ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी एवं दस प्रयत्नम अभियान की हुई शुरुआत

16-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश )  जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत परियोजना मड़वा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की, समग्र प्रगति पत्र, आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र, मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय, दस प्रयत्नम अभियान का शुभारंभ करते हुए जांजगीर-चांपा जिले के लोगो अनावरण किया। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित कैंटीन के माध्यम से निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गरमा गरम ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना वर्ष 2017 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होकर संचालित है। इस अवसर वर्चुअल माध्यम से मंत्री ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिक सतीश कुमार एवं रमेश कुर्रे से बात की। श्रमिक सतीश कुमार ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना बहुत ही अच्छी योजना है इस कैंटिंन में हमें कम कीमत पर ताजा भोजन मिलता प्राप्त होता है। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आकलन उपकरण तैयार कार्यक्रम में जिले के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की कार्यक्रम की शुरूआत की गई इसके तहत शासकीय शालाओं के प्राथमिक श्रेणी में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञानवर्धन करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें पहली बार अंग्रेजी को भी जोड़ा गया है। इसके तहत तीनों विषयों का आकलन उपकरण तैयार किया गया है। उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान अंतर्गत शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं छ.ग. राज्य के मेरिट में जांजगीर-चांपा जिला का स्थान सुनिश्चित करने के लिए एवं बेहतर परिणाम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का समग्र प्रगति पत्रक बनाया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थित, परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा के स्तर की प्रगति की प्रतिमाह मॉनिटरिंग की जाएगी। वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। 

9वीं, 11वीं के सौ विद्यार्थी का हवाई यात्रा का सपना हुआ पूरा

13-Aug-2024
बीजापुर।  ( शोर संदेश )   जिले के कमान सम्हालते ही कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने हेतु कई बड़े निर्णय लिए और उनके समुचित क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जिसका सकारात्मक परिणाम से शिक्षा में व्यापक सुधार भी देखने को मिला। इसी क्रम में कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 100 विद्यार्थियों को हवाई जहाज से यात्रा कराने की बात कही थी जो अब पूरा हो गया है।
आज 12 अगस्त को सुबह 7ः30 को 50 विद्यार्थियों से भरे बस को हरीझंडी दिखाकर रवाना कि। यह विद्यार्थी जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हवाई जहाज से रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं कल 50 छात्राएं भी रायपुर के लिए रवाना होंगी।
जिले के 100 विद्यार्थी राज्य स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर बीजापुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यार्थियों में बहुत ही उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित हुआ है। सभी बच्चे पहली बार हवाई जहाज में बैठ रहे है। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने अपना वादा पूरा किया जिससे बच्चों ने उत्साहपूर्वक कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया और अच्छे मने से कड़ी मेहनत करने की बात कही। ताकि कलेक्टर अनुराग पाण्डेय का यह पहल सार्थक हो सके।
इस दौरान कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सभी बच्चों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने की समझाइस दी और कहा कि आप सभी बीजापुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आज 100 बच्चे जा रहे कल एक हजार से भी अधिक बच्चों को हम इस तरह की योजना से लाभान्वित करेंगे। इसके साथ ही जहां भी जाए हमेशा अनुशासित रहे क्योकि आप जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे लोग आपको बीजापुर के प्रतिनिधि के रूप में देखेंगे, इस लिए हमेशा अनुशासित रहे। इस दौरान एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डीएमसी राव सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

हर घर तिरंगा अभियान : बड़ों से लेकर बच्चे तक निकाल रहे तिरंगा रैली

12-Aug-2024
धमतरी।   ( शोर संदेश )   देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ तिरंगा यात्राएं हर घर तिरंगा अभियान को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए ग्रामीण युवा और वृद्ध, पुरुष और महिलाएं बड़ी संख्या में गांव के  चौक-चौराहों में भारत माता की, तिरंगा अमर रहे का जयघोष करते राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर रहे हैं वहीं राष्ट्रीय गर्व और एकता का अनुभव भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो क्योंकि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ  तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली गांव गांव में निकाली जा रही है। गांव के हर बाला द्वारा भारत माता की जय, वंदेमातरम्, जय जवान-जय किसान, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद के जयकारे की अनुगूंज दूर तक सुनाई दे रही है।
आगे उन्होंने यह भी  कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। राष्ट्रीयता की भावना का संदेश लिए ग्राम पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। यह प्रयास रहेगा कि नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक होंगे और हर घर में तिरंगा लहराए। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। उनके त्याग एवं बलिदान के प्रति सम्मान की यह भावना है। सभी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति शपथ लेंगे, साथ ही भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के अनुरूप योगदान देंगे। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

