ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें

07-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज मंगलवार को इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। वहीं, इंडिगो भी अपनी चुनिंदा सेवाएं जारी रखेगा।
देश की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस, एयर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से 7 अप्रैल को आने-जाने वाली उड़ानों के लिए यात्रा परामर्श जारी किए हैं। इन परामर्शों में संशोधित समय-सारिणी और यात्रियों के लिए री-बुकिंग के विकल्पों की जानकारी दी गई है, क्योंकि मध्य-पूर्व क्षेत्र में हवाई यात्रा अभी भी व्यवधानों से प्रभावित है।
https://x.com/airindia/status/2041182137593020547?s=20
एयरलाइन ने कहा कि क्षेत्रीय व्यवधानों के बीच भारतीय विमानन कंपनियों ने दुबई, जेद्दा और अबू धाबी के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव की घोषणा की है और यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी बुकिंग की पुष्टि कर लें। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस समूह ने कहा कि दोनों मिलकर आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से और वहां के लिए 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगे।
एयरलााइन ने बताया कि एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस, दोनों मिलकर भारत को पश्चिम एशिया क्षेत्र से जोड़ने वाली कुल 32 उड़ानें नियमित और अनियमित दोनों संचालित करेंगी। इनमें से 16 उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के लिए और वहां से आने वाली अनियमित सेवाएं हैं, जिन्हें भारतीय और यूएई के नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति मिल चुकी हैं। हालांकि, ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और प्रस्थान स्टेशनों पर मौजूदा परिस्थितियों के अधीन रहेंगी।
 

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’

07-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने सभी नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और लोगों से अपील की कि वे स्वस्थ रहने के लिए हर संभव प्रयास करें।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हम उन सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं, जो दूसरों की सेवा में अथक रूप से समर्पित हैं और एक स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हम एक स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं। आइए, हम सभी मिलकर स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।”
उन्होंने आगे कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें। लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः। विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा, “अच्छा स्वास्थ्य एक ऐसा चुनाव है, जिसे हम उचित देखभाल से बनाए रख सकते हैं। इस अवसर पर, आइए हम सभी उचित देखभाल, स्वस्थ खान-पान की आदतों और नियमित व्यायाम के माध्यम से एक स्वस्थ और सुदृढ़ समाज के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें।”
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखें और एक संतुलित जीवनशैली अपनाएं। स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत का दृष्टिकोण प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का एक अनूठा संगम है, जो न केवल देश के भीतर, बल्कि पूरे विश्व में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक है।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, ‘आयुष्मान भारत’ और ‘पीएम भारतीय जनऔषधि परियोजना’ जैसी परिवर्तनकारी पहलों ने हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ बनाया है, जिससे हर नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण उपचार अधिक सुलभ, किफायती और समावेशी बन गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम उन सभी डॉक्टरों, नर्सों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके समर्पण से हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मज़बूत बनी हुई है। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में काम करें।”
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा, “मैं हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिन्होंने करुणा और समर्पण के साथ मानवता की सेवा करते हुए, राष्ट्र को स्वस्थ रखने के लिए अथक परिश्रम किया है। ईश्वर करे, हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त हो।”



 

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

07-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस क्रम में ग्रेटर नोएडा में निजी क्षेत्र के अंतर्गत ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिनियम के तहत निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, उनके विनियमन एवं संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रायोजक संस्था सनहिल हेल्थकेयर प्रा. लि., नोएडा द्वारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आवंटित 26.1 एकड़ भूमि पर ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे विधिक प्रावधानों के अनुरूप परीक्षण के उपरांत स्वीकृति दी गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची में संशोधन करते हुए ‘उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ प्रख्यापित किए जाने तथा प्रायोजक संस्था को संचालन प्राधिकार-पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे तथा युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह पहल राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार उच्च शिक्षा के विस्तार, गुणवत्ता संवर्धन और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नए विश्वविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी बढ़ेंगे।
इसके अलावा योगी कैबिनेट ने शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, वर्ष 2017 में 10,000 रुपए निर्धारित किए गए शिक्षामित्रों के मानदेय को अब बढ़ाकर 18,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह

