ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

*प्री बीएड व प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को*

23-Aug-2021

00 बीएड में 2557 और डीएलएड में 1265 परीक्षार्थी होंगे शामिल
उत्तर बस्तर कांकेर (शोर संदेश) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से 29 अगस्त को प्री बीएड प्री डीएलएड में प्रवेश के लिए दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12.15 बजे तक प्री बीएड और द्वितीय पाली में दोपहर 2 से 4.15 बजे तक प्री डीएलएड की परीक्षा आयोजित किया जाएगा। व्यापम को प्राप्त ऑनलाइन आवेदन के अनुसार कांकेर जिले में प्री बीएड के लिए 2557 और प्री डीएलएड के लिए 1265 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। प्री बीएड के लिए 07 और प्री डीएलएड के लिए 04 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।


प्री बीएड में प्रवेश परीक्षा के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज कांकेर में 500 परीक्षार्थी, शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय अलबेलापारा में 300, शासकीय पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में 240, सेंट माईकल हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविंदपुर में 500, शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में 500, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लट्टीपारा में 300 और सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी में 217 परीक्षार्थी के लिए बैठक व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार प्री डीएलएड के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज कांकेर में 400 परीक्षार्थी, शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय अलबेलापारा में 200, शासकीय पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में 200 और सेंट माईकल हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविंदपुर में 465 परीक्षार्थी के लिए बैठक व्यवस्था की गई है।

 


पढ़ाई के साथ अब हुनरमंद बनेंगे स्कूली बच्चे...

18-Aug-2021

00 चयनित मिडिल स्कूलों में प्रत्येक माह 10 दिवसीय शिल्प-व्यवसायिक कौशल

रायपुर (शोर संदेश)। स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद भी बनाया जाएगा। कक्षा 6वीं से 8वीं के बच्चों को माह में 10 दिन स्थानीय कलाकार शिल्प और व्यवसायिक कौशल का प्रशिक्षण देंगे। बच्चों को आनंददायी शिक्षा देने के लिए मूर्तिकला, चित्रकला, संगीत, लोक-नृत्य, बढ़ाईगिरी, बांस शिल्प, बिजली का काम, पाईपलाइन कार्य, धातु शिल्प, बागवानी, मिट्टी के बर्तनों का निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए माह में 10 दिन बिना बस्ते के स्कूल जाने की परिकल्पना के अनुरूप कार्य योजना बनायी गई है। राज्य के प्रत्येक जिले में स्कूल बच्चों को स्थानीय कला का विशेष प्रशिक्षण देने के लिए 60-60 स्कूलों का चयन किया जाएगा। स्कूली बच्चों को मूर्तिकला, चित्रकला, संगीत, लोक-नृत्य आदि का प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय स्तर पर इच्छुक कलाकारों की सेवाएं ली जाएंगी। स्थानीय सामुदाय और पालकों की सहमति पर स्कूली बच्चों को उनके द्वारा चयनित कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसमें स्थानीय सामुदाय का भी सहयोग लिया जाएगा।

 


शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाईन आवेदन 25 तक

17-Aug-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। राज्य में संचलित 186 शासकीय आई.टी.आई. में सत्र 2021-22 और 2021-23 में प्रवेश के इच्छुक ऐसे अभ्यार्थी जो पूर्व में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाये हैं या जिनका ऑनलाईन आवेदन के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो, वे शेष रिक्त सीटों के लिए 19 से 25 अगस्त तक पुनः ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।उल्लेखनीय है कि कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन संचालित शासकीय आई.टी.आई. में 14 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित कर प्रवेश की कार्यवाही की गई है। नये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किए गए आवेदनों एवं पूर्व में रजिर्स्टड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रवीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

 

 


हाई स्कूल मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित, 92.67 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण

06-Aug-2021

 00 मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

00 उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 93.49 और बालकों का प्रतिशत 92.11
रायपुर (शोर संदेश)। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम आज अपने निवास कार्यालय से घोषित किया। घोषित परीक्षाफल 92.67 प्रतिशत रहा। इसमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 93.49 और बालकों का प्रतिशत 92.11 है। इस अवसर पर राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में पंजीकृत 54 हजार 260 परीक्षार्थियों में से 54 हजार 46 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 92 परीक्षार्थियों का परीक्षा फल विभिन्न कारणों से रोका गया। शेष 53 हजार 993 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। उत्तीर्ण हुए कुल परीक्षार्थियों की संख्या 50 हजार 37 है तथा परीक्षाफल 92.67 प्रतिशत रहा।

अनुउत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 3956 है, जो कुल घोषित परीक्षा परिणाम का 7.33 प्रतिशत है। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 42 हजार 862 है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5 हजार 915 है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या एक हजार 256 है। 4 परीक्षार्थियों को पास श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है।परीक्षा परिणाम छात्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in एवं http://www.result.cg.nic.in पर उपलब्ध है। इस वर्ष नोवेल कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के कारण छात्रों की परीक्षा घर से आयोजित की गई। परीक्षा में अनुउत्तीर्ण छात्र आगामी परीक्षा के आवेदन फार्म अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

 


*सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित*

06-Aug-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं की लिखित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनियत अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर प्रवेश मिलेगा। साथ ही उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। प्रवेश परीक्षा परिणाम सैनिक स्कूल के वेबसाईट

www.sainikschoolambikapur.org.in का अवलोकन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को यदि 10 अगस्त तक कॉल लेटर नहीं मिलता है तो ऐसे अभ्यर्थी स्कूल के दूरभाष क्रमांक 77470-32999 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


सफलता का कोई शार्टकट नहीं, पूरे मनोयोग से करें पढ़ाई : रामकुमार पटेल

06-Aug-2021

00 नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर अभिनंदन

रायपुर (शोर संदेश)। शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल भैंसो में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें बधाई व शुभकानाएं दी। अध्यक्ष ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के अंतर्गत शालेय विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पटेल मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम पटेल, जनपद पंचायत सक्ती के सभापति जितेंद्र चौहान, सरपंच आकाश सिंह, सर्वश्री घासी राम चौहान, फीरत पटेल विवेक पटेल, माखन, राजेश्वर रत्नाकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य के गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बीते 16 महीनों से स्कूल बंद थे।

कोरोना की वजह से विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन सहित उनकी अन्य गतिविधयां ठप्प हो गई थी, जिससे बच्चों को नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्य में स्कूलों के संचालन के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि स्कूल खुलने से बच्चों को अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।अध्यक्ष श्री पटेल ने स्कूली बच्चों से शाला में अध्ययन-अध्यापन के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन तथा हाथ को सेनेटाईज करते रहने तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की सीख दी। उन्होंने इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति को समय-समय पर स्कूल की कक्षाओं एवं परिसर को सेनेटाईज करने तथा साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की। उन्होंने छात्रों को मन लगाकार पढ़ाई करने और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रेरित किया। श्री पटेल ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, इसके लिए नियमित रूप से पूरी लगन के साथ मेहनत करना होता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत-अभिनंदन किया गया।

 


एनटीए ने बढ़ाई नीट 2021 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

04-Aug-2021

नई दिल्ली (शोर संदेश)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है।एजेंसी ने कहा कि यह इच्छुक उम्मीदवारों की मदद करने के लिए किया गया है, जिसमें बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन पाने वाले छात्र भी शामिल हैं। एजेंसी ने कहा कि एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 14 अगस्त तक खोली जाएगी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एजेंसी 198 शहरों में परीक्षा आयोजित करेगी।
00
ऐसे करें नीट 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन-
-
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
-
इसमें क्लिक करते ही नए रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं. इसमें अपने मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
-
अब आपको मैसेज के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा।
-
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
-
मांगी गई हर जानकारी सबमिट करें।
-
फोटो और साइन अपलोड करें।
-
एप्लीकेशन फीस जमा करें।
-
सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें।
बता दें कि परीक्षा की तारीख घोषित करते समय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए सभी छात्रों को सेंटर पर ही फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा एंट्री और एग्जिट के लिए टाइम स्लॉट तय होगा। कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पूरा करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी हैं, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। परीक्षा केंद्र भी 2020 की तुलना में बढ़कार 3862 कर दिए गए हैं।

 


बीपी पुजारी स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष जुनेजा और पार्षद तिवारी ने विद्यार्थियों का किया स्वागत

03-Aug-2021

रायपुर (शोर संदेश)। राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में स्थित बी. पी. पुजारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में आज प्रवेश उत्सव मनाया गया। कोरोना काल के बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। बी. पी. पुजारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रवेश उत्सव में रायपुर (उत्तर) विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा और वार्ड पार्षद एवं एम. आई.सी. मेम्बर आकाश तिवारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक जुनेजा एवं एमआईसी सदस्य तिवारी ने कोरोना संक्रमण काल के नियंत्रण के बाद विद्यालय आये छात्र-छात्राओं का मास्क और सेनेटाइजर प्रदान कर उनका स्वागत किया। श्री जुनेजा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का कडाई से पालन करें। इस मौके पर विधायक जुनेजा एवं एमआईसी मेम्बर तिवारी ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया। विधायक जुनेजा ने बच्चों के साथ क्लासरूम में बैठकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सुश्री अंजू सूद सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


*सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 10वीं के परिणाम यहां चेक करें रिजल्ट*

03-Aug-2021

 नई दिल्ली (शोर संदेश)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद आज कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए गए। सीबीएसई 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट की तारीख का बेसब्री का इंतजार अब खत्म हो गया है, सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम आज यानी 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे जारी किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।


*नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 11 अगस्त को 36 सेंटरों मे होगी परीक्षा*

02-Aug-2021

बेमेतरा (शोर सन्देश)। जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा में कक्षा छठवीं में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की चयन परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 11 अगस्त 2021 बुधवार को रखा गया है। विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी सिंह ने बताया की परीक्षार्थी अपने अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते है। बेमेतरा जिले में 10569 परीक्षाथिर्यों के लिए 36 सेंटर पर परीक्षा आयोजित किये है, बेमेतरा जिले के चारो ब्लॉक एजुकेशन आॅफिस में प्रवेश पत्र उपलब्ध है, जिसे परीक्षार्थी प्राप्त कर सकते है. परीक्षा के दौरान सभी प्रतिभागियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल व स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। और साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ मास्क और पानी का बोतल लेकर अवश्य लाएं।




Feedback/Enquiry



Log In Your Account