ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

*बड़ी खबर : पीएससी मेंस की समय सारणी जारी जानें कब से शुरू होगी परीक्षा*

19-Jun-2021

 रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। लोक सेवा आयोग से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा 26 से 29 जुलाई तक नियमित होगी। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेब साइट से प्राप्त कर सकते हैं।


*प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस का खर्च वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार*

14-Jun-2021

00 ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार कर सकेंगे पढ़ाई
रायपुर (
शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके बच्चे जो निजी स्कूल में पढ़ रहे उनकी पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में पिछले एक साल से पढ़ रहे ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा उनके स्कूल की फीस का वहन किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी से मृत व्यक्तियों अथवा पालकों के ऐसे बच्चे जो शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत थे उन्हें निशुल्क शिक्षा और मासिक छात्रवृत्ति देने के लिए महतारी दुलार योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब शासकीय स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता अथवा पालक की कोरोना महामारी से मृत्यु हो गई है उन्हें महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। महतारी दुलार योजना के तहत छात्रों को कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रूपए प्रति माह और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रूपए प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महतारी दुलार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बताया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याणविभाग के समन्वय से ऐसे बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाए जाएगा। छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021 शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू है। योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी परिवारों से संबंधित बेसहारा बच्चों को मिलेगा। इस योजना की पात्रता शर्तों में ऐसे बच्चे जिनके परिवार से कमाने वाले माता या पिता या दोनों की मृत्यु कोविड-19 से हो गई हो को इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत पात्र पाए गए बच्चों को प्रदेश के शालाओं में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे पात्र बच्चों को राज्य शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी तथा उनके शिक्षा का सम्पूर्ण व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। बेसहारा बच्चों के संबंध में किसी भी स्त्रोत से कलेक्टर को जानकारी प्राप्त होने पर, कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा छात्र स्वयं या अभिभावक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सीधे आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के एक-एक अधिकारी नामांकित किए गए हैं। समिति की अनुशंसा पर जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृति दी जाएगी।


*बच्चों की स्कूल फीस को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा*

14-Jun-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। राज्य शासन की महतारी दुलार योजना को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने आज बड़ी घोषणा की है। शासकीय के साथ अब अशासकीय शालाओं में पढ़ने वाले बच्चों की भी फीस राज्य शासन वहन करेगी। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- आप सबके साथ साझा करना चाहता हूँ कि राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी दुलार योजना के अंतर्गत अब अशासकीय शालाओं में पढ़ रहे बच्चों की स्कूल फ़ीस भी राज्य शासन द्वारा वहन की जाएगी। हमारे कई बच्चों ने कोरोना काल में अपनों को खो दिया है। हम अपने बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे।


*स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव बनाए गए डॉ. कमलप्रीत सिंह*

06-Jun-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। आईएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, परिवहन विभाग, परिवहन आयुक्त, आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, आयुक्त, लोक शिक्षण एवं मिशन संचालक, समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग डीडी सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।


*आज समाप्त होंगीं 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं परीक्षार्थी ऐसे जमा करेंगे उत्तरपुस्तिका*

06-Jun-2021

रायपुर (शोर सन्देश) छग माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा आज समाप्त हो जायेगी। छात्र अपने-अपने केंद्र विद्यालय में उत्तरपुस्तिका जमा करेंगे। सुबह 10 बजे से सेंटर्स में जमा लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।परीक्षा के अंतिम दिन जिले के 26 केंद्रों में करीब 41 परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र उत्तरपुस्तिका लिए। पर्चा खत्म होने के बाद अब 6 जून से उत्तरपुस्तिका जमा होगी। ज्ञातव्य है कि माशिमं इस बार ओपन बुक पैटर्न पर परीक्षा ले रहा है। आंसर शीट जमा करने से पहले छात्रों को यह बात जरूर जान लेना चाहिए कि उत्तरपुस्तिका में उनका हस्ताक्षर हर हाल में होना चाहिए। हस्ताक्षर नहीं होने पर उन्हें अनुपस्थित घोषित किया जा सकता है। स्कूलों में इसके लिए खास प्रबंध किया गया है। परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन जरूरी है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की तिथि को लेकर फिलहाल कोई एलान नहीं किया है।
00 1 जून को प्रश्नपत्र प्राप्त करने वाले छात्र आज जमा करेंग आंसर शीट
कोरोना काल में हो रही 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 1 जून से प्रश्नपत्र का वितरण शुरू किया था। जिन छात्रों ने 1 जून को प्रश्न पत्र प्राप्त किए थे, वे 5 दिन बाद अर्थात आज, 6 जून को उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे।
00 केंद्रों में ऐसे करना है जमा
परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका के साथ प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
गेट के भीतर पहुंचने से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है।
दो गज की दूरी का पालन करते हुए उत्तरपुस्तिक जमा करनी होगी।
स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था संभालते हुए नजर आएं।
कोविड-19 नियमों के पालन के लिए प्राचार्य स्वयं मौजूद रहेंगे।