07-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हैलाकांडी जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की पहल पर प्रकाश डाला और कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सांस्कृतिक प्रतीकों को वैश्विक मंच पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में असम की पारंपरिक ‘गमोचा’ को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस नेता ने ‘गमोचा’ पहनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नई दिल्ली में एक भव्य प्रतिमा स्थापित करके अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की विरासत का सम्मान किया है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि उनकी वीरता को विश्व स्तर पर मान्यता मिले।
चाय बागान श्रमिकों के भूमि अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 707 चाय बागानों में लगभग 3.5 लाख परिवारों को भूमि स्वामित्व पट्टे प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 20 जिलों के 106 बागानों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। इस कदम का उद्देश्य चाय बागान समुदायों को सशक्त बनाना है। गृह मंत्री ने तीन तलाक को समाप्त करने सहित कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर भी जोर दिया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।
उन्होंने कहा कि असम सरकार ने शिक्षा सुधारों के तहत 402 मदरसों को प्राथमिक विद्यालयों में परिवर्तित कर दिया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का समर्थन करते हुए शाह ने कहा कि यह बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाकर समानता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनावों में भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया ताकि राज्य में यूसीसी को लागू किया जा सके।
कल्याणकारी मोर्चे पर शाह ने किसानों को अधिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया और कहा कि वार्षिक सहायता राशि 6,000 रुपए से बढ़ाकर 11,000 रुपए कर दी जाएगी। उन्होंने 10,000 किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीद पर सब्सिडी की भी घोषणा की और धान, मक्का और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का आश्वासन दिया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आती है, तो गरीब बच्चों को किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चावल वितरण, रियायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं और महिलाओं के लिए 3,000 रुपए का मासिक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रदान किया जाएगा।
इससे पहले मंगलवार को उन्होंने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि केवल भाजपा ही राज्य को अवैध घुसपैठ से बचा सकती है और इसकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित कर सकती है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने घुसपैठियों की पहचान कर ली है और पार्टी के सत्ता में वापस आने पर उन्हें एक-एक करके बाहर निकालने का वादा किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध प्रवासी स्थानीय युवाओं, गरीब परिवारों और चाय बागान श्रमिकों के लिए निर्धारित नौकरियां, राशन लाभ और मजदूरी छीन रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया, “असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भाजपा-एनडीए सरकारों के साथ घुसपैठ पूरी तरह से रुक जाएगी।”

 

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन

06-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला स्थापना दिवस है, जिसे कार्यकर्ताओं के साथ मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें चांदनी चौक जिले के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अवसर मिला था और आज उन्हीं के बीच उपस्थित होना उनके लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है, जब कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रण लेते हैं।
नितिन नबीन ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा की आज की मजबूत स्थिति लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में पार्टी की स्थापना हुई, लेकिन इसकी वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती दी।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 6 अप्रैल को भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिवस बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व ने पार्टी की मजबूत नींव रखी, जिसके चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है।
कार्यक्रम में सह संगठन मंत्री प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है और हाल ही में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता बढ़ाना और उनकी कार्यशैली को और प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “विकसित भारत” के संकल्प को दोहराया और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रण लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। 

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

06-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों के साथ झंडे के सामने सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया और उनके योगदान की सराहना की।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें।” उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मंत्र के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कार की है। यह विस्तार की नहीं, बल्कि विचार की यात्रा है। उन्होंने ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प को पार्टी की मूल भावना बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी है।
सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक आदर्शों और सनातनी जीवन मूल्यों से प्रेरित एक जीवंत विचार परंपरा है।
उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित यह संगठन आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के जरिए 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई ऊर्जा दे रहा है।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
 

