ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

कॉलेजों में यूजी और पीजी की सीटें खाली, एडमिशन के लिए 31 जुलाई को अंतिम दिन

31-Jul-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार यूजी व पीजी में प्रवेश के लिए बुधवार, 31 जुलाई को आखिरी दिन है। खाली सीटों को भरने के लिए सभी कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग होगी। पहले आओ पहले पाओ के फार्मूले से प्रवेश दिए जाएंगे। राजधानी के टॉप गवर्नमेंट कॉलेज जैसे साइंस कॉलेज में यूजी फर्स्ट ईयर में बायो की सीटें सीटें भर गई है। मैथ्स की कुछ सीटें खाली है।
डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बीए, बीकॉम, बायो में प्रवेश हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ कॉलेज में बायो व बीकॉम की सीटें फुल हो चुकी है। इन कॉलेजों में पीजी की सीटें खाली है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट मॉडल कॉलेज अटारी में भी अलग-अलग कोर्स में सीटें खाली है। इसके लिए कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग होगी। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर शासकीय कॉलेजों यूजी व पीजी की 70 फीसदी सीटें भर गई है। प्राइवेट कॉलेजों में आधी सीटें खाली है। इस बार कुलपति की अनुमति से प्रवेश की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। पिछले साल की तुलना में 14 दिन कम। इस तरह प्रवेश के लिए आज आखिरी दिन है।
इसे लेकर जानकारों का कहना है कि अभी तक के प्रवेश की स्थिति को देखकर लगता है कि इस बार न सिर्फ प्राइवेट कॉलेज, बल्कि कई शासकीय कॉलेजों की बड़ी संख्या सीटें खाली रह सकती है। इसलिए प्रवेश की तारीख कुछ दिन बढाई जानी चाहिए। गौरतलब है कि रविवि से संबद्ध करीब डेढ़ सौ कॉलेज हैं। इनमें यूजी की करीब 42 हजार सीटें हैं।
गवर्नमेंट नागार्जून पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ साइंस (साइंस कॉलेज) रायपुर में आज ओपन काउंसिलिंग होगी। यहां यूजी फर्स्ट ईयर की अधिकांश सीटें भर गई है। मैथ्स ग्रुप में 5 कंबिनेशन हैं। इनमें कुछ सीटें खाली है। जबकि एमएससी में आरक्षित वर्ग की सीटें बची है। यह सीटें कनवर्ट होगी।
गवर्नमेंट जे.योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में यूजी फर्स्ट ईयर में जबकि बीएससी बायो में 265 सीटें हैं, सभी फुल हो चुकी है। बीकॉम में भी सभी 265 सीटें भर गई है। बीएससी मैथ्स की कुछ सीटें रिक्त है। इसी तरह यहां पीजीडीसीए, लॉ और पीजी की सीटें खाली है।
गवर्नमेंट दूधाधारी बजरंग गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (डिग्री गर्ल्स कॉलेज) रायपुर में यूजी फर्स्ट ईयर की अधिकांश सीटें भर गई है। मैथ्स व होसाइंस में सीटें रिक्त है। इसी तरह पीजी आर्ट्स जैसे हिंदी, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, समाजशासत्र, भूगोल समेत अन्य में सीटें खाली है।

 