*छात्रों को 5 दिनों में उत्तरपुस्तिका घर से लिखकर अध्ययन केन्द्र में करना होगा जमा*

04-Jun-2021

 00 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

00 21 से 25 जून तक 12 वीं तथा 1 से 5 जुलाई तक 10वीं के प्रश्न पत्र व उत्तरपुस्तिका का परीक्षा केन्द्र से वितरण
रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2021 के संबंध में दिशा-निर्देश और कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के छात्रों को प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका संबंधित अध्ययन केन्द्र से प्रदान की जाएंगी। छात्र उत्तरपुस्तिका में घर से उत्तर लिखकर 5 दिन की समय-सीमा में संबंधित अध्ययन केन्द्र में जमा करेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2021 की परीक्षाएं 24 मई से 15 जून तक आयोजित किया जाना था, किन्तु कोविड-19 संक्रमण के कारण यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।हायर सेकेण्डरी परीक्षा के छात्रों को उनके संबंधित अध्ययन केन्द्र से 21 जून से 25 जून तक प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका का वितरण किया जाएगा और 26 जून से 30 जून तक उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित अध्ययन केन्द्र में जमा होगी। इसी प्रकार हाई स्कूल के छात्रों को संबंधित अध्ययन केन्द्र से 01 जुलाई से 05 जुलाई तक प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका का वितरण किया जाएगा और 6 जुलाई से 10 जुलाई तक उत्तरपुस्तिकाओं को संबंधित केन्द्रों में जमा करनी होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के मुख्यालय से परीक्षार्थियों को एसएमएस के माध्यम से प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने एवं जमा करने की तारीख की सूचना दी जाएगी। जिन छात्रों को एसएमएस नहीं मिलता है वे वितरण के अंतिम दिन उपस्थित होंगे। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के दौरान कोविड पॉजिटिव हो जाता है तो उसके द्वारा अधिकृत किए गए व्यक्ति को प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका प्रदाय करने के पूर्व छात्र का आवेदन, पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर आना होगा। छात्र आवेदन में अधिकृत व्यक्ति का नाम, कोई भी फोटो आईडी एवं हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। अधिकृत व्यक्ति के फोटो आईडी से मिलान करने के उपरांत ही उन्हें प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी।परीक्षार्थी को मुख्य उत्तरपुस्तिका के 40 प्रतिशत के अनुपात में (न्यूनतम एक) पूरक उत्तरपुस्तिका प्रदान की जाएगी। यदि किसी छात्र को प्रदाय की गई पूरक उत्तरपुस्तिका के अतिरिक्त पूरक उत्तरपुस्तिका की आवश्यकता है तो वे छात्र ए-4 आकार के पृष्ठ में उत्तर लिखकर मुख्य उत्तरपुस्तिका के साथ संलग्न कर सकते हैं जिसके प्रत्येक पेज पर छात्र का रोल नंबर लिखा होना अनिवार्य है। जो छात्र निर्धारित तिथियों में प्रश्न पत्र प्राप्त नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा एवं जो छात्र 5 दिन की समय-सीमा में लिखित उत्तरपुस्तिका जमा नहीं करेंगे, वे भी अनुपस्थित माने जाएंगे।परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ में समस्त जानकारी रोल नंबर, विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक अंकित करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी जिस विषय की उत्तरपुस्तिका लिखकर समय-सीमा में जमा नहीं करेगा, उसे उस विषय में अनुपस्थित माना जाएगा। परीक्षार्थी लिखित उत्तरपुस्तिका परीक्षा केन्द्र में कार्यालयीन समय पर स्वयं जमा करेंगे। डाक अथवा पोस्ट द्वारा भेजे जाने पर लिखित उत्तरपुस्तिकाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका लेने एवं जमा करने के समय मास्क लगाकर आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।