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

06-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पार्टी का अगला मिशन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानते हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनात्मक अवसर होता है, जो कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा जिस शिखर पर है, उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का तप, त्याग और समर्पण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि यही समर्पण संगठन को लगातार आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने आचरण से देश की राजनीति में ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत स्थापित किया है। नीयत, नीति और निष्ठा के आधार पर पार्टी ने अपनी लंबी यात्रा तय की है और सेवा आधारित राजनीति को मजबूत किया है।
प्रधानमंत्री ने 1984 के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस को भारी बहुमत मिला था, लेकिन जनता का विश्वास धीरे-धीरे भाजपा की ओर बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में दो धाराएं स्पष्ट हुईं—एक सत्ता आधारित राजनीति और दूसरी सेवा आधारित राजनीति, जिसमें भाजपा ने अपनी अलग पहचान बनाई।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनमें तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, नए संसद भवन का निर्माण और गरीबों के लिए 10% आरक्षण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी फैसले ईमानदार प्रयासों का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी अब अपने अगले मिशन—यूसीसी और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’—पर आगे बढ़ेगी। साथ ही बदलती तकनीक के दौर में खुद को ढालने और नए लक्ष्यों पर काम करने की जरूरत पर भी बल दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से यह लक्ष्य जरूर हासिल होगा। 

अराघची ने बुशहर प्लांट के पास अमेरिकी-इजरायली हमले की निंदा की, खतरनाक नतीजों की दी चेतावनी

05-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास अमेरिका-इजरायल हमले की निंदा की और पश्चिम एशिया इलाके के लिए इसके खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी। इससे पहले, तेहरान ने पुष्टि की कि शनिवार सुबह ईरान के इकलौते ऑपरेशनल न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिसमें एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और साइट पर एक बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से यह चौथा ऐसा हमला था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, अराघची ने कहा, “इजरायल-अमेरिका ने अब तक हमारे बुशहर प्लांट पर चार बार बमबारी की है। रेडियोएक्टिव फॉलआउट जीसीसी की राजधानियों में जिंदगी खत्म कर देगा, तेहरान में नहीं।” ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्ट्राइक से प्लांट में ऑपरेशन में कोई रुकावट नहीं आई, क्योंकि इसके मुख्य हिस्से सही-सलामत हैं।
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि स्ट्राइक के बाद रेडिएशन स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। आईएईए के डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रॉसी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और जोर दिया कि न्यूक्लियर पावर प्लांट की जगहों या आस-पास के इलाकों पर “कभी भी हमला नहीं होना चाहिए।” उन्होंने न्यूक्लियर हादसे के खतरे से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा सैन्य नियंत्रण रखने की अपील की।
सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में कई पेट्रोकेमिकल कंपनियों पर यूएस-इजरायली हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अराघची ने कहा कि तेहरान पर थोपे गए अमेरिकी और इजरायली संघर्ष के “पक्के और हमेशा के लिए” खत्म होने की शर्तें सुनिश्चित करना चाहता है।
ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि उसने इजरायल से जुड़े एक जहाज पर ड्रोन से हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई। इस बीच, अपने आधिकारिक न्यूज आउटलेट सेपा न्यूज पर एक बयान में, आईआरजीसी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उसकी सेना ने बहरीन के एक पोर्ट पर इजरायल के मालिकाना हक वाले एक कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया था।
यह घटना 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद बढ़े हुए क्षेत्रीय तनाव के बीच हुआ। वहीं अमेरिका और इजरायल के इस हमले के जवाब में ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों ने पूरे मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिका की संपत्तियों और बेस पर हमले किए।
 

केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव

05-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश केरल विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार केपी प्रकाश बाबू के समर्थन में रोड शो के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बेपोर पहुंचे। इस रोड शो को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रोड शो मथोट्टम बिजिथ जंक्शन से शुरू होकर नदुवट्टम और पेराचनंगड़ी जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरेगा। यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान का अहम हिस्सा है।
रोड शो से पहले ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे हैं। एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से कहा, “हमारे नेता अमित शाह के लिए यहां बहुत लोग इकट्ठा हुए हैं। हम बहुत खुश हैं।” वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “हम बदलाव चाहते हैं और चाहते हैं कि यहां भाजपा की सरकार बने। अमित शाह के आने को लेकर हम उत्साहित हैं।”
एक भाजपा समर्थक ने दावा किया, “इस बार हर सीट भाजपा को मिलेगी। हम बदलाव चाहते हैं और हमारा समर्थन अमित शाह के साथ है।” एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने भी उम्मीद जताई कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बने और शीर्ष नेतृत्व का दौरा इस दिशा में अहम साबित होगा।
रोड शो को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इससे पहले कल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय केरलम! जय विकसित केरलम!’ के नारों के साथ की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल में एनडीए के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास साफ नजर आ रहा है। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार राज्य का माहौल बदला हुआ दिख रहा है और यह एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है।



 

आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स

05-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के आर्टेमिस II मिशन के चौथे दिन क्रू सदस्यों ने ओरियन यान में मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन पूरा कर लिया। यह मिशन चंद्रमा के चारों ओर घूमकर वापस पृथ्वी लौटने का परीक्षण है। क्रू ने मून फ्लाईबाई की योजना की भी समीक्षा की।
नासा की एस्ट्रोनॉट क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के जेरेमी हैनसेन ने बारी-बारी से ओरियन यान को नियंत्रित किया। 41 मिनट तक उन्होंने दो अलग-अलग थ्रस्टर मोड का परीक्षण किया। इस परीक्षण से इंजीनियर्स को यान की पायलटिंग क्षमताओं के बारे में ज्यादा जानकारी मिली। सोमवार, 6 अप्रैल को अपने छह घंटे के फ्लाईबाई के दौरान वे तस्वीरें लेंगे और विश्लेषण करेंगे। फ्लाईबाई की अवधि 6 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे शुरू होगी।
मिशन कमांडर रीड वाइसमैन और पायलट विक्टर ग्लोवर इस प्रदर्शन को उड़ान के आठवें दिन यानी 9 अप्रैल को दोहराएंगे। इससे जमीनी टीम को यान के प्रदर्शन के विभिन्न पहलुओं की बेहतर समझ मिल सकेगी।
क्रू ने चंद्र विज्ञान टीम द्वारा भेजी गई चंद्रमा की सतह की विशेषताओं की सूची की समीक्षा की। अब सोमवार 6 अप्रैल को छह घंटे की चंद्र फ्लाईबाई के दौरान वे इन स्थानों की तस्वीरें लेंगे और उनका विश्लेषण करेंगे। फ्लाईबाई दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी, इस दौरान ओरियन यान की मुख्य खिड़कियां चंद्रमा की ओर होंगी। इससे पहले क्रू ने ओरियन यान के सौर पैनल कैमरों का उपयोग करके कुछ सेल्फी लीं। ये तस्वीरें आने वाले दिनों में पृथ्वी पर भेजी जाएंगी।
आर्टेमिस II मिशन अपोलो के बाद पहली बार मानवयुक्त यान को चंद्रमा के पास ले जाने वाला है। चार सदस्यीय दल में रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। मिशन का उद्देश्य ओरियन यान की गहरे अंतरिक्ष में क्षमताओं का परीक्षण करना है, ताकि भविष्य में चंद्रमा पर मानव बस्ती बसाने की तैयारी हो सके।
आज 5 अप्रैल मिशन के पांचवें दिन तक धरती के गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव की वजह से कैप्सूल की रफ्तार धीमी हो जाएगी। जैसे ही यह चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में दाखिल होगा, इसकी गति फिर से बढ़ने लगेगी और चांद की ओर तेजी से बढ़ने लगेगा।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account