शासन की महत्वाकांक्षी योजना से कबीरधाम के स्कूलों का हो रहा उन्नयन

31-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और भवनों की स्थिति को बेहतर बनाने विशेष जोर दिया जा रहा है। कबीरधाम जिले के शासकीय स्कूलों का विशेष प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार होने से विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिल रहा है। कबीरधाम जिले के स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार के लिए 42 करोड़ 19 लाख 88 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुए है। वर्तमान शिक्षा सत्र में 653 स्कूलों का आवश्कता अनुसार मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार किया गया है। इसके साथ ही 203 स्कूलों का कार्य प्रगतिरत हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्कूलों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों को एक सुरक्षित स्वच्छ और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण भी मिलता है। कलेक्टर द्वारा इन कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है और इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। नवीनीकरण कार्यों के तहत स्कूलों में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई है। इनमें स्वच्छ पेयजल की सुविधा, शौचालय, कम्प्यूटर शामिल है। ये सुविधाएं न केवल छात्रों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करती है बल्कि उनकी पढ़ाई में भी सहायता करती है।
कबीरधाम जिले में स्कूल शिक्षा मद, समग्र शिक्षा मद, सीएसआर और पीएश्री मद से 2022-23 एवं 2023-24 के लिए शाला भवन मरम्मत, नवीनीकरण, आहता, शौचालय, पेयजल, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है, जिसके लिए राज्य शासन से इन कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्कूल मरम्मत, जीर्णाेद्धार, अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 23 करोड़ 26 लाख 07 हजार रूपए की लागत से 561 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 409 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 22 कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह स्कूल शिक्षा मद के तहत अतिरिक्त कक्ष, जीर्णाेद्धार, आहता निर्माण के लिए 01 करोड़ 92 लाख 91 हजार रूपए की लागत से 24 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 23 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 01 कार्य प्रगतिरत है।
समग्र शिक्षा मद के तहत प्राथमिक, माध्यमिक शाला भवन निर्माण, मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बालक-बालिका शौचालय, पेयजल के लिए 13 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए की लागत से 366 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 188 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 158 कार्य प्रगतिरत है। समग्र शिक्षा मद के तहत हाई, हायर सेकेंण्डरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरम्मत, शौचालय, कम्प्यूटर के लिए 02 करोड़ 06 लाख 78 हजार रूपए की लागत से 28 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 14 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 13 कार्य प्रगतिरत है। सीएसआर मद के तहत शाला भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रूपए की लागत से 10 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 10 कार्य पूर्ण कर लिए गए है है। पीएमश्री मद के तहत शौचालय, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरम्मत के लिए 55 लाख 98 हजार रूपए की लागत से 18 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 09 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 09 कार्य प्रगतिरत है।
कलेक्टर द्वारा बैठक लेकर योजनाओं के तहत स्वीकृत प्रगतिरत कार्याे की नियमित समीक्षा की जा रही है और कार्याे को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए है। इसकी नियमित मानिटरिंग भी की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए सतत निगरानी करने निर्देशित किया गया है तथा कार्य एजेंसी विभाग को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्णता के लिए निर्देश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मद, समग्र शिक्षा मद, सीएसआर और पीएश्री मद से शाला भवन मरम्मत, नवीनीकरण, आहता, शौचालय, पेयजल, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। जिससे कि बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। गौरतलब है कि स्वीकृत सभी कार्यों को जिला पंचायत, आरईएस, ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कराया जा रहा है जिनमें से बहुत से कार्य पूर्ण होकर स्कूल प्रारंभ किया जा चुका है। शेष बचे कार्य भी लगभग पूर्णता की ओर है। स्कूलों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है एवं जिन स्थानों में मरम्मत का कार्य प्रगति पर है वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल का संचालन निरंतर जारी है।

जेईई-नीट के तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने दिए टिप्स

31-Jul-2024
जांजगीर-चांपा। ( शोर संदेश ) कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज आकांक्षा आवासीय विद्यालय में जेईई व नीट की तैयारी कर रहे बच्चों से मुलाकात कर उसके पढ़ाई के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई व तैयारी में आ रही समस्याओं को जाना। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि सिलेबस से संबंधित कोई भी समस्या आने पर टीचर से प्रश्न करें और सॉल्यूशन के बारे में विस्तार से जाने।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के संबंध में सभी टॉपिक के अधिक से अधिक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने, टॉपिक की विस्तार से समझने कहा। कलेक्टर ने शिक्षकों को सिलेबस का शेड्यूल तैयार करने, पढ़ाई का मासिक प्लान तैयार कर विद्यार्थियों को प्रदान करने कहा। उन्होंने शिक्षकों को थ्योरी को पढ़ाने के बाद उससे संबंधित प्रश्न भी कराने व पढ़ाये टॉपिक से संबंधित प्रश्नों का प्रतिदिन होमवर्क देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि पिछले वर्षों के प्रश्नो का लगातार अभ्यास करते रहें। उन्होंने छात्रों से सभी चौप्टर से अधिक से अधिक प्रश्न अभ्यास करने कहा।
उन्होंने शिक्षकों को कल क्या पढ़ने वाले हैं उसका प्लान तैयार करने, महत्वपूर्ण फॉर्मूला बताने, रिवीजन कराने, टेस्ट रिवीजन, हिंदी इंग्लिश के लेक्चर प्लान तैयार करने व प्रतिदिन प्रश्न अभ्यास कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परीक्षा में सफलता के टिप्स भी दिये और बताया कि तैयारी के दौरान समय समय पर होने वाले मॉक टेस्ट, कोचिंग संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार टेस्ट पेपर, रिवीज़न का महत्व को बताया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल, प्रभारी प्राचार्य विक्रांत साहू, शिक्षकगण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

