ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

*....जब कलेक्टर ने अपने जेब से निकाल कर छात्रा को दे दिया उपहार*

14-Jul-2022

जांजगीर-चाम्पा (शोर संदेश)। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा जिले में विकास कार्यों सहित शासन की योजनाओं की जानकारी लेने और फील्ड में वस्तुस्थिति देखने लगातार दौरा कर रहे हैं। आज सुबह-सुबह वे अचानक से एक स्कूल पहुँच गए। स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच न सिर्फ रजिस्टर में नाम मिलान कर की। वे मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार दिया जा रहा है या नहीं यह भी जांच करने लग गए। स्कूली विद्यार्थियों से उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति और अध्यापन के बारे में पूछा ही,इसके साथ ही कलेक्टर ने बच्चों को बुलाकर सवाल भी पूछ लिया। इस दौरान कक्षा सातवीं की एक छात्रा से जब 7 का पहाड़ा पढ़ने को बोले तो छात्रा ने बिना रुके पहाड़ा पढ़ दिया। छात्रा के इस जवाब से खुश कलेक्टर श्री सिन्हा ने उन्हें शाबाशी देने में देरी नहीं की। उन्होंने छात्रा को गुड कहते हुए अपने जेब में रखा पेन निकाला और उपहार के रूप में उन्हें भेंट कर दिया।

     कलेक्टर श्री सिन्हा बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पुछेली के शासकीय हाई स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँचे। यहाँ पहुँचते ही उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति की जाँच की। रजिस्टर में नाम के अनुसार उपस्थिति का मिलान किया। कलेक्टर ने मौके पर विद्यार्थियों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और मीनू के अनुसार भोजन वितरण की जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों से भी भोजन और शिक्षा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा सातवीं की छात्रा सुशीला कंवर से कई सवाल पूछे। उसे 7 का पहाड़ा भी पढ़ने कहा गया। सुशीला ने बिना रुके पहाड़ा पढ़ दिया। कलेक्टर इससे बहुत खुश हुए और अपने शर्ट के जेब से पेन निकाल कर छात्रा को दे दिए। यहाँ उन्होंने शिक्षकों को समय पर आने के निर्देश दिए साथ ही विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करने कहा।


*अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा न्यायालय*

04-Jul-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। उच्चतम न्यायालय सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधी केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए सोमवार को सहमत हो गया। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि गर्मी की छुट्टी के बाद शीर्ष अदालत के फिर से खुलने पर याचिकाओं को अगले सप्ताह उपयुक्त पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। सरकार ने पिछले महीने, ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। इनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा। सरकार ने 16 जून को इस साल के लिए इस योजना के तहत भर्ती के वास्ते आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया था।

 


*स्कूल खुलने पर शेष छात्रों को शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ*

15-Jun-2022

रायपुर (शोर संदेश)।शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का विभागीय योजना के तहत किया जा रहा है। विभागीय योजनाओं के तहत छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का वितरण प्रारंभ किया जा चुका है।जिले के सभी विकासखंडों में छात्रों के लिए पुस्तक उपलब्ध कराया जा चुका है।इसी तरह छात्रों के लिए ड्रेस धरसींवा विकासखंड में भेजा जा चुका है तथा शेष विकासखंडो में हथकरघा से मिलने पर स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा।इसी तरह छात्रों को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल का वितरण शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर निर्देशानुसार यथाशीघ्र किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन.बंजारा ने बताया कि छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का वितरण अवकाश अवधि में भी किया गया है।जिन छात्रों को पुस्तक नही मिला है,उन्हें स्कूल खुलने के दिन वितरित कर दिया जाएगा।इस संदर्भ में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।जिन स्कूलों में ड्रेस और पुस्तक वितरण पिछड़ा है, उन स्कूलों के प्राचार्यों को वितरण प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है।वितरण की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी गई है।


*निजी स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, इस तारीख से शुरू होगी पढाई…*

