
रायपुर (शोर सन्देश)। आईएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, परिवहन विभाग, परिवहन आयुक्त, आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, आयुक्त, लोक शिक्षण एवं मिशन संचालक, समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग डीडी सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा आज समाप्त हो जायेगी। छात्र अपने-अपने केंद्र विद्यालय में उत्तरपुस्तिका जमा करेंगे। सुबह 10 बजे से सेंटर्स में जमा लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।परीक्षा के अंतिम दिन जिले के 26 केंद्रों में करीब 41 परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका लिए। पर्चा खत्म होने के बाद अब 6 जून से उत्तरपुस्तिका जमा होगी। ज्ञातव्य है कि माशिमं इस बार ओपन बुक पैटर्न पर परीक्षा ले रहा है। आंसर शीट जमा करने से पहले छात्रों को यह बात जरूर जान लेना चाहिए कि उत्तरपुस्तिका में उनका हस्ताक्षर हर हाल में होना चाहिए। हस्ताक्षर नहीं होने पर उन्हें अनुपस्थित घोषित किया जा सकता है। स्कूलों में इसके लिए खास प्रबंध किया गया है। परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन जरूरी है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की तिथि को लेकर फिलहाल कोई एलान नहीं किया है।
00 1 जून को प्रश्नपत्र प्राप्त करने वाले छात्र आज जमा करेंग आंसर शीट
कोरोना काल में हो रही 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 1 जून से प्रश्नपत्र का वितरण शुरू किया था। जिन छात्रों ने 1 जून को प्रश्न पत्र प्राप्त किए थे, वे 5 दिन बाद अर्थात आज, 6 जून को उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे।
00 केंद्रों में ऐसे करना है जमा
परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका के साथ प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
गेट के भीतर पहुंचने से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है।
दो गज की दूरी का पालन करते हुए उत्तरपुस्तिक जमा करनी होगी।
स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था संभालते हुए नजर आएं।
कोविड-19 नियमों के पालन के लिए प्राचार्य स्वयं मौजूद रहेंगे।

00 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
00 21 से 25 जून तक 12 वीं तथा 1 से 5 जुलाई तक 10वीं के प्रश्न पत्र व उत्तरपुस्तिका का परीक्षा केन्द्र से वितरण
रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2021 के संबंध में दिशा-निर्देश और कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के छात्रों को प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका संबंधित अध्ययन केन्द्र से प्रदान की जाएंगी। छात्र उत्तरपुस्तिका में घर से उत्तर लिखकर 5 दिन की समय-सीमा में संबंधित अध्ययन केन्द्र में जमा करेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2021 की परीक्षाएं 24 मई से 15 जून तक आयोजित किया जाना था, किन्तु कोविड-19 संक्रमण के कारण यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।हायर सेकेण्डरी परीक्षा के छात्रों को उनके संबंधित अध्ययन केन्द्र से 21 जून से 25 जून तक प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका का वितरण किया जाएगा और 26 जून से 30 जून तक उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित अध्ययन केन्द्र में जमा होगी। इसी प्रकार हाई स्कूल के छात्रों को संबंधित अध्ययन केन्द्र से 01 जुलाई से 05 जुलाई तक प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका का वितरण किया जाएगा और 6 जुलाई से 10 जुलाई तक उत्तरपुस्तिकाओं को संबंधित केन्द्रों में जमा करनी होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के मुख्यालय से परीक्षार्थियों को एसएमएस के माध्यम से प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने एवं जमा करने की तारीख की सूचना दी जाएगी। जिन छात्रों को एसएमएस नहीं मिलता है वे वितरण के अंतिम दिन उपस्थित होंगे। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के दौरान कोविड पॉजिटिव हो जाता है तो उसके द्वारा अधिकृत किए गए व्यक्ति को प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका प्रदाय करने के पूर्व छात्र का आवेदन, पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर आना होगा। छात्र आवेदन में अधिकृत व्यक्ति का नाम, कोई भी फोटो आईडी एवं हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। अधिकृत व्यक्ति के फोटो आईडी से मिलान करने के उपरांत ही उन्हें प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी।परीक्षार्थी को मुख्य उत्तरपुस्तिका के 40 प्रतिशत के अनुपात में (न्यूनतम एक) पूरक उत्तरपुस्तिका प्रदान की जाएगी। यदि किसी छात्र को प्रदाय की गई पूरक उत्तरपुस्तिका के अतिरिक्त पूरक उत्तरपुस्तिका की आवश्यकता है तो वे छात्र ए-4 आकार के पृष्ठ में उत्तर लिखकर मुख्य उत्तरपुस्तिका के साथ संलग्न कर सकते हैं जिसके प्रत्येक पेज पर छात्र का रोल नंबर लिखा होना अनिवार्य है। जो छात्र निर्धारित तिथियों में प्रश्न पत्र प्राप्त नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा एवं जो छात्र 5 दिन की समय-सीमा में लिखित उत्तरपुस्तिका जमा नहीं करेंगे, वे भी अनुपस्थित माने जाएंगे।परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ में समस्त जानकारी रोल नंबर, विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक अंकित करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी जिस विषय की उत्तरपुस्तिका लिखकर समय-सीमा में जमा नहीं करेगा, उसे उस विषय में अनुपस्थित माना जाएगा। परीक्षार्थी लिखित उत्तरपुस्तिका परीक्षा केन्द्र में कार्यालयीन समय पर स्वयं जमा करेंगे। डाक अथवा पोस्ट द्वारा भेजे जाने पर लिखित उत्तरपुस्तिकाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका लेने एवं जमा करने के समय मास्क लगाकर आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई । बैठक में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य है की केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 23 मई को आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के पश्चात मंगलवार को सुबह 11 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले थे। किंतु तबीयत खराब होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एम्स में भर्ती किया गया है। हालांकि, शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई । बैठक में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञातव्य है की सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए लगभग 14.5 लाख छात्र पंजीकृत हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज 1 जून से शुरू हो रही है। छात्र आज से 5 जून तक अपने स्कूल से प्रश्न पत्र और आंसरशीट ले सकेंगे। छात्र प्रश्नपत्र और उत्तर-पुस्तिकाओं को अपने घर ले जाएंगे और 5 दिन में पेपर हल करने के बाद अपने स्कूल में जमा कराएंगे। सीजीबीएसई 12वीं छात्रों को यह सुविधा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दी गई है। छात्र अपने घर में ही आसानी के साथ पेपर हल कर सकते है। केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि आंसर शीट 6 जून से 10 जून के बीच जमा की जा सकती है। किसी भी छात्र को प्रश्नपत्र लेने से 5 दिन के भीतर आंसर की जमा करनी जरूरी है। इसका अर्थ कि जिन छात्रों ने पेपर 1 जून को लिया है, वे 6 जून तक अपनी आंसर शीट जमा करेंगे जबकि जो अपने पेपर 5 जून को लेंगे वे 10 जून तक आंसर शीट जमा कर सकेंगे। इस दौरान, यदि कोई छात्र कोरोना संक्रमित होता है, तो उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित उम्मीदवार द्वारा परीक्षा संबंधी विवरण और आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोट के साथ एग्जाम का प्रश्न पत्र एकत्र करने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। अधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र पर छात्र का प्रवेश पत्र, टेस्ट रिपोर्ट और आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी प्रस्तुत करके प्रश्न और उत्तर पत्र ले सकेगा। बोर्ड पहले ही जानकारी दे चुका है कि यदि कोई छात्र निर्धारित समय के भीतर अभी आंसर शीट जमा नहीं कर पाता है, तो उसे परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। आंसर शीट जमा करते समय छात्रों को अपनी उपस्थिति भी दर्ज करनी होगी। ध्यान रहे कि डाक या कूरियर के माध्यम से भेजी गई आंसर शीट स्वीकार नहीं की जाएंगी। छात्र को खुद आकर टेस्ट सेंटर पर आंसर शीट जमा करनी होगी और उपस्थिति लगानी होगी।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के आयोजन पर अब सुप्रीम कोर्ट निर्णय करेगा। 28 मई के दिन लगाई गई याचिका में दोनों बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल करने की मांग की गई है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में 11 बजे से सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश महेश्वरी की बेंच ने एटवोकेट ममता शर्मा से उनकी याचिका की एक कॉपी केन्द्र सरकार सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड को देने को कहा है।


राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर (शोर सन्देश)। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एक्का ने जानकारी दी है कि जिले में कोविड-19 एवं लॉकडाउन के कारण पिछले वर्ष हमारे शिक्षक एवं विद्यार्थियों को पढ़ई तुंहर दुआर आदि कई अनुप्रयोगों के साथ-साथ ऑनलाईन क्लास के माध्यम से अध्ययन एवं अध्यापन कार्य से जुड़ने का अवसर एवं अनुभव मिला है। भविष्य में भी विशेष कर माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकेण्डरी की कक्षाओं के विद्यार्थियों में ऑनलाईन पढ़ाई के प्रति पर्याप्त रूझान की संभावना बनी रहेगी। इस संभावित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर द्वारा वेबसाईट http://www.tbc.cg.nic.in तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा वेबसाईट http://www.scert.cg.gov.in पर कक्षा 1ली से 10वीं तक की सभी पाठ्य पुस्तक को यूनिकोड में परिवर्तित कर अपलोड की गई है। ताकि जिले के सभी इच्छुक विद्यार्थी/शिक्षक भी इस सुविधा का पर्याप्त लाभ उठा सकें एवं उन्हें ऑनलाईन पढ़ाई हेतु समुचित बुनियादी सामग्री निरंतर मिल सके।

00 पुस्तिका प्राप्त करने के 5 दिवस के भीतर केंद्र में करना होगा जमा
रायपुर (शोर सन्देश)। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2020-2021 का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित करने का निर्णय लिया है। माशिम ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। जारी आदेश में बताया गया है कि परीक्षार्थी अपने चुने गए केंद्रों से 1 से 5 जून के बीच प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते है। पुस्तिका प्राप्त होने के 5 दिवस के अंदर छात्रों को इसे भरकर अपने केंद्रों में जमा करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र 5 दिनों के बाद पुस्तिका जमा करता है तो उसे अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं के द्वारा लिखेगा। उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर छात्र को समस्त जानकारी यथा रोल नं. विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक अंकित करना अनिवार्य है।

सूरजपुर (शोर सन्देश)। छ.ग.शासन द्वारा राज्य में शिक्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अन्तर्गत जिले में संचालित समस्त 07 विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रतापपुर में सत्र 2021-22 में कक्षा 1 ली में 40 सीट एवं कक्षा 11 वीं के लिये गणित में 20 सीट, बाॅयो में 20 सीट एवं काॅमर्स में 40 सीट पर आवेदन लिया जाना है। एवं नवापारा सूरजपुर, जयनगर, भुनेश्वरपुर, प्रेमनगर, भैयाथान एवं ओड़गी में कक्षा 1 ली से 9 वीं तक 40-40 सीट एवं कक्षा 11 वीं के लिये गणित में 20 सीट, बाॅयो में 20 सीट एवं काॅमर्स में 40 सीटों पर आॅनलाइन प्रवेश फार्म लिया जाना है। उक्त शालाओं में आवेदन करने की तिथि 15 मई से 10 जून तक निर्धारित है। उपलब्ध सीट 40 से अधिक आवेदन की स्थिति में 11 जून से 14 जून तक लाॅटरी के माध्यम से सीट आबंटन किया जायेगा। विद्यालयों में प्रवेश संबंधी अन्य आवश्यक कार्यवाही 15 जून से 20 जून तक की जायेगी। कक्षा पहली को छोड़कर शेष कक्ष दूसरी से कक्षा 11 वीं तक की कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़कर आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जायेगी। कक्षा पहली प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। बीपीएल एवं आर्थि रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जायेगा। पालको को शासन द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पालक अपने क्षेत्र के निकटतम विद्यालय से सम्पर्क कर सकते है एवं आॅनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिये गये लिंक का उपयोग कर सकते है।