*प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में बड़ा फैसला सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द*

01-Jun-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई । बैठक में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य है की केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 23 मई को आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के पश्चात मंगलवार को सुबह 11 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले थे। किंतु तबीयत खराब होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एम्स में भर्ती किया गया है। हालांकि, शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई । बैठक में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञातव्य है की सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए लगभग 14.5 लाख छात्र पंजीकृत हैं।


*आज से शुरू हो रही है 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों में मिलेंगे प्रश्नपत्र-उत्तर पुस्तिका*

01-Jun-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज 1 जून से शुरू हो रही है। छात्र आज से 5 जून तक अपने स्कूल से प्रश्न पत्र और आंसरशीट ले सकेंगे। छात्र प्रश्नपत्र और उत्तर-पुस्तिकाओं को अपने घर ले जाएंगे और 5 दिन में पेपर हल करने के बाद अपने स्कूल में जमा कराएंगे। सीजीबीएसई 12वीं छात्रों को यह सुविधा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दी गई है। छात्र अपने घर में ही आसानी के साथ पेपर हल कर सकते है। केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि आंसर शीट 6 जून से 10 जून के बीच जमा की जा सकती है। किसी भी छात्र को प्रश्‍नपत्र लेने से 5 दिन के भीतर आंसर की जमा करनी जरूरी है। इसका अर्थ कि जिन छात्रों ने पेपर 1 जून को लिया है, वे 6 जून तक अपनी आंसर शीट जमा करेंगे जबकि जो अपने पेपर 5 जून को लेंगे वे 10 जून तक आंसर शीट जमा कर सकेंगे। इस दौरान, यदि कोई छात्र कोरोना संक्रमित होता है, तो उसकी जगह किसी अन्‍य व्यक्ति को संक्रमित उम्मीदवार द्वारा परीक्षा संबंधी विवरण और आरटी-पीसीआर टेस्‍ट रिपोट के साथ एग्‍जाम का प्रश्न पत्र एकत्र करने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। अधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र पर छात्र का प्रवेश पत्र, टेस्‍ट रिपोर्ट और आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी प्रस्तुत करके प्रश्न और उत्तर पत्र ले सकेगा। बोर्ड पहले ही जानकारी दे चुका है कि यदि कोई छात्र निर्धारित समय के भीतर अभी आंसर शीट जमा नहीं कर पाता है, तो उसे परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। आंसर शीट जमा करते समय छात्रों को अपनी उपस्थिति भी दर्ज करनी होगी। ध्‍यान रहे कि डाक या कूरियर के माध्‍यम से भेजी गई आंसर शीट स्‍वीकार नहीं की जाएंगी। छात्र को खुद आकर टेस्‍ट सेंटर पर आंसर शीट जमा करनी होगी और उपस्थिति लगानी होगी।


*12वीं बोर्ड परीक्षा पर उच्चतम न्यायालय करेगा फैसला*

31-May-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के आयोजन पर अब सुप्रीम कोर्ट निर्णय करेगा। 28 मई के दिन लगाई गई याचिका में दोनों बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल करने की मांग की गई है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में 11 बजे से सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश महेश्वरी की बेंच ने एटवोकेट ममता शर्मा से उनकी याचिका की एक कॉपी केन्द्र सरकार सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड को देने को कहा है।


*छग माशिम ने जारी किए 12वीं मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र*

29-May-2021
रायपुर (शोर सन्देश)छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल ने कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षार्थी मण्डल की वेबसाईट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account