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
खैरागढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र बंजारे ने बताया कि शिकायत बाद मामले की विवेचना की गई। इस दौरान कुलसचिव नीता गहरवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में गहरवार ने कक्ष क्रमांक 4 में जाना एवं छात्र-छात्राओं को डांटना स्वीकार किया है और अपने पक्ष में कोई सुसंगत साक्ष्य व गवाह पेश नहीं किया।
वहीं प्रार्थी जितेश द्वारा 29 अप्रैल को कक्ष क्रमांक 4 में हुई घटना की पुष्टि के लिए 3 गवाह प्रस्तुत किए गए। गवाह सुनील यादव व प्रताप जंघेल द्वारा कुलसचिव नीता गहरवार द्वारा जातिगत भावना से अपमानित करने व बदसदलूकी करने के संबंध में अपने कथन में पुष्टि की है।
आगे डॉ जितेश ने अपने शिकायत पत्र में लिखा कि विश्वविद्यालय की तत्कालीन प्रभारी कुल सचिव डॉ नीता गहरवार ने उन्हें जातिगत दुर्भावना के चलते निलंबित भी किया। उनका प्रमोशन रोका गया। स्टूडेंट्स के सामने छवि धूमिल की गई। उनका करियर खराब करने की कोशिश की जा रही है।
 

सीवीआरयू में अंतरिक्ष दिवस पर छात्रों को दी गई ज्ञान, विज्ञान व तकनीक की जानकारी

24-Aug-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश )  डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के छात्रों एवं कोटा अंचल के कई स्कूलों के छात्रों ने अंतरिक्ष, विज्ञान और तकनीक की जानकारी ली। स्पेस को जाना। कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने छात्रों को बताया चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत सरकार ने इस दिवस को भारतीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
कुलपति प्रो. दुबे ने कहा कि हम वर्ष 2047 में विकसित भारत बनने जा रहे हैं। इसके लिए हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। खासकर अंतरिक्ष विज्ञान में भारत ने नए कीर्तिमान भी रचे हैं। छात्रों को अंतरिक्ष के बारे में बताया गया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पीपरतराई, स्वामी आत्मानंद स्कूल डीकेपी सहित कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। आयोजन सीवीआरयू के रमन सेंटर फॉर साइंस कम्युनिकेशन एवं भारतीय भौतिकी परिषद, शीला एकेडमिक जन सेवा समिति एवं आइक्यूएसी ने संयुक्त रूप से किया। कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी, सम कुलपति प्रो. जयति चटर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर विवि भोपाल के रजिस्ट्रार विजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ट्रैफिक नियमों पर कार्यशाला: रायपुर पुलिस ने की स्कूली बच्चों से हेलमेट लगाने की अपील

24-Aug-2024
रायपुर। ( शोर संदेश ) राजधानी रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई और रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ट्रैफिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिंदगी ना मिलेदी दोबारा कार्यक्रम के दूसरे दिन द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल रायपुर में कार्यशाला कक्षा दसवीं से बारवीं तक आयोजित की गई।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि तीन विषय पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नशा मुक्ति,ट्रैफिक नियम और हेल्थ शामिल है। इस अभियान पर मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव द्रोणाचार्य स्कूल पहुंचे।
संजय श्रीवास्तव ने बच्चों से कहा कि बच्चे अपने टास्क को लेकर चले। पढ़ाई के साथ खेल में विशेष रुचि रखें। आप की उम्र में सबसे ज्यादा आपको ध्यान खान पान में रखने की आवश्कता है। ट्रैफिक पुलिस से टीके भोई ने कहा कि हमें टू व्हीलर गाड़ी चलाते समय सिर पर हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। जिससे हम अपनी सुरक्षा कर सके और हाईवे पर गाड़ी को ज्यादा गति से न चलाए।
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ पलक अग्रवाल ने कहा कि बच्चे को हर तीन माह में टूथ ब्रश बदलना चाहिए। साथ में अपने दांतों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नशा मुक्ति पर एक्सपर्ट अलकशेंद्र मोगरे ने बहुत विस्तार से बच्चों को बताया कि इसी उम्र से गलत आदत लगती है, हमे इससे बचना है।
 


Feedback/Enquiry



Log In Your Account