ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

बाल संरक्षण टीम ने बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत स्कूली छात्रों को किया जागरूक

31-Oct-2024
बेमेतरा।   ( शोर संदेश ) कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में तथा चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीपी शर्मा के जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला व बाल विकास विभाग बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं व्योम श्रीवास्तव जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में शासकीय मिडिल एवं हाई /हायर सेकेण्डरी स्कूल कारेसरा में बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत  स्कूली छात्रों को अंतरविभागीय टीम की और से अलग-अलग टीम बनाकर, बाल सरक्षण विषय में-एक युद्ध नषे के विरूद्ध, बाल विवाह एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं  विषय पर जागरूक किया गया। 
जिसमे व्योम श्रीवास्तव जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बाल संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 10 मार्च 2024 को “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का शुभारंभ किया गया था। उक्त बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान के प्रभावी रोकथाम हेतु जिले में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 2बी के अनुसार ऐसा विवाह जिसमें वर (जिसकी आयु 21 वर्ष से कम) तथा वधु (जिसकी आयु 18 वर्ष से कम) अवयस्क या बच्चे हो, तब उसे बाल विवाह माना जायेगा। बाल-विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है जिसके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक या प्रेम प्रसंग कारण हो सकते हैं, जिन्हें विमर्ष में लेकर उन कारणों को पूर्णतः समाप्त कर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाना आवश्यक है। 
बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके विकास को प्रभावित करता है। यह विकास को बाधित करने वाली गंभीर समस्या है जिसके पूर्ण रोकथाम हेतु सामाजिक, कानूनी और आर्थिक स्तर पर लोगों को जागरूक करना एवं इस कुप्रथा से होने वाले दुष्परिणामों को जन-जन को समझाना महत्वपूर्ण है, ताकि इसे प्रभावी तरीके से रोका जा सके और बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें पूर्णतः सुरक्षित रखा जा सके। 18 वर्ष से अधिक आयु का पुरूष, यदि 18 वर्ष से कम आयु की किसी महिला से विवाह करता है तो उसे 2 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपये तक हो तकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है।
कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, मरता है अथवा इसमें सहायता करता है उसे 2 वर्ष तक का कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है।
कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा देता है अथवा उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मलित होता है उसे 2 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। किसी भी महिला को कारावास का दण्ड नही दिया जा सकता है। बाल विवाह के रोकथाम हेतु समस्त छात्र/छात्राओं से शपथ दिलाई भी दिलवाई गई।

नई पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य: विष्णु देव साय

24-Oct-2024
रायपुर।    ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि उनका सरस्वती शिशु मंदिर से बचपन से जुड़ाव रहा है। भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी। उन्होंने विद्यार्थियोें के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
रायपुर लोक सभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने इस मौकेे पर खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की मंजूरी दी। कार्यक्रम को विद्या भारती के पदाधिकारी भाल चंद्र रावले, प्रकाश ठाकुर और शशिकांत फड़के ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू और पुरन्दर मिश्रा, विद्या भारती के सचिव  विवेक सक्सेना सहित वल्लभ लाहोटी, अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

341 पदों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा आज से आवेदन

23-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर की 341 पदों पर भर्ती होगी। पहली बार सीजीपीएससी से एसआई की भर्ती हो रही है। इसके लिए जो मापदंड तय किए गए हैं, इसके अनुसार अभ्यर्थी को आंखों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए। बिना चश्मा एक आंख से 6/6 यानी 6 मीटर की दूरी साफ दिखना जरूरी है।

दूसरी आंख से 6/9 से कम नहीं होनी चाहिए यानी सामान्य आंखों को 9 मीटर दूर से नजर आने वाली वस्तु आपको कम से कम 6 मीटर की दूरी से नजर आनी चाहिए। मुख्य रंगों का भेद करने में अभ्यर्थी सक्षम होना चाहिए। इसी तरह अभ्यर्थी में नॉक-नी, फ्लैट फुट नहीं होना चाहिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार, 23 अक्टूबर से भरे जाएंगे।

इससे पहले, वर्ष 2018 में एसआई की भर्ती निकली थी। तब साढ़े छह सौ से अधिक पद थे। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 975 किया गया और संशोधित विज्ञापन जारी हुआ। इसके अनुसार फिर आवेदन मंगाए गए। हालांकि, यह भर्ती अभी तक पूरी नहीं हुई है। इंटरव्यू हो चुका है। इसका रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