15-Jun-2022

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है। जिसके चलते अब स्कूल 16 जून से नहीं खुलेंगे। हालांकि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे। निजी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का नया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। वहीं अब निजी स्कूल 20 जून से खोलने की तैयारी में है। इसे लेकर पालकों को मैसेज भेजा जा रहा है। इधर सरकारी स्कूलों में 16 जून से प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 16 जून से सभी सरकारी स्कूल बच्चों के लिए खुल जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि 16 जून से पूरे प्रदेश में स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा। मंत्री ने प्रदेश में बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया है। बता दें कि कोरोना के कारण बीते 2 साल से स्कूल का संचालन प्रभावित हुआ है। वहीं अब नए शिक्षण सत्र में राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग स्कूलों के संचालन का लेकर तैयारियों में जुट गई थी। वहीं अब कल से तय स्कूल खुलने के साथ ही नए शिक्षण सत्र की शुरूआत हो जाएगी।


*स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेमेतरा के होनहार छात्र विनायक साहू की विधायक व कलेक्टर ने की सराहना*

27-Apr-2022

बेमेतरा (शोर संदेश) नगर के स्थानीय विद्यालय स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा के होनहार छात्र विनायक साहू कक्षा दूसरी के राज्य स्तरीय वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष छाबड़ा, जिले के जिलाधीश विलास भोसकर संदीपान, अरविंद मिश्रा (जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा) व विद्यालय के प्राचार्य सुदेशा चटर्जी समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता निहार शांति आंमला, बोरीवली मुंबई के तत्वावधान लीप फॉर वर्ड की ओर से 24 अप्रैल 2022 को पांच राज्यों क्रमश: महाराष्ट्र झारखंड बिहार मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से चयनित शीर्षस्थ छात्रों के मध्य आयोजित किया गया था। जिसके लिए विद्यालय की प्रधान पाठिका अनामिका रंजीत के साथ विनायक साहू मुंबई के लिए रवाना हुए थे। प्रतियोगिता का स्तर काफी रोमांचक था। जिसमें छत्तीसगढ़ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता स्तरों को पार करते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा के कक्षा दूसरी के छात्र विनायक साहू का चयन हुआ था।

 

*बड़ी खबर : सरकारी अंग्रेजी स्कूल के बच्चों के खोजा एस्टेरॉयड*

19-Feb-2022

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया है। उन्होंने नासा के साझेदारी में किए जाने वाले इंटरनेशनल एस्टेरॉयड सर्च कैम्पेन में हिस्सा लिया और एस्टेरॉयड की खोज की। इन्हें एएसएम0123, एएसएम0104 का नाम दिया गया है। यह उपलब्धि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय मुंगेली के विद्यार्थियों ने हासिल की है, इसके लिए संस्था के शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है। मुंगेली जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय मुंगेली के विद्यार्थी अपने रूटिन पढ़ाई के साथ-साथ एस्ट्रोफिजिग्स के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। स्कूल की व्याख्याता पारूल ओझा एवं हायर सेकेण्डरी कक्षा के आर्यन कुजुर, प्रांजल श्रीवास्तव समीर बंजारे इत्यादि विद्यार्थियों के समूह ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता एस्टेरॉयड सर्च कैम्पेन में हिस्सेदारी की। इस प्रतियोगिता में अंतरिक्ष में पाए जाने वाले एस्टेरॉयड की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अभियान में विद्यार्थी द्वारा एक एस्टेरॉयड की खोज की गई है।

उल्लेखनीय है कि इग्नाईट एस्टेरॉयड सर्च कैम्पेन यह एक सिटीजन साइस प्रोग्राम है जिसमें छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले एस्ट्रोनोमिकल डाटा मुहैया कराया जाता है। यह एक विश्व स्तरीय योजना है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके अन्तर्गत टेलिस्कोप द्वारा चित्र लिए जाते है जिसे बच्चों को सेट में चार चित्र कार्य करने के लिए दिए जाते हैं। इस में छात्रों को एस्ट्रोनोमिकल सॉफ्टवेयर की मदद से मुविंग आजेक्ट की खोज करनी होती है। उसके बाद सिग्नल टू नॉइज रेशियो गति की दिशा आदि प्रापर्टी को चेक करना होता है। सब कुछ सही होने पर एस्टेरोइड को नाम दिया जाता है। नाम देने का भी अपना एक तरीका होता है। जिसमें पहले तीन अल्फाबेट और चार नम्बर होते हैं। भौतिकी के क्षेत्र में एस्टेरॉयड सर्च कैम्पेन के जरिये नये स्टेरोइड की खोज की जाती है।