नशा मुक्ति भारत अभियान- दानी गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

12-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉ वीरेंद्र कुमार ने आज वर्चुवली जुड़कर नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत दानी स्कूल के छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा अन्य अतिथियों ने शपथ ली। विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक काल से मिल रहा है समाधान सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 25 संत रविदास वार्ड निवासी माधुरी चौबे ने वार्ड के झंडा चौक के पास सडक पर गड्डों को लेकर शिकायत की थी. जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और सडक के गड्डो को तुरत भरवाया. समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता माधुरी चौबे ने संतुष्टी जताई और आभार व्यक्त किया।
 

संकुल समन्वयक सहित मटियारी स्कूल की दो शिक्षिकाएं निलंबित

11-Aug-2024
रायपुर,  ( शोर संदेश ) कलेक्टर बिलासपुर अविनाश शरण ने मटियारी के संकुल शैक्षिक समन्वयक हरनारायण सिंह गौतम प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ शिक्षिका शारदा नारवानी एवं कुमारी मरियम बरवा को निलंबित करने के साथ ही स्कूल के स्वीपर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी को सेवा से पृथक कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई बीते दिनों प्राथमिक शाला मटियारी में स्कूली छात्रा से बर्तन धुलवाने के मामले की शिकायत की  जांच में प्रथम दृष्टया उक्त सभी को जवाबदार पाये जाने पर की है। 
कलेक्टर ने इस मामले में मटियारी हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मी नारायण साहू, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा सुनीता ध्रुव एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक देवी चन्द्राकर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने इस मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर मटियारी प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक प्रताप सत्यर्थी एवं शेष पांच शिक्षक स्नेह लता भारद्वाज, सुपर्णा टेंगवर, रामलाल यादव, सरोज जायसवाल, सोनू यादव को बिल्हा विकासखण्ड से अन्य विकासखण्डों में शिक्षकविहीन अथवा एकल शिक्षकीय शाला में अध्यापन कार्य हेतु पदस्थ करने के निर्देश संयुक्त संचालक लोक शिक्षा बिलासपुर को दिए हैं। साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में अन्य शालाओं से छह शिक्षकों की व्यवस्था अध्यापन हेतु की गई है। 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपरोक्त घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर को संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन निरंतर प्रयास कर रही है तथा स्कूल में अकादमिक एवं अन्य गतिविधियों के सुचारू संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बरते जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निजात अभियान के तहत ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में 530 छात्रों ने लिया भाग

10-Aug-2024
रायपुर।    ( शोर संदेश )   रायपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान "निजात" के अंतर्गत सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर जिले के 35 स्कूलों से लगभग 530 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और छात्रों को नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना था।
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार, रायपुर पुलिस ने "निजात" अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत न केवल ड्रग पेडलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि नशे से ग्रसित लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश दिया। प्रतियोगिता के अंत में, विजेता छात्रों को प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने खुद उपस्थित होकर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा, "अगर जिंदगी में खुशियां चाहिए तो नशे को न कहना है और जिंदगी को हां कहना है।"
सीएसपी आजाद चौक, अमन कुमार झा (IPS) ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की पेंटिंग्स की सराहना की और कहा कि सभी ने नशे के दुष्प्रभावों को सटीक रूप से व्यक्त किया है। उन्होंने छात्रों से समाज को नशामुक्त बनाने के इस प्रयास में शामिल होने की अपील की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य रूपिका लॉरेंस, रोशना डेविड और अन्य स्कूलों से आए शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