उक्त भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा व्यापमं से आयोजित की गई थी। इस बार यह भर्ती व्यापमं से होने की चर्चा थी। इसके लिए तैयारी भी की गई थी। बाद में विभिन्न कारणों से यह भर्ती व्यापमं से नहीं आई। अब पीएससी से यह भर्ती होगी।

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल तीसरी परीक्षा की बदली डेट, अब 14 नवंबर से,

19-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की वजह से ओपन स्कूल ने तीसरी मुख्य परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 नवंबर के बजाय अब 14 नवंबर से शुरू होंगी। पहले, बारहवीं की परीक्षा 11 नवंबर से और दसवीं की 13 नवंबर से होने वाली थी।
परीक्षा के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, परीक्षा के लिए नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए वोटिंग 13 नवंबर को होगी। इसके दूसरे दिन से परीक्षाएं शुरू होंगी। ओपन स्कूल परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित हो गई थी, जबकि उपचुनाव की तिथि बाद में घोषित हुई। परीक्षाएं 11 नवंबर से प्रारंभ होने वाली थी।
पहली बार नवंबर में होगी परीक्षा
ओपन स्कूल के लिए अवसर परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले 2014 में ओपन स्कूल की एक साल में तीन बार परीक्षा हुई थी, लेकिन तब दो परीक्षा अवसर के रूप में थी। यानी इसमें सिर्फ फेल हुए छात्र ही शामिल हुए थे।
यह पहली बार है जब साल में ओपन स्कूल की तीनों परीक्षा मुख्य परीक्षा के रूप में हो रही है। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित है। शासन द्वारा यदि कोई अवकाश और स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी।
ओपन स्कूल परीक्षा की नई समय सारणी-
14 नवंबर, 12वीं- गृह विज्ञान, 10वीं- संस्कृत
16 नवंबर, 12वीं- लेखांकन, 10वीं- गृह विज्ञान
18 नवंबर, 12वीं- भौतिक शास्त्र, 10वीं- उर्दू
19 नवंबर, 12वीं- भूगोल, 10वीं- विज्ञान
20 नवंबर,12वीं- रसायन शास्त्र, 10वीं- अंग्रेजी
21 नवंबर, 12वीं- अंग्रेजी, 10वीं- मराठी
22 नवंबर, 12वीं- गणित, 10वीं- सामाजिक विज्ञान
23 नवंबर, 12वीं-राजनीति शास्त्र, 10वीं- व्यवसाय अध्ययन
25 नवंबर, 12वीं- जीव विज्ञान, 10वीं- गणित
26 नवंबर, 12वीं- इतिहास, 10वीं- अर्थशास्त्र
27 नवंबर, 12वीं- अर्थशास्त्र
28 नवंबर, 12वीं- हिन्दी
29 नवंबर, 12वीं- वाणिज्य, 10वीं- हिन्दी

पीएमश्री प्राथमिक स्कूल केंदवाही बार के सैकड़ों बच्चों हुए प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान में चयनित