*अगर छात्रों की आवाज उठाना गुनाह है तो गुनाह हमे स्वीकार है : नीरज पांडेय*

28-Jan-2022

रायपुर (शोर संदेश) एनटीपीसीपरीक्षा के छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे देश मे छात्रहित मे एनएसयूआई प्रदर्शन कर रही हैं । एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीरज कुंदन के अवाहन पर 28 जनवरी को रायपुर रेलवे स्टेशन में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया । एनएसयूआई ने मांग किया की –

एनटीपीसी का संशोधित परिणाम जारी किया ।
ग्रुप डी परीक्षा में सीबीटी 2 जल्द से जल्द हटाई जाएं।
नीट  पीजी  परीक्षा तुरंत स्थगित की जाए ।
सभी छात्रों को काम्पीटिशन परीक्षा मे अतिरिक्त अवसर मिलें।

 

अगर यहाँ मांग नहीं माना जाता है तो पूरे देशभर के एनएसयूआई के छात्र दिल्ली मे उग्र आंदोलन करेगें। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा की जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार देश के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है उसको लेकर 28 जानवबरी को हमारे केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर पूरे देश में एनएसयूआई ने रेलवे स्टेशन पर जाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया और हम पुलिस की लाठियां व जेल की सलाखों से छात्र क्रांति की यह आवाज दबने वाली नहीं है। हम सदैव छात्र हित मे खडे है ,खडे थे,और खडे रहेगें। कार्यक्रम में प्रदेश से बडी संख्या मे आए एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित हुए मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ,चमन साहू, हर्प्रित कौर बल, जय वट्टी राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा, विनोद कश्यप, बब्बी सोनकर, अखतर अली, सौरभ सोनकर , शाहबाज राजवानी, विवेक यदु , संकल्प मिश्रा, निखील वंजारी, देव निर्मलकर, केशव सिन्हा, महताब हुसैन, अंकित शर्मा ,अमन खान , असलम मिर्जा , सहित एनएसयूआई के सैकड़ों की सख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अनुभा व रंजन पाल का स्वामी आत्मानंद माध्यम उत्कृष्ट स्कूल में हुआं प्रवेश डॉक्टर और आईएएस बनने का सपना होगा पुरा

15-Jan-2022

राजेन्द्र ठाकुर( राजू) (शोर संदेश)। बलरामपुर  कक्षा पांचवी के छात्र अनुभा पाल व रंजन पाल का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,बलरामपुर में शाला प्रवेश हुआ। अनुभा व रंजन वही दो बच्चें हैं, जिनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर कलेक्टर ने दो दिन पहले ही उन्हें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भर्ती कराने के निर्देश दिए थे। दाखिला उपरांत आज दोनों बच्चों का शाला प्रवेश कराया गया और कलेक्टर कुंदन कुमार अभिभावक की भूमिका में इस दौरान उनके साथ उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों को स्कूल ड्रेस तथा किताबें भी दी गई और बच्चों ने फूलों से कलेक्टर का अभिवादन किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बच्चों का परिचय कराते हुए कहा कि अनुभा डॉक्टर और रंजन आईएएस बनना चाहते है।निश्चित ही अपनी प्रतिभा के बल पर इनका यह सपना पूरा होगा।  उन्होंने कहा मेरी कोशिश है कि इन बच्चों को उनके हिस्से की खूबसूरत दुनिया मिले और वे अपने भविष्य को संवारने के लिए खूब मेहनत करें।  कलेक्टर श्री कुमार ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और अपने अनुभव साझा किए।  दरअसल 2 दिन पूर्व क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार शासकीय प्राथमिक शाला बरियाती सरना पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात अनुभा व रंजन से हुई थी। तब अनुभा ने उन्हें बताया था कि वह संतोषी नगर के विद्या सागर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ती थी। किंतु कोविड काल के दौरान फीस न दे पाने की वजह से उसके पिता ने उसका दाखिला शासकीय प्राथमिक शाला बारियाती सरना में कराया। कुछ ऐसी ही स्थिति रंजन पाल की भी थी, जो विद्यासागर स्कूल में पढ़ते थे किन्तु कोविड के चुनौती भरे दौर के बाद से ही प्राथमिक शाला बरियाती सरना में पढ़ रहे थे। दोनों ही बच्चों से रूबरू होने के बाद कलेक्टर ने तत्काल उन्हें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश दिलाने के निर्देश को दिए थे। कलेक्टर के पहल से दोनों बच्चों का अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला हुआ और आज उनका शाला प्रवेश कराया गया। शाला प्रवेश के उपरांत रंजन ने बताया कि उसके पिता गांव में ही अपना व्यवसाय करते हैं वहीं अनुभा ने बताया कि उसके पिता कामगार मजदूर हैं जो काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। दोनों बच्चों के लिए की गई यह छोटी सी कोशिश निश्चित ही उनके भविष्य को संवारेगी।