शास.आदर्श कन्या शाला दुर्ग में सामुदायिक सहभागिता दिवस मनाया गया

29-Jul-2024
दुर्ग।   ( शोर संदेश ) शास.आदर्श कन्या शाला दुर्ग में शिक्षा सप्ताह के सातवें दिन सामुदायिक सहभागिता दिवस मनाया गया इस अवसर पर छात्राओं के पालकों को आमंत्रित किया गया शाला की प्राचार्या डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने इस अवसर पर शाला में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।
विदुद्यांजली योजना के तहत जन समुदाय से विद्यादान करने हेतु भी निवेदन किया गया तथा छात्राओं के साथ साथ पालकों को भी साक्षर बनाने की मुहिम चल रही है पालकों को बताया गया कि उल्लास नवभारत सर्वे के द्वारा  निरक्षर जन को साक्षर बनाया जाना सुनिश्चित करने हेतु छात्राओं की सहभागिता आवश्यक है, अभी तक लगभग 335 जन को शिक्षकों व छात्राओं द्वारा इस पोर्टल में रजिस्टर किया जा चुका हैं ।
विधालय के परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया ताकि पत्रविरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाय, छात्राओं को माता के साथ पौधा लगाने का उद्देश्य उन्हें पौधे से भावनात्मक लगाव उत्पन्ने करना है जिससे वे पौधे से जुड़ाव महसूस कर सकें पूर्णजल संचय को बढ़ावा देने हेतु पालकों को जागरूक किया गया इस अवसर पर पालकों के साथ घर के बड़े बुजुर्गो को भी आमंत्रित कर स्थानीय परिवेश से जुडऩा तथा जानकारी देना सुनिश्चित किया गया।

स्वरूपानंद महाविद्यालय में शहीदों के माता-पिता का किया सम्मान

28-Jul-2024
भिलाई।  ( शोर  संदेश  )  रूपानंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहीदों के माता-पिता को सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने वीर सपूतों के बलिदान की कहानियां साझा कीं, साथ ही महाविद्यालय परिवार ने शहीद स्मारकों पर जाकर श्रद्धांजलि दी। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल शहीद कौशल यादव की स्मृति में एक परिचर्चा और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी संयुक्ता पाढ़ी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, यह
कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया है। दूसरे दिन, शहीद नायक प्रहलाद सोनबोईर के माता-पिता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। स्वयंसेवक ऋषि राजपूत ने कैप्टन विक्रम बत्रा तथा कैप्टन सौरभ कालिया , विवेक शर्मा ने कारगिल युद्ध होने की स्थिति तथा अदिति शर्मा ने फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के उपलब्धियों की चर्चा की।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए ,  डॉ. शमा ए बेग, डॉ नीना बागची, श्रीलता के नायर, जया मिश्रा तथा हितेश सोनवानी ने सामूहिक रूप से उद्घोष किया कि असंख्य वीरों के बलिदानों से मिली इस आजादी को हमे न केवल सहेजना चाहिए बल्कि आज और इसी वक्त से ही प्रत्येक व्यक्ति को देश सेवा एवं सुरक्षा के लिए तत्पर होना ही चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि, शहीदों के बलिदान ने हमें आजाद देश दिया है और हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी दीपक शर्मा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं से देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में, और सोनबोईर के हाथों परिचर्चा और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

एमएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए परीक्षा आज

28-Jul-2024
बिलासपुर ( शोर  संदेश  )  । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आज बिलासपुर में तीन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में प्रमुख रूप से हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-3 के 143 पदों के लिए लिखित परीक्षा, पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शामिल हैं।
एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम 4.15 बजे तक पांच केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 2500 परीक्षार्थी भाग लेंगे। व्यापमं द्वारा आयोजित ये परीक्षाएं राज्य के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं। सभी परीक्षार्थी अपनी किस्मत खुद लिखेंगे। परीक्षा केद्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होगी। व्यापमं ने पहले ही वेबसाइट पर जरूरी महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर चुका है।
यदि प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है, तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र या फोटोयुक्त अंकसूची साथ लाना अनिवार्य होगा।बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय से एक घंटा पहले पहुंचना आवश्यक है, ताकि उनकी पहचान सत्यापित की जा सके और परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिल सके।
 

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में कारगिल विजय दिवस का हुआ आयोजन

27-Jul-2024
रायगढ़।   ( शोर  संदेश  ) कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र, रायगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.ए.के.सिंह ने वीर सपूतों को नमन करते हुए शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी देश की रक्षा के खातिर अपने वीर जवानों की शहादत के हमेशा ऋणी रहेंगे और नमन करते रहेंगे क्योंकि आज हम सभी उनके द्वारा दी गयी प्राणों की आहूति के वजह से सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। कार्यक्रम में एन.एस.एस. के सह.समन्वयक डॉ.ब्रिजेश पटेल के मार्गदर्शन एवं डॉ.संदीप पैंकरा, डॉ.मीनाक्षी चन्द्रा,डॉ.संध्या सिन्हा, गामिनी वर्मा,सी.के.पुरेना,जी.एल.कुर्रे, चैन सिंह पटेल, अतुल भोंसले की उपस्थिति में महाविद्यालय परिसर बालक छात्रावास एवं डॉ.सरिता अग्रवाल की उपस्थित में बालिका छात्रावास में पपीता, मुनगा, नीम का पौधरोपण किया गया। मंच संचालन सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी एवं एनएसएस के छात्र-छात्रायें शामिल हुये। कार्यक्रम तके प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के सम्मानित हुए अधिकारी-कर्मचारी

26-Jul-2024
महासमुंद।  ( शोर संदेश )  लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को डाइट के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले में हुए मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि एवं मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने वाले मैदानी अमला सहित अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने कहा कि महासमुंद जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिले में पिछले लोकसभा निर्वाचन की तुलना में मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और मैदानी अमला जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं से लेकर एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, महिला बाल विकास, नगरपालिका, समाज कल्याण, खेल विभाग, शैक्षणिक संस्थाएं जैसे महाविद्यालय, स्कूलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि न केवल मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हुई बल्कि राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा मतदान का प्रतिशत रहा। सीईओ एस. आलोक ने कहा कि वास्तव में सम्मान के हकदार मैदानी बीएलओ है जिन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंचाया। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र मिलने पर बधाई दी।
इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल रेखराज शर्मा ने कहा कि कलेक्टर प्रभात मलिक एवं सीईओ एस. आलोक के मार्गदर्शन में जिले में पहली बार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विविध तरह की गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें गुड मॉर्निंग महासमुंद, दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता, बाईक रैली, चुनई मड़ई आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में मदद मिली। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में महासमुंद जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 75.02 प्रतिशत रहा जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक था। जबकि राष्ट्रीय मतदान औसत 65.79 प्रतिशत रहा। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य का औसत प्रतिशत 72.81 प्रतिशत रहा है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, प्राचार्य डाइट मीना पाणिग्रही, महिला बाल विकास विभाग, नगरपालिका, जनसम्पर्क विभाग एवं डाइट के छात्राध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से असाक्षरों को बनाया जाएगा साक्षर