18-Oct-2024
सारंगढ़ बिलाईगढ़। ( शोर संदेश ) कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बरमकेला ब्लॉक के पीएमश्री प्राथमिक स्कूल केंदवाही बार का विगत दिवस निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में जाना और उन्हें शाबाशी दी। कलेक्टर ने इस स्कूल के लिए अपनी जमीन दान करने वाले लालमोहन पटेल से मुलाकात की और उनके द्वारा बच्चों की स्कूल के लिए दिए गए दान की तारीफ की।
निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक सुरेंद्र मिश्रा ने कलेक्टर को जानकारी दी कि इस स्कूल के लगभग 110 विद्यार्थी अपनी विशिष्ट पहचान के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं। यह सभी बच्चे होनहार एवं अपने ज्ञान से  जवाहर उत्कृष्ट योजना और अन्य परीक्षा उत्तीर्ण कर कक्षा छठवीं से 12वीं की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और रायपुर के प्रतिष्ठित निजी संस्थान राजकुमार कॉलेज जैसे रायपुर और रायगढ़ के निजी विद्यालयों में अध्यनरत हैं।
प्रधान पाठक सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह तन मन धन से स्कूली बच्चों के ज्ञान और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा से निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उनकी मंशा है कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें। परीक्षा में  चयनित होकर बेहतर रोजगार और अपना नाम रोशन करें। उन्होंने स्कूल परिसर के दीवाल में सामान्य ज्ञान की जानकारी दीवार लेखन कराया है, जिससे स्कूली बच्चों का सामान्य ज्ञान  बढ़ाने में मददगार है। जमीन के दानदाता लालमोहन पटेल ने कहा कि वे चाहते थे कि गांव के बच्चे गांव में ही स्कूल जाएं इसलिए उन्होंने अपनी जमीन को स्कूल के लिए दान दी।
वे चाहते हैं कि यदि मिडिल स्कूल के लिए भी दान की जरूरत पड़े तो वे दान देना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं स्कूल जैसे शिक्षा के मंदिर के लिए और अपने गांव के बच्चों के लिए जमीन दान में दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान घर के बरामदे में जब शिक्षा देने का अवसर मिला तो उन्होंने अपने घर के परिसर में बड़े शेड के नीचे कक्षा संचालित करने के लिए स्थान दिया। लालमोहन पटेल और उनके परिवारजनों का सहयोग हमेशा से गांव के बालक बालिकाओं के प्रगति के लिए उत्साहपूर्वक सहयोगात्मक रहा है। 
निश्चित ही जमीन दानदाता,  प्रधान पाठक और स्कूली बच्चों की मेहनत से केंदवाही बार के लगभग 110 बच्चों का चयन होना प्रधान पाठक सुरेंद्र मिश्रा, जमीन के दानदाता लालमोहन पटेल और स्कूली बच्चों के मेहनत, सहयोगात्मक और एक आदर्श परिवेश निर्माण और समाज के प्रति अपनी  सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। सुरेंद्र मिश्रा, लालमोहन पटेल और स्कूली बच्चों के मेहनत से पीएमश्री स्कूल बार ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
 

ओपन स्कूल की परीक्षाएं 11 नवंबर से, देखें टाइम टेबल...

14-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CSOS), रायपुर द्वारा नवंबर 2024 सत्र की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 11 नवंबर से प्रारंभ होकर 27 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं 13 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलेंगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर विस्तृत समय-सारणी उपलब्ध है। अभ्यर्थी समय-सारणी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी के अनुसार योजना बना सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा से संबंधित जानकारी और सहायता अपने अध्ययन केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।
 

प्राइवेट छात्रों के लिए उच्च शिक्षा से निर्देश जारी:यूजी फर्स्ट ईयर में स्वाध्यायी छात्रों का भी होगा इंटर्नल एग्जाम

03-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  नियमित छात्रों की तरह ही यूजी फर्स्ट ईयर में स्वाध्यायी (प्राइवेट) छात्रों काे भी इंटर्नल एग्जाम देना होगा। कॉलेज से असाइनमेंट भी मिलेंगे। यही नहीं जिस कॉलेज से वे परीक्षा देंगे वहां उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्वाध्यायी छात्रों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इंटर्नल एग्जाम के 20 और असाइनमेंट के लिए 10 अंक हैं।
प्रदेश में इस सत्र से यूजी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) से हो रही है। इसके अनुसार सिलेबस में बदलाव हुआ है। इसमें इंटर्नल एग्जाम का प्रावधान भी किया गया है। जैसे, 100 नंबर के पेपर में 70 की परीक्षा सेंटर में होगी और 30 अंक इंटर्नल व असाइनमेंट के लिए है। नियमित छात्रों के लिए यह निर्देश जून-जुलाई में जारी हो चुके हैं।
लेकिन प्राइवेट छात्रों की परीक्षा कैसे होगी? इसके लिए आवेदन कब से भरेंगे? इन छात्रों के लिए लिए क्या प्रावधान है? इस संबंध कोई निर्देश जारी नहीं हुआ था। इससे प्राइवेट से परीक्षा देने वाले परेशान थे। लेकिन अब उच्च शिक्षा विभाग से स्वाध्यायी छात्रों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार इन छात्रों के दो इंटर्नल एग्जाम होंगे। प्रत्येक के लिए 20 अंक हैं। दोनों एग्जाम में छात्रों को जिसमें अधिक नंबर मिलेंगे वही मान्य होगा। इसी तरह 10 नंबर का असाइनमेंट होगा।
फर्स्ट ईयर की परीक्षा के लिए 20 अक्टूबर तक होगा पंजीयन
यूजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा में प्राइवेट छात्र के रूप में शामिल होने के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। जिस कॉलेज से वे परीक्षा देना चाहते हैं वहां उन्हें पंजीयन कराना होगा। यह संबंधित कॉलेजों में 20 अक्टूबर तक होगा। सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन 15 नवंबर से 25 नवंबर तक भरे जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों से निर्देश जारी होंगे। प्रदेश के छह राजकीय विवि जैसे, रविवि, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर व रायगढ़ से संबद्ध करीब साढ़े छह सौ कॉलेज हैं। इनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए समेत अन्य के फर्स्ट ईयर में एनईपी लागू हुई है।
पहला इंटर्नल एग्जाम 1 नवंबर से, असाइनमेंट मिलेगा दिसंबर में 
प्राइवेट छात्रों का पहला इंटर्नल एग्जाम 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच होगा। इसी तरह दूसरी एग्जाम 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे। जबकि छात्रों को असाइनमेंट 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मिलेंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम 15 दिसंबर से 31 दिसंबर। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र कॉलेज तैयार करेंगे। वे ही परीक्षा लेंगे और कापियां भी जाचेंगे।
 

मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छात्राओं की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

30-Sep-2024
रायपुर  ( शोर संदेश )   ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से जशपुर जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें।
यह कार्यक्रम प्रदेश में जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा जिला में भी संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यहां   छात्राओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फायनेंस, बिजनेस, शिक्षा, और ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर अतिरिक्त कक्षाएँ भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राओं का समग्र विकास हो सके। छात्राओं को निःशुल्क आवास, प्रशिक्षण, और भोजन की सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षण के दौरान लैपटॉप/कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें अध्ययन और प्रोजेक्ट्स पर काम करने में मदद मिलती है।
वर्तमान में, इस कार्यक्रम के तहत जिले की 16 प्रतिभाशाली छात्राएँ विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य राज्यों की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट के लिए चयनित हुई हैं। ये छात्राएँ अब अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, जो उनके प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। यहाँ पर 150 छात्राओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जिसमें वर्तमान में 60 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह दृष्टिकोण केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में भी एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा देता है। उनकी सोच ने ना केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान किया है।
छात्राओं के अनुभव 
जशपुर नगर की निवासी कुमारी प्रतिभा थापा बताती हैं कि ‘मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे मुझे पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। जब मैंने नव गुरुकुल के बारे में सुना, तो मैंने यहाँ फॉर्म भरा और प्रशिक्षण लेने आई। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने महंगे कोर्स की पढ़ाई मुझे निःशुल्क मिलेगी। मैंने बिजनेस कोर्स में 16 महीने का प्रशिक्षण लिया और आज एक निजी कंपनी में क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूँ।’
जशपुर नगर की ही कुमारी नेहा चौहान ने बताया कि मेरे पिता एक छोटे किसान हैं। हमारी आमदनी उतनी अच्छी नहीं है कि मैं बाहर जाकर पढ़ाई कर सकूं। लेकिन इस संस्थान से मुझे बहुत लाभ हुआ है। यहाँ मुझे बिजनेस कोर्स में 13 महीने प्रशिक्षण के साथ-साथ भाषा ज्ञान भी मिला, जो मेरे लिए बहुत उपयोगी है।  
डुगडुगीया (कुनकुरी) निवासी कुमारी साक्षी सिंह बताती हैं कि जब मुझे यहाँ के बारे में पता चला तो फॉर्म भरकर प्रशिक्षण ली। मैंने यहाँ 15 महीने का प्रशिक्षण लिया। आज मुझे बारु साहेब यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश में डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट का जॉब मिला है। यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं पहली बार अपने घर से बाहर निकली हूँ। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
लाभार्थी छात्राओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल ने न केवल हमारा जीवन बदला है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की योजनाएँ निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

CGPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम किया जारी

30-Sep-2024
रायपुर   ( शोर संदेश ) । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 703 परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 3597 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 17 सेवाओं के 242 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। 1 लाख 58 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के बाद अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 24 जून से 27 जून तक यह परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 703 परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। 

एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी का सघन निरीक्षण

28-Sep-2024


रायपुर । ( शोर संदेश )  एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने  शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरिया  एवं शासकीय हाई स्कूल पिपरिया प्राथमिक विद्यालय कठौतिया,  पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठौतिया एवं प्राथमिक विद्यालय, डोमनापारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोमनापारा का आकस्मिक निरीक्षण किया ।

 छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी गणित तथा पहाड़ा से संबंधित अनेक सवाल किया साथ ही शिक्षा गुणवत्ता, साफ-सफाई, समय पर विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान भोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की जानकारी ली इस अवसर पर डॉ विनोद पांडे प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल  पिपरिया उपस्थित रहे। 


Feedback/Enquiry



Log In Your Account