10-Aug-2024
सारंगढ़-बिलाईगढ़।  ( शोर संदेश )   देशप्रेम और देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान के सम्मान के लिए केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव और राज्य सरकार के संस्कृति विभाग अंतर्गत जिले में 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सारंगढ़ के सेजस, बिलाईगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और झाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा पैदल और सायकल रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ तिरंगा पैदल और सायकल रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी।भारत माता की जय, वंदेमातरम्, जय जवान-जय किसान, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद के जयकारे की अनुगूंज दूर तक सुनाई दी।
इसी प्रकार नगर पंचायत बिलाईगढ़ की ओर से नागरिकों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकली। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के महिला कर्मचारियों और सारंगढ़ ब्लॉक के कई गावों में महिलाओं ने अपने हाथों में 15 अगस्त के अंकों की मेंहदी बनाकर और तिरंगा की रंगोली बनाकर, भारत माता का रूप धारण कर लोगों को प्रेरित किया कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ यह काफिला तिरंगा रैली निकली। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए वेबसाईट हर घर तिरंगा डॉट कॉम www.harghartiranga.com में सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता लाई जा रही है।इस तिरंगा यात्रा में युवा, वृद्ध, पुरूष, महिलाएं सभी शामिल हो सकते हैं और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर सकते हैं, जिससे राष्ट्रीय गर्व एवं एकता का अनुभव हो। पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडे उपलब्ध रहेंगे। इसमें नागरिकों की व्यापक सहभागिता होनी चाहिए। तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला का आयोजन 15 अगस्त तक लगातार होगा। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में देश भक्ति संगीत के साथ सार्वजनिक स्तर पर तिरंगा कॉन्सर्ट्स आयोजित किए जाएंगे। कॉन्सर्ट्स में तिरंगा एन्थम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में हर घर तिरंगा और जय हिन्द लिख सकेंगे। कैनवास का डिजाइन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3 : 2 में होगा। हैशटैग हर घर तिरंगा : तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया पर हैश टैग हर घर तिरंगा  #HarGharTiranga के साथ साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा से संबंधित तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा एंथम सहित विभिन्न जानकारी हर घर तिरंगा वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कलेक्टर ने घोड़ादाना प्राथमिक स्कूल का किया निरीक्षण

09-Aug-2024
बिलासपुर।  ( शोर संदेश )  कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सवेरे तारबहार स्थित घोड़ादाना प्राथमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक 118 बच्चे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बच्चों से पूछताछ कर पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। अपने सामने उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी के कुछ पाठ पढ़ने कहा। पढ़ने की गति संतोषप्रद पाई गई। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया। पांचवी की छात्राएं बुनियादी चीजें सीख रही थीं। कुछ सवाल देकर उनका हौसला बढ़ाया। दूसरी के बच्चों का खेल खेल में शिक्षा का अभ्यास कराया जा रहा था। मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में भी बच्चों से जानकारी ली। स्कूल की समस्याएं भी सुनी।
बताया गया कि स्कूल में जगह की कमी है। उनका स्वयं का सामने में भवन है। लेकिन टॉयलेट एवं थोड़ी मरम्मत की जरूरत है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इनका मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चाकलेट बांटकर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक आरपी आदित्य, सहायक संचालक अनिल तिवारी, संकुल समन्वयक एवं सेजेस स्कूल की प्राचार्या उषा चन्द्रा भी उपस्थित थीं।

आचार्य शर्मा ने सरकारी स्कूल जुनवानी में दिया न्यौता भोज

09-Aug-2024
भिलाई। ( शोर संदेश )   शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा ने शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी, स्मृति नगर, भिलाई में विद्यालय में न्योता भोज दिया। डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी ससम्मान भोज्य सामग्रियां परोसी गयीं। इस अवसर पर कनकलता गौर, रूखमणी वर्मा, भूमिका वर्मा, हेमलाल केवट, ओमप्रकाश कॅंवर, शैल कैवर्त एवं तिवारी आदि उपस्थित थे।
छात्र -छात्राओं ने भोजन के मजा लेते हुवे गानों का आनंद भी लिया। बच्चों के चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी। इस मौके पर लोक कलाकार देवेन्द्र वर्मा ने गीत भी सुनाए , बच्चों ने गायन की मस्ती में झूमते हुये इन्हें दोहराया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जुनवानी, स्मृति नगर, भिलाई की प्रधान पाठिका रजनी शर्मा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सब ने आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा को बधाईयां, शुभकामनाएं और धन्यवाद भी दी। उल्लेखनीय है कि  इस दिन वरिष्ठ लेखक आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा का जन्मदिन भी था।
 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद का किया जाएगा कायाकल्प

08-Aug-2024
धमतरी।   ( शोर संदेश ) कुरूद स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प किया जाएगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी ने स्कूल भवन और परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था रायपुर कैपिटल राउंड टेबल 241 द्वारा स्कूल मरम्मत एवं रिनोवेशन का कार्य करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को स्कूल भवन का मुआयना कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने कहा कि शाला भवन को सुसज्जित व सुन्दर बनाने के लिए उक्त संस्था को प्राक्कलन प्रदाय किया जाए। साथ ही उक्त कार्य में आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रदाय करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम कुरूद डी.डी.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले, सहायक संचालक शिक्षा एलडी चौधरी, तहसीलदार दुर्गा साहू सहित संबंधित अधिकारी और स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।
 


Feedback/Enquiry



Log In Your Account