*संकुल स्तरीय नवाँ जतन प्रशिक्षण हुआ संपन्न*

14-Jan-2022

राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर (शोर संदेश)। कोरोना काल के समय 18 माह तक स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिसको सुधारने के लिए नवा जतन सेतु पाठ्यक्रम 2.0 के तहत उपचारात्मक शिक्षण हेतु प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। जहाँ संकुल स्तर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में आज शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। संकुल स्तरीय प्रशिक्षण में संकुल सरनाडीह व बलरामपुर के प्राथमिक व माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक सम्मिलित हुए। यह प्रशिक्षण दो चरण मे दिनांक 10 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के मुख्य मास्टर ट्रेनर रवीन्द्र गुप्ता( संकुल समन्वयक सरनाडीह) अवधमणी एक्का ( संकुल समन्वयक बलरामपुर )एवं पी एल सी सदस्य दिनेश जांगडे थे। संकुल सरनाडीह एवं बलरामपुर के संकुल प्राचार्य विमल दुबे सर ने बताया कि एन ई पी 2020 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें प्राथमिक स्तर पर मुख्य रूप से कार्य करने की जरूरत है,तथा FLN के अंतर्गत भाषा साक्षरता व संख्या ज्ञान में बच्चों को कक्षा तीसरी स्तर तक पूर्ण रूप से दक्ष करना होगा। मास्टर ट्रेनर रवीन्द्र गुप्ता ने बताया कि नवा जतन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य रूप से उपचारात्मक शिक्षण पर बल दिया गया है जो कि कक्षा में अध्यापन के दौरान ही किया जाना है।इसके लिए एससीईआरटी रायपुर के द्वारा 6 बिंदु तैयार किए गए हैं जो स्वयं से सीखने के लिए प्रेरित करना,स्वयं से और अधिक सीखने के लिए चुनौती देना,पियर लर्निंग,विषय मित्र,ग्रुप लर्निंग और गली मित्र बनाना, बच्चों की जिज्ञासा का सम्मान करना,

सीखने में प्रौद्योगिकी का उपयोग करना,सेल्फी विद सक्सेस विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर दिनेश जांगड़े ने भाषा के अंतर्गत स्तर(वर्ण,मात्रा,शब्द,अनुच्छेद और कहानी स्तर)और गणित के अंतर्गत 7 स्तरों का विस्तार से वर्णन किया तथा विद्यार्थियों को उन स्तरों में विभाजित कर उनके लिए आअलग-अलग प्रकार की  कार्य योजना तैयार करने पर प्रकाशडाला गया।नवा जतन प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के एल महिलांगे संकुल प्राचार्य व्ही .के. दुबे एवं एपीसी विनोद पटेल सम्मिलित हुए।

*मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ख़त्म हुई सहायक शिक्षक फेडरेशन की हड़ताल*

28-Dec-2021

हड़ताल वापस लेने की घोषणा, स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे
रायपुर  (शोर संदेश) मुख्यमंत्री से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान होने देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने और 29 दिसंबर से स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सी.डी. भट्ट एवं सिराज बख्त, सचिव सुखनंदन यादव, प्रवक्ता बसंत कौशिक एवं राजकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी मांग को लेकर बीते 18 दिनों से हड़ताल पर था।



Feedback/Enquiry



Log In Your Account