26-Jul-2024
महासमुंद।  ( शोर संदेश )   उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम‘‘ के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण प्रभात मलिक के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एस. आलोक की अध्यक्षता में डाइट के सभाकक्ष में स्वयं सेवकों का सम्मेलन आयोजित हुआ।
सीईओ आलोक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2030 तक सभी युवा, प्रौढ, पुरुष एवं महिलाओं को शत-प्रतिशत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रदान कराना है। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम केन्द्र प्रवर्तित योजना है जो “सभी के लिए शिक्षा“ के लिए प्रारंभ की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में 35000 असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य है। सम्मेलन में उन्होंने सभी को साक्षर करने हेतु शपथ दिलाई गई। सम्मेलन में जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, डाइट के प्राचार्य मीना पाणिग्रही, सहायक संचालक शिक्षा सतीश नायर, जिला समन्वयक जिला साक्षरता मिशन रेखराज शर्मा, डाइट के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत ने सीईओ को विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारियां से एंट्री कार्य से आ रही परेशानियों के संबंध में अवगत कराया उसका समाधान बताया। सीईओ ने सभी अधिकारियों और शिक्षकों को आम जनता को ’उल्लास नवभारत साक्षरता’’ कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान कर तथा अभियान चलाकर एंट्री कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ ने ’’उल्लास केंद्र’’ तथा शिक्षार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन, उल्लास कार्यक्रम हेतु वातावरण निर्माण, प्रवेशिका निर्माण, पठन-पाठन सामग्रियों की व्यवस्था, ’’उल्लास नवभारत साक्षरता’’ कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अन्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं, कुशल प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवी प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण तथा उल्लास केन्द्रों का संचालन आदि की जानकारी ली गई।
सीईओ आलोक ने कहा कि 2022-23 से 2024-25 तक जिले के असाक्षरों को स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से साक्षर बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का शीघ्र ही चिन्हांकन करके उसे उल्लास पोर्टल में दर्ज करना उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक एवं नगरीय निकायों में वार्ड प्रभारी की भी चयन कर करें, जिनके माध्यम से यह अभियान सुचारू रूप से समय सीमा में चलाया जाना है।
 

एकलव्य विद्यालय ओड़गी में टीबी मुक्त भारत का संदेश दिया गया

26-Jul-2024
सूरजपुर ( शोर संदेश ) । टीबी मुक्त भारत की आवाज देश के हर कोने से आनी चाहिए तभी हमारा देश टीबी मुक्त देश बन सकता है इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सूरजपुर जिला के सबसे सुदूर अंचल ओड़गी के एकलव्य विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन कर स्वास्थ्य स्वच्छता और टीबी जागरूकता का संदेश दिया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग ओड़गी और पिरामल फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सखन आयाम ने कहा कि व्यक्ति स्वयं को स्वच्छ रखें आसपास का वातावरण स्वच्छ और निर्मल हो तो बिमारियों से दूर रहेगा। हमारे हाथ के द्वारा भोज्यपदार्थ हमारे मुंह में जाता है इसलिए सबसे जरूरी हाथों की सफाई है ।
हाथ धोने का छ:चरण होता है जिसमें हाथ की रेखाओं से लेकर एक एक अंगुलीयों की सफाई की जाती है। टीबी का संक्रमण से बचने के लिए यह अतिआवश्यक है कि हमारे गांव पंचायत मुहल्ले या जहां रहते हैं वहां टीबी का पेसेन्ट न हो । यदि है तो उसका बलगम की जांच होनी चाहिए और टीबी की पुष्टि होने पर दवा प्रारंभ किया जाना चाहिए। पिरामल फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र तिवारी ने कहा कि विद्यालयों में टीबी का संदेश देने से बच्चों के साथ साथ उनके घरों तक संदेश पहुंचेगा।
पाठ्यक्रम में भी टीबी अर्थात क्षय रोग सम्बंधित विषय सामील है। जिला कार्यक्रम समन्वयक राज नारायण द्विवेदी ने बताया कि शाला के बच्चें टीबी मुक्त भारत के लिए कैसे सहयोग कर सकते हैं उनकी भूमिका क्या हो सकती है स्वयं और समाज को टीबी मुक्त कैसे बना सकते हैं इस विषय पर विधिवत जानकारी दिया। शाला के प्राचार्य ने आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि टीबी की बिमारी हवा के माध्यम से फैलती है व्यक्ति जब खांसता छींकता है तो बैक्टीरिया हवा में आ जाती जिससे अन्य व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है